देवास। नगर निगम देवास निगमायुक्त संजना जैन का तबादला कर दिया गया है। एडीएम नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने निगमायुक्त का प्रभार ले लिया है।
कांग्रेस सरकार के समय निगमायुक्त संजना जैन पर भाजपा नेताओं द्वारा नगर निगम का कांग्रेसी करण करने का आरोप लगाया गया था। भाजपा सरकार आने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि संजना जैन का तबादला बहुत ही जल्दी हो जाएगा। देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने भी कई मौकों पर संजना जैन का सीधा विरोध किया था। कई आंदोलन भी हुए थे और भाजपा पार्षद दल द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। जिसके चलते संजना जैन तबादला कर दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.