मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019

Dewas - मुख्यमंत्री कमलनाथ आज दोपहर 12 बजे आएंगे सोनकच्छ | Kosar Express

3490 करोड़ रुपए लागत की नर्मदा-कालीसिंध लिंक उद्वहन सिंचाई परियोजना के प्रथम चरण का भूमि पूजन करेंगे 
देवास, सीहोर तथा शाजापुर जिलों की 01 लाख हेक्टेयर जमीन होगी 
सिंचित, 282 गांवों को मिलेगा सिंचाई योजना का लाभ
साढ़े 16 करोड़ की लागत से नवनिर्मित टेक होम राशन संयंत्र का लोकार्पण भी आज 

देवास। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ आज मंगलवार 26 फरवरी 2019 को देवास जिले के सोनकच्छ में आ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ मंगलवार को मंडी प्रागंण सोनकच्छ में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वे यहां नर्मदा-कालीसिंध लिंक उद्वहन सिंचाई परियोजना के प्रथम चरण का भूमि पूजन करेंगे। इसके अलावा टेक होम राशन के उत्पादन हेतु नवनिर्मित संयंत्र के लोकार्पण व जय किसान फसल ऋण माफी योजना के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। प्राप्त कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ 26 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे वायुयान द्वारा दिल्ली से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:00 बजे इंदौर पहुंचेंगे तथा यहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12:15 बजे सोनकच्छ-देवास आएंगे। यहां वे टेक होम राशन उत्पादन के संयंत्र के लोकार्पण, नर्मदा कालीसिंध-लिंक उद्वहन सिंचाई परियोजना तथा जय किसान फसल ऋण माफी योजना के कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ कार्यक्रम उपरांत दोपहर बाद 1:45 बजे सोनकच्छ से हेलीकॉप्टर द्वारा बड़वानी जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नर्मदा घाटी विकास/पर्यटन मंत्री श्री सुरेंद्रसिंह बघेल करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लोकनिर्माण एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री श्री सज्जनसिंह वर्मा रहेंगे। आयोजन के विशेष अतिथियों में उच्च्‍ शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री तथा देवास जिले के प्रभारी मंत्री श्री जीतू पटवारी, जल संसाधन मंत्री श्री हुकुमसिंह कराड़ा, पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री श्री आरिफ अकील रहेंगे। आयोजन में विधायक हाटपीपल्या श्री मनोज चौधरी, देवास विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार, विधायक बागली श्री पहाड़ सिंह कन्नौजे, विधायक आष्टा श्री रघुनाथ सिंह मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत अतिथियों के रूप में उपस्थित रहेंगे।

नर्मदा-कालीसिंध लिंक उद्वहन सिंचाई योजनाप्रथम चरण
कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने बताया कि नर्मदा-कालीसिंध लिंक प्रथम चरण सिंचाई योजना से पाइप लाइनों के माध्यम से मालवा अंचल के तीन जिले देवास, सीहोर तथा शाजापुर को एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लाभ मिलेगा। परियोजना के लिए जल इंदिरा सागर जलाशय से ग्राम टांडा तहसील बागली होते हुए 3110 मि.मी. व्यास की दो पाइप लाइनों के उद्वहन किया जाएगा। प्रत्येक पाइप लाइन द्वारा 16.02 घन मीटर जल प्रति सेकंड की दर से 333 मीटर ऊंचाई तक उद्वहन होगा। एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हेतु कुल 32.04 क्यूमेक जल उद्वहन होगा। प्रथम चरण सिंचाई योजना की प्रशासकीय स्वीकृति 3489 करोड़ 82 लाख रुपए है। नर्मदा-कालीसिंध परियोजना के प्रथम चरण से मालवांचल के तीन जिलों देवास, शाजापुर व सीहोर के कुल 282 ग्राम लाभाविंत होंगे तथा एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी, इनमें देवास जिले की तहसील बागली, देवास, हाटपीपल्या, सोनकच्छ व टोंकखुर्द के कुल मिलाकर 241 ग्राम लाभांवित होंगे तथा 86 हजार 53 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। शाजापुर जिले के 22 ग्राम लाभांवित होंगे तथा 5 हजार 978 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। सीहोर जिले के 19 ग्राम योजना से लाभांवित होंगे और 8 हजार 35 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

2500 मी.टन क्षमता का पोषण आहार संयंत्र का भी लोकार्पण होगा
कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने बताया कि महिला आजाविका औद्योगिक सहकारी संस्था मर्यादित देवास द्वारा जिले की देवास तहसील के ग्राम खटांबा में नवनिर्मित 2500 मी.टन क्षमता का पोषण आहार संयंत्र का भी लोकार्पण होगा। इस संयंत्र में देवास सहित 09 जिलों में परियोजना स्तर (विकासखंड स्तर) तक पोषण आहार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त संयंत्र में लगभग 1800 मीट्रिक टन प्रतिमाह पोषण आहार का उत्पादन होगा। जिसकी दर 60 हजार प्रति मी. टन होगी तथा संयंत्र का वार्षिक टर्न ओवर लगभग 150 करोड रुपए का होगा। कलेक्टर डॉ. पांडेय ने बताया कि संयंत्र की कुल लागत 16.50 करोड़ रुपए है जिसमें भवन निर्माण हेतु लगभग 9 करोड़ रुपए की राशि तथा प्लांट के निर्माण स्थापना एवं अन्य मदों पर राशि लगभग 7.50 करोड़ रुपए हैं। उन्होंने बताया कि देवास संयंत्र में महिला आजीविका औद्योगिक सहकारी संस्था अंतर्गत 03 सघन जिलों में देवास, आगर तथा शाजापुर के 21 संकुल संगठन, 424 ग्राम संगठन सम्मिलित हैं। संयंत्र से संबंधित शेष 7 जिले आजीविका मिशन अंतर्गत वर्ष 2018-19 में सम्मिलित होने से जिले के तथा पूर्व के 3 सघन जिलों के शेष गठित होने वाले स्व सहायता समूहों, ग्राम संगठनों और संकुल संगठनों को भी इस समिति की सदस्यता प्राप्त होगी तथा तदनुसार लाभांश प्राप्त हो सकेगा।

ऋण माफी योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्रों का करेंगे वितरण
मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी द्वारा मंच से जय किसान ऋण माफी योजना में चयनित पांच हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा विद्युत वितरण कंपनी की इंदिरा किसान ज्योति योजना में तीन हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

शनिवार, 23 फ़रवरी 2019

Dewas - दो बाइक सवार को डम्फर ने मारी पीछे से टक्कर, दोनों की मौत | Kosar Express


देवास। इंदौर-भोपाल बायपास पर दर्दनाक हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। डम्फर ने बाइक को टक्कर मारी। जिससे दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बीती रात राजोदा जेल के पास इंदौर-भोपाल बायपास पर बाइक क्र. MP41MC3155 से  अपने गांव लौट रहे हरिराम पिता मांगीलाल 40 वर्ष और अरविंद पिता तूफानसिंह 23 वर्ष दोनों निवासी कवड़ी को डम्फर क्र. MP41HA1370 ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक से नीचे गिर गए। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेेंस के ईएमटी संजय वर्मा और पायलट ओमप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने डम्फर जब्त कर लिया है।




मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019

Dewas - बारात की बस अनियंत्रित होकर पलटी, 13 घायल और 4 गंभीर | Kosar Express


देवास। हरदा से इंदौर बारात लेकर जा रही बस अचानक अलसुबह कन्नौद के पास ग्राम ननासा में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें बस के अंदर बैठे करीब 13 बाराती घायल हो गए। वही चार  लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंची । सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए कन्नौद हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चार को जो गंभीर रूप से घायल थे। उनको इंदौर रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हरदा इंदौर मार्ग पर हरदा से इंदौर बारात लेकर जा रही यादव ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 09 एफए 6241 मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे अचानक ग्राम मनासा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान की दीवार तोड़ते हुए पलट गई जिससे बस में सवार बारातियों में चिल्लापुकार मच गई । सूचना मिलने पर पुलिस व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि जिस जगह हादसा हुआ वहां सड़क पर गतिअवरोधक था। या चालक बस तेज गति से चला रहा होगा।या फिर बस को सड़क से नीचे उतरी होगी इसी कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर रूप से घायलों के नाम पूजा पति अक्षय, लीना पति रमेश,  वैभव पिता शिवप्रसाद, पुष्प राज चारों की गंभीर हालत होने पर इंदौर रैफर किया है।

Dewas - आबकारी विभाग ने की अवैध शराब जप्त | Kosar Express


देवास / जिले में अवैध मदिरा के निर्माण परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहा। अभियान की कड़ी में कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पांडेय के निर्देश पर सहायक आबकारी आयुक्त विक्रम दीप सेंगर के मार्गदर्शन में आज मंगलवार को वृत्त टोंकखुर्द तथा सोनकच्छ के दोन्ता, चौबाराधीरा एवं पुष्पगिरी कंजर डेरा पर अल सुबह दबिश दी गई। दबिश की कार्रवाई में महुआ के आसवन से अवैध रूप से निर्मित 69 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई जबकि 4500 किग्रा महुआ लहान मौके पर नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 6 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए, की गई कार्यवाही में एक आरोपी को गिरफ्तार कर मौके पर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।




रविवार, 17 फ़रवरी 2019

Dewas - संस्था कर्मयोग ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि और बाटे जरूरतमंद बच्चों को बेग | Kosar Express


देवास। संस्था कर्मयोग के साथियों ने शनिवार को शहीदों के लिए दो मिनिट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की, उसके बाद अमरपुरा स्थित सरकारी प्रायमरी स्कूल में 100 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बेग का वितरण किया। बच्चों के चहरे स्कूल बैग पाकर खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्य उपस्थित थे। 



Dewas - दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 1 की मौत 3 घायल | Kosar Express


देवास। अमला ताज फाटा के पास दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत वहीं तीन घायल हो गए ।सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को  उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया। 

जानकारी के अनुसार इंदौर से अपने गांव जा रहे थे तो बाइक एमपी 42 एमबी 0820 से तीनो व्यक्ति नन्हे खां, शकील पिता नबी का 38 वर्ष, शरीफ पिता मजीद 32 वर्ष हाटपिपलिया आ रहे थे। वही सामने से बाइक एमपी 37 एमक्यू 6230 से आ रहे राय राय सिंह पिता मोती जी निहाल 40 वर्ष निवासी सिद्धि गंज सीहोर से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे राय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वही शकील, शरीफ पर नन्ने खां घायल हो गए।सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस के राजेंद्र कुमार और पायलट कन्हैया चौधरी पहुंचे घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 




शनिवार, 16 फ़रवरी 2019

Dewas - संस्था हिन्दलवली सरकार के मुस्लिम युवाओ ने पाकिस्तान का पुतला फूंका | Kosar Express


देवास। संस्था हिन्दलवली सरकार के मुस्लिम युवाओं द्वारा पुलवामा में आतंकी हमले की निंदा करते हुए सयाजी द्वार पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद , आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। पुतला दहन के पश्चात शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। शाहरूख मंसूरी (गोलू )ने कहा कि भारत के इतिहास में आतंकवादियों द्वारा सबसे कायराना हमला पुलवामा (जम्मू कश्मीर) में किया गया । जिसमें हमारे 42 सी.आर.पी.एफ के जवान शहीद हो गए । इस विपत्ति की घड़ी में पूरा भारत शहीदों के परिवारजनों के साथ खड़ा है। इस अवसर पर सभी इमरान कसेरा, शेखु दरबार, वसीम हुसैन, गुलरेज केके, समरोज पठान, सेफ अली, राजा शेख, अकबर खान, मुस्तफा शेख, फेजल खान, अतीक खान, अमजद नेशनल, बाबू पठान, फरहान शेख, शकील लक्की, शोएब खान, उमेर शेख, जावेद सदर , सलमान सदर सहित बड़ी संख्या में युवा व नगरवासियों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।


Video | Dewas - किसी ने कैंडल मार्च तो किसी ने पाकिस्तान के पुतले दहन कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि | Kosar Express


देवास। शहर के कई संगठनों ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में सयाजी द्वार पर पाकिस्तान एवं आतंकवाद के पुतले दहन किये। और  कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 

शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019

Live Video | Dewas - अवैध स्लाटर हाउस पर कार्रवाई कर एसडीएम ने लगवाई सील | Kosar Express

नगर निगम के कर्मचारियों को एसडीएम ने लगाई जमकर फटकार

देवास। कंजर मोहल्ले में एसडीएम जीवनसिंह रजक को अवैध स्लाटर हाउस चलने को लेकर शिकायत मिली थी। जिस पर एसडीएम ने खुद नगर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर देखा तो घरों के अंदर अवैध स्लाटर हाउस चलते हुए दिखे, जहां पाडे के मांस का विक्रय किया जा रहा था। जिसको लेकर एसडीएम जीवनसिंह रजक ने नाराजगी जताते हुए निगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही पंचनामा बनाकर अवैध स्लाटर हाउस को तत्काल सील कर दिया।

गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019

Video | Dewas - फरियादी और उसका भाई ही निकला आरोपी, पूछताछ में कबूल की वारदात, लूट की राशि जब्त | Kosar Express

नये एस.पी. का अपराध पर प्रभावी प्रहार, झूठी लूट के आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार 
पुलिस संबंधी समस्याएं, समाधान के पथ पर

देवास। एस.पी. चंद्रशेखर सोलंकी ने एडिशनल एस.पी. श्री पाटीदार, सीएसपी श्री राठौर की मौजूदगी में उज्जैन रोड बाईपास पर लूट की घटना का खुलासा करते हुए, पत्रकारों को बताया कि वास्तव में फरियादी और उसके भाई ने मिलकर ही लूट की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। जो गहरी जांच में साफ हो गया। इस पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को 45 मिनट तक बैठाकर रखा गया, अनेक पत्रकार इस उपेक्षा और लापरवाही से प्रेसवार्ता का बहिष्कार करने को तैयार हो गए तब कुछ ने समझाया भी की प्रेस वार्ता में देर हो जाती है।   एसपी चंद्रशेखर सोलंकी ने साफ कर दिया कि पुलिस अपनी सीमा में रहकर ही समस्याओं का समाधान में निरंतर सक्रिय रहेगी। एसपी ने दो पत्रकारों के सवाल पर कहा कि बार-बार एक ही सवाल न किया जाए। समय लग सकता है लेकिन पुलिस विभाग से संबंधित हर समस्या का समाधान किया जाएगा। एसपी श्री सोलंकी ने स्पष्ट संकेत दिए कि वह चाटुकारिता करने वालों के अनुसार नहीं चलेंगे।  यहाँ यह  लिखना जरूरी है कि एसपी चंद्रशेखर सोलंकी योग, समर्पित और सक्रिय है। आप अपनी योग्यता से ही देवास की अनेक समस्याओं का समाधान करेंगे। एसपी की कार्यशैली से अवैध कार्यों को सुरक्षा सहयोग देने वाले वर्दीधारी भी घबरा रहे हैं। एसपी सोलंकी मे देवास के पूर्व एसपी राजेंद्र कुमार मिश्रा का प्रतिबिंब दिखाई दे रहा है। यह बात उनकी दूसरी  प्रेसवार्ता में स्पष्ट हो गई। अधिकतर पत्रकारो के अनुसार एसपी का कार्यकाल यादगार रहेगा।

एडिशनल SP अनिल पाटीदार ने पत्रकारवार्ता में किया खुलासा…
भाई से मोबाइल पर लगातार बात करने से ड्राइवर आया था शक के घेरे में

देवास-उज्जैन बायपास पर गत दिवस हुई लूट की वारदात को पुलिस ने दो दिन में ही ट्रेस कर लिया। फरियादी और उसका भाई ही निकला आरोपी। ट्रक चालक ने अपने भाई के साथ मिलकर कंपनी के पैसे हड़पने कि नियत से लूट की झूठी कहानी रची थी, ड्राइवर ने लूट में जो मोबाइल जाना बताया था उसी मोबाइल से अपने भाई से लगातार बात उसने की थी। कॉल डिटेल में यह बात सामने आने पर पुलिस को उस पर और उसके भाई पर संदेह हुआ। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामला का खुलासा हो गया।

ये है पूरा मामला 
घटना 12 फरवरी की है, जब ट्रक चालक अर्जुन सिंह पिता जालम सिंह गौतम निवासी ग्राम बच्चू खेड़ा थाना घटिया ने बीएनपी थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई की वह अलीशा फूड कंपनी का कंटेनर क्रमांक एमपी 13 जीए 6872 चलाता है। फिंगर कुरकुरे से भरा कंटेनर वह सीहोर खाली करके लौट रहा था। उसके पास 175300/- रुपए की सिलक रखी थी। जब वह देवास उज्जैन बायपास रोड से गुजर रहा था तभी पीछे से आई एक स्विफ्ट कार कंटेनर के सामने आकर रुकी और उससे उतरे चार बदमाशों ने कट्टा और चाकू की नोक पर 175000 रुपए और उसका मोबाइल लूट लिए। पुलिस के लिए यह घटना चुनौतीपूर्ण थी। पुलिस निगम टोल टैक्स पर स्विफ्ट वाहन की जानकारी चाही तो ऐसी कोई गाड़ी वहां से निकलना नहीं पाई गई। और जानकारी लगी की उक्त कंटेनर घटना समय के करीब दो ढाई घंटे पहले नरवल से पलट कर गया है। उधर पुलिस ने ड्राइवर के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली तो उसमें लगातार एक नंबर पर बात करना पाया गया। वह मोबाइल नंबर ट्रक चालक अर्जुन के भाई संजय सिंह का है। यहीं से पुलिस को अर्जुन पर संदेह हुआ अर्जुन और संजय की डिटेल पुलिस ने निकाली तो पता चला कि दोनों पर ही बहुत कर्ज है।

देवास SP चंद्रशेखर सोलंकी के निर्देश पर एडिशनल एसपी अनिल पाटीदार और सीएसपी अनिल सिंह राठौर तथा कोतवाली टीआई ओपी अहीर के नेतृत्व में टीम बनाई गई। ट्रक चालक अर्जुन से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने गुनाह कबूल कर लिया।पुलिस ने इस मामले में आरोपी अर्जुन और संजय को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹175300/- बरामद कर लिए हैं।

Video | Dewas - बच्चों ने जिला न्यायालय पहुंचकर ली न्यायालनीय प्रक्रिया की जानकारी, किए न्यायाधीशों से सवाल | Kosar Express


देवास। चिल्ड्रन्स पेराडाईज हाईस्कूल नागदा के बच्चों जिला एवं सत्र न्यायालय में जाकर न्यायालयीन गतिविधियों को जाना। कुछ दिन पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम में अतिरिक्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश समरोज खान स्कूल पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की थी। उस समय बच्चों ने न्यायालय की प्रक्रिया पर अपनी जिज्ञासा व्यक्त की थी। इस पर विद्यालय संचालक उस्मान शेख बच्चों को लेकर जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंचे तथा बच्चों को यहां की गतिविधियों से अवगत कराकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। यहां पर बच्चों ने जिला न्यायाधीश श्री दिनेश कुमार पालीवाल, विशेष न्यायाधीश श्री योगेशचंद्र गुप्त, सीजेएम श्रीमती संगीता पटेल, एडीजे समरोज खान, एडीजे गंगाचरण दुबे से मुलाकात कर कई तरह के प्रश्न किए न्यायाधीश महोदय ने विस्तार से बच्चों के प्रश्रों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। मुख्य न्यायाधीश ने कानून क्या होता है इस पर विस्तार से जानकारी देते हुए प्रोजेक्टर पर डाक्यूमेंट्री के माध्यम से गुड टच बेड टच के बारे में भी जानकारी दी। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि बच्चों द्वारा बहुत ही अच्छे प्रश्र किए गए। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ एवं न्यायालयीन स्टाफ उपस्थित था।

बुधवार, 13 फ़रवरी 2019

Dewas - शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय रहेगा बंद | Kosar Express


देवास। म.प्र.प.क्षे.वि.वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यपालन यंत्री (शहर) ने विद्युत उपभोक्ताओं को सूचना देते हुए बताया कि आईपीडीएस योजना अंतर्गत विद्युत केबलीकरण कार्य किया जा रहा है। इस कारण 14 फरवरी से 21 फरवरी 2019 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक बालगढ़, शंकरगढ़, सम्राटपुरी, बालाजी नगर, गणेशपुरी, मील रोड, लेबर कॉलोनी, अष्टविनायक मल्हार कॉलोनी, मल्हार धुनी, सिल्वर कॉलोनी, अमृत पार्क चंद्रलोक नगर, आलम नगर, बालाजी नगर, ईश्वर नगर, अम्बे नगर, गीताश्री कॉलोनी, सनसिटी-1, गौतम नगर वाला ट्रांसफॉर्मर, मृदुल विहार, बावड़िया, कृषि विज्ञान केंद्र, औद्योगिक केंद्र विकास निगम के क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्युत का प्रदाय आवश्यकतानुसार घटाया या बढाया जा सकता है।

Video | Dewas - यात्री बस ने एक्टिवा से बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रही महिला को कुचला, महिला की मौके पर मौत, भीड़ ने बस हो फोड़ा | Kosar Express

एक मासूम का कलेक्टर से सवाल.........? 
कब तक डसेगी नागरिकों  को यातायात थाना प्रभारी......!! 

देवास। शहर की यातायात व्यवस्था को कब तक नहीं सुधारा जा सकता। आए दिन दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। यातायात थाना प्रभारी से लेकर अन्य यातायात व्यवस्था ठप्प दिखाई देती हैं। वहीं यातायात थाना पुलिस सिर्फ चालान काटकर इतिश्री करने में ज्यादा विश्वास रखते है। जबकि शहर की यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे ही संचालित हो रही है। सूत्र बताते हैं कि यातायात थाना प्रभारी का शहर की यातायात व्यवस्था पर संतुलन नहीं है जिसकी वजह से घटनाएं बड़ी दुर्घटनाओं में परिवर्तित हो जाती हैं इसी प्रकार की घटना आज सुबह देखने को मिली एक एक्टिवा सवार महिला अपनी मासूम बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी, वहीं तेज रफ्तार बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही हुई मौत।  

जानकारी के मुताबिक एबी रोड LNB क्लब के पास चौहान बस क्रमांक एमपी 41पी 1068 ने एक्टिवा सवार प्रिया पिता दिनेश कुमार वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी भगत सिंह मार्ग को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख लोग आक्रोशित हो गए और बस पर पथराव कर कांच फोड़ दिए। सिटी कोतवाली पुलिस व सीएसपी मौके पर  पहुंचे और शव को जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। और बस को जप्त कर थाने भिजवाया।

यातायात सुधार के लिए ईमानदार, कर्तव्य पालन, संकल्प शक्ति, शालीन वयवहार और योग्यता की जरूरत होती है। जो वर्तमान अधिकारियों में दिखाई नहीं देती है। देवास शहर के यातायात के बदतर हालत देख कर आए दिन जाम लगते देखे जा सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि शहर मे अवैध रूप से संचालित हो रहे वाहनों से भी मासिक सहयोग लेकर उन्होंने नियमों से खिलवाड़ की खुली छूट देने वालों पर कार्रवाई करने वाला भी अपाहिज नजर आ रहे हैं। 

Dewas - डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर | Kosar Express


देवास।(बागली) करनावद के समीप इंदौर से कन्नौद जा रहे दिनेश कुमार अजमेरा पिता पहलाद अजमेरा उम्र 31 वर्ष निवासी विकास नगर इंदौर को डंपर ने टक्कर मार दी। 
एमपी 41 एम जे 7790 मोटरसाइकिल से इंदौर से कन्नौद जा रहे दिनेश कुमार को दूसरी तरफ से आ रहे डंपर एमपी 09 एचएच 5947 ने टक्कर मार कर घायल कर दिया दिनेश कुमार को पेट, सिर व छाती में चोट आई। जानकारी के अनुसार 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार देते हुए घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागली हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के ईएमटी सजन और पायलट रामबाबु मौके पर पहुंचे और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागली में भर्ती कराया।


शनिवार, 9 फ़रवरी 2019

Live Video | Dewas - फल की दुकान में आग लगाते हुए युवक CCTV में कैद, वीडियो हुआ वायरल | Kosar Express


देवास। शहर के बीचो बीच कोतवाली थाने से कुछ ही दूरी पर तहसील चौराहे पर देर रात कार से आए युवक ने एक फल की दुकान पर आग लगा दी। वारदात CCTV में कैद हो गई।

फल दूकान के संचालक ने बताते हुए कहा है की करीब 28 वर्षों से वे फल फ्रूट की दूकान लगाते थे। दूकान खाली करने को लेकर न्यायालय में केस चल रहा है। 
दूकान संचालक का आरोप है की पास में ही स्थित एक डेरी संचालक उन्हें लगातार दूकान खाली करने के लिए धमका रहा था। इस पर उन्होंने पहले भी शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्हें धमकी मिली थी की दूकान जला दी जाएगी। देर रात दूकान में आग भी लगा दी गई।

शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019

Dewas - चन्द्रशेखर सोलंकी होंगे देवास के नए SP, अनुराग शर्मा को भोपाल मुख्यालय भेजा | Kosar Express


देवास। राज्य सरकार का पुलिस महकमे में नये सिरे से जमावट का क्रम लगातार जारी है। इस क्रम में शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा के 33 और राज्य पुलिस सेवा के दो अफसरों के तबादले किये हैं। ताजा फरेबदल में दो रेंज् के उप पुलिस महानिरीक्षक बदल दिये गये हैं। वहीं 5 रेंज में नये उप पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किये गये हैं। गृह विभाग ने पुलिस अधीक्षक अनुराग शर्मा का तबादला भोपाल मुख्यालय कर दिया है। उनके स्थान पर चन्द्रशेखर सोलंकी देवास के नए पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। चंद्रशेखर सोलंकी 2006 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं और जनता से सीधे संवाद के लिए जाने जाते हैं। उमरिया एसपी रहते हुए उन्होंने जनता चौपाल लगा कर सीधे संवाद रखा था। 

Dewas - अपर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी अब होगे नगर निगम आयुक्त | Kosar Express


देवास। राज्य शासन की ओर से जारी आदेश में देवास में ही पदस्थ अपर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को देवास नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेसी नेता शौकत हुसैन की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने तत्कालीन नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान का तबादला कर दिया था तब से नगर निगम में आयुक्त ना होने से सारी वित्तीय कार्य ठप्प पड़े थे।

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019

Dewas - बाइक सवार ने राहगीर को मारी टक्कर, 2 घायल, 1 गंभीर | Kosar Express


देवास। सोनकच्छ पीपलरावां रोड पर स्थित  दुद्लाई गांव के पास रोड पर पैदल चल रहे सरदार सिंह पिता करण सिंह आयु 60 वर्ष को टप्पा निवासी कुशल पिता देवकरण उम्र  26 वर्ष जो अपनी बाइक से टप्पा से काची गुराडिया जा रहे थे।

लापरवाही के साथ बाइक चलाते हुए रास्ते में दुद्लाई गांव के सरदर सिंह पिता करण सिंह को टक्कर मार दी।  जिससे दोनों ही घायल हो गए।  सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनकच्छ में भर्ती किया।

जानकारी  मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पहुंची और दोनों  घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनकच्छ भर्ती कराया पर जहां से एक सरदार सिंह पिता करण सिंह आयु 60 वर्ष की गंभीर हालत देखते हुए डॉ हेमंत गुप्ता ने जिला चिकित्सालय देवास में रेफर कर आया । सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के ईएमटी  राजेंद्र कुमार और पायलट मुरलीधर योगी मौके पर पहुंचे और घायल को प्राथमिक  स्वास्थ्य केंद्र सोनकच्छ में  भर्ती कराया।

Video | Dewas - दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 घायल, 1 गंभीर | Kosar Express


देवास। बागली से 4 किलोमीटर दूर कैलाश नगर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। जिसमें 4 व्यक्तियों को चोट आई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए बागली अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार बागली के कैलाश नगर के पास बाईक एमपी 41 एमवाई 3509 की दूसरी बाइक एमपी 41 एमएम 5372 से आमने सामने भिड़ंत हो गई , सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और 4 घायलो को प्राथमिकी उपचार देते हुए बागली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से एक की गंभीर हालत देखते हुए देवास रेफर किया। घायलों के नाम अनोखी लाल पिता करण सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी श्याम नगर चोपड़ा का रहने वाला है। जो मालीपुरा में शादी में जा रहा था। दूसरे घायल गणेश पिता नारायण सिंह उम्र 18 वर्ष, तरुण पिता बलवंत सिंह उम्र 18 वर्ष, विशाल पिता गणेश उम्र 19 वर्ष तीनों गुवाड़ी निवासी होकर एक ही बाइक पर सवार होकर गुवाड़ी से बागली जा रहे थे।

भिड़ंत मे बाइक सवार अनोखी लाल पिता करण सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी श्याम नगर चोपड़ा को सिर मे गंभीर चोट होने के कारण बागली स्वास्थ्य केंद्र से देवास जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के ईएमटी जीवन सिंह और पायलट सचिन पटेल मौके पर पहुंचे और घायल को बागली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

बुधवार, 6 फ़रवरी 2019

Dewas - 7 फरवरी को शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय रहेगा बंद | Kosar Express


देवास। म.प्र.प.क्षे.वि.वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यपालन यंत्री (शहर) ने विद्युत उपभोक्ताओं को सूचना देते हुए बताया कि एस.टी.सी. उपसंभाग देवास द्वारा 33/11 के.व्ही. बालगढ़ उपकेंद्र के पास डीपी स्ट्रक्चर सुधार एवं 01 नंबर मिड स्पोन पोल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस कारण 07 फरवरी को प्रात: 11 बजे से 3 बजे तक बालगढ़, शंकरगढ़, सम्राटपुरी, बालाजी नगर, गणेशपुरी, मीलरोड लेबर कॉलोनी, अष्टविनायक, मल्हार कालोनी, मल्हार धूनी, सिल्वर कालोनी एवं पार्क, अमृत पार्क, चंद्रलोक नगर, आलम नगर, ईश्वर नगर, अम्बे नगर, गीताश्री कॉलोनी के क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्युत का प्रदाय आवश्यकतानुसार घटाया या बढाया जा सकता है। 

मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019

Video | Dewas - पुलिस विभाग मे खुशियों का माहौल, कोतवाली में कटा केक, माहौल हुआ उत्साही | Kosar Express


देवास। घर से निकलने का तो वक्त मुकर्रर होता है लेकिन लौटने का नही ना, जाने किस गली किस जगह कोई गोली कोई खन्जर मेरा इन्तज़ार कर रहा हो, ना मुझे पता होता है ना मेरे सहपाठियों, वरिष्ठों को। यह कोई फिल्मी डायलॉग नही बल्कि कोरी हकीकत है। उस विभाग की जहां औरों को सिर्फ खिज,तनाव और आक्रामकता ही नजर आती है। लेकिन उस खाकी के पीछे छिपा वह दिल जो अपनो,अपने परिवार, अपने शुभचिंतकों के लिये मचलता भी है तो रोता भी है। वह नजर नही आता।

पुलिस विभाग में खुशियों का माहौल हर कोई इतनी आसानी से हजम नही कर सकता, मतलब पुलिस का खुशियों से क्या रिश्ता, सिर्फ वर्दी का फर्क है। वर्दी उतार देने पर वर्दी उतारने वाला भी उसी कुदरत का बनाया हुआ निजाम है जिसने यह कायनात गढी है। उसके भी अरमान मचलते है उसकी भी इच्छाएँ उफान मारती है। वह सब कुछ करने को जो उसको छोड़ कर सब कर रहे है। वह भी वह सब कुछ कर सकता है जो सब कर रहे है। उसे कोन रोकता है रोकती है। रोकती है उसको उसकी वह शपथ जिसे लेकर वह पुलिस परिवार का सदस्य बनता है। पुलिस परिवार मे पुलिस हित के लिए कई प्रयास किये गए और किये जा रहे है। उन्हीं प्रयासो मे शुमार जन्मदिन मनाने की शुरुआत से भी कुछ ही समय के लिए ही सही लेकिन पुलिस के चेहरे पर भी खुशियां झलकती है। उसी खुशी का नजारा दिखा थाना सीटी कोतवाली पर मोका था उपनिरीक्षक सलीम खान के जन्मदिन का कैक काटा गया, हार पहनाकर बधाइयां दी गई। सी.एस.पी.विजयशंकर द्विवेदी, टी.आई.महेन्द्र परमार और थाना स्टाफ मोजूद था।

Video | Dewas - कहीं नवजात शिशुऔ की खरीद-फरोख्त तो नहीं चल रही है एम जी हॉस्पिटल में? आखिर क्यों दबाए जाने का प्रयास किया जा रहा है इस कांड को, आखिर क्या है इस कांड के पीछे का सच | Kosar Express

सवालों के घेरे में विभाग, कटघरे में कानून
दागदार होता महकमा, सोचने पर मजबूर जनता
आखिर क्यों बेबस है यहां के अधिकारी
क्यों नहीं ले पा रहे है इस तरह के कांड पर कोई एक्शन

देवास। कारनामों कि तकरीबन सारी हदें पार कर चुके देवास के माहात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में 23 जनवरी को प्रसुति वार्ड के लेबर रूम से इंचार्ज सिस्टर सुधा नायर के 60 हजार रुपये चोरी हो जाने की जानकारी लगी। इस जानकारी कि तहटटोल ने पर बहुत कुछ निकलकर बाहर आया जो काफी चौकाने वाला भी है। और सोचने वाला भी है। लेकिन जिला चिकित्सालय में न तो कोई चोका ना ही किसी ने कुछ सोचने की जहमत उठाईं। सरकारी बिल्डिंग में सुरक्षित स्थान पर ताले तोड़कर रुपये चोरी हो गए और पुलिस कार्रवाई नही कि गई ।अधिनस्थों को डरा धमकाकर प्रताडित किया जा रहा है। पैसा इकट्ठा करने का दबाव बनाया जा रहा है। मत्रे हुये चावल लाकर खिलाए जा रहे है। यह भी बताया जा रहा है कि किसी महिला आरक्षक द्वारा भी लेबर रूम कर्मचारियों से पूछताछ की गई लेकिन उक्त महिला आरक्षक ने आखिर अपने वरिष्ठों को इस मामले से अनभिज्ञ क्यों रखा क्या? महिला आरक्षक का कर्तव्य नही था अपने वरिष्ठ अधिकारियों को उक्त घटना से अवगत कराना ? सिविल सर्जन द्वारा अपने स्तर पर कैमरों की रिकॉर्डिंग देखकर कर्मचारियों पर रौब झाडने कि कोशिश की गई लेकिन लेबर रूम इंचार्ज सुधा नायर से जवाब तलब नही कर पाए जो कई शंकाओं के साथ सवाल खड़े करता है। 

यह सब कुछ पिछले कई दिनों से चल रहा है। लेकिन जिला चिकित्सालय के जवाबदार प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिम्मेदार सिविल सर्जन अभी तक यह सवाल नही उठा पाए कि आखिर सरकारी लाकर मे लेबर रूम इंचार्ज ने कोन सा पैसा रखा था ? कहां से आया था ये रुपया ?  क्यों लाया गया था ये पैसा ! कहीं ये रुपया रिस्वत का तो नहीं ? रिस्वत ली गई थी या रिस्वत दिये जाने के लिए लाकर मे रखा गया था रुपया ? कहीं नवजात शिशुऔ की खरीद-फरोख्त नहीं हो रही है एम जी हॉस्पिटल में? प्रसुति वार्ड में लगते रहे रिस्वतखोरी के आरोपों को सच करनेवाला पैसा तो नहीं था? इस तरह के उठते कई सवाल और जवाबदारो कि खामोशी स्वास्थ्य विभाग को बदनुमा दाग से दागी कर रही है? अब देखना यह बाकी है इस कांड पर डाले जा रहे पर्दों को उठाने की हिमाकत कोन कर पाता है। क्योंकि जिला अस्पताल के प्रभारी अधिकारियों द्वारा डंके कि चोट पर यह कहा जाता रहा है कि अगर यहां के हालात और भी बिगडे तब भी हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है क्योंकि हमने देवास से लेकर भोपाल तक सबके मुह मे रुपया इस तरह ठूंस रखा है कि वे ठीक से सांस तक नही ले पा रहे है तो हमारे खिलाफ कार्यवाही करना तो बहुत दूर कि बात है ?

सोमवार, 4 फ़रवरी 2019

Video | Dewas - एमपीईबी के कर्मचारी ने बिजली डीपी पर लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा अधिकारी करते थे परेशान | Kosar Express


देवास। विद्युत कंपनी के कर्मचारी ने प्रताड़ना से तंग आकर ट्रांसफार्मर से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें लाइनमैन प्रेमसिंह ठाकुर ने अपने ही एक अधिकारी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार इटावा क्षेत्र स्थित कमला नगर में ट्रांसफार्मर पर काम करने गए सहायक लाइनमैन प्रेम सिंह ठाकुर ने ट्रांसफार्मर पर ही रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, मृतक प्रेमसिंह ठाकुर,सहायक लाइनमेन कन्नौद डिवीजन के पानीगांव वितरण केंद्र पर पदस्थ था। मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है जिस अपने ही अधिकारी कनिष्ठ यंत्री नरेंद्र बेले को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आत्महत्या की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

Video | Dewas - जिस व्यक्ति को कांग्रेसियों ने पीटा था उसी व्यक्ति से मंत्री ने सुनी सज्जनता से बात | Kosar Express


देवास। मंत्री सज्जन सिंह वर्मा शालिनी रोड़ पर जैन मंदिर में दर्शन करने  आये थे। उसी दौरान रविंद्र चौधरी राजोदा की सोसाइटी में हो रहे घोटाले की जांच का ज्ञापन देने आए थे। रविंद्र चौधरी वही व्यक्ति हैं जिसने प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम के दौरान मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पर कुछ अपशब्द कहे थे और कांग्रेसी गुंडागर्दी पर उतारू हो गये थे। और इस व्यक्ति के साथ मारपीट की थी, पर आज ठीक उलटा देखने को मिला मंत्री जी ने रविंद्र चौधरी से बड़ी विनम्रता से बात सुनी। इस पर एक कहावत चरितार्थ हो रही है चाय से ज्यादा केतली गरम।

चौधरी का कहना है कि सोसाइटी के घोटालों में बैंक मैनेजर भी शामिल है। सोसाइटी में भूमिहीन किसानों को भी ऋण दे दिया गया है। किसानों को डरा धमका कर फर्जी शपथ पत्र प्रस्तुत किए जा रहे हैं। वहीं ऋण की पात्रता से अधिक ऋण व फर्जी तरीके से ऋण दे दिया गया है। सोसायटी ने उन किसानों को भी ऋण दे दिया गया है जो राजोदा गांव के निवासी नहीं है ऐसे कई तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए, रविंद्र चौधरी ने इन सभी मुद्दों की जांच के लिए मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा और इस फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच के लिए निवेदन किया।

रविवार, 3 फ़रवरी 2019

Video | Dewas - विवाहित महिला ने फांसी लगा कर की अपनी जीवनलीला समाप्त | Kosar Express


देवास। विवाहित महिला ने अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। पुलिस में मौके पर पहुंच कर शव को जिला अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार मोहसिन पुरा निवासी रुखसार पति जमील खान उर्फ इमरान उम्र 22 वर्ष ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। मृतका के दो पुत्र है। जिसमें एक दुधमुंहा और एक 4 वर्ष का है। इस घटना से नाहरदरवाजा पुलिस ने मिडिया को दूर रखा, मीडिया को दूर रखना चर्चा का विषय बन गया है। नाहरदरवाजा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की शुरुआत कर दी है। 

Dewas - 4 फरवरी को इन क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय रहेगा बंद | Kosar Express



देवास / शहर के एबी रो ब्राह्मणखेड़ा में 33 केव्ही लाइन स्थानांतरित का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए दिनांक 4 फरवरी को प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक 33 केव्ही टोंकखुर्द फीडर एवं 11 केव्ही मधुबन फीडर से निर्गमित मेसर्स बाबुलाल नावदा, उदय माइन्स स्टोन क्रशर, स्वागत ढाबा, आदित्य नगर, मधुबन कॉलोनी, बामनखेड़ा, जयसिंह पेट्रोल पंप का प्रदाय बंद रहेगा।

शनिवार, 2 फ़रवरी 2019

Dewas - 03 फरवरी को शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय रहेगा बंद | Kosar Express



देवास / म.प्र.प.क्षे.वि.वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यपालन यंत्री (शहर) ने विद्युत उपभोक्ताओं को सूचना देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा सिविल लाइन मुख्य मार्ग में एवं मेसर्स आरके कंस्ट्रक्शन के पास बाधा उत्पन्न करने वाले पेड़ काटने का कार्य जा जाएगा। इस कारण 03 फरवरी 2019 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक एबी रोड, एमजी रोड, अंलकार मार्केट, गोया, सिविल लाइन, चामुंडा कॉम्प्लेक्स, एलआईसी टॉवर, मिर्ची बाजार, शुक्रवारिया हाट, सुतार बाखल, लालगेट, कर्मचारी कालोनी, उज्जैन रोड, नई आबादी, स्टेशन रोड, पशु हाट, गीता भवन में प्रदाय बंद रहेगा। साथ ही दोपहर 12 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक औद्योगिक फीडर स्टील इन गाट के 14 नंबर एवं प्रेस्टीज फीडर के 12 नंबर उच्च दाब उपभोक्ताओं का विद्युत प्रदाय बंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्युत का प्रदाय आवश्यकतानुसार घटाया या बढाया जा सकता है।

Dewas - डंफर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, एक गंभीर घायल | Kosar Express


देवास। इंदौर बायपास पर संदलपुर के रामनगर के पास दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल में भर्ती कराया। 

जानकारी के अनुसार होशंगाबाद से इंदौर जा रहे डंपर एमपी 09 केडी 6872 की खातेगांव से हरदा जा रहे ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 0814 से आमने सामने भिड़ंत हो गई , भिड़ंत मे डंपर का चालक शोभानाथ पिता श्री राम उम्र 40 वर्ष निवासी सतना को सर मे गंभीर चोट होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के ईएमटी रोहित वर्मा और पायलट संदीप मौके पर पहुंचे और घायल को सीएससी खातेगांव अस्पताल में भर्ती कराया।

Video | Dewas - जैसे एक शराबी, जुआरी अपने घर का सामान गिरवी रख देता है, उसी प्रकार देवास नगर निगम को गिरवी रख दिया गया | Kosar Express


देवास। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ने देवास नगर निगम पर 14 बिंदुओं पर जांच के लिए प्रेस वार्ता बुलाई थी। उस प्रेसवार्ता में नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार पर चर्चा कि और नगर निगम के जिम्मेदारों को दोषी ठहराया गया, और 14 बिंदुओं की जांच के लिए नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह जी एवं मुख्यमंत्री को जांच के लिए आवेदन देने का कहा। 

उन्होंने कहा कि जैसे एक शराबी, जुआरी अपनी बुरी लत के कारण घर का सामान गिरवी रख देता है ठीक उसी प्रकार देवास नगर निगम को भी गिरवी रख दिया गया है। निगम की नई बिल्डिंग को भी गिरवी रख कर पैसे ले लिया गए है, पर उस पैसे को कहां लगाया गया है, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। देवास नगर निगम में एक भी ऐसी योजना नहीं है, जिसमें भ्रष्टाचार नहीं हुआ है, निगम के स्वास्थ्य विभाग ने 1 वर्ष में ही एक करोड़ 48 लाख की दवाइयां खरीदी गई, इसमें भी उनका कहना है कि घोर भ्रष्टाचार हुआ है। सीवरेज योजना में भी भारी  लापरवाही बरती गई। यूपीए सरकार द्वारा 156 करोड़ देवास नगर निगम को दिए गए उसमें से कार्य योजना बनाने से पहले ही 47 करोड़ अन्य मदो मे खर्च कर दिए गए। इसके लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा कोर्ट में केस दर्ज किया गया है। देवास नगर निगम में 30% की कमीशन  खोरी हो रही है तो फिर गुणवत्ता हीन कार्य ही होंगे। सिंहसथ में जो  नगर निगम देवास को आवंटित किया गया था उस मत का भी दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार किया है। प्रदीप चौधरी ने अमृत योजना में कितना पैसा आया वह कहां कहां खर्च किया गया उसकी भी जांच हो। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ने माननीय मंत्री महोदय से निवेदन किया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जावे हैं एवं दोषी अधिकारी, कर्मचारी या जनप्रतिनिधियों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए डूबती हुई नगर निगम को बचाने की अपील की है।

शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019

Video | Dewas - फॉरेस्ट विभाग की साठगांठ से हो रही है हरे भरे पेड़ों की अवैध कटाई | Kosar Express

औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक 2 में हो रही हरे भरे पेड़ों की अवैध कटाई
क्षेत्र के भूखंड क्रमांक 2 में खड़े सैकड़ों हरे पेड़ काट डालें
प्रशासन की टीम ने किया मौके का मुआयना
तहसीलदार प्रवीण पाटीदार कर रहे मामले की जांच
तहसीलदार ने कहा अवैध कटाई करने वालों पर होगी कार्रवाई

देवास। औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक 2 में स्थित भूखंड क्रमांक 2 में खड़े सैकड़ों हरे भरे पेड़ दिन दहाड़े काट डाले गए। भारी भरकम पेड़ों को मशीनों से काटा गया। हैरानी की बात तो यह है कि यहां से वाहनों में भर कर लकड़ियां बाहर ले जाई गई और इस अवैध पेड़ कटाई भनक ना तो एकेवीएन के अधिकारियों को लगी ना फॉरेस्ट विभाग को और ना ही प्रशासन को। अब पेड़ कटाई का मामला एसडीएम जीवन रजक के संज्ञान में आने पर उन्होंने तहसीलदार प्रवीण पाटीदार को मौके का मुआयना करने भेजा। मौके कि स्थिति देख खुद तहसीलदार सकते में आ गए, की इतनी बड़ी तादाद में वहां पेड़ों की कटाई हुई है।

आपको बता दें औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक 2 के भूखंड क्रमांक 2 जो टाटा इंटरनेशनल के आधिपत्य की थी, जिसे 15 जून 2018 को औद्योगिक केंद्र विकास निगम ने अपने आधिपत्य में ले लिया था। उक्त भूखंड की बाउंड्री वाल तोड़ दी गई। वहां खड़े सैकड़ों हरे भरे वृक्षों को बेदर्दी से काट दिया गया।
ऐसा बताया जा रहा है कि उक्त भूखंड का एक हिस्सा बार्लेचर कंपनी की आधिपत्य में है। जिसके द्वारा यहां कोई सड़क बनाई जाने की बात भी सामने आ रही है। यहां जो पेड़ काटे गए वो समूचे भूखंड के हर क्षेत्र से काटे गए हैं।

मौके पर मुआयना करने आए तहसीलदार प्रवीण पाटीदार ने बताया कि पेड़ कटाई की प्रशासन से कोई परमिशन नहीं ली गई है। ऐसी दशा में यह पेड़ कटाई अवैध है। उन्होंने स्वयं देखा कि वहां बड़ी मात्रा में पेड़ काटे गए। ऐसी जानकारी मिली है कि वहां कोई सड़क बन रही है जिसका ठेका किसी विकास शर्मा को दिया गया है।  मामले की जांच कर रहे हैं श्री पाटीदार ने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट एसडीएम को प्रस्तुत करेंगे, और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Video | Dewas - कांग्रेस के जवाबदार और जिम्मेदारो की गैर मौजूदगी में प्रदेश के वाणिज्य मंत्री का देवास हुआ आगमन | Kosar Express


देवास। प्रदेश के वाणिज्य मंत्री बृजेश राठौर ने कहा दावे वादे पूरे नहीं कर पाई है, भाजपा जनता ने बनाई है सरकार किसी नेता ने नहीं, जीएसटी जल्दबाजी व हड़बड़ाहट मे लिया गया फैसला। प्रदेश के वाणिज्य मंत्री बृजेश राठौर का देवास आगमन कांग्रेस के जवाबदार, जिम्मेदारों की गैरमौजूदगी में फिर कई सवाल खड़े कर रही है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस में एकाधिकार रखने वाला गुट किसी अन्य मंत्री को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकता, ऐसे में कर से जुड़े मंत्री ने अपने पैर देवास में जमा लिए तो संभवत यह गुट बेकार हो सकता है, कहने वाले यह भी कह रहे हैं यही कारण था जो प्रदेश के मंत्री देवास में तो देवास के जवाबदार जिम्मेदार नदारद हो लिए।

वाणिज्यिक कर मंत्री राठौर को शहर की समस्याओं से अवगत कराया
प्रदेश के वाणिज्यिक कर मंत्री बृजेंद्रसिंह राठौर का आगमन गुरुवार को शहर में हुआ। मप्र कांग्रेस के महासचिव शिवा चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अकरम शेख तृप्ति, मप्र कांग्रेस के सचिव शंकर राजचंदानी के नेतृत्व में केदारेश्वर मंदिर के समीप शाल, श्रीफल व पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री राठौर को शहर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया एवं आवेदन भी सौंपा गया। बताया गया कि शहर में अवैध कॉलोनियों व पैकी प्लॉट के कारण वाणिज्यिक विकास ठप्प हो चुका है, पूर्व सरकार की गलत नीतियां इसके लिए जिम्मेदार हैं। करीब 4 हजार परिवार अवैध कॉलोनियों व पैकी प्लॉट में उलझने के कारण जीवन भर की पूंजी फंसा चुके हैं, अवैध जगहों पर जीवन-यापन को मजबूर हैं। शहर में सुविधाविहीन अवैध कॉलोनियों का जाल फैलता जा रहा है। विभिन्न कॉलोनियों, टाउनशिप में प्लॉट व फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी के मामले बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। शिकायतें बढ़ती जा रही हैं, निराकरण नहीं हो रहा है। वैध कॉलोनियों की सूची जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जारी नहीं की जा रही है। वहीं अवैध कॉलोनाइजरों पर प्रशासन करीब दो दशक से मेहरबान है, न तो कोई जांच न ही कोई कार्रवाई हो रही है।

Dewas - शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय रहेगा बंद | Kosar Express


देवास | म.प्र.प.क्षे.वि.वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यपालन यंत्री (शहर) ने विद्युत उपभोक्ताओं को सूचना देते हुए बताया है कि टी.एस.जी. देवास के अंतर्गत 33/11 के.व्ही. लाइन का न्यू देवास उपकेंद्र से निर्गमित फीडरों पर सुधार कार्य किया जा रहा है। इस कारण 02 फरवरी 2019 को प्रात: 10 बजे से प्रात: 11 बजे तक संत रविदास नगर, आवास नगर, तुलजा विहार का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। साथ ही 33/11 के.व्ही. डीआरपी उपकेंद्र के सुधार कार्य के कारण दोपहर 11.30 बजे से 12.30 बजे तक आदित्य नगर, मधुबन कॉलोनी, बामनखेड़ा, जयसिंह पेट्रोल पंप, बीएनपी रोड, राधागंज, आदर्श नगर, साकेत नगर, चामुंडापुरी, बागरी मोहल्ला, नई एवं पुरानी, पुलिस लाइन, गजरा गियर्स चौराहा, हरिजन थाना घोसले कॉलोनी, विष्णु कॉलोनी, स्टेशन रोड, गुरूद्वारा, उमाकांत कॉलोनी, अम्बेडकर कॉलोनी, इंद्रा नगर, शिवम स्टेट का विद्य प्रदाय बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि विद्युत का प्रदाय आवश्यकतानुसार घटाया या बढाया जा सकता है।