मंगलवार, 31 मार्च 2020

Dewas - निगमायुक्त संजना जैन का तबादला, एडीएम को मिला प्रभार | Kosar Express



देवास। नगर निगम देवास निगमायुक्त संजना जैन का तबादला कर दिया गया है। एडीएम नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने निगमायुक्त का प्रभार ले लिया है। 

कांग्रेस सरकार के समय निगमायुक्त संजना जैन पर भाजपा नेताओं द्वारा नगर निगम का कांग्रेसी करण करने का आरोप लगाया गया था। भाजपा सरकार आने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि संजना जैन का तबादला बहुत ही जल्दी हो जाएगा। देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने भी कई मौकों पर संजना जैन का सीधा विरोध किया था। कई आंदोलन भी हुए थे और भाजपा पार्षद दल द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। जिसके चलते संजना जैन तबादला कर दिया गया है। 

Dewas - कल से पूरी तरह लॉक डाउन, दो पहिया/चार पहिया वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित, किराना, मेडिकल की दुकानें रहेंगी खुली, परिवार का केवल एक व्यक्ति पैदल या साइकिल से सामग्री लेने जा सकता है | Kosar Express

  • अधिकारियों को लोक डाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश
  • दो पहिया/चार पहिया वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा
  • लाउडस्पीकर से लोगों को घरों में रहने की अपील करेंगे
  • दूध, सब्जी, किराना व्यापारी डोर टू डोर डिलीवरी कर सकेंगे
  • अति आवश्यक सेवाओं वाली कंपनी के अधिकारियों/मजदूरों को आने जाने की छूट होगी
  • पुलिस, कार्यपालिक दण्डाधिकारी व नगर निगम की टीम प्रातः 7:00 बजे से भ्रमण कर लॉक डाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएंगे



देवास। कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक श्रीमती कृष्णावेणी देसावतु ने मंगलवार को पुलिस व राजस्व सहित विभिन्न विभागों के मैदानी अधिकारियों की वीडियो कान्फ्रेंस ली तथा कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिए लोक डाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी व कार्यपालिक दंडाधिकारी प्रातः 7:00 बजे से ही प्रतिदिन भ्रमण पर निकलेंगे तथा लोक डाउन का सख्ती से पालन कराऐगे। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने वाहनों में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगवाना सुनिश्चित करेगे तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से आम नागरिकों को अपने अपने घरों में ही रहने के लिए कहा जाएगा।  
वीडियो कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को अनाउंसमेंट द्वारा बताया जावे कि दूध/सब्जियों के विक्रेता घर-घर जाकर लोगों को होम डिलीवरी करेंगे । किराना, मेडिकल ,पशु आहार आदि जरूरी सामग्री की दुकानें खुली रहेंगी दुकानों के खोलने की समय सीमा का बंधन भी समाप्त कर दिया गया है। परिवार का केवल एक व्यक्ति पैदल या साइकिल से सामग्री लेने आ पाएगा । किसी भी व्यक्ति को दो पहिया/ चार पहिया वाहन से आने जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल पैदल या साइकिल से ही नजदीक के किराना स्टोर/मेडिकल स्टोर से जरूरी सामग्री खरीद सकेंगे। गैस एजेंसी की होम डिलीवरी की जा सकेगी। पशु आहार की दुकानें भी खुली रहेगी । पशु पालक लोडर वाहन से पशु आहार ले जा सकेंगे । थोक सब्जी मंडी से केवल फुटकर सब्जी विक्रेता फल व सब्जी खरीद सकेंगे । आमजनों के लिए थोक सब्जी मंडी प्रतिबंधित रहेगी । फुटकर सब्जी विक्रेता शहर के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर सब्जी विक्रय करेंगे । उन्हें एक स्थान पर खड़े होकर बेचने की अनुमति नहीं होगी। अति आवश्यक सेवाओं वाली कंपनियों में कार्य करने वाले अधिकारियो/ कर्मचारियों तथा मजदूरों को आने जाने की अनुमति रहेगी।


वीडियो कांफ्रेंस में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पुलिस व राजस्व के अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करेंगे तथा लोक डाउन का सख्ती से पालन कराएंगे। कहीं भी लोगों की भीड़ इकट्ठी नहीं होने देंगे । सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करायेगे । यदि कोई दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जावे । थोक सब्जी मंडी से आम जनों के सब्जी खरीदने की अनुमति नहीं दी जाएगी। फुटकर सब्जी विक्रेता मोहल्लों में जाकर घर-घर बीच सकेंगे। वीडियो कान्फ्रेंस में सभी अधिकारियों को कहा गया कि कोई भी आदमी अपने घर से नहीं निकलेगे। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सख्ती से कराया जाएगा। कहीं भी भीड़ इकट्ठी नहीं होने दी जाएगी।


वीडियो में देखें पुलिस अधीक्षक ने लॉक डाउन को ले कर क्या कहा 

Dewas - दो दिन पहले हुई थी व्यक्ति की मौत, नहीं मिले कोरोना के लक्षण, रिपोर्ट आई नेगेटिव | Kosar Express



देवास। देवास के लिए एक राहत भरी खबर आई है, दो दिन पहले जिस व्यक्ति की मौत हुई थी उसकी रिपोर्ट में कोरोना के लक्षण नहीं है। 

 ईदरीस पिता अमन खान निवासी कर्मचारी कॉलोनी की दो दिन पहले मौत हो गई थी। इंदौर के अपोलो हॉस्पिटल से कोविड-19 की जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पूरे इलाके को प्रशासन ने सैनिटाइज कर सील कर दिया था।


सोमवार, 30 मार्च 2020

Dewas - कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जेल से 88 कैदियों की 45 दिन के लिए रिहाई | Kosar Express



देवास। जेल अधीक्षक देवास  ने बताया कि  माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय अनुसार  कोरोना वायरस महामारी को दृष्टिगत रखते हुए जेलों में निरूध्द बंदियों को अंतरिम जमानत / पैरोल पर रिहा किया जाने के निर्देशों के पालन में मध्यप्रदेश शासन द्वारा लिये गये निर्णय के तहत 05 वर्ष की सजा अवधि वाली अपराध धाराओं मे जेल मे परिरूध्द बंदियों को केस टू केस निराकरण हेतु आवेदन संबंधित न्यायालयों में प्रस्तुत किये जाने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देश जारी किये गये थे । जिला जेल देवास से भिन्न न्यायालयों को  भेजे गये ऐसे आवेदनों पर विचार करते हुये रविवार अवकाश एवं लॉक डाउन के दिवस भी न्यायालयों द्वारा बंदियो को 45 दिवस की अंतरिम जमानत स्वीकृत की जाकर बंदियों को तत्काल रिहा करने के आदेश दिये गये । रिहा करने वाले बंदियों को स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत उनके निवास तक पहुचने की सुविधा हेतु रक्षित निरीक्षक को निर्देश दिये गये थे । माननीय न्यायालय के आदेश पालन मे  29 मार्च  को 24 बंदियों को रिहा किया गया । दिनांक 30 मार्च को न्यायालय आदेश के पालन मे देवास जिले के की जेलों से कुल 64 बंदियों को रिहा किया गया है ।


     उन्होंने बताया कि जेल महानिदेशक श्री संजय चौधरी द्वारा सजा भुगत रहे ऐसे बंदियों के लिये जो पहले से सामान्य पैरोल का लाभ प्राप्त कर रहे थे , उन्हे कोरोना वायरस जैसी महामारी / प्राकृतिक आपदा जैसी आपात स्थिति में जेल में बंदियों की जनसंख्या कम करने के उद्देश्य से पात्र बंदियों को महानिदेशक द्वारा प्रतिवर्ष दी जाने वाली 60 दिवस का विशेष परिहार व जेल अधीक्षक द्वारा दिये जाने वाले 30 दिवस के परिहार को देकर बंदियों को रिहा करने के निर्देशित दिये गये , जिसके अनुक्रम में जिला जेल देवास से 02 दंडित बंदियों को रिहा किया गया है । जेल महानिदेशक श्री संजय चौधरी द्वारा सामान्य छुट्टी ( पैरोल ) के लिये प्रस्तुत जमानत नामा एवं बंध पत्रों पर ही 60 दिवस की आपात छुट्टी स्वीकृत करने के आदेश जारी कर दिये है , जिसके फलस्वरूप जिला जेल देवास से 06 बंदियों की रिहाई से प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है । बंदियों द्वारा व्यतीत की गई 60 दिवस की आपात छुट्टी की अवधि को सजा मे समायोजित किया जावेगा ।

रविवार, 29 मार्च 2020

Dewas - शर्तों के साथ 8 से 12 बजे तक खुली रहेंगी दवाई, सब्जी, दूध और किराना की दुकान | Kosar Express

थोक सब्जी मंडी को छोड़कर शेष सभी स्थानीय सब्जी मंडियां बंद रहेंगी, थोक सब्जी मंडी प्रातः 6 बजे से दोपहर 12 तक खुली रहेगी
किराना दुकानें, उचित मूल्य की दुकानें तथा आटा चक्कियां प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी


देवास। कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए दैनिक उपयोग की वस्तुओं के संबंध में प्रतिबन्धात्मक आदेश जारी किये हैं।

जारी आदेशानुसार थोक सब्जी मंडी को छोड़कर शेष सभी स्थानीय सब्जी मंडियां बंद रहेंगी । थोक सब्जी मंडी प्रातः 6 बजे से दोपहर 12 तक खुली रहेगी, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा ।अनाधिकृत रूप से कोई भी फुटकर सब्जी विक्रेता एक स्थान पर खड़े होकर या बैठकर या दुकान लगाकर सब्जी विक्रय नहीं कर सकेगा । सभी फुटकर सब्जी विकेता ठेले या स्वीकृति प्राप्त पिकअप या अन्य लोडिंग वाहनों से क्षेत्र में घूम - घूम कर प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही सब्जी विक्रय कर सकेंगे । उन्हें एक स्थान पर ठहरकर विक्रय करने की अनुमति नहीं होगी । थोक सब्जी मण्डी में फुटकर विकेता के अतिरिक्त अन्य किसी का प्रवेश निषिद्ध रहेगा । क्रेता/विकेता को सोशल डिस्टेंसिंग और संक्रमण से सुरक्षा के उपाय जैसे मॉस्क , सैनेटाईजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा । क्षेत्र में सब्जी विक्रय के दौरान ठेले या लोडिंग वाहन पर एक समय में दो से अधिक ग्राहकों की भीड़ कतई नहीं होगी । सब्जी के मूल्य में कोई भी वृद्धि नहीं की जावेगी ।


किराना दुकानें, उचित मूल्य की दुकानें तथा आटा चक्कियां प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी । थोक किराना दुकानें प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 तक खुली रहेंगी , जिनमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा । कोई भी किराना व्यापारी कोई भी मूल्य वृद्धि नहीं करेगा । 




स्थानीय प्रशासन द्वारा अधिकृत पम्प के अतिरिक्त अन्य सभी पेट्रोल पम्प प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक खुले रहेंगे । गैस एजेंसी प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक खुली रहेंगी। पेट्रोल पम्प संचालकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा ।


दवाई की दुकानें प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी । केवल शासकीय अस्पताल अथवा निजी नर्सिंग होम के परिसर में स्थित दवाइयों की दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी । पशु आहार की दुकानें प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 तक खुली रहेंगी । मेडिकल / पशु आहार संचालकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा । 

दूध की दुकानें प्रातः 6 बजे से दोपहर 12 तक खुली रहेंगी । दूध हॉकर उक्त अवधि में घर - घर दूध की आपूर्ति कर सकेंगे । दुग्ध विक्रेताओं / डेयरी संचालकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा । दुग्ध , सब्जी , फल , सार्वजनिक वितरण प्रणाली , पेट्रोलियम उत्पाद , गैस एजेन्सी , मेडिकल और पशु आहर एवं फूड प्रोसेसिंग , मेन्यूफेक्चरिंग से निकलने वाले उत्पादों तथा खाद्य पदार्थो के परिवहन व डिलेवरी पर कोई रोक नहीं होगी । दूध , किराना , सब्जी तथा दवाइयों की होम डिलेवरी( घर - घर विकय ) प्रतिदिन प्रातः 6 : 00 बजे से सायं 6 : 00 बजे तक किया जा सकेगा । शासकीय अनुमति प्राप्त वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के निजी चौपहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे । नागरिक केवल आपातकालीन कार्य या चिकित्सा प्रयोजन के लिए चार पहिया वाहन का उपयोग कर पायेंगे । ऐसी स्थिति में उन्हें चिकित्सा के दस्तावेज अनिवार्य रुप से साथ रखने होंगे । सामान्य चिकित्सा व्यवस्था के लिए टेलीमेडिसिन सुविधा दूरभाष क्रमांक 07272 - 252572 पर उपलब्ध रहेगी । नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं । कोई भी नागरिक घरों के ओटले , बालकनी या छतों पर नहीं रहेंगे , अर्थात् सभी व्यक्ति अपने घरों के अंदर रहेंगे । सभी प्रकार के कार्यों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे।

Video | Dewas - लॉक डाउन के दौरान मिली छूट, बाजार में खरीदी करने उमड़ी भीड़ | Kosar Express



देवास। लॉक डाउन के दौरान खरीदी करने के लिए एक दिन छोड़कर 3 घंटे की छूट दी जा थी है। जिसमे लोगों को भीड़ बाजार में इस तरह टूटी जैसे आगे कुछ मिलेगा ही नहीं। कई किराना दुकानें खाली हो गई। लोगों ने ढेर सारी खरीदी कर घर में माल भर लिया है। वहीं कुछ दूकानदार निर्धारित भाव से अधिक मूल्य में वस्तुए बेचते नज़र आये। 


पेट्रोल पंप से ले कर मेडिकल स्टोर, सब्जी की दुकान, दूध डेयरी, किराना दुकान पर जमकर भीड़ रही, इस दौरान संक्रमण की संभावना कई गुना बढ़ गई। वहीं कई लोग फालतू घूमते भी नजर आए। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि सभी चीजें आपको निरंतर उपलब्ध रहेंगी।

Video | Dewas - ADM ने बरसाए डंडे, घरों के बाहर बैठे लोगों पर जमकर बरसे | Kosar Express



देवास। लोक डाउन के दौरान ADM नरेंद्र सूर्यवंशी घर के बाहर बैठे लोगों पर जमकर बरसे, इस दौरान उन्होंने डंडे भी बरसाए। दरअसल रविवार 29 मार्च को लॉक डाउन से छूट दी गई थी, छूट खत्म होने के बाद ADM नरेंद्र सूर्यवंशी अपने टीम के साथ निकले और लोगों को घर में रहने की सलाह दी।

शनिवार, 28 मार्च 2020

Dewas - कर्फ्यू लगने के बाद आदेश का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज | Kosar Express


देवास। कर्फ्यू लगने के बाद भी लोग आदेश का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। अनावश्यक रूप से ही घरों से बाहर निकल रहे लोगों पर शहर के पुलिस थाना क्षेत्रों में कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए हैं।

पुलिस ने बताया की कलेक्टर के आदेशानुसार लॉकडाउन व कर्फ्यू लगने के बाद लोग आदेश का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते कोतवाली थानातंर्गत सयाजी द्वार पर गुरूवार की रात्रि को अनावश्यक घूम रहे चंपालाल पिता सुखराम ठाकुर व उसके साथ एक अन्य साथी घूम रहा था। जिस पर पुलिस ने दोनों को धारा 488, 34 में गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है।


इसी तरह औद्योगिक थानातंर्गत मधुमिलन चौराहे पर रईस पिता अब्दुल वहिद निवासी खारी बावड़ी के खिलाफ पुलिस ने धारा ।88, 279 व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसके अलावा इसी थाना क्षेत्र में मधुमिलन चौराहे पर गिरधारीलाल पिता मालवीय उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम शिवनारायण आक्या थाना बरोठा, जितेन्द्र पिता भीमसिंह पवार उम्र 29 वर्ष निवासी राजीव गांधी नगर, खुमान पिता नारायण मालवीय उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम पाण्डी थाना भौंरासा के खिलाफ धारा 88, 279 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

इसके साथ ही थाना सिविल लाइन में पुलिस सहायता केन्द्र उज्जैन रोड इटावा पर से मौसम पिता हरीशंकर नामदेव उम्र 35 वर्ष निवासी त्रिलोक नगर, सुनील पिता मांगीलाल उम्र 40 वर्ष निवासी प्रताप नगर, रूपसिंह पिता प्रहलाद सिंह ठाकुर उम्र 47 वर्ष निवासी पुष्पकुंज कालोनी के खिलाफ पुलिस ने धारा 88, 34 में प्रकरण दर्ज किया है।

Dewas - दवाइयां, पशुआहार की दुकानें, पेट्रोल-डीजल पम्प, गैस एजेन्सीज की दुकानें प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेंगी | Kosar Express

जन सुविधाओं को देखते हुए विभिन्न प्रकार की छूट का संशोधित आदेश जारी

देवास। कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए उक्त आदेश में उल्लिखित छूटों ( राहत ) के अलावा अतिरिक्त छूट प्रदान की हैं । जिसमें अत्यधिक आवश्यकता होने पर संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी किसी व्यक्ति / संस्था आदि को संक्रमण से सुरक्षा और शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की शर्त पर निश्चित समयावधि के लिए पास आदि जारी कर सकेंगे । किसी व्यक्ति को किन्हीं विशिष्ट कारणों से जिले से बाहर निकलना आवश्यक है या जिले में प्रवेश करना आवश्यक है , तो परीक्षण उपरांत अनुविभागीय दण्डाधिकारी द्वारा अनुमति दी जा सकेगी । निषेध अवधि में सभी बैंक और बीमा कंपनी के कार्यालय उनके नियंत्रणकर्ता प्राधिकारी के आदेशानुसार चालू रहेंगे , ताकि इन संस्थानों का तथा शासकीय कार्य प्रभावित न हो । शासकीय कार्यालय , बैंक , बीमा कार्यालय के कर्मचारियों को आवागमन हेतु अनुमति पत्र ( पास ) की आवश्यकता नहीं होगी । उनके सक्षम अधिकारी द्वारा जारी परिचय पत्र को ही आवागमन की अनुमति ( पास ) के रूप में मान्य किया जायेगा । दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं को क्रय करने की छूट देने के संबंध में मूल आदेश में प्रावधान किए गये हैं , जो यथावत लागू रहेंगे , किन्तु मिल्क हॉकर ( दूध विकेता ) प्रतिदिन घर - घर जाकर दूध का विक्रय कर सकेंगे । दवाईयां , खाद्य पदार्थ , दुग्ध उत्पादन निर्माण में संलग्न प्रोसेस युनिट ( संयंत्र ) को छूट रहेगी । उक्त फैक्ट्री व संयत्र मिनिमम स्टाफ के साथ सोशल डिस्टेन्सिंग और संक्रमण से सुरक्षा का पालन करते हुए उत्पादन कर सकेंगे । इन उत्पादन संयत्र / फैक्ट्री में कार्य करने वाले कर्मचारियों को आवागमन हेतु पृथक से अनुमति ( पास ) प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं होगी । संस्थान के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी परिचय पत्र को ही अनुमति के रूप में मान्य किया जावेगा । जिले में स्थित सभी निजी व शासकीय अस्पतालों में भर्ती मरीजों से भेंट करने हेतु आगंतुक ( विजिटर ) पर प्रतिबंध रहेगा और मरीज के साथ उसके परिवार का केवल एक सदस्य अटेंडर के रूप में रह सकेगा । यदि क्षेत्र के निशक्त तथा गरीब लोगों को विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं द्वारा भोजन वितरण किया जाता है , तो इस कार्य में संलग्न संस्थाओं को शहरी क्षेत्र में आयुक्त , नगर पालिक निगम देवास / संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जनपद पंचायत से अनुमति प्राप्त कर भोजन वितरण कर सकेंगे । उक्त कार्य अधिकतम 02 व्यक्तियों द्वारा सम्पादित किया जाएगा । इस हेतु सोशल डिस्टेन्सिंग संक्रमण से सुरक्षा का पूर्ण रूप से पालन करते हुए प्रातः 08 बजे से 11 बजे और सायं 06 बजे से 08 बजे तक ही वितरण किया जावेगा । प्रत्येक प्रकार से प्रदत्त छूट की अवधि में एक स्थान पर भीड़ नहीं लगाई जावेगी और सोशल डिस्टेन्सिंग तथा संक्रमण से सुरक्षा की शर्तों का पालन किया जायेगा । दवाइयां , पशुआहार की दुकानें व पेट्रोल - डीजल पम्प , गैस एजेन्सीज की दुकानें प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक खुली रहेंगी । सार्वजनिक वितरण प्रणाली , दुग्ध , खाद्य पदार्थ , पशुआहार , दवाइयां , सब्जियां तथा पेट्रोलियम उत्पाद व गैस टंकियों का परिवहन प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक की अवधि में किया जा सकेगा । गौशालाओं का संचालन नियमित रूप से चालू रहेगा । इस हेतु गौशाला संचालक सोशल डिस्टेन्सिंग और संक्रमण से सुरक्षा की शर्तों का पालन करते हुए गौशाला में 02 गौ सेवक रख सकेंगे । इस हेतु उप संचालक पशुचिकित्सा सेवाएं देवास को निश्चित समयावधि की अनुमति जारी करने हेतु अधिकृत किया गया है । शेष आदेश यथावत रहेगा।

गुरुवार, 26 मार्च 2020

Dewas - कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए देवास में कल सुबह से कर्फ्यू की घोषणा | Kosar Express


देवास। जिले में दिनांक 27 मार्च शुक्रवार की सुबह से सम्पूर्ण जिले में कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है। एक दिन छोड़ कर सुबह 8 से 11 बजे तक आवश्यक सेवाओ दवा, किराना, सब्जी और डेयरी व्यापारियों को छूट रहेगी।





बुधवार, 25 मार्च 2020

Video | Dewas - लॉक डाउन के दौरान पुलिस पर किया पथराव, क्रिकेट खेलने से पुलिस ने किया था माना, तीन युवक सहित दो महिलाएं हिरासत में | Kosar Express



देवास। उज्जैन रोड़ स्थित इटावा के एकता नगर में एक घर पर  से पुलिस पर पथराव किया गया जिस पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा।


दरअसल लॉक डाउन के दौरान एकता नगर में क्रिकेट खेल रहा युवकों को पुलिस ने जब मना किया तो एक घर से 2 महिलाओं व 3 युवकों ने पुलिस दल पर पथराव चालू कर दिया। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सोमवार, 23 मार्च 2020

Dewas - किराना, राशन सामग्री एवं सब्जियाँ बाज़ार में रहेंगी उपलब्ध | Kosar Express


देवास। कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा जारी किये गये प्रतिबंधात्मक आदेश में आम जनता हेतु किराना, राशन सामग्री एवं सब्जियाँ सहजता से उपलब्ध रहेगी। उक्त निर्देश कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने समस्त किराना/ सब्जी विक्रेताओं के ऐसोसिएशन की बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी, जिला आपूर्ति अधिकारी शालू वर्मा व उपसंचालक उद्यान नीरज सांवलिया उपस्थित थे ।


जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि बैठक में सभी से कहा गया है कि साफ-सफाई, सेनिटाईजर, मास्क का प्रयोग करने तथा एक समय पर भीड़ एकत्रित न करते हुये दुकान खोलने की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सब्जियों की आपूर्ति हो इस दृष्टि से थोक सब्जी मंडी खुली रहेगी। फुटकर सब्जी विक्रेताओं द्वारा थोक सब्जी विक्रेताओं से सब्जियां क्रय कर ठेले आदि के माध्यम से रहवासी कालोनी/ बस्तियों में उचित दर पर विक्रय किया जायेगा। 

Video | Dewas - देवास में लॉक डाउन, कई जगह दुकानें खुली, सड़कों पर दिखे लोग | Kosar Express



देवास। कोरोना वायरस को लेकर शहर में लॉक डाउन किया गया है, रेल्वे स्टेशन और बस स्टैंड सहित शहर के मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। इसी बीच शहर में अधिकांश लोग बाजार में घूमते हुए नजर आए, जिन पर सख्ती बरतने के लिए जिला प्रसाशन के साथ पुलिस को भी निकलना पड़ा। सामाजिक लोगों में जरूरतमंद लोगो को खाना बांटा। प्रशासन द्वारा शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Dewas - लॉक डाउन 31 मार्च तक बढ़ाया | Kosar Express




देवास। कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए देवास में 31 मार्च तक लॉक डाउन बढ़ा दिया गया है। इस दौरान जरूरत का हर सामान मिलता रहेगा। विधायक गायत्री राजे पवार ने संदेश देते हुए आमजनता से सहयोग मांगा है। विधायक गायत्री राजे पवार ने लोगो से आग्रह किया है कि लॉकडाउन होने पर घरों में ही सुरक्षित रहें। बहुत ज्यादा जरूरत पड़ने पर ही घर से निकले लेकिन सुरक्षा इंतजाम के साथ ही रहें। 

Dewas - देवास में लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश | Kosar Express


देवास। जिला दण्डाधिकारी डॉ. श्रीकांत पांडेय ने दण्ड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा-144 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए सम्पूर्ण देवास जिले की समस्त राजस्व सीमाओं में आगामी आदेश तक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। आदेश में तत्काल प्रभाव से जिले में लॉक डाउन घोषित किया गया है। जिले में कलेटक्टर डॉ. श्रीकांत पांडेय द्वारा 23 मार्च से 24 मार्च की रात 12 बजे तक लॉक डाउन के आदेश जारी किए गए हैं। जिले की सीमाएं सील की गई, अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी शासकीय और अशासकीय संस्थान बंद रहेंगे, औद्योगिक क्षेत्र की सभी फैक्ट्रियां बंद रहेंगी



रविवार, 22 मार्च 2020

Dewas - दो दिन के लिए और बढ़ाया गया जनता कर्फ्यू | Kosar Express


देवास। आज शाम को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि आने वाले दो दिन (23 और 24 मार्च) तक जनता कर्फ्यू देवास में जारी रहेगा। बाजार से साथ साथ लोगों की आवाजाही भी बंद रहेगी।
फिलहाल देवास में लॉक डाउन नहीं किया गया है।

Video | Dewas - कोरोना संदिग्ध मरीज अचानक पहुंचा MG अस्पताल, वीडियो में देखें मॉक ड्रिल | Kosar Express


देवास। MG अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मॉक ड्रिल की गई। जिसमें बताया गया कि अगर कोई कोरोना से ग्रसित संदिग्ध मरीज आता है तो उसका उपचार कैसे करना है। जिसको लेकर पूरी टीम तैनात रही। एम्बुलेंस का प्रवेश जैसे ही अस्पताल परिसर में हुआ वैसे ही चिकित्सको की टीम ने डमी मरीज को स्ट्रेचर पर रखा और उसे उपचार के लिए इंफेक्शन डिसीज कंट्रोल वार्ड में लेकर गए। जहां मरीज का उपचार कैसे किया जाता है यह अवगत कराया गया। नोडल अधिकारी अतुल पवनिकर ने बताया कि मरीज को बगैर छुए कैसे उपचार करना है, व कैसे उसका परीक्षण करना है।

Dewas - राजा नल तालाब में नहाने आए दो युवकों की डूबने से मौत | Kosar Express


देवास। राजा नल तालाब में नहाने आए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार राजा नल तालाब में नहाने आए कमल पिता कालू सिंह उम्र 48 वर्ष और देवेंद्र पिता नरेंद्र सिंह उम्र 38 वर्ष दोनों निवासी रानी बाग की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर बैंक नोट प्रेस और भौरासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाशों को तालाब से निकाला गया। पुलिस के मुताबिक एक युवक तैरना जानता था, लेकिन दोनों डूब गए। फिलहाल जांच जारी है कि दोनों वहां क्यों गए थे। पुलिस ने दोनों लाश को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Video | Dewas - जनता कर्फ्यू का दिखा असर, दुकानें बंद सड़को पर पसरा रहा सन्नाटा | Kosar Express



देवास। प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इससे बचने और सुरक्षित रहने के लिए देशवासियों से जनता कर्फ्यू का आह्वाहन किया था। प्रधानमंत्री ने लोगो से अपील करते हुए कहा था कि 22 मार्च यानी आज के दिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक घरों से बाहर न निकले को कहा था, बहुत जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकले वरना घरों में ही रहे। जिसके कारण लोगो ने प्रधानमंत्री के आह्वाहन पर देवास में अपनी दुकानें बंद कर जनता कर्फ्यू का समर्थन किया। जिसके चलते देवास में जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिला। सब्जी मंडी सहित अन्य सभी दुकानें भी बंद रही और सड़कों पर सन्नाटा पसरा राहा।

शनिवार, 21 मार्च 2020

Dewas - चार लोगों ने चाकू की नोक पर किया युवक का अपहरण, पुलिस ने पकड़ा | Kosar Express



देवास। एक युवक का कुछ लोग अपहरण कर ले गए थे। जिसके चलते कोतवाली थाने पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। पुलिस की तत्परता से अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा लिया है।

जानकारी के अनुसार रात को खेड़ापति मंदिर के सामने से कुछ लोग चाकू की नोक पर अंकित पिता रमेश पटेल नामक युवक को अपहरण कर ले गए थे। सूचना मिलने पर तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस आरोपियों को तलाशने  में जुट गई। जिसके चलते आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा और अंकित को सकुशल लेकर आई। वही अंकित को सिर व पैर में मामूली चोटें आई है। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ताओं में पंकज पिता प्रह्लाद, अजय पिता राधेश्याम, जुगल पिता सूरजसिंह, हेमंत पिता गोकुल को गिरफ्तार किया गया है। अंकित ने बताया कि उसका कुछ वर्षों से एक लड़की से प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते उसे पीटा व अपहरण कर ले गए थे। वही घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर, नगर पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह राठौर सहित तीनों थानों से पुलिस बल पहुंच चुका था। जब कोतवाली थाने पर चारों आरोपियों और अपहरण में इस्तेमाल की गई टवेरा वाहन को पुलिस लेकर पहुंची तो कुछ लोगो ने वाहन के कांच भी फोड़ दिए थे। कोतवाली थाना पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार, 20 मार्च 2020

Dewas - कोरोना वायरस से बचाव के लिये सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद रहेंगे बोर्ड परीक्षाएँ भी 31 मार्च तक स्थगित | Kosar Express


 
देवास। राज्य सरकार ने नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के मद्देनजर प्रदेश के सभी स्कूलों में 31 मार्च, 2020 तक अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में कक्षा-10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएँ भी 31 मार्च, 2020 तक तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई हैं। स्थगित परीक्षाओं के लिये माध्यमिक शिक्षा मण्डल संशोधित परीक्षा कार्यक्रम पृथक से जारी करेगा।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कक्षा-5वीं और 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की जिन विषयों की वार्षिक परीक्षा 19 मार्च, 2020 तक नहीं हो पाई है, उन विषयों में विद्यार्थियों के मासिक और अर्द्ध-वार्षिक आंतरिक मूल्यांकन में प्राप्त उपलब्धियों के आधार पर विद्यार्थियों को समग्र ग्रेड प्रदान किया जायेगा। प्रदेश के शासकीय, अशासकीय एवं अशासकीय अनुदान प्राप्त सभी स्कूलों में 20 मार्च 2020 और उसके बाद की तिथियों में कक्षा-1 से कक्षा-4 तथा कक्षा-6 एवं 7 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये जिन विषयों की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 19 मार्च, 2020 तक नहीं हो पाया है, उन विषयों की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
कक्षा-1 से कक्षा-4 तथा कक्षा-6वीं और 7वीं की जिन विषयों की वार्षिक परीक्षा का आयोजन दिनांक 19 मार्च, 2020 तक नहीं हो पाया है, उन विषयों के संबंध में मासिक एवं अर्द्ध-वार्षिक आंतरिक मूल्यांकन में प्राप्त उपलब्धियों के आधार पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन कर उन्हें नियमानुसार अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जायेगा।
जिन अशासकीय/अनुदान प्राप्त स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएँ 19 मार्च, 2020 या इससे पहले सम्पन्न हो चुकी हैं, वे विद्यालय अपना वार्षिक परीक्षाफल नियमानुसार घोषित कर सकेंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश के शासकीय, अशासकीय और अशासकीय अनुदान प्राप्त समस्त स्कूलों में कक्षा-9वीं और 11वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये 20 मार्च, 2020 से 31 मार्च, 2020 तक की परीक्षाएँ भी तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई हैं।

गुरुवार, 19 मार्च 2020

शाजापुर में हादसा | हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटे मिनी ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी, आग लगने से 5 लोग जिंदा जले | Kosar Express

मरने वालों में 4 मिनी ट्रक के, 1 एक ट्रक सवार, गड्‌ढे के कारण मिनी ट्रक पलट गया था, रात 9 बजे हादसा हुआ
हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, मृतकों में एक व्यक्ति देवास का

शाजापुर। प्रदेश के शाजापुर इलाके में एक दर्दनाक दुर्घटना में 5 लोगों के जल जाने की खबर सामने आई। लालघाटी पुलिस थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर बुधवार की रात दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भयावह थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। जिसमें ट्रकों में जलने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात 9:30 बजे की है। जब शाजापुर बाईपास में दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक में अंगूर की पेटियां भरी थी जबकि दूसरा ट्रक मुर्गो से भरा था। इस हादसे की सूचना मिलते ही टीआई अजीत तिवारी के अलावा लालघाटी थाना प्रभारी अनिल मालवीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वही दो दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचे और ट्रकों की आग बुझाई। बता दें कि इससे पहले एक व्यक्ति की मौत की बात सामने आई थी लेकिन आग बुझने के बाद जलते हुए ट्रक में 2 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद काफी मशक्कत से उन्हें क्रेन की मदद से खींचकर बाहर निकाला गया। जलती ट्रक में फंसे रह जाने के कारण यह दोनों जिंदा जल गए थे। वही दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया। 

बुधवार, 18 मार्च 2020

Dewas - पाक़ीज़ा परिवार ने जरूरतमंद और बेसहारा लोगों के बीच मनाई खुशियां | Kosar Express


देवास। पाक़ीज़ा परिवार ने जरूरतमंद और बेसहारा लोगों के बीच अपनी खुशियों को मनाने के उद्देश्य से गरीब और बेसहारों के बीच बैठकर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें उनके सदस्यों द्वारा खाना वितरित किया गया। इस अवसर पर पाकीजा शोरूम देवास के सभी सदस्य उपस्थित थे।अपने बीच पाक़ीज़ा परिवार और पाकीज़ा शोरूम के सदस्यों को पाकर जरूरतमंदों को काफी खुशियां मिली। इस अवसर पर इमरान खान, समीर शैख़ ,दीपक परमार, दिलीप यादव, शिव सिंह, राहुल ठाकुर, समीर खान एवं आदि लोग उपस्थित थे।


मंगलवार, 17 मार्च 2020

Dewas - दो महिला सहित पांच आरोपियों को आजीवन कारावास, भेरूगढ़ में की थी हत्या | Kosar Express


देवास। भेरूगढ़ में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में न्यायालय ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को दोषी पाते हुए  आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।


भेरूगढ़ इलाके में 2 मार्च 2018 की रात किराने की दुकान खोलने पर आपसी रंजिश में आरोपियों ने दयाराम वर्मा, भाई लालू उर्फ देवेंद्र और देवेंद्र की भाभी लीला बाई पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। हमले में लालू उर्फ देवेंद्र की मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक के भाई फरियादी हरी वर्मा ने प्रकरण दर्ज करवाया था। न्यायालय ने आरोपी सनी उर्फ हेमंत वर्मा पिता मुकेश वर्मा, मुकेश वर्मा पिता गणेश राम, विशाल पिता राजेश वर्मा, नर्मदा बाई पति मुकेश और शिल्पा पति सुभाष को हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। मामले में अभियोजन की ओर से शासकीय अधिवक्ता मनोज हेतवाल ने पैरवी की। कोट मुंशी आरक्षक प्रीतम और दिनेश का विशेष योगदान रहा।


Dewas - कोरोना का असर, धारा 144 प्रभावी, सामूहिक आयोजनों पर रोक | Kosar Express


देवास। कोरोना वायरस बीमारी के बढ़ते प्रकोप के चलते जिला दण्डाधिकारी डॉ. श्रीकांत पांडे ने देवास जिले में धारा 144 प्रभावी कर दी है। प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत जिले की सम्पूर्ण सीमा में सभी प्रकार के सामाजिक समारोह, जुलूस, सम्मेलन, सामूहिक भोज कार्यक्रम आदि जिसमें अधिक संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावना रहती है, ऐसे कार्यक्रम प्रतिबंधित कर दिए हैं।



सिंधिया समर्थक विधायक मनोज चौधरी के भाई ने राज्यपाल को लिखा पत्र, लापता भाई की तलाश के लिये मांगी मदद | Kosar Express


भोपाल/देवास। सिंधिया समर्थक कांग्रेस विधायक मनोज चौधरी के भाई ने उनके लापता होने को लेकर राज्यपाल को पत्र लिखा है। आपको बता दें कि सिंधिया समर्थक विधायक बेंगलुरू में हैं और उनका अपने घरवालों से भी कोई संपर्क नहीं है।
इस बीच हाटपिपल्‍या के कांग्रेस विधायक मनोज चौधरी के भाई बलराम चौधरी ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा है कि 9 मार्च 2020 की शाम से उनके भाई मनोज चौधरी घर वापस नहीं आये है जिसके कारण परिवारजन काफी परेशान है। हमने बहुत कोशिश की पर उनका कोई पता नहीं लग रहा है।

कांग्रेस विधायक मनोज चौधरी के भाई बलराम चौधरी का कहना है कि मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी से पता चला है कि मेरे भाई मनोज चौधरी को बेंगलुरू के एक रिसोर्ट मेंर कैदी बनाकर रखा गया है। उसके बाद मेरे पिता नारायण चौधरी मध्य प्रदेश के मंत्री जीतू पटवारी के साथ 12 मार्च 2020 को बेंगलुरू भी गए थे, लेकिन वहां पहुंचने के बाद पता चला कि बीजेपी नेताओं ने मनोज चौधरी को कैद कर रखा है। मनोज चौधरी के पिता ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की तो बीजेपी नेताओ ने उनके साथ मारपीट की और फिर कर्नाटक पुलिस ने मंत्री जीतू पटवारी को भी गिरफ्तार कर लिया।
बलराम चौधरी ने राज्यपाल से अपने भाई मनोज चौधरी को बीजेपी नेताओं की कैद से रिहा कराने की अपील करते हुए बीजेपी नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की हैं।

रविवार, 15 मार्च 2020

Dewas - बाइक सवार दो युवक खड़े टैंकर में पीछे से जा घुसे, एक की मौत, एक घायल | Kosar Express



देवास। औद्योगिक थानाअंतर्गत मधुमिलन चौराहे पर बाइक से जा रहा दो युवकों खड़े टैंकर में जा घुसे, जिससे दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य युवक को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया। 

जानकारी के अनुसार ए बी रोड मधुमिलन चौराहे पर बाइक सवार दो युवक रसूलपुर की तरफ से बहुत ज्यादा गति से आ रहे थे इसी दौरान खड़े टैंकर में पीछे से जा घुसे, गंभीर अवस्था में बाइक सवार दोनों युवकों को जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना में मयंक रघुवंशी पिता राजेंद्र रघुवंशी उम्र 26 वर्ष निवासी मुखर्जी नगर और अनुराग यादव पिता चिंतामण यादव उम्र 28 वर्ष दोनों निवासी बीमा हॉस्पिटल घायल हुए थे। दुर्घटना में बाइक चालक अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई थी और मयंक को गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया, वही गम्भीर घायल युवक को इंदौर रेफर किया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कॉलेेज में पढ़ते थे।

शनिवार, 14 मार्च 2020

Video | Dewas - रंगपंचमी पर शहर में निकली फाग यात्रा | Kosar Express


देवास। रंगपंचमी के त्यौहार का असर शहर में कहीं फिका तो कहीं उल्लास भरा नजर आया। वहीं वर्तमान में कोरोना वायरस का असर भी शहर में दिखाई दिया। शहर में फाग यात्रा निकाली गई। विभिन्न कालोनियों व मोहल्लों में जहां पहले डीजे और नाचते-गाते लोग नजर आते थे। वह इस बार नजर नहीं आए, वहीं पिछले दिनों जिला प्रशासन ने परिक्षाओं के चलते डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया था, इसका भी खासा असर शहर में देखने को मिला।

Dewas - कार में बैठकर बना रहे थे लूट की योजना, पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले धर दबोचा | Kosar Express

लोहार पिपल्या में गश्त डालकर दी दबिश, डकैती करने का था इरादा

देवास। शहर में लगातार बढ़ रही लूट व चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की। टीम ने साथ मिलकर एक बड़ी घटना होने से बचा लिया। यह घटना 5 लोगों द्वारा रात में योजना बनाकर कर की जा रही थी जिनका अंजाम लूट व डकैती तक था। पूरी घटना को अंजाम देने के लिए एक मास्टर प्लानिंग बनाई जा रही थी जिसे पुलिस ने दबिश देकर धर दबोचा। पुलिस के अनुसार घटना रात्रि दिनांक 13 मार्च 2020 की जहां लोहार पिपल्या में 5 लोग वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे। पुलिस को जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और वारदात को अंजाम देने वाले मकसूद, मोलाअली, अब्बास, शकील, और वीरेंद्र को गिरफ्तार किया। डकैती के लिए इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे सभी आरोपी। आरोपियों के पास से 1 तलवार व एक चाकू भी जप्त किया गया है। पूरी योजना को निष्क्रिय करने के लिए पुलिस ने टीम बनाकर साहसिक कार्य किया है।

शुक्रवार, 13 मार्च 2020

Dewas - जिलाबदर बदमाश को न्यायालय ने दिया एक वर्ष का कारावास | Kosar Express


देवास। जिला लोक अभियोजन अधिकारी, श्री राजेन्द्र खांडेगर जिला देवास द्वारा बताया गया कि दिनांक 08.04.2014 को पी.एस.आई. रोहित डोंगरे को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिलाबदर बदमाश दिपेश उर्फ भूरा, निवासी मुखर्जी नगर जिलाबदर के आदेष का उल्लंघन करते हुए मुखर्जी नगर में लोगों के साथ गाली-गलौच कर डरा धमका रहा है, उक्त सूचना से थाना कोतवाली को अवगत कराने पर वहां से पुलिस फोर्स बताये गये स्थान मुखर्जी नगर कुमकुम गार्डन पानी की टंकी के सामने पहुंचे। दिपेष उर्फ भूरा के विरूद्ध जिला दंडाधिकारी देवास के प्रकरण क्र.-37/जिलाबदर/2013 में आदेष दिनांक 28.10.2013 के अनुसार म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा-5(ख) के अंतर्गत जिला देवास एवं उसके सीमावर्ती जिलो की राजस्व सीमाओ से दिनांक 30.06.2014 तक की कालावधि के लिए बाहर चले जाने हेतु आदेषित किया गया था, इस प्रकार आरोपी के द्वारा उक्त आदेष का उल्लंघन करना पाया जाने से उसे गिरफ्तार कर थाना कोतवाली जिला देवास में अपराध पंजीबद्व कर पूर्ण विवेचना कर अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 

माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला देवास द्वारा अभियुक्त दिपेश्‍ उर्फ भूरा पिता सुभाषचंद्र दुबे, उम्र-28 वर्ष, निवासी-92, मुखर्जी नगर देवास को म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के आरोप में दोषी पाते हुए 1 वर्ष का कठोर कारावास एवं 1,000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। 

उक्त प्रकरण में शासन की ओर से सुश्री मधुलिका मेव सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा सफल पैरवी संपादित की गई। कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक      सोहन  चैहान का विषेष सहयोग रहा।

Corona | देवास सहित मध्य प्रदेश में सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित | Kosar Express


भोपाल/देवास। कोरोना वायरस को लेकर मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। परंतु प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी तक सभी परीक्षाएं अपने टाइम टेबल के अनुसार होंगी। शासकीय शिक्षकों को अवकाश नहीं दिया गया है। 

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश क्रमांक 483/670/2020/20.2 दिनांक 13 मार्च 2020 के अनुसार 
मध्यप्रदेश में संचालित समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालयों में अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अवकाश रहेगा। 
मध्य प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 5 एवं कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन यथावत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। 

मध्यप्रदेश में कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षाओं (चाहे वह किसी भी सक्षम बोर्ड/प्रबंधन के तत्वाधान में आयोजित की जा रही हो) का आयोजन यथावत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। 
उक्त अवधि में मध्य प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों में समस्त शैक्षणिक एवं गैर शिक्षण स्टाफ विद्यालय में उपस्थित रहकर यथावत शासकीय/अकादमिक कार्य संपादित करेंगे। 
उक्त अवधि में मध्य प्रदेश के समस्त निजी विद्यालय शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ की विद्यालय में उपस्थिति के संबंध में अपने स्तर पर स्वविवेक से समुचित निर्णय ले सकेंगे।

विधायक मनोज चौधरी के पिताजी ने अपने बेटे से मिलने की लिए मांगी कर्नाटक पुलिस की मदद, अपहरण की शिकायत कराई दर्ज | Kosar Express


मंत्री जीतू पटवारी से साथ विधायक मनोज चौधरी के पिताजी नारायण सिंह चौधरी कर्नाटक के बैंगलुरू में उनसे मिलने गए थे, इस दौरान उन्हें मनोज चौधरी से मिलने नहीं दिया गया था, जिस पर मनोज चौधरी के पिताजी ने कर्नाटक पुलिस को बेटे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। साथ ही आवेदन देकर अपने विधायक बेटे से मिलने में मदद की माँग की है। उनके साथ मंत्री जीतू पटवारी और कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार मौजूद थे।


गुरुवार, 12 मार्च 2020

Dewas - राजगढ़ में विवादों से घिरी डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा स्थांतरित हो कर आ रहीं है देवास, भाजपा कार्यकर्ताओं ने खींची थी चोंटी | Kosar Express


देवास। राजगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के पद पर सुश्री प्रिया वर्मा को देवास डिप्टी कलेक्टर पद पर भेजा गया है। बताया गया है की वह जल्द ही देवास आकर पदभार ग्रहण करेंगी। उल्लेखनीय है कि प्रिया वर्मा का राजगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं से विवाद भी हुआ था। जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी चोंटी तक खींची थी।

Video | Dewas - श्री हरि सोशल एण्ड वेलफेयर सोसायटी ने किया घरेलु कामकाजी महिलाओ का सम्मान | Kosar Express


देवास। श्री हरि सोशल एण्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा 11 मार्च को श्री हरि गार्डन गौमती नगर में घरों में झाडू, पोछा एवं अन्य काम करने वाली घरेलु कामकाजी महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सोसायटी अध्यक्ष हीना राठौर ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रेखा वर्मा उपस्थित रही। रेखा वर्मा ने महिला जागरूकता एवं उनके स्वावलम्बन पर चर्चा की। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए चेयर रेस, स्वल्पाहार एवं अन्य गेम्स आयोजित किए गए। मुस्कान राठोर ने सभी महिलाओं के लिए एक गीत की प्रस्तुति दी । प्रश्रोत्तरी में महिलाओं से सवाल पूछे गए जिनका सही जवाब देने पर उन्हें गिफ्ट दिया गया। चेयर रेस में भी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार वितरित किए गए। साथ ही उपस्थित सभी महिलाओं को बॉटल गिफ्ट की गई। कार्यक्रम का संचालन सफिय़ा कुरेशी ने किया तथा आभार तरुणा जाट ने माना।
इस अवसर पर उपस्थित लायनेस अध्यक्ष प्रीति सूर्यवंशी गिरिजा माहेश्वरी, मनीषा उपाध्याय ,सीमा पुराणिक ,अंजाना पण्ड्या , मुस्कान राठोर , साक्षी शर्मा ,साक्षी राठोर ,कोमल गुजऱ , चेतना राठोर , पूजा सचान ओर भी कई महिलायें उपस्थित रही। 

Dewas - बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद कार से जा टकराई कार, बुजुर्ग की मौके पर मौत | Kosar Express

स्कूल में पौते की फीस भर लौट रहे बुजुर्ग की दुर्घटना में मौत

देवास। पौते की स्कूल फीस जमा कर लौट रहे दादा की दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि बुजुर्ग सायकल से थे, जो सड़क पार कर रहे थे, इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिस पर उन्हें गम्भीर घायल अवस्था मे जिला चिकित्सालय लाया गया जहाँ उन्हें चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर बताया गया है कि सड़क पार करने दौरान दो कारो की वजह से दुर्घटना हुई थी। दोपहर में भोपाल रोड़ स्थित मीठा तालाब की और जाने वाले मार्ग से बाबूलाल सोनी उम्र 68 वर्ष निवासी विश्राम बाग राधागंज उनके पौते आर्यन के स्कूल की फीस भरकर लौट रहे थे। बताया गया है कि वह सायकल पर थे, सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने तेज गति से वाहन चलाते समय उन्हें टक्कर मार दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची जहां घायल अवस्था में उन्हें जिला चिकित्सालय लाया जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के बताए अनुसार मृतक सोनी को सिर में चोट लगी थी जिसके कारण मौत हो गई। वही इस मामले में बताया गया है कि बाबूलाल सोनी जब सड़क पार कर रहे थे, दोनों और से कार तेज गति से आई जिसमें सायकल पर सवार बाबूलाल सोनी को जोरदार टक्कर लगी और दोनों कार भी आपस में भीड़ गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है व जांच शुरू की है।

बुधवार, 11 मार्च 2020

Dewas - जिले के दो थाना प्रभारी का तबादला | Kosar Express


देवास। पुलिस मुख्यालय द्वारा तबादले का आदेश जारी किया गया है, जिसमें जिले के दो थाना प्रभारी को आगर मालवा स्थानांतरित किया गया हैं। बरोठा थाना प्रभारी ओमप्रकाश अहीर और सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेन्द्र सिसोदिया का तबादला आगर मालवा किया गया है। 

मंगलवार, 10 मार्च 2020

Dewas - सिंधिया समर्थक हाटपिपलिया से विधायक मनोज चौधरी ने अपने पद से दिया इस्तीफा | Kosar Express


देवास। ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफ़े के बाद जैसे प्रदेश में इस्तीफ़े देने का दौर चल पड़ा है। सिंधिया गुट के लोगों ने ज्योतिरादित्य में अपना विश्वास दिखाते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा देना शुरू कर दिया है। 

देवास की हाटपिपलिया विधानसभा सीट से विधायक मनोज चौधरी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मनोज चौधरी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं।


सोमवार, 9 मार्च 2020

Video | Dewas - लेडी सिंघम को मिली बडी सफलता, अवैध पिस्टल बेचने-खरीदने वाला गिरोह पुलिस गिरफ्त में, बाइक चोर गिरोह के तीन व अवैध पिस्टल के दो आरोपी गिरफ्तार, 5 बाइक व एक पिस्टल जब्त | Kosar Express


देवास। आगामी त्योहारों पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कृष्णावेनी देसावतु द्वारा अवैध हथियारो के विरूद्ध कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह राठौर के निर्देशन में नाहर दरवाजा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए भोपाल रोड बायपास चौराहे से दानिश उर्फ छोटा पठान पिता गुलाम गोस शेख उम्र 18 वर्ष निवासी जयश्री नगर को एक देशी पिस्टल एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिससे सख्ती से पूछताछ की गई जिस पर उसने बताया कि उसके द्वारा अपने साथी पृथ्वीराजसिंह सिसौदिया पिता महेन्द्र सिंह सिसौदिया उम्र 20 साल निवासी पुराना जेल रोड के साथ मिलकर बमनाला खरगोन के सिकलीगर से 4 देशी पिस्टल, 2 देशी कटटा एवं 2 कारतूस खरीद कर लाना और उनमे से 2 पिस्टल देवास मे बेचना बताया, आरोपी दानिश की जानकारी पर तत्काल कार्यवाही करते हुए, आरोपी दानिश के साथी पृथ्वीराजसिंह सिसौदिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक देशी कटटा बरामद किया गया। आरोपीयो द्वारा बेची गई दो पिस्टल मे से एक पिस्टल अमित उर्फ गोलू पिता प्रेमनारायण परमार उम्र 22 साल नि० मिश्रीलाल नगर से बरामद की गई, आरोपी दानिश द्वारा एक पिस्टल विशाल उर्फ गोलू पिता विनोद शर्मा निवासी जवाहर नगर को बेची गई थी। जिसकी तलाश उसके घर पर करने पर आरोपी विशाल नही मिला। उक्त कार्यवाही मे अभी तक 3 देशी पिस्टल, 2 देशी कटटे एवं 2 कारतूस कीमती करीब 62 हजार रूपए सहित तीन आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है, एक आरोपी विशाल उर्फ गोलु पिता विनोद शर्मा फरार है।

बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 बाइक व एक पिस्टल जब्त
सी के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने बताया कि विगत कई दिनों से मोटर सायकिल चोरी की घटनाएं भी बहुत हो रही थी। जिसको लेकर आज थाना कोतवाली टीम के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान बस स्टैंड के पास से बिना नम्बर की एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध लड़को को पकड़ा जिनमें गोलू उर्फ दीपक पिता मेहरबान सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी लोंदिया थाना सुंदरसी जिला शाजापुर हाल मुकाम न्यू देवास व विजेंद्र सिंह पिता रंजीत सिंह निवासी ग्राम चंदा खेड़ी थाना सोनकच्छ हाल मुकाम ढांचा भवन से गाड़ी के सम्बंध में पूछताछ की गई जिसके चलते उनके पास बाइक के कागज नहीं मिले थे। गोलू उर्फ दीपक की तलाशी ली गई तो उसके पास एक देशी पिस्टल मय राउंड सहित जब्त की गई। आरोपी से वाहनों के बारे में सख्ती से जब पूछताछ की गई तो विभिन्न स्थानों से 4 बाइक चुराना कबूल किया था। आरोपियों ने बताया कि एक बाइक आरोपी देवराज पिता फूल सिंह निवासी ग्राम छायन थाना सोनकच्छ को बेची थी। आरोपी के बताए अनुसार देवराज के कब्जे से बाइक जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि मुख्य सरगना गोलू अपने साथी विजेंद्र सिंह के साथ बाइक चोरी की घटना में लिप्त था। पुलिस अधीक्षक कृष्णावेणी देसावतु ने दोनों अपराधों में लिप्त आरोपियों को पकड़ने पर टीम को बधाई दी साथ ही टीम को उचित पुरुस्कार देने की घोषणा भी की गई है।

रविवार, 8 मार्च 2020

Dewas - Corona के संदिग्ध दंपत्ति इंडोनेशिया से देवास आए, स्वास्थ विभाग अलर्ट | Kosar Express



देवास। देवास में रहने वाले एक दंपत्ति के इंडोनेशिया से देवास पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की। दोनों को सर्दी जुकाम की शिकायत है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिवम स्टेट स्थित उनके निवास पर पहुंची और जांच पड़ताल की। फिलहाल कोरोना वायरस होने की पुष्टि नहीं हो पाई है। एयरपोर्ट पर भी दंपत्ति की स्क्रीन की जा चुकी है। कोरोना संदिग्ध दंपत्ति की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ एसएस मालवीय के नेतृत्व में की जिसमें फिलहाल कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए

शनिवार, 7 मार्च 2020

Dewas - ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 3 की मौत, 6 घायल | Kosar Express

 

देवास। पीपलरांवा थाना अंतर्गत ग्राम बालोन में ट्रैक्टर पलटने से दो बच्चों सहित तीन की लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही दुर्घटना में दुल्हन सहित पांच लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार बज्जाखेड़ा ग्राम से खेरिया विवाह सम्मेलन में ट्रैक्टर से वधू पक्ष को लेकर जा रहा ट्रैक्टर बालोन तालाब के पास घाटी उतरते समय पलटी खा गया। इसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 10-12 साल के 2 बच्चे व एक 50 साल का व्यक्ति है। घायलों को पीपलरांवा, बालौन पुलिस व 108 की मदद से बेरछा अस्पताल व शाजापुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Dewas - अवैध रूप से गांजे की तस्करी करने वाले को 10 वर्ष की सजा और दो लाख का अर्थदण्ड | Kosar Express



देवास। जिला लोक अभियोजन अधिकारी, श्री राजेन्द्र खांडेगर जिला देवास द्वारा बताया गया कि दिनांक 30.08.2017 को सिल्वर काॅलोनी तिराहा देवास पर वाहन चैकिंग के दौरान साय 06ः40 बजे बालगढ़ रोड तरफ से एक सिल्वर कलर की स्टीम कार क्रमांक एम.पी.09 एच.ई. 6082 का चालक अपनी कार को तेज गति से चलाकर कर लाया जिसे रोकने का प्रयास किया तो चालक द्वारा कार को तेज गति से भगाकर ले जाने का प्रयास किया गया जिससे हमराह फोर्स की मदद से पकड़ा गया। ड्रायवर का नाम पता पूछने का उसने अपना नाम अब्दुल रषीद पिता मोहम्मद जहुर मेवाती होना बताया। कार भगाने का प्रयास करने का कारण पूॅछने पर उसके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया सन्देह होने पर उसके कार की तलाषी ली गई तो कार में से 60 किलो मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसे मौके से आरोपी के कब्जे से जब्त किया गया थाना कोतवाली द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 953/17 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप विवेचना की गई। तथा अन्य आवष्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

माननीय न्यायालय विषेष सत्र न्यायाधीष, जिला देवास द्वारा दिनांक 05.03.2020 को निर्णय पारित कर आरोपी अब्दुल रषीद पिता मोहम्मद जहुर मेवाती उम्र 38 साल निवासी 24/2 मोमनटोला देवास को एनडीपीएस की धारा 8/20(बी) के तहत दोषी पाते हुए 10 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 2,00,000/-(दो लाख) रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया। 

उक्त प्रकरण में शासन की ओर से श्री अजयसिंह भंवर, विषेष लोक अभियोजक जिला देवास द्वारा सफल पैरवी संपादित की गई। एवं श्रीमति आषा शाक्यवार अति. जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला देवास का विषेष सहयोग रहा।

Dewas - मारपीट करने वाले शराबी पति को एक साल का कठोर कारावास | Kosar Express



देवास। जिला लोक अभियोजन अधिकारी, श्री राजेन्द्र खांडेगर जिला देवास द्वारा बताया गया कि फरियादिया गंगाबाई का पति अभियुक्त पप्पू उर्फ हिन्दुसिंह आए दिन उसके साथ मारपीट करता और शराब पीता है तथा शराब के लिए रूपये मांगता है। दिनांक 08.05.2014 को दिन में उसके पति ने उसके साथ गाली-गलौच कर मारपीट की थी, तब उसने कुछ नहीं कहा, फिर दिनांक 09.05.2014 की रात करीब 03ः00 बजे उसका पिता शराब पीकर उसे गंदी-गंदी गालियां देकर घर से बाहर निकाल रहा था और जोर-जोर से चिल्ला-चोट कर रहा था, फरियादिया ने घर से जाने से मना किया तो उसके पति ने गाली देते हुए लकडी से मारा जिससे उसके सीधे हाथ में चोंट आई व खुन निकलने लगा, वह जोर से चिल्लाई तो गांव के संतोष एवं रंजीत वहां आ गए, जिन्होने बीच-बचाव किया। फरियादिया की उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना बरोठा जिला देवास में अपराध पंजीबद्व कर पूर्ण विवेचना कर अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला देवास द्वारा अभियुक्त पप्पू उर्फ हिन्दुसिंह पिता माधोसिंह, उम्र-40 साल, निवासी-ग्राम ईष्वर खेडी, थाना बरोठा, जिला देवास को धारा 324 भा.दं.वि. के अपराध में दोषी पाते हुए 1 वर्ष का कठोर कारावास एवं 1,000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

उक्त प्रकरण में शासन की ओर से सुश्री मधुलिका मेव सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा सफल पैरवी संपादित की गई। कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक      सोहन चैहान का विषेष सहयोग रहा।

शुक्रवार, 6 मार्च 2020

Video | Dewas - ज्वेलर्स की दुकान से तीन बदमाश दिन दहाड़े ले उड़े थे सोने चांदी से भरे जेवर का बैग | Kosar Express


देवास। विकासनगर रश्मि ज्वेलर्स की दुकान से कुछ दिन पहला तीन बदमाश दिन दहाड़े सोने चांदी से भरे जेवर का बैग ले उड़े थे। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है जबकि दो फरार हैं।

पुलिस के अनुसार फरियादी शुभम पिता कमलकुमार सोनी उम्र 25 निवासी विकासनगर ने रिपोर्ट करते हुए बताया कि 11 अक्टूबर को वह उसकी दुकान रश्मि ज्वेलर्स का ताला खोलकर सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग दुकान के अंदर रखकर दुकान के सामने मंदिर में दर्शन करने चला गया था। इस दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार अज्ञात तीन व्यक्ति दुकान के अंदर से वह बैग उठाकर चंपत हो गए। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर 3 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया था। एसपी कृष्णावेणी देशावतु के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर व सीएसपी अनिलसिंह राठौर के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई। नवागत थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र प्रतिष्ठा राठौड़ ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस दल के साथ करण पिता राजेंद्र उम्र 20 निवासी कंजर डेरा धतुरिया रोड को काफी प्रयास के बाद घेराबंदी कर पकड़ा। उससे सख्ती से पूछताछ की तो काफी प्रयास के बाद उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। अन्य दो आरोपीयों की तलाश जारी है।

Dewas - आनंद नगर आंदोलन स्थल पर असामाजिक तत्वों ने की गाली गलौज और विवाद | Kosar Express

फाइल फोटो

देवास। CAA और NRC के विरोध में शहर के आनंद नगर इलाके में आंदोलन स्थल पर गुरुवार की रात को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा वहां पर गाली गलौज की गई। जिसे देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को आनंद नगर में चल रहे शांति पूर्ण आंदोलन में शराब के नशे में कुछ असामाजिक तत्वों ने वहां जा कर गाली गलौज एवं विवाद किया। जिसपर वहां के लोगों ने उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीन चार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। इसी को देखते हुए वहां पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

गुरुवार, 5 मार्च 2020

Dewas - स्कूल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 7 वर्ष की सजा | Kosar Express

बच्ची को स्कूल से झूठ बोल कर ले जा कर उसके साथ की थी गलत हरकरत 


देवास। उप संचालक(अभियोजन) जिला देवास, श्री अजयसिंह भंवर एवं एडीपीओ सुश्री मधुलिका मेव सहायक मीडिया सैल प्रभारी द्वारा बताया गया कि दिनांक 07.08.2019 को उत्तरजीवी लगभग 11ः00 बजे अपने स्कूल गयी थी, वहां करीब 02ः00 बजे उत्तरजीवी के गांव का करतार उसके स्कूल में आया और स्कूल के सर से बोला कि उत्तरजीवी को छुट्टी दे दो, वह उसे सातमाता के दर्षन कराने ले जाना चाहता है, क्योंकि उत्तरजीवी की मां वहां पर गयी है, तो सर ने उत्तरजीवी से पूछा कि वह उसके भाई हैं, तब उत्तरजीवी ने कहा कि हाॅ वह उसके भइया लगते है। उसके बाद उत्तरजीवी आरोपी करतार के साथ मोटरसायकल से जाने लगी, तो भइया ने बोला कि वह बैग स्कूल में रखकर आ जाये, वह दोनों दो घंटे में वापस आ जायेंगें, तब उत्तरजीवी स्कूल में बैग रखने गयी और सर से बोला कि वह दो घंटे में आ जायेंगें। उसके बाद आरोपी करतार उत्तरजीवी को मोटर सायकल पर बैठाकर सातमाता का कहकर जंगल की तरफ ले गया और जंगल में मोटरसायकल रोक दी और उत्तरजीवी को नीचे गिरा कर उत्तरजीवी के साथ झूमाझटकी और गन्दी-गन्दी हरकतें करने लगा, तभी उत्तरजीवी के स्कूल के सर, व दो-तीन अन्य लोग पीछे से मोटरसायकल से आ गये, तो उत्तरजीवी भाग कर उनके पास चली गयी, तभी मौका पाकर करतार वहाॅ से भाग गया। उसके बाद उत्तरजीवी ने सारी घटना सर व उसके माता पिता को बतायी और रिपोर्ट करने थाने पर गयी।

माननीय विषेष न्यायाधीष महोदय, (पाॅक्सो एक्ट) जिला देवास द्वारा इस महत्वपूर्ण प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए जिसमें आरोपी करतार नायक पिता पूराजी नायक, उम्र 39 साल,व्यवसाय-मजदूरी, निवासी-ग्राम सोबलियापुरा, थाना उदयनगर, जिला देवास को धारा 363 भादवि के अपराध में दोषी पाते हुये 05 वर्ष के सश्रम कारावास व 2,000/- के अर्थदण्ड, धारा 366 भादवि के अंतर्गत 07 वर्ष का सश्रम कारावास 3,000/- के अर्थदण्ड, धारा 376(3)/511 भादवि के अंतर्गत 07 वर्ष का सश्रम कारावास व 3,000/- के अर्थदण्ड एवं  लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 7/8 (पाक्सों एक्ट) में दोषी पाते हुए 4 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 2,000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

  उक्त प्रकरण में शासन की ओर से श्री राजेन्द्र खाण्डेगर, जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला देवास द्वारा कुषल पैरवी संपादित की गई। श्रीमति अलका राणा सहायक जिला अभियोजन अधिकारी देवास व कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक 538 अतुल सिंह कुषवाह का विषेष सहयोग रहा।

Dewas - कृषि उपज मंडी में हम्मालों से करवाया जा रहा ज्यादा काम, किया जा रहा अभद्र व्यवहार, मंडी सचिव को दिया ज्ञापन | Kosar Express


देवास। कृषि उपज मंडी में हमेशा विवाद की स्थिति बनी रहती है, कभी व्यापारियों के द्वारा प्रदर्शन किया जाता है तो कभी हम्मालों द्वारा प्रदर्शन किया जाता है। किसी भी बात को लेकर यहां पर विवाद की स्थिति बन जाती है।

आज भी मंडी में विवाद की स्थिति बन गई जब हम्मालों ने काम बंद कर दिया। हम्मालों का कहना है कि पूरे प्रदेश में 50 किलो की भर्ती में कार्य किया जाता है और देवास मंडी में 91 किलो की भर्ती में कार्य करवाया जा रहा है। वहीं हम्मालों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है व देर रात 11 बजे तक काम करवाया जाता है। इसी बात जो लेकर आज आपातकालीन मंडी बंद करने का आह्वान कर प्रदर्शन किया है, व मंडी सचिव को ज्ञापन दिया गया है।