मंगलवार, 19 मई 2026

देवास में 14 घंटे का बिजली शटडाउन: 20 से अधिक वार्डों में दो दिन तक प्रभावित रहेगा जल वितरण | Kosar Express

 



देवास। नगर निगम जलप्रदाय विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार दिनांक 19/05/2026 को विघुत विद्युत विभाग से शिप्रा प्लांट पर 33 कवि का ट्रांसफॉर्म शिफ्ट करने के लिए लाईट का शटडाउन सुबह 09:00 से रात्रि 11:30 बजे तक बन्द होने शहर की निम्न टंकी मंगलवार 19/05/2026को टंकी नही भर पाएंगी। जिसमे बड़ी टंकी क्षेत्र वार्ड 33 राधागंज, वार्ड 34 गवली मोहल्ला, कृष्णापुरा, कवि कालिदास मार्ग, वार्ड 37 पुरानी जेल रोड, बकोरा बाखल, वार्ड 38 भवानी सागर, परशी वाली गली, वार्ड 40 पुराना राजवाडा, वार्ड 42 तोड़ी, खेत कालोनी, का जल वितरण बुधवार दिनांक 20/05/2026को नही होकर गुरुवार दिनांक 21/05/2026 को सुबह किया जावेगा। ।



बड़ी टंकी क्षेत्र को गुरुवार दिनांक 21/05/2026 को नही होकर शुक्रवार दिनांक 22/05/2026 को किया जावेगा, वार्ड 29 बिहारीगंज, वार्ड 38 रघुनाथपुरा, पीठारोड, चूडी बाखल,,वार्ड 39 ईदगाह रोड, शेख क्लब, गोया, तहसील चौराहे, वार्ड 40 जोशीपुरा, शान्तीपुरा, वार्ड 23 चिमनाबाई स्कुल के पास का जल वितरण गुरुवार को नही होकर शुक्रवार को सुबह किया जावेगा। ।

शंखदवार टंकी के क्षेत्र गुरुवार दिनांक 21/05/2026 को सुबह जल वितरण नही होकर शुक्रवार दिनांक 22/05/2026 को किया जावेगा जिसमे वार्ड 31 अम्बेडकर नगर, इन्दिरा नगर, वार्ड 30 गजरा गियर की झुग्गी, शिवम स्टेट, वार्ड 29 गीताभवन, वार्ड 28 नई आबादी, कर्मचारी कॉलोनी, वार्ड 27 आनंद नगर का जल वितरण गुरुवार को नही होकर शुक्रवार को सुबह किया जावेगा ।


शंखदवार टंकी के क्षेत्र से बुधवार दिनांक 20/05/2026 को नही होकर गुरुवार दिनांक 21/05/2026 को किया जावेगा। जिसमे वार्ड 31 भोंसले कॉलोनी, वार्ड 32 पुलिस लाइन, मोदी किराना, वार्ड 30 उमाकांत कॉलोनी स्टेशन रोड, वार्ड 29 कंजर मोहल्ला, वासुदेव पुरा, का जल वितरण बुधवार को नही होकर गुरुवार को सुबह किया जावेगा। ।


पठानकुआ टंकी क्षेत्र बुधवार दिनांक 20/05/2026 को नही होकर गुरुवार दिनांक 21/05/2026 को किया जावेगा जिसमे वार्ड 36 रजजबअली मार्ग, वार्ड 37 भेरुगढ मैन रोड, नौमाता मन्दिर,विष्णुगली,वार्ड 41 माली गली, एमरोजा स्कुल, ममनटोला का जल वितरण रविवार को नही होकर सोमवार को किया जावेगा। ।


पठानकुआ टंकी क्षेत्र का गुरुवार दिनांक 21/05/2026 को नही होकर शुक्रवार दिनांक 22/05/2026 को किया जावेगा जिसमे वार्ड 35 नुसरत नगर, वारसी नगर, रेवाबाग, वार्ड 36 पठानकुआ, मोहसिन पुरा, 37 भेरुगढ चौपड़ा, वार्ड 40 आखडा रोड, वार्ड 41 खारी बावड़ी का जल वितरण गुरुवार को नही होकर शुक्रवार को किया जावेगा। ।


साकेत नगर टंकी क्षेत्र से बुधवार दिनांक 20/05/2026 को नही होकर गुरुवार दिनांक 21/05/2026 को किया जावेगा जिसमे वार्ड 33 विश्राम बाग, रामरहीम चौराहा, मधुवन, अर्जुन नगर का जल वितरण बुधवार को नही होकर गुरुवार को सुबह किया जावेगा। ।


साकेत नगर टंकी से गुरुवार दिनांक 21/05/2026 को नही होकर शुक्रवार दिनांक 22/05/2026 को सुबह किया जावेगा। जिसमे वार्ड 33 बागरी मोहल्ला, का जल वितरण गुरुवार को नही होकर शुक्रवार को सुबह किया जावेगा। ।

राजाराम नगर टंकी क्षेत्र से होने वाला जल वितरण बुधवार दिनांक 20/05/2026 को नहीं होकर गुरुवार दिनांक 21/05/2026 को को किया जावेगा जिसमें राजाराम नगर चाणक्यपुरी चंद्रशेखर आजाद मल्टी बीरा खेड़ी मेंकी गांव का जल वितरण बुधवार को नहीं होकर गुरुवार को सुबह किया जाएगा।।

तरणी टंकी क्षेत्र से चलने वाला जल वितरण बुधवार दिनांक 20/05/2026 को नहीं होकर गुरुवार दिनांक 21/05/2026 को क्या जावेगा जिसमें कलानी बाग तारानी कॉलोनी क्षेत्र का जल वितरण बुधवार को नहीं होकर गुरुवार को सुबह किया जाएगा।।

आनंद ऋषि नगर टंकी से जल वितरण बुधवार दिनांक 20/05/2026 को नहीं होकर गुरुवार दिनांक 21/05/2026 को क्या जावेगा जिसमें मल्हार रोड अमृत नगर कॉलोनी सिल्वर कॉलोनी सिल्वर पार्क चाणक्यपुरी गणेशपुरी सम्राट पुरी अंबे नगर बालाजी नगर आदि क्षेत्र का जल वितरण बुधवार को नहीं होकर गुरुवार को सुबह किया जावेगा।।।

सनसिटी टंकी क्षेत्र से होने वाला जल वितरण बुधवार दिनांक20/05/2026 को नहीं होकर गुरुवार दिनांक 21/05/2026 को किया जावेगा जिसमें बालगढ़ संपूर्ण चूना खदान संपूर्ण का जल वितरण बुधवार को नहीं होकर गुरुवार को सुबह किया जाएगा।।

शुक्रवार, 15 मई 2026

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 2 और मजदूरों की मौत, अब तक 5 की गई जान | Kosar Express


देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। हादसे में घायल दो और मजदूरों ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। मृतकों की पहचान गुड्डू और अमर के रूप में हुई है। दोनों गंभीर हालत में अमलतास अस्पताल में भर्ती थे।


गौरतलब है कि गुरुवार सुबह टोंककला के पास एबी रोड स्थित पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण विस्फोट हुआ था। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री का मलबा और शव करीब 30 फीट दूर सड़क तक जा पहुंचे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। अब तक 27 से ज्यादा मजदूर झुलस चुके हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है।


मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है। देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया। आरोप है कि फैक्ट्री में पटाखा लाइसेंस का गलत उपयोग किया गया और सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया।


वहीं उज्जैन संभागायुक्त ने पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है, जिसमें उज्जैन के अपर कलेक्टर अतेंद्र सिंह गुर्जर और औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग इंदौर की अधिकारी नमिता तिवारी शामिल हैं। जांच टीम एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।


जांच में अग्नि दुर्घटना और विस्फोट के कारणों, विस्फोटक नियमों और नेशनल बिल्डिंग कोड 2016 के पालन, फैक्ट्री को जारी लाइसेंसों की स्थिति और अन्य विभागों की भूमिका की जांच की जाएगी।


हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजकर पूरे मामले की जांच के निर्देश भी दिए हैं।

शुक्रवार, 8 मई 2026

देवास में 17 मई को सामूहिक निकाह सम्मेलन: सब्र ग्रुप 33 जोड़ों का कराएगा एक रुपए में निकाह, मेधावी छात्र भी होंगे सम्मानित | Kosar Express

 


देवास में सब्र ग्रुप द्वारा 17 मई रविवार शाम को आलोट पायगा स्थित नाहर दरवाजा चौराहे पर सामूहिक निकाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पार्षद प्रतिनिधि वसीम हुसैन ने बताया कि लगातार छठवें वर्ष आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में इस बार 33 जोड़ों का मात्र एक रुपए में निकाह कराया जाएगा। नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान भी उपहार स्वरूप दिया जाएगा।

इसके साथ ही दसवीं और बारहवीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित करने की घोषणा की गई है। आयोजन समिति ने जावेद बाबा को सम्मेलन का अध्यक्ष बनाया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


आयोजकों ने बताया कि इस सम्मेलन में हर वर्ग और समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। हिंदू-मुस्लिम समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों का आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहता है, जिससे आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी मिलता है।

लव मैरिज की रंजिश में पिता-पुत्र का अपहरण: देवास पुलिस ने इंदौर से सकुशल छुड़ाया, 6 आरोपी गिरफ्तार | Kosar Express

देवास जिले के कन्नौद थाना क्षेत्र में लव मैरिज की रंजिश को लेकर पिता-पुत्र के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अपहृतों को इंदौर से सकुशल मुक्त कराया और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के अनुसार ग्राम किलोदा-पी निवासी बगदिया और उसके पुत्र मुकेश का देर रात घर से अपहरण कर लिया गया था। आरोपियों ने परिवार के एक युवक द्वारा प्रेम विवाह किए जाने से नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया। साथ ही परिजनों को धमकी दी गई थी कि युवती को वापस नहीं भेजा गया तो दोनों की हत्या कर दी जाएगी।


पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर कन्नौद पुलिस ने “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों का पीछा करते हुए इंदौर में दबिश दी और दोनों अपहृतों को सुरक्षित छुड़ा लिया।



पुलिस ने मामले में आरोपी गणेश पिता हरनाथ निवासी पलासी, मुकेश पिता जगदीश निवासी पलासी, रामविलास पिता हरनाथ निवासी किलोदा-पी, श्री पिता हरनाथ निवासी किलोदा-पी, राजपाल पिता राजू निवासी पिपल्या नानकार और राजा पिता गंगाधर निवासी संदलपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त कार और हथियार भी जब्त किए हैं।

मंगलवार, 5 मई 2026

करोड़ों की नजूल जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम! देवास कलेक्टर की सख्ती, दो इंजीनियरों की वेतन वृद्धि रोकी | Kosar Express


देवास में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है, जहां अनवटपुरा क्षेत्र में भोपाल बायपास किनारे स्थित करीब 8 बीघा नजूल भूमि पर बिना अनुमति के बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस जमीन पर "मांगलिक भवन" के नाम पर निर्माण किया जा रहा था, जबकि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यहां जमातखाना बनाने की तैयारी थी, जिसमें एक पार्षद की अनुशंसा भी सामने आई है।


मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने तुरंत जांच के निर्देश दिए। जांच में लापरवाही और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए नगर निगम देवास के उपयंत्री जितेंद्र सिसोदिया और सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी की दो-दो वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी गई है। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करना होगा। इस सख्त कार्रवाई से यह भी साफ हो गया है कि प्रशासन की नजर अब हर उस कोशिश पर है, जो सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की मंशा रखती है।

बुधवार, 29 अप्रैल 2026

देवास में बड़ा फैसला: नर्सरी से KG-2 तक बच्चों की परीक्षा, रैंकिंग और ग्रेडिंग पर कलेक्टर का सख्त बैन | Kosar Express



देवास में छोटे बच्चों की शिक्षा को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जिले के सभी प्ले स्कूलों और शाला पूर्व शिक्षा केंद्रों में नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।


सिर्फ परीक्षा ही नहीं, बल्कि बच्चों को रैंकिंग और ग्रेडिंग के आधार पर आंकने की प्रक्रिया को भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इतनी कम उम्र में बच्चों पर परीक्षा और प्रतिस्पर्धा का दबाव डालना उनके मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए ठीक नहीं है।


दरअसल, जिला प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई प्ले स्कूलों में छोटे बच्चों की परीक्षाएं आयोजित कर उन्हें नंबर, रैंक और ग्रेड दिए जा रहे हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने यह सख्त आदेश जारी किया।


आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा लेना राष्ट्रीय प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख एवं शिक्षा (ECCE) नीति 2013 और “शाला पूर्व शिक्षा नीति 2022 मध्यप्रदेश” का उल्लंघन है। इन नीतियों में बच्चों के समग्र विकास, खेल आधारित शिक्षा और बिना दबाव के सीखने पर जोर दिया गया है।


कलेक्टर ने सभी संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमों का कड़ाई से पालन करें। यदि किसी भी प्ले स्कूल में परीक्षा, रैंकिंग या ग्रेडिंग की गतिविधि पाई जाती है, तो संबंधित संस्था की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।


इस फैसले के बाद जिले के प्ले स्कूलों में अब बच्चों की पढ़ाई का तरीका अधिक सहज, खेल-आधारित और तनावमुक्त होने की उम्मीद है।

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

Dewas - सी जी ट्यूटोरियल्स के 13 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक | Kosar Express


देवास। शहर में सीबीएसई व एम पी बोर्ड कक्षा 10वी के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हुए लगातार श्रेष्ठ परिणाम देने वाली शिक्षण संस्था में कुल 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए एवं 43 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। इस संस्था की यही खासियत है कि यहाँ सिर्फ दो चार नही अनेक विद्यार्थी करतें हैं श्रेष्ठ प्रदर्शन। 

कक्षा 10वी में नैतिक करमले 97.2 ,देवांश कुमार 97,विदुषी तिवारी 97,लावण्या खाटवा 96.4,प्रज्वल मेघदू 94.6,समृद्धि बिंदल 93.8,गौरांश व्यास 93,कृतिका दुबे 93,आराध्या चौधरी 91.8,तनिष्का नागर 91.4,अलफैज खान 90.2,पूरब मालवीय 90,देवेंश डोडिया 87.6,अभिनय कुशवाह 87,अवनी चौहान 86.2,चित्रांश कुशवाह 86,शुभ अखंड 84,विदित सिंह राजपूत 83.8,लक्षिता त्रिवेदी 83.2,शुभ बंसल 83,अभ्युदय मालवीय 82.6,आदित्य सोलंकी 82,किशी सोनी 80,अभय ओझा 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।


12वी एम पी बोर्ड में अपूर्वा जोशी 90 , मोहम्मद शान 86, वंशिका मालवीय 84, ललित राठौर 82, अंकित माली 80, सुनीता भालके 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ।

सी जी ट्यूटोरियल्स के कुल 30 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। सीजी के संचालक आशीष गुप्ता ने बताया कि कक्षा के 70 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किये। संस्था का लक्ष्य कक्षा के सभी विद्यार्थियों का बेहतर परीक्षा परिणाम देना है। गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की बधाई दी और उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन भी दिया।