देवास जिले के कन्नौद थाना क्षेत्र में लव मैरिज की रंजिश को लेकर पिता-पुत्र के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अपहृतों को इंदौर से सकुशल मुक्त कराया और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम किलोदा-पी निवासी बगदिया और उसके पुत्र मुकेश का देर रात घर से अपहरण कर लिया गया था। आरोपियों ने परिवार के एक युवक द्वारा प्रेम विवाह किए जाने से नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया। साथ ही परिजनों को धमकी दी गई थी कि युवती को वापस नहीं भेजा गया तो दोनों की हत्या कर दी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर कन्नौद पुलिस ने “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों का पीछा करते हुए इंदौर में दबिश दी और दोनों अपहृतों को सुरक्षित छुड़ा लिया।
पुलिस ने मामले में आरोपी गणेश पिता हरनाथ निवासी पलासी, मुकेश पिता जगदीश निवासी पलासी, रामविलास पिता हरनाथ निवासी किलोदा-पी, श्री पिता हरनाथ निवासी किलोदा-पी, राजपाल पिता राजू निवासी पिपल्या नानकार और राजा पिता गंगाधर निवासी संदलपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त कार और हथियार भी जब्त किए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.