मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018

Video | Dewas - सवा 2 किलो सोने के आभूषण पहने मुंबई के गोल्ड मैन को फ्लाइंग स्क्वाट ने पकड़ा | Kosar Express


देवास। फ्लाईंग स्क्वाड ने रसूलपुर चोराहे पर कार से जा रहे एक व्यक्ति को रोका और जब उसके शरीर पर टीम की निगाह गईं तो देखा कि उसने गले में सोने की कई चैन और उंगलियों में अंगूठी पहन रखी थी। उक्त व्यक्ति ने लगभग सवो दो किलो सोना पहन रखा था जो कि अंगूठी, चैन ब्रेसलेट घड़ी आदि के रूप में था। सोने के आभूषणों से लदा यह व्यक्ति लुईस पॉल चोगल झांसी से मुम्बई अपनी कार एमएच 03 सीएम 6465 से मुम्बई कुर्ला जा रहा था। उससे बातचीत में बताया कि मैं अक्टूबर 17 को झांसी गया था। हमारा 10 दिन का चर्च का कार्यक्रम था। झांसी से मुंबई जाते समय देवास में नाकाबंदी के समय पकड़ा। उसने करीब सवा दो किलो सोने के जेवर पहन रखे थे। पूछताछ में उसने बताया कि वो केबल व्यवसाय करता है। मोबाईल में से जेवरों के बिल भी बताए।फ्लाइंग स्क्वाड के अनुसार चुनावी आचार संहिता में कोई भी महिला 500ग्राम तथा पुरुष 250 ग्राम सोने से अधिक के आभूषण नही रख सकता है। इस दौरान कस्टम विभाग के अधिकारी ने बिल देखकर लुइस को अपनी ओर से कागजी कार्यवाही कर जाने दिया। वही लुइस चोगल को औद्योगिक पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। फिलहाल पूछताछ जारी है ।

Video | Dewas - सैफी और सिया ने बस स्टैंड और रेल्वे स्टेशन पर की सर्चिंग | Kosar Express


देवास। चुनाव को देखते हुए एसपी अंशुमानसिंह के निर्देश पर बस स्टैंड, रेल्वे स्टेंशन के साथ शहर की होटलों पर पुलिस के डॉग स्कॉट ने संदिग्ध वस्तुओं को लेकर सर्चिग अभियान चलाया। डॉग स्कॉट के आरक्षक विद्याशंकर तिवारी ने बताया कि बस स्टैंड, रेल्वे स्टेंशन के साथ बस स्टैंड की होटलों पर संदिग्ध वस्तुओं को लेकर डॉग स्कॉड के साथ डॉग सैफी और सिया ने सर्चिंग की।  बस स्टैंड पर यात्रियों के लगेज की सर्चिंग की। वहीं रेल्वे स्टेंशन पर ट्रेन के अंदर यात्रियों के सामान की सर्चिंग की।

Exclusive Video | Dewas - रातों रात बनी सड़क सुबह लगी उखड़ने | Kosar Express

वोटरों को लुभाने के लिए मंत्री दीपक जोशी के इशारे पर बनी सड़क

देवास। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही जनता को लुभाने के लिए नेता किस तरह नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं इसकी बानगी की हाटपिपलिया विधानसभा में उस समय देखने को मिली की गड्ढे में तब्दील सड़क रातों-रात बनकर तैयार हो गई।यहां तक तो ठीक था कि सड़क रात में बनकर तैयार हो गई लेकिन चंद घंटे बाद वहीं सड़क उखड़ने लगी।दरअसल हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र में चुनाव नजदीक आने के कारण वोटरों को लुभाने के चक्कर में रात को 3 बजे से 6 बजे के बीच में यह सड़क बनाई गई। वार्ड की जनता रात को गहरी नींद में सो रही थी और इधर सड़क बन रही थी। वार्ड क्रमांक 6 एवं 13 के रहवासी जब सुबह उठे तो सड़क नजर आई लेकिन यह सड़क गुणवत्ताहीन होने के कारण रहवासियों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर कर दी की सड़क घटिया निर्माण की गई है।


विधायक के निवास के पास बनी रात में घटिया सड़क
जिस सड़क की बात की जा रही है।वह पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के गृह निवास की है। जहां पर उनके पुत्र दीपक जोशी विधायक हैं एवं उच्च शिक्षा मंत्री भी हैं।यह वार्ड 7 नंबर है। मंत्री दीपक जोशी के घर से कुछ ही दूरी पर नरसिंह महाराज का प्रसिद्ध मंदिर वार्ड क्रमांक 7 में आता है।वार्ड क्रमांक 7 से 13 तक की सड़क रातों-रात बना डाली। आनन-फानन में सड़क बनाने में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है। जिससे सड़क के पोपड़े निकल रहे हैं। सड़क घटिया डामर से बनाया गया है। इसकी शिकायत रहवासियों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी की है। नगर पंचायत अध्यक्ष भी इस घटिया सड़क निर्माण को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।सब्जी की दुकान लगाने वाली महिला ने बताया कि सड़क घटिया बनी है और रातों-रात बना दिया है। चुनाव को लेकर यह सड़क जल्द ही बना दिया वार्ड क्रमांक 7 के रहवासियों का कहना है की चुनाव नजदीक है। वोटरों को लुभाने के लिए यह सड़क रातों-रात मंत्री दीपक जोशी के इशारे पर बनाया है। वहीं मंत्री दीपक जोशी के विधायक प्रतिनिधि एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष विनोद जोशी का कहना है की सड़क वाकई गलत बना है। इसको उखाड़ कर हम दूसरा बनाएंगे। ठेकेदार की गलती है।

सोमवार, 29 अक्टूबर 2018

Dewas - पुलिस ने जुआ खेलते 11 लोगों को पकड़ा, मौके से 32 हजार 250 रूपए जब्त | Kosar Express


देवास। सुतार बाखल में तारा गारमेंट के सामने जुआ खेलते पुलिस ने 11 लोगों को पकड़ा। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सुतार बाखल में तारा गारमेंट के सामने रविवार रात करीब 10 बजे जुआ खेलने की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जुआ खेलते सिकंदर पिता शराफत मेव निवासी नौसराबाद, सादिक कुरैशी पिता साबिर खान निवासी भौंसले कालोनी, परवेज पिता यासिन खान निवासी शेख क्लब चौराहा, इरफान पिता युनूस हुसैन निवासी विक्रम नगर इटावा, प्रदीप पिता गणेश तिवारी निवासी भेरूगढ, आनंद पिता रामसिंह यादव निवासी सरदार पटेल मार्ग, हरिमंगेश पिता जगदीश चौहान निवासी उत्तम नगर, इटावा, धर्मेन्द्र पिता बनेसिंह राजपूत निवासी चामुण्डापुरी, शाहिद पिता आबिद कुरैशी निवासी नई आबादी  और हर्षद पिता हरिशंकर बांगर पिता मंगेशराव निवासी हेबतराव मार्ग को जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस ने मौके से 32 हजार 250 रूपए और जुआ सामग्री जब्त की। कोतवाली पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

कौसर एक्सप्रेस - E Paper 29 Oct to 04 Nov | Kosar Express

Video | Dewas - प्रधानमंत्री को लाल किले की प्राचीर से गरीब की झोपड़ी बराबर दिखाई देती है - कैलाश विजयवर्गीय | Kosar Express

10 हजार से अधिक पहुंचे विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में

देवास। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन भोपाल स्थित मिलाप गार्डन में 28 अक्टूबर को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, राजमाता विजयराजे सिंधिया, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी एवं छह बार लगातार देवास विधायक रहे महाराज स्व. तुकोजीराव पवार के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम मेें भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर मंच पर उत्तरप्रदेश के बत्ती क्षेत्र के सांसद हरीशंकर द्विवेदी, सांसद मनोहर ऊंटवाल, संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी, विधायक गायत्रीराजे पवार, विधायक रमेश मंदोला, जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, पूर्व विधायक जीतू जिराती, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, महापौर सुभाष शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। स्वागत भाषण युवा नेतृत्व महाराज विक्रमसिंह पवार ने दिया। 


श्री पवार ने अतिथियों को जानकारी देते हुए बताया कि देवास के प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने कार्य पूरी गर्मजोशी के साथ प्रांरभ कर दिया है। उन्हीं की मेहनत है कि इतनी बड़ी संख्या में आज देवास विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में लोग उपस्थित हुए। देवास विधायक श्रीमती पवार ने समस्त गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं महाराज तुकोजीराव पवार को याद करते हुए देवास की जनता के प्रति अभी तक दिए गए समर्थन पर आभार प्रकट किया एवं भविष्य में देवास को विकसित विधानसभा बनाने के प्रति संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझते हुए निरंतर कार्य करती रहेंगी। अपने उद्बोधन में सांसद श्री ऊंटवाल ने शिवराज सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि 35 लाख से अधिक बेटियो के हाथ पीले करने का काम शिवराज जी ने किया है। केन्द्रीय मंत्री श्री गेहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के द्वारा किए गए कार्यों को आधार बनाकर कार्यकर्ता पूरे आत्म विश्वास के साथ जनता के बीच जा सकते है। देश एवं प्रदेशहित की अनेक योजनाएं सफलता के साथ पूरी हुई है। भाजपा महासचिव श्री विजयवर्गीय ने हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं, विशेषकर महिला कार्यकर्ताओं की विशाल संख्या देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमारे देश का प्रधानमंत्री को लाल किले की प्राचीर से गरीब की झोपड़ी बराबर दिखाई देती है। देश की आन-बान-शान के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर करने वाले कार्यकर्ता भाजपा में है। उज्जवला योजना के तहत एक करोड़ लोगो ने सबसीडी छोडकर प्रधानमंत्री जी के उस सपने को साकार किया, जिसमें किसी माँ-बहन की आंखो में चूल्हे पर भोजन बनाते वक्त उसके धुएं से आंसू न आये। सरकार की उज्जवला योजना इस दिशा में मिल का पत्थर साबित हुई है। इस बार रेकार्ड मतो से भाजपा को जीताकर जीत की परम्परा को बनाए रखना है। उपस्थित कार्यकर्ताओ ने भारत माता की जय का नारा बुलंद करते हुए अपनी जीत के प्रति दृढ़ निश्चय व्यक्त किया। आभार महापौर सुभाष शर्मा ने माना। इस अवसर पर विशेष रूप से विधानसभा विस्तारक कमल बैरवा, जिला महामंत्री फूलसिंह चावड़ा, विधानसभा प्रभारी दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, मण्डल अध्यक्ष ओम जोशी, शिवराजसिंह गोहिल, मदनलाल कहार, रवि जैन, राजेन्द्र बापट, सुरेन्द्र वर्मा, धर्मेन्द्रसिंह बैस, गणेश पटेल, संतोष पंचोली, मनीष डांगी, भंवरसिंह गौड़, जितेन्द्र मालवीय, विनिता व्यास, शोभा नायक, विमल शर्मा, अजय पहाडिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विधानसभा मीडिया प्रभारी अखिलेश जोशी ने दी।

शनिवार, 27 अक्टूबर 2018

Video | Dewas - फिल्म कलंक की शूटिंग के दौरान संजय दत्त पहुँचे देवास, शंकरगढ़ की पहाड़ी पर हुई शूटिंग | Kosar Express

19 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी फिल्म कलंक


देवास। फिल्म कलंक की शूटिंग आज देवास के शंकरगढ़ पहाड़ी पर हुई। फिल्म के कलाकार एक शॉट की शूटिंग करने शंकरगढ़ की खदान पहुंचे। कलंक अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा अवधि नाटक फिल्म है और करण जौहर, साजिद नडियादवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित की जा रही है। इसमें माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, कुणाल खेमू, आदित्य राय कपूर और संजय दत्त प्रमुख भूमिका निभा रहे है।

Video | Dewas - चेकिंग में फिर मिले 1 लाख 17 हजार रूपए | Kosar Express


देवास। चुनाव आयोग के निर्देशन पर फ्लाइंग स्क्वॉड की चेकिंग के दौरान शिप्रा के पास लोहारपिपल्या में वाहनों की तलाश की गई। इस दौरान कार की तलाशी के दौरान 1 लाख 17 हजार रूपए मिले। कार में सवार प्रवीण पिता सोमेश पारिया निवासी अरनिया से पूछा तो बताया कि रूपए प्याज बेचकर लेकर आए। सीमेंट और सरिया खरीदने जा रहे है। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार राजश्री ठाकुर, राजस्व निरिक्षक प्रवीण तिवारी,  पटवारी जितेन्द्र मंडलोई, जावेद अंसारी, अर्षिल शेख, रामप्रसाद मालवीय, एसआई महेन्द्रसिंह उपस्थित थे। 

Video | Dewas - आबकारी ने पकड़ी बड़ी मात्रा में शराब | Kosar Express


देवास। 27 अक्टूबर 2018 को कलेक्टर महोदय एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवास, पुलिस अधीक्षक महोदय जिला देवास तथा सहायक आयुक्त आबकारी महोदय देवास  के निर्देशन पर फ्लाइंग स्कॉव्ड़ प्रभारी श्री प्रवीण पाटीदार नायब तहसीलदार के नेतृत्व में थाना प्रभारी थाना बरोठा एवं आबकारी वृत्त प्रभारी देवास ब श्री महेश पटेल द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम भड़ा पिपलिया एवं बरोठा में सांसी डेरो पर पर लगभग 40 अधिकारी  कर्मचारियों सहित अलसुबह दबिश दी गई। यहां से भारी मात्रा में घरों तथा नाले किनारे से अवैध कच्ची शराब तथा महुआ लहान बरामद किया गया। टीम सर्वप्रथम ग्राम भड़ा पिपलिया पहुंची तथा सांसी डेरों की घेराबंदी करते हुए तलाशी लेने पर डेरे से भारी मात्रा में महुआ लहान तथा अवैध कच्ची शराब जप्त की गई। उसके पश्चात टीम गांव के आसपास स्थित नालो के किनारे पहुंची तो वहां पर अलग-अलग स्थानों पर 10 चलित भट्टियां पाई गई । भारी मात्रा में महुआ ड्रमों में भरा हुआ तथा जमीन में गड़ा हुआ बरामद किया गया। टीम द्वारा शराब जप्त कर महुआ लहान को मौके पर ही सैंपल लेकर नष्ट किया गया भट्टियों को भी नष्ट किया गया। इस प्रकार ग्राम भड़ा पिपलिया से लगभग 500 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई तथा लगभग 10000 किलो ग्राम महुआ लहान जप्त कर सैंपल लेकर मौके पर ही नष्ट किया गया तथा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत 04 प्रकरण पंजीबद्ध किये गऐ।   


इसके पश्चात टीम ग्राम बरोठा स्थित सांसी डेरा पर पहुंची था बस्ती में दबिश दी गई काफी मात्रा में महुआ लहान जप्त किया गया उसके पश्चात टीम बरोठा तालाब के पास स्थित नाला तथा स्टेडियम के पास स्थित तालाब की पाल के पास तलाशी अभियान चलाया गया । इसमें लगभग 50 लीटर हाथ भट्टी मदिरा 05 चलित भट्टियों से जप्त कर भट्टियों को तहस नहस किया गया। विभिन्न स्थानो से लगभग 12000 किलो ग्राम महुआ लहान जप्त कर मौके पर सैंपल लेकर नष्ट किया गया।

इस प्रकार आज की कार्यवाही में टीम द्वारा दोनों स्थानों से लगभग 550 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई तथा लगभग 22000 किलो ग्राम महुआ लहान जप्त कर सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। कार्यवाही में थाना बरोठा से उप निरीक्षक लोकेन्द्र चैधरी एवं उनका स्टाफ तथा आबकारी विभाग से सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राघवेंद्र सिंह कुशवाह, आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री राजकुमारी मंडलोई, शालिनी सिंह एवं उनके स्टाफ के साथ साथ आसपास के ग्रामों के ग्राम कोटवार भी सम्मिलित थे। उक्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Video | Dewas - फिर बुलेरो से पकड़ाए 1 लाख 3 हजार रूपए | Kosar Express

अभी तक करीब 8 लाख से अधिक रूपए हुए जब्त

देवास। चुनाव आयोग के निर्देश पर प्लाइंग स्क्वॉड ने हाटपीपल्या विधानसभा के डबलचौकी में चेकिंग के दौरान बुलेरो एमपी 41 सीए 2187 से 1 लाख 3 हजार रूपए मिले। बुलेरो में सवार राजकुमार पिता राजेश निवासी भमोरी रूपए को लेकर दस्तावेज नहीं दिखा पाए। कार्रवाई के दौरान प्लाईग स्कॉट के प्रवीण पाटीदार, एसएसटी टीम के गजेन्द्रसिंह सिसोदिया सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Video | Dewas - तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत | Kosar Express

नेवरी फाटे पर बाइक कंटेनर में जा घुसी, इधर दो बाइक पर सवार तीन लोगों की हादसे में हुई मौत

देवास। तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। भोपाल रोड़ पर बाइक से आ रहे दो युवक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरे। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं नेवरी फाटे पर बाइक से जा रहे दो लोग कंटेनर में जा घुसे जिससे दोनों की  मौत हो गई। वहीं डबलचौकी के पास बाइक से जा रहे एक अंधेड़ की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर शव के पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार देवास-भोपाल रोड़ पर खंटाबा के आगे वेयर हाउस के पास बाइक से सोनकच्छ तरफ से आ रहे अरूण पिता स्व. गोपाल सोनी निवासी आवासनगर और पवन पिता अशोक व्यास निवासी बेटमा, इंदौर अनियंत्रित होकर सड़क के बीच खंती में जा गिरे। बताया जा रहा है खंती में गिरने के कारण दोनों पेड़ से जा टकराए। जिससे दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई। इधर सूचना मिलने पर डायल 100 के पायलट योगेन्द्र राणा और आरक्षक भूपेन्द्रसिंह मौके पर पहुंचे। साथ ही बीएनपी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। बताया जा रहा है कि मृतक अरूण और पवन दोनों आर्कस्ट्रा में काम करते थे। फिलहाल यह पता नहीं चला की हादसा कैसे हुआ है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों बाइक से अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरे और पेड़ से टकरा गए। अरूण विवाहित नहीं था और पवन बेटमा में अपने परिवार के साथ रहता था।


बाइक कंटेनर में जा घुसी, दो की मौत
नेवरी फाटे पर बाइक से जा रहे दो लोग कंटेनर में जा घुसे। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए और मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक से जा रहे उदयसिंह पिता अंबाराम चौधरी 35 वर्ष निवासी मगरिया, भौंरासा और अक्षय बाबू पिता कृष्णाकांत पंवार 24 वर्ष निवासी उज्जैन शुक्रवार रात करीब 10 बजे नेवरी फाटे पर अचानक बाइक के अनियंत्रित होने के आगे जा रहे कंटेनर में जा घुसे। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों भौंरासा टोल टैक्स पर काम करते थे और शराब पीने के आदी थे। संभवत: शराब के नशे में कंटेनर मेंं जा घुसे।

बाइक सवार की दुर्घटना में मौत
बरोठा थानातंर्गत डबलचौकी के पास राघौगढ़ और अकबरपुरा के बीच समृद्धि वेयर हाउस के सामने शुक्रवार रात करीब 9 बजे बाइक से जा रहे कालूराम पिता जालमसिंह भिलाला 50 वर्ष निवासी हाटपीपल्या को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे कालूराम गंभीर घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बरोठा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों का सौंप दिया है।

Dewas - फ्लाइंग स्क्वॉड को चेकिंग के दौरान तीन कारों से मिले करीब 8 लाख रूपये | Kosar Express

एक कार से 5 लाख 20 हजार तो दूसरी कार से  2 लाख 74 हजार और तीसरी कार से मिले 94 हजार 400 रूपए


देवास। चुनाव आयोग के निर्देश पर प्लाइंग स्क्वॉड के द्वारा चैकिंग के दौरान दो कार से रूपए मिले। एक कार से चैकिंग के दौराना 5 लाख 20 हजार रूपए निकले। वहीं दूसरी कार से 2 लाख 74 हजार रूपए निकले। साथ ही तीसरी कार से 94 हजार 400 रूपए मिले।

दरअसल चुनाव आयोग के निर्देशन पर फ्लाइंग स्क्वॉड की चेकिंग के दौरान शुक्रवार दोपहर टीम ने डबलचौकी मे श्रीकांत गोस्वामी निवासी करनावद की कार से पांच लाख 20 हजार रुपए जब्त किए। रूपए मिलने को लेकर गोस्वामी का कहना था कि वो व्यापारी है और खरीदी करने इंदौर जा रहा है। लेकिन वह इस संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर रुपए जब्त कर ट्रेजरी में जमा करा दिए । वहीं शुक्रवार रात रसूलपुर चौराहे पर एसडीएम जीवनसिंह रजक के नेतृत्व में वाहनों की चैकिंग की गई। इस दौरान दो वाहनों से 2.74 लाख रुपए जब्त किए गए। एसडीएम रजक ने बताया इंदौर निवासी अजीतप्रताप सिंह की कार से 1 लाख 80 हजार रुपए व महू निवासी अजय गोयल की कार से 94400 रुपए जब्त किए गए हैं। दोनों कोई दस्तावेज नहीं दे सके। कार्रवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र धुर्वे, नायब तहसीलदार पूनम तोमर, राजश्री ठाकुर आदि उपस्थित थे।

शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018

Video | Dewas - एक ही दिन में तीन बसो पर पथराव, दो बस स्टैंड पर तो तीसरी बायपास पर फोड़ी | Kosar Express

बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं

देवास। बदमाशों में अब पुलिस का खौफ कहीं नजर नहीं आ रहा है। इसकी बानगी तब देखने को मिली जब बस स्टैण्ड पर एक बस के दिन कांच फोड़े वहीं कुछ घंटे बाद रात में फिर दूसरी बस के कांच फोड़ दिया। इससे यह बात तो साफ हो गई है कि बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। पहली घटना होने के बाद पुलिस ने उसे हल्के में लिया। इसी का नतीजा है कि कुछ घंटों बाद दूसरी बस के कांच बदमाशों ने फोड़ दिए। जानकारी के अनुसार  इंदौर-भोपाल चलने वाली दरबार ट्रेवल्र्स की बस एमपी 27 पी 2311 जब शाम करीब  4 बजे ट्रेफिक थाने के पास खड़ी थी। तभी स्कूटी पर बैठकर दो बदमाश आए और पत्थर से हमला कर बस के आगे का कांच फोड़ दिया। जब यह घटना हो रही थी तब यात्री बस में बैठे हुए थे। अचानक हुए पत्थरबाजी के चलते यात्री डर गए। इस दौरान यातायात पुलिस मुकदर्शक बनकर देखती रही और बदमाश कांच फोड़कर भागने सफल हो गए। पुलिस ने नरेन्द्रसिंह पिता रूपसिंह ठाकुर निवासी शालिनी रोड़ की रिपोर्ट पर अज्ञात दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दूसरी बस के कांच कुछ घंटे बाद फोड़े
इंदौर-भोपाल चलने वाली दरबार ट्रेवल्र्स के बस के कांच फोडऩे के कुछ घंटे बाद यानी रात करीब 7 बजे फिर मार्वल ट्रेवल्र्स की बस जो इंदौर-भोपाल चलती है। बस इंदौर से सवारी लेकर बस स्टैंड पर पहुंची तभी बस के आगे कांच पत्थर से हमला कर फोड़ दिया। ऐसा बताया जा रहा है बस के कांच स्कूटी से आए बदमाशों ने फोड़े है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन बदमाश तब तक भाग चुके थे। पुलिस ने बस में बैठी सवारियों को दूसरी बस में बिठाकर रवाना किया।बताया जा रहा बायपास पर वर्मा ट्रेवल्स की बस पर भी पथराव हुआ है।

पुलिस चौकी पर नहीं रहते पुलिस के जवान
बस स्टैंड पर दो बसों के फोडऩे से यह बात साफ हो जाती है कि बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी पर पुलिस के जवान नहीं रहते है। इसी का नतीजा है कि एक ही दिन में दो बसों के कांच फोड़ दिया। अगर चौकी पर पुलिस के जवान तैनात रहते तो दोनों बसों के कांच फोडऩे की हिम्मत बदमाश नहीं करते। ऐसा लगता है कि कोई बड़ी वारदात होने का पुलिस इंतजार कर रही है।

एसपी पहुँचे बस स्टैंड
एसपी अंशुमान सिंह बस स्टैंड पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।वहीं बस स्टैंड पर भारी पुलिस बल भी पहुंचा।

देखे विडियो

गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018

Video | Dewas - घर के बाहर खड़ी तीन कारों के कांच बदमाशों ने फोड़े | Kosar Express


देवास। कोतवाली थानातंर्गत लक्ष्मण नगर में बीती रात घर के बाहर खड़ी तीन कारों के कांच बदमाशों ने पत्थर से हमला कर फोड़ दिए। सुबह जब घर के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना डायल 100 को दी। लेकिन डायल 100 मौके पर नहीं पहुंची और फोन को कोतवाली थाने ट्रांसफर कर दिया। वहीं कोतवाली पुलिस ने भी मौके पर पहुंचना उचित नहीं समझा। घर के बाहर खड़ी कारों के कांच इस तरह देर रात फूटने को लेकर लक्ष्मण के रहवासियों में भय व्याप्त है। 


फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मण नगर में सरस्वती ज्ञानपीठ के पास गार्डन के सामने मानव अधिकार आयोग के प्रदेश संयोजक रितेश उपाध्याय, कृषि विभाग में पदस्थ संजय शर्मा और रैनेबेक्सी में कार्यरत जोसके जे का निवास है। तीनों के घर के सामने कारे खड़ी थी। बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात में घर के बाहर खड़ी कारों के कांच अज्ञात बदमाशों ने पत्थर से हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिए। जब सुबह लोग उठे तो देखा के तीनों कारों के कांच क्षतिग्रस्त है। जिस पर त्तत्काल डायल 100 को सूचना दी। लेकिन डायल 100 मौके पर नहीं पहुंची। डायल 100 ने मौके पर पहुंचने की जगह फोन कोतवाली थाने पर ट्रांसफर कर दिया। वहीं कोतवाली पुलिस ने दलील दी कि अगर पहचानते तो हो हम लोग आ जाते है। रिपोर्ट लिखाने के लिए जिन वाहनों के कांच फूटे है उनके फोटो लेकर थाने पर आ जाओ। जब रहवासियों ने मौके पर पहुंचने का आग्रह किया तो फोन काट दिया गया। इस तरह पुलिस देशभक्ति और जनसेवा का परिचय देती है।

Video | Dewas - स्टेशन रोड़ स्थित यूनियन बैंक के एटीएम में बदमाशों ने की तोडफ़ोड़ | Kosar Express


देवास। शहर में एटीएम को लेकर बैंक द्वारा कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए है। आवासनगर स्थित एटीएम से चोर एटीएम का मॉड्यूलर ही काटकर अपने साथ ले गए थे। वहीं कन्नौद में बाहरावद नाके के सामने थाने के पास से चोर एटीएम मशीन ही उखाड़कर ही अपने साथ ले गए थे। करीब 11 महीने होने को है लेकिन एटीएम मशीन अपने साथ ले जाने वाले बदमाशों को लेकर पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। 


जिले में दो बड़ी वारदाते होने के बाद भी बैंक प्रबंधन एटीएम के सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठा रही है। शहर में गिनती के एटीएम पर सुरक्षा गार्ड तैनात है। बाकि सभी एटीएम सुने पड़े हुए है। सुरक्षागार्ड नहीं होने के चलते एटीएम से रूपए चोरी करने में बदमाशों को आसानी हो जाती है। वहीं रूपए निकालने आने वाले को भी आसानी से निशाना बनाया जा सकता है। बैंक के एटीएम को लगातार बदमाश अपना निशाना बना रहे है। सितंबर माह में विकास नगर स्थित एटीएम को बदमाशों ने निशाना बनाया था। अब बदमाशों ने स्टेशन रोड़ स्थित यूनियन बैंक के एटीएम में तोडफ़ोड़ की है। बदमाशा एटीएम से रूपए ले जाने में कामयाब नहीं हुए है। जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड़ पर स्थित यूनियन बैंक के एटीएम में बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने तोडफ़ोड़ कर रूपए ले जाने की कोशिश की। बदमाशों ने एटीएम के आगे के हिस्से को तोड़ा। साथ ही सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर सीएसपी विजय शंकर द्विवेदी, कोतवाली टीआई महेन्द्रसिंह परमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं एफएसएल ही टीम और डॉग स्कॉट भी मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है बदमाशें ने एटीएम को तोडऩे में लोहे की रॉड और पत्थर का उपयोग किया है। वहीं वारदात को अंजाम देने के लिए चार पहिया वाहन भी अपने साथ लेकर आए थे।

कौसर एक्सप्रेस - E Paper 22 Oct to 28 Oct | Kosar Express

बुधवार, 24 अक्टूबर 2018

Dewas - तीन आरोपियों को किया जिलाबदर | Kosar Express



देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. श्रीकान्‍त पाण्‍डेय ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत तीन आरोपियों को एक-एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। जिलाबदर आरोपियों में असलम खां पिता छम्मा खां उम्र 48 वर्ष निवासी नई आबादी कंजर मोहल्ला देवास, सोनू उर्फ बट्टी पिता ओमप्रकाश उर्फ टेमरू उम्र 26 वर्ष निवासी नेमावर तहसील खातेगांव तथा राहुल उर्फ गोलू पिता दशरथ खिंची उम्र 43 वर्ष निवासी भवानी सागर देवास को शामिल है।

जिला दंडाधिकारी ने आरोपी असलम खां पिता छम्मा खां, सोनू उर्फ बट्टी पिता ओमप्रकाश उर्फ टेमरू तथा राहुल उर्फ गोलू पिता दशरथ खिंची को आदेश दिया है कि वह आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आसपास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश ना करें।

Video | Dewas - 28 वर्षो से अकर्मणीय जनप्रतिनिधित्व के कारण देवास का विकास ठप्प - जयसिंह ठाकुर | Kosar Express


देवास। विधानसभा चुनाव को लेकर हर तरफ यही दावा किया जा रहा है कि उनकी पार्टी इस बार एढ़ी-चोटी का जोर लगा देगी और सीट निकालेगी। देवास विधानसभा में भी कुछ भी उलटफेर हो सकता है लेकिन इसके लिए प्रत्याशी जितने जल्दी घोषित किया जाए, उतना ही अच्छा होगा। यदि भाजपा की बात की जाए तो यहां तो चेहरा स्पष्ट सा है लेकिन कांग्रेस में उहापोह मची हुई है। दिल्ली में उन नामों पर सहमति बनी है, जहां पर सिंगल नाम थे लेकिन देवास में तो चार-चार नाम पैनल में गए हैं। इनमें जयसिंह ठाकुर, मनीष चौधरी, शिवा चौधरी और प्रदीप चौधरी का नाम शामिल है... इसलिए ऐसा नहीं लगता कि इस सप्ताह तक देवास विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी को हरी झंडी मिल सकेगी। और यदि ऐसा नहीं हुआ तो इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ सकता है। क्योंकि 29 अक्टूबर को राहुल गांधी का रोड शो देवास में है और यदि उन्होंने रोड शो के दौरान पार्टी के लिए वोट मांगा और किसी का चेहरा सामने नहीं रखा तो उसका असर नहीं होगा लेकिन चेहरा सामने लाते हुए पार्टी के पक्ष में वोट मांगा तो संभव है कांटे की टक्कर हो सकती है।


इस बार होगा कांग्रेस और भाजपा में रोचक मुकाबला

कांग्रेस जहां अपना प्रत्याशी तय करने में अभी विचार कर रही है। वहीं भाजपा ने देवास विधानसभा के लिए अपने प्रत्याशी का नाम तय कर लिया है। भाजपा एक बार फिर पैलेस पर विश्वास कर वर्तमान विधायक गायत्री राजे पवार को अपना प्रत्याशी बना रही है। वर्ष 2013 मेंविधानसभा चुनाव में दिवंगत तुकोजीराव पवार ने रेखा वर्मा को 48632 वोटों से हराया था। तुकोजीराव पवार को 98648 मत मिले थे। वहीं रेखा वर्मा को 50016 मत मिले थे। वहीं दो वर्ष बाद 2015 उपचुनाव में भाजपा से गायत्री राजे पवार और कांग्रेस से जयप्रकाश शास्त्री के बीच मुकाबला था। जिसमें गायत्री राजे पवार ने जयप्रकाश शास्त्री को 30778 मतों से हराया था। जिसमें गायत्री राजे पवार को 89358 मत मिले थे। वहीं जयप्रकाश शास्त्री को 58580 मत मिले थे। दो वर्ष में भाजपा के 9290 का नुकासन हुआ था। वहीं कांग्रेस को 8564 मतों का फायदा हुआ था। जिससे यह बात साफ हो जाती है कि इस बार मुकाबला कड़ा होने के साथ रोचक भी होगा। उपचुनाव में जहां भाजपा का जीत का अंतर कम हुआ था। इधर कांग्रेस की हार का अंतर कम हुआ। इससे यह बात तो साफ नजर आ रही है इस बार मुकाबला टक्कर का होने के साथ रोचक भी होगा।

28 वर्षो से अक्रमणीय जनप्रतिनिधित्व के कारण देवास का विकास ठप्प-जयसिंह ठाकुर

कांग्रेस पार्टी तीन सर्वे करवा रही है। सर्वे में जिसका नाम प्रथम पायदान पर रहेगा पार्टी उसे ही अपना प्रत्याशी चुनेगी। इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व महापौर और प्राधिकरण अध्यक्ष जयसिंह ठाकुर ने विशेष चर्चा में बताया कि अगर पार्टी उन्हें अपना प्रत्याशी बनाती है तो प्राथमिकता यह रहेगी कि देवास का विकास जो अक्रमणीय जनप्रतिनिधित्व के कारण 28 वर्षो से ठप्प हो गया है उसे सर्वप्रथम करूंगा। जो उघोग बंद हो चुके है उसे फिर चालू कराया जायेगा। सिवरेज में जो भ्रष्टाचार हुआ है उसकी जांच की जाएगी और ड्रेनेज की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। देवास की सड़के जो गड्ढों में तबदील हो चुकी है उसे नए सिरे से सवारा जाएगा। युवाओं को रोजागार दिया जाएगा। 

मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018

Video | Dewas - सोनकच्छ में आबकारी ने पकड़ी 4 लाख 70 हजार रुपए की शराब | Kosar Express

लाखों की शराब एवं महुआ जप्त कर किया नष्ट, पुष्पगिरी के पीछे  कंजर ड़ेरो पर हुई कार्यवाही

सोनकच्छ। समीपस्थ ओढ़ एवं पुष्पगिरी के पीछे आबकारी विभाग द्वारा मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ एवं 34 चालू भट्टी, 30 लीटर हाथ बट्टी जप्त कर नस्ट कर दी । नगर के समीप स्थित ग्राम ओढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए रूटीन चेकिंग के दौरान आबकारी विभाग देवास एवं सोनकच्छ द्वारा पुष्पगिरी के पीछे स्थित कंजर ड़ेरो पर दबिश देकर बड़ी कार्य वाही की गई । विभाग द्वारा दी गई दबिश में ग्राम ओढ़ के कंजर ढेरों में घरों के पीछे रखे लगभग 20 ,25 बढ़े ड्रम में 9,500 किलोग्राम महुआ लहान को एव 34 चालू भट्टी 30 लीटर हाथ बट्टी जप्त की l जिसकी कुल कीमत लगभग 4 लाख 70 हजार की बताई जा रही है l आरोपियों द्वारा इन भट्टीयो के माध्यम से बड़ी मात्रा में महुआ शराब निर्मित की जाती थी l जिसे सोनकच्छ के आसपास के ग्रामों में अवैध तरीके से भेजी जाती थी l शराब निर्माण हेतु उपयोग में लाया जा रहे हैं महुआ, ड्रमो एवं भट्टीयो को जब्ती के बाद ही आबकारी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया । कार्रवाई के बाद मामले के सभी आरोपी मौके से फरार हो गए ।


अभी तक कुल 27 प्रकरण बने
आचार संहिता से अब तक कुल 27 प्रकरण पंजीबद्ध किये जा चुके है। जिसमे 523 पाव देशी शराब जिसकी कीमत 32000 रुपये, 90 लीटर कच्ची शराब जिसकी कीमत 4500 रुपये एवम 9500 किलोग्राम महुआ लहान जिसकी कीमत लगभग 4 लाख 70 हजार रुपया बताई जा रही है। 5 अक्टूबर से अभी तक 5 लाख 6 हजार की अवैध शराब एवं महुआ आबकारी विभाग द्वारा जप्ती कार्यवाही की गई है।

इनकी रही भूमिका
आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में सहायक आयुक्त आबकारी अधिकारी संजीव दुबे के निर्देशन में सहायक अधिकारी आर एस कुशवाहा, आबकारी उपनिरीक्षक शालिनी सिंह,महेश पटेल,राजकुमार मंडलोई, निधि शर्मा सहित समस्त देवास व सोनकच्छ का स्टाफ उपस्थित था।

सोमवार, 22 अक्टूबर 2018

Video: Dewas - परिवहन विभाग और संभागीय उडनदस्ते ने वाहनों पर की कार्रवाई | Kosar Express


देवास।
चुनाव आयोग के निर्देश पर भोपाल बायपास पर परिवहन विभाग और संभागीय उडऩदस्ते की टीम ने सयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान जिन वाहनों पर अवैध तरीके से नंबर प्लेट लगी थी उन वाहनों पर कार्रवाई कर चालान बनाए गए। जिन वाहनों राजनैतिक पार्टियों के चिन्ह लगे थे उन वाहनों के भी चालान बनाकर मौके पर प्लेट जब्त की। संभागीय उडनदस्ते के टीएसआई शंकर पचोरी ने बताया कि मोटरव्हिकल एक्ट के तहत जिन कारों पर पदनाम लिखे थे उन पर चालानी कार्रवाई की। वहीं बसों और ट्रकों के भी चालान बनाए। बताया जा रहा है कि 90 वाहनों पर कार्रवाई कर 22 हजार 500 रूपए के चालान बनाए गए। कार्रवाई के दौरान परिवहन अधिकारी जया वसावा मौके पर मौजूद थी। सयुक्त कार्रवाई के दौरान एक कार पर पूर्व विधायक लिखा था। वहीं एक अन्य कार पर विधायक लिखा हुआ था। दोनों वाहनों की पदनाम लिखी प्लेट मौके पर निकालकर चालानी कार्रवाई की।

रविवार, 21 अक्टूबर 2018

Dewas - मकान में दबिश देकर आबकारी ने पकड़ी भारी मात्रा में अवैध शराब | Kosar Express


देवास। आबकारी विभाग में सहायक आबकारी आयुक्त संजीव कुमार दुबे के पदस्थ होने के बाद से अवैध शराब विक्रय पर नकेल कस दी है। आबकारी विभाग लगातार अवैध शराब को लेकर कार्रवाई कर रहा है। इसको लेकर नेता दबाव भी बना रहे है। लेकिन आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रह है। इसकी को लेकर 20 अक्टूबर को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम नकलन में धर्मेन्द्र पिता नारायण सिंह के मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है। जिस पर आबकारी उपनिरिक्षक निधि शर्मा अपनी टीम के साथ ग्राम नकलन पहुंची और धर्मेन्द्रसिंह पिता नारायणसिंह के मकान में दबिश देकर घर के अंदर रखी 300 क्वाटर देसी शराब तथा  135 क्वाटर देसी  मदिरा मसाला के बरामद किए गए। आबकारी ने   धर्मेन्द्रसिंह पिता नारायणसिंह को गिरफ्तार कर  उसके खिलाफ धारा 34(1) क एवं 34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार 2 अन्य प्रकरण में रिहायशी मकान से  24 बोतल बियर  49 क्वाटर अंग्रेजी शराब तथा 19 अद्दे देशी शराब प्लेन के बरामद किए गए। आबकारी ने धारा 34(1) के  प्रकरण पंजीबद्ध किये गये । साथ ही अन्य 11 स्थानों पर दबिश देकर कुल दर्ज 11 प्रकरणों में से 10 प्रकरण आबकारी 34 (1) के तथा 1 प्रकरण धारा 34(2) पंजीबद्ध करते हुए 502 पाव देशी मदिरा, 38 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 49 पाव विदेशी मदिरा स्प्रीट तथा 24 बोतल बीयर जप्त की गई । 180 किलोग्राम महुआ लहान को जप्त कर मौके पर नष्ट किया गया। कार्रवाई में  सहायक जिला आबकारी अधिकारी अनिल कुमार माथुर ,राघवेंद्र सिंह कुशवाह आबकारी, उप निरीक्षक निधि शर्मा,  राजकुमारी मंडलोई,  शालिनी सिंह, महेश पटेल, आरक्षक विष्णु प्रसाद कलोसिया, राजाराम रैकवार, गोपाल जमीदार, दीपक धुरिया,  गजेंद्र चौहान, बालकृष्ण जायसवाल, गुरुदत्त वर्मा, दीपक टटवाडे,  सनत कुमार ओझा, नगर सैनिक बाबी सिंह परिहार,  अनिल चौहान ,अनिल अकोदिया शामिल थे। 

नेताओं की सांठगांठ से बिक रही है अवैध शराब
कांग्रेस और भाजपा नेताओं के सांठगांठ के चलते अवैध शराब का विक्रय हो रहा है। ग्राम नकलन में धर्मेन्द्र सिंह के घर से शराब पकडऩे को लेकर नेताओं ने दबाव बनाया था। लेकिन आबकारी अधिकारियों की दबगंता के चलते नेताओं की दाल नहीं गली। बताया जा रहा है कि नेताओं ने अपने वरिष्ठ आकाओं को भी फोन लगाए लेकिन जब बात नहीं बनी दो उल्टे पांव लौटकर घर आ गए।

अवैध आहतों पर कार्रवाई करने से आखिर क्यों परहेज
आबकारी विभाग जहां एक और अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं शहर में आबकारी विभाग की नाक नीचे अंग्रेजी शासकीय शराब दुकान के पास अवैध अहाता संचालित हो रहा है। इस अहाते पर एक बार कोतवाली पुलिस ने जरूर कार्रवाई की थी लेकिन उसके बाद फिर अहाता आबकारी विभाग के पास संचालित हो रहा है। इस तरह शहर में शराब की दुकानों के पास अवैध अहाते संचालित हो रहे है। जिस पर आबकारी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। आखिर आबाकरी विभाग इन अवैध अहातों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है। वहीं शासकीय शराब दुकानों पर शराब के मूल्य को लेकर कोई बोर्ड भी नहीं लगा है। जिससे ग्राहकों को शराब की कीमतों के बारे में पता चल सके। इस कारण शराब ठेकेदार ग्राहकों को मनमाने भाव में शराब का विक्रय कर रहे है। इसको लेकर भी आबकारी विभाग कोई कार्रवाई शराब दुकानों पर नहीं कर रहा है। 

कैलाश विजयवर्गीय को सिंधिया के खिलाफ उतारा जाएगा! Kosar Express

भोपाल। इधर सिंधिया के विधानसभा चुनाव लड़ने की खबर आ रही है तो उधर यह भी पता चल रहा है कि भाजपा ने सिंधिया को घेरने की तैयारी कर ली है। सीएम शिवराज सिंह ने रणनीति बनाई है कि सिंधिया को घेरने के लिए उनके खिलाफ कैलाश विजयवर्गीय को उतारा जाएगा। कैलाश विजयवर्गीय फिलहाल महू इंदौर से विधायक हैं। 

भाजपा सूत्र बता रहे हैं कि पार्टी कैलाश विजयवर्गीय को जावरा से चुनाव मैदान में उतार सकती है, क्योंकि विजयवर्गीय का मालवा में खासा आधार है और वे एक कद्दावर नेता के रूप में देखे जाते हैं। सबसे बड़े फायदे की बात यह होगी कि कैलाश विजयवर्गीय चुनाव प्रचार के दौरान सिंधिया का जावरों में उलझा लेंगे ताकि कांग्रेस कमजोर हो जाए। 

शिवराज के एक तीर से 2 निशाने, कैलाश का इंकार
हाल ही में कैलाश विजयवर्गीय ने भी बयान दिया था कि वो महू से चुनाव लड़ने को तैयार हैं लेकिन यदि पार्टी टिकट नहीं देगी तो वो भाजपा का प्रचार करेंगे। इस तरह से कैलाश विजयवर्गीय ने जावरा के विकल्प को इंकार कर दिया था। दरअसल, शिवराज सिंह 1 ​तीर से 2 निशाने लगाने का प्लान बना रहे हैंं यदि कैलाश विजयवर्गीय को ज्योतिरादित्य सिंधिया से लड़ा दिया जाए तो पहला तो सिंधिया जावरा में फंस जाएंगे और दूसरा कैलाश विजयवर्गीय भी हार जाएंगे। इस तरह मप्र की राजनीति से 5 साल के लिए आउट।

आदर्श आचार संहिता: जानिए मंत्री, सांसद, विधायक और अधिकारियों के लिए क्या हैं नियम | Kosar Express


देश के पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके तहत इन राज्यों में आचार संहिता लागू कर दी गई है। इस आचार संहिता के लागू होने के बाद किसी भी राजनैतिक दल का कोई भी उम्मीदवार इसका उल्लंघन नहीं कर सकता। अगर आप किसी प्रत्याशी को ऐसा करते पाएं तो आप भी चुनाव आयोग से उसके खिलाफ सीधे शिकायत कर सकते हैं। वैसे बहुत से लोगों को एक आदर्श चुनाव संहिता की जानकारी नहीं होती, लेकिन इसके बारे में जानना हर नागरिक का अधिकार है और इसका उल्लंघन करने पर शिकायत करना उसका फर्ज। तो चलिए जानते हैं क्या है आदर्श चुनाव संहिता और किसके लिए क्या हैं इसके कड़े नियम। ये है चुनाव आचार संहिता (Election Model Code of Conduct)

आदर्श आचार संहिता के सामान्य नियम
1- कोई भी दल (Political party) ऐसा काम न करे, जिससे जातियों और धार्मिक या भाषाई समुदायों के बीच मतभेद बढ़े या घृणा फैले। 
2- राजनीतिक दलों की आलोचना कार्यक्रम व नीतियों तक सीमित हो, न ही व्यक्तिगत।
3- धार्मिक स्थानों का उपयोग चुनाव प्रचार के मंच (election campaign) के रूप में नहीं किया जाना चाहिए।
4 - किसी की अनुमति के बिना उसकी दीवार पर चुनावी प्रचार न करें। 


राजनीतिक सभाओं के लिए आदर्श आचार संहिता के नियम क्या हैं
1- सभा स्थल (meeting place) में लाउडस्पीकर के उपयोग (permission for loudspeaker) की अनुमति पहले प्राप्त करें।
2- सभा के आयोजक विघ्न डालने वालों से निपटने के लिए पुलिस की सहायता करें। 
3- सभा के स्थान व समय की पहले ही पुलिस अधिकारियों को दे दें।


आदर्श आचार संहिता के जुलूस संबंधी नियम क्या हैं
1- जुलूस का समय, शुरू होने का स्थान, मार्ग और समाप्ति का समय तय कर सूचना पुलिस को दें।
2- जुलूस का इंतजाम ऐसा हो, जिससे यातायात (traffic) प्रभावित न हो।
3- राजनीतिक दलों का एक ही दिन, एक ही रास्ते से जुलूस निकालने का प्रस्ताव हो तो समय को लेकर पहले बात कर लें।
4- जुलूस सड़क के दायीं ओर से निकाला जाना चाहिए। ।.


आदर्श आचार संहिता मुख्यमंत्री-मंत्री के लिए नियम
1- शासकीय दौरा 
2- परियोजना या योजना की आधारशिला
3- सड़क निर्माण या पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन


आदर्श आचार संहिता अधिकारियों के लिए नियम ( Election Code of Conduct Rules for CM and minister)
1- शासकीय सेवक (Government servants) किसी भी अभ्यर्थी के निर्वाचन, मतदाता या गणना एजेंट नहीं बनेंगे।
2- मंत्री यदि दौरे के समय निजी आवास पर ठहरते हैं तो अधिकारी बुलाने पर भी वहां नहीं जाएंगे।
3- जिनकी ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें छोड़कर सभा या अन्य राजनीतिक आयोजन में शामिल नहीं होंगे।
4- राजनीतिक दलों को सभा के लिए स्थान देते समय भेदभाव नहीं करेंगे ।


आदर्श आचार संहिता सत्ताधारी पार्टी के लिए नियम
1 - मंत्री शासकीय दौरों के दौरान चुनाव प्रचार के कार्य न करें।
2- इस काम में शासकीय मशीनरी या कर्मचारियों (Government servants) का इस्तेमाल न करें।
3- सरकारी विमान और गाड़ियों का प्रयोग दल के हितों को बढ़ावा देने के लिए न हो।
4- विश्रामगृह, डाक-बंगले या सरकारी आवासों का इस्तेमाल प्रचार कार्यालय के लिए नहीं कर सकते।

Video: Dewas - देवास में निकला ऐतिहासिक विर्सजन चल समारोह | Kosar Express


देवास। नवरात्रि समापन पर माता दुर्गा का ऐतिहासिक विर्सजन चल समारोह शनिवार को शहर में बढ़ी धूमधाम के साथ निकला जिसमें शहर सहित आसपास के क्षेत्रों की अनेक माता की विशाल प्रतिमाएं शामिल हुई। जिन्हें निहारने के लिए शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालु शहर पहुंचे और माता जगदम्बे को अंतिम विदाई दी। दरअसल शनिवार को शहर में माता जगदम्बे का विशाल चलसमारोह निकला जिससे पूरा शहर भक्तिमय हो गया। दोपहर 1 बजे बाद शुरु हुआ ऐतिहासिक चलसमारोह देर शाम तक चलता रहा। माता दुर्गा के ऐतिहासिक विर्सजन चल समारोह  में खेड़ापति मारुति मंदिर पर सबसे पहले मां तुलजा भवानी  व चामुण्डा माता की प्रतिमा बेलगाड़ी पर सवार होकर आई और चलसमारोह का शुभारंभ हुआ। उसके बाद प्रतिमाओं के आने का सिलसिला शुरु हुआ। जो शहर के प्रमुख चौराहों सयाजी द्वार से शुरु होकर खेड़ापति मंदिर, तहसील चौराहा, नावेल्टी चौराहा, अलंकार मार्केट, पीठा रोड, तीन बत्ती चौराहा, जवाहर चौक,नयापुरा, जनता बैंक चौराहा और यहां से पुन: नावेल्टी चौराहा व फिर एकता क्लब चौराहे से मीरा बावड़ी होते हुए एबी रोड पर समाप्त हुई।

शनिवार, 20 अक्टूबर 2018

Video: Dewas - बुराई के प्रतीक रावण का हुआ दहन, देखें वीडियो | Kosar Express


देवास। पुलिस लाइन में सार्वजनिक रावण दहन उत्सव समिति और युवा क्लब राधागंज ने 50 फीट रावण का दहन किया। रावण दहन से पहले आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। जिसके बाद पुतले का दहन किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने अपने परिवार के साथ रंगारंग आतिशबाजी और रावण दहन का आनंद लिया। बच्चों में रावण दहन को लेकर अलग ही उत्साह नजर आ रहा था।

देखे विडियो

शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018

Video: Dewas - कुछ इस अंदाज में निकला दशहरा पर आरएसएस का पथ संचलन | Kosar Express


देवास। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी पर परंपरा अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय सेवक संघ का  पथ संचलन निकला।  पथ संचलन संघ स्थान क्लब ग्राउंड राधागंज से प्रारंभ हुआ। पथ संचलन भोपाल चौराहा, कृष्णपुरा, आलोट पायगा, नयापुरा, तुकोगंज रोड, जनता बैंक चौराहा, सुभाष चौक, नॉवेल्टी चौराहा, तहसील चौराहा, गोया, सुतार बाखल, जैन मंदिर, ईदगाह रोड, शुक्रवारिया हाट, चूड़ी बाखल, बस स्टैंड, शामलात रोड, मनकामनेश्वर चौराहा, जवाहर चौक, विजया रोड, मंडी धर्मशाला से भोपाल चौराहा होते हुए पुन: राधागंज क्लब ग्राउंड पहुंचकर समाप्त हुआ। पथ संचलन में विक्रमसिंह पवार भी करीब 10 किलोमीटर पैदल चले और पथ संचलन में सबसे के साथ कदम से कदम मिलाया। पथ संचलन में संघ कार्यकर्ता नवीन गणवेश धारण कर बैंड की धून पर कदम ताल करते हुए चल रहे थे। पथ संचलन का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 

पथ संचलन के दोरान आरएसएस वह बैंड जिसकी धुन पर कदम मिलाते है संघ कार्यक्रता

पथ संचलन के दौरान पुलिस के एक जवान को भी संघ कार्यक्रता ने आगे जाने के लिए जगहा नही दी


पथ संचलन में विक्रम का बिना डंडे के शामिल होना बना चर्चा का विषय
पथ संचलन इससे पहले कभी शामिल नहीं हुए और न ही इतनी दूर पैदल चले है। इसको लेकर कहा जा रही है कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है। वही पूरे पथ संचलन में विक्रम पवार अपने हाथ में डंडा लेकर नहीं चल रहे थे। जबकि संघ के सभी कार्यकर्ताओं के हाथों में डंडे थे। इसको लेकर भी शहर में अलग-अलग चर्चाए हो रही है। 

Video: Dewas - कलेक्टर और एसपी ने की शस्त्रों की पूजा | Kosar Express


देवास। पुलिस लाईन में एसपी कार्यालय पर विजयादश्मी पर कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पांडेय, जिला पंचायत सीईओ राजीव रंजन मीणा, निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान, एसडीएम जीवनसिंह रजक, एडीएम नरेन्द्र सूर्यवंशी,एसपी अंशुमानसिंह, ट्राफिक डीएसपी किरण शर्मा, सीएसपी विजयशंकर द्विवेदी ने शस्त्रों की पूजा की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे। 

गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018

Live Video: Dewas - दिल्ली से देवास टॉक शो करने आए निजी चैनल के एंकर के साथ की झुमाझटकी | Kosar Express

बीजेपी नेताओं ने पप्पू-पप्पू तो कांग्रेस ने गुलाम-गुलाम के नारे लगाने शुरू कर दिए

देवास। शहर में बुधवार शाम को सयाजी गेट के सामने चामुंडा काम्पलेक्स पर एक निजी चैनल का टॉक शो का आयोजन किया था। इस टॉक शो में कांग्रेस की और से शहर अध्यक्ष मनोज राजानी और पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर को बुलाया था। वहीं भाजपा से विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर सुभाष शर्मा और जिला योजना समिति के सदस्य एवं इटावा के पार्षद दिलीप बांगर को टॉक शो के लिए आमंत्रित किया गया था। विधायक ने अपने प्रतिनिधि के रूप में दुर्गेश अग्रवाल को भेजा था। टॉक शो में 5 नेताओं को बुलाया था। नेता अपने साथ दर्जनों समर्थकों को लेकर आ गए।  टॉक शो में कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज राजानी और महापौर सुभाष शर्मा के बाद जैसी ही दिलीप बांगर से एंकर ने बात करना शुरू की। वैसे ही भाजपा नेताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। भाजपा नेताओं का कहना था कि बांगर को इटरव्यू मत लो। इस कारण यह था कि बांगर वैसे ही पैलेस के विरोध में शहर में पर्चे बांटकर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके है। बांगर के इंटरव्यू से भाजपा नेताओं को भय था कि वो पैलेस के विरोध में तीखी बात करेंगे। इसी भय के कारण एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू कर दिया। बीजेपी नेताओ ने पप्पू-पप्पू तो कांग्रेस ने गुलाम-गुलाम के नारे लगाने शुरू कर दिए। भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने आदर्श आचार संहिता का उलघन करते हुए टॉक शो को अखाड़ा बना दिया। दिल्ली से आए चैनल के एंकर से माइक तक छुड़ाने का प्रयास किया और एंकर से बदतमीजी करते हुए धक्कामुक्की भी की गई। एंकर के साथ देवास के रिपोर्टर अरविंद चौकसे ने भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को समझाईश देने की कोशिश की लेकिन जब नेताओं ने अपनी बदतमीजी नहीं छोड़ी तो एंकर ने आखिर  टॉक शो बीच मे बंद कर दिया और देवास की राजनीति को पूरे देश की सबसे गंदी राजनीति कहते हुए चले गए। उनका कहना था कि इस तरह की नेताओं की बदतमीजी आज तक किसी शहर में नहीं देखी। अब ऐसे नेता शहर का विकास कैसे करेंगे यह समझा जा सकता है। जो नेता चौथे स्तम्ब के साथ  अभद्र व्यवहार कर रहे तो ये नेता शहर की जनता को वोट के लिए चुनाव में उपयोग करने के बाद 5 साल के लिए भूल जाएगे। 

Dewas - सांसद प्रतिनिधि सहित तीन को किया जिलाबदर | Kosar Express

भाजपा के कई प्रमोख व लाभकारी पदो पर रह चुका है जिलाबदर सांसद प्रतिनिधी

देवास / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. श्रीकान्‍त पाण्‍डेय ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत तीन आरोपियों को एक-एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। जिलाबदर आरोपियों में अमरदीप उर्फ बिट्टू सरदार पिता गुरुमीत सिंह छाबड़ा उम्र 31 वर्ष निवासी 56 नूतन नगर देवास, आरोपी जाकीर पिता शब्बीर अली उम्र 45 वर्ष निवासी-03 सुतार बाखल देवास तथा दशरथ उर्फ धर्मेंद्र पिता रमेशचंद्र यादव उम्र 42 वर्ष निवासी सोनकच्छ शामिल है।

जिला दंडाधिकारी ने आरोपी अमरदीप उर्फ बिट्टू सरदार पिता गुरुमीत सिंह छाबड़ा, आरोपी जाकीर पिता शब्बीर अली तथा दशरथ उर्फ धर्मेंद्र पिता रमेशचंद्र यादव को आदेश दिया है कि वह आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आसपास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश ना करें।

कई प्रकरण है दर्ज 
जिलाबदर सांसद प्रतिनिधि सोनकच्छ क्षेत्र में कई समय से अपराधों में लिप्त है। उस पर हत्या, मारपीट, धोखाधडी जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज है।

बुधवार, 17 अक्टूबर 2018

Dewas - पुलिस ने जुआ खेलते 16 लोगों को पकड़ा, 1 लाख 70 हजार रूपए भी मौके से मिले | Kosar Express


देवास। सिविल लाइंस थानातंर्गत पुलिस ने मिश्रीलाल नगर और विजय नगर के गायत्री के पास से जुआ खेलते 16 लोगों को पकड़ा। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया। जानकारी के अनुसार मिश्रीलाल नगर में खाली प्लाट पर सोमवार-मंगलवार की रात करीब 2.30 बजे जुआ खेलते पुलिस ने विजय पिता ज्ञानचंद्र खत्री निवासी मिश्रीलाल नगर, हर्षसिंह पिता विरेन्द्रसिंह निवासी मिश्रीलाल नगर, अनिल कुमार पिता कृष्ण कुमार निवासी मिश्रीलालनगर, नसीब पिता हफीज शाह निवासी कबीट नगर, अमजद पिता अफजल निवासी बड़ा बाजार को पकड़ा। 


पुलिस ने मौके से 35 हजार रूपए नकद और ताश पत्ते जब्त किए। वहीं गायत्री नगर के पास विजय नगर में पंडाल में सोमवार रात करीब 4.30 बजे पुलिस ने जुआ खेलते छोटू पिता शभु कौशल निवासी वेटनरी कॉलेज, महू,भरत पिता जगदीश जाटव निवासी विजयनगर,इंदौर, संजय पिता घनश्याम वर्मा, गुजरखेड़ा, महू, इंदौर, देवेन्द्र पिता राघेश्याम पासी निवासी पासीपुरा इंदौर, शरीफ पिता सलीम निवासी गरीब नवाज कॉलेज, खजराना इंदौर, महेन्द्र पिता बाबूलाल निवासी गुर्जरखेड़ा, महू, इंदौर, जितेन्द्र पिता शंकरलाल पासी विनोभा नगर इंदौर, जावेद पिता मुस्ताफ निवासी सब्जीमंडी नदलालपुरा इंदौर, कमल पिता बलवीरसिंह निवासी फ्रीगंज उज्जैन, सोनू पिता गंगाराम निवासी विनोभा नगर इंदौर और अंकित पिता विजयसिंह राजपूत निवासी विजयनगर इंदौर को पकड़ा। पुलिस ने मौके से 1 लाख 35 हजार रूपए नकद और जुआ सामग्री जब्त की। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया।

Video: Dewas - केन्द्रीय रिजर्व बल की दो कंपनियों के साथ पुलिस का फ्लेग मार्च | Kosar Express


देवास। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही केन्द्रीय रिजर्व बल की दो कंपनी सीआईएसएफ, आईटीबीवी ने शहर में आमद दी। मंगलवार को दोनों कंपनियों का काफिला पुलिस के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से फ्लेग मार्च के रूप में निकला। फ्लेग मार्च में एसपी अंशुमानसिंह, एडीएशनल एसपी अनिल पाटीदार, सीएसपी विजयशंकर द्विवेदी के साथ सभी थानों के टीआई और पुलिस बल मौजूद था। फ्लैग मार्च में वाहनों के साथ हथियारों से लैस सुरक्षा बलों के जवान भी नजर आ रहे थे। 


फ्लेग मार्च जिला पंचायत कार्यालय से शुरू होकर तहसील चौराहा, नावेल्टी चौराहा, महेश टॉकीज, खारी बावड़ी, मालीपुरा, पठानकुंआ, बड़ा बाजार, पुराना बस स्टेण्ड, तीन बत्ती चौराहा होते हुए निकला। अचानक पुलिस के सायरन की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। जिसके बाद लोगों का पता चला कि चुनाव को लेकर पुलिस फ्लेग मार्च निकाल रही है। फ्लैग मार्च निकालने को कारण यह था कि देवास शहर के बारे में बाहर से आए पुलिस बल को जानकारी हो सके। इसको लेकर प्रशिक्षण भी दिया गया।

मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018

Video: Dewas - पंप संचालक और बार एसोसिएशन अध्यक्ष के बीच हुआ विवाद | Kosar Express


देवास। कॉलोनाइजर और बार एसोसिएशन अध्यक्ष के बीच विवाद में पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की वहीं दूसरे पक्ष का आवेदन लेकर जांच की बात कहीं जा रही है। दरअसल कॉलोनाइजर दीपक गर्ग न्यायालय के पास पेट्रोल पंप है। इधर न्यायालय परिसर में वकिलों के लिए चैंबर बनाए जा रहे है। वहीं पंप के पास से निलकने के रास्ते को लेकर सोमवार को कॉलोनाइजर और बार एसोएिशन के अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्यवंशी के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरन जमकर बहसबाजी हुई। विवाद को देखते हुए कोर्ट से वकील भी मौके पर पहुंच गए। इधर सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना प्रभार विवेक कानोडिय़ा भी पहुंचे। इस पूरे विवाद को लेकर रामप्रसाद सूर्यवंशी का कहना था कि दीपक गर्ग ने उनके ऊपर रिवॉल्वर तान दी। जिसके बाद वो वहां से भाग गए और अपनी जान बचाई। इधर दीपक गर्ग का कहना है कि उन्होंने कोई रिवाल्वर नहीं निकाली। उनके के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं जब हम रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो पुलिस ने आवेदन लेकर जांच की बात कही है।पुलिस ने रामप्रसाद सूर्यवंशी की रिपोर्ट पर दीपक गर्ग और मन्नुलाल गर्ग के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। 



बाइक से आए तीन लोगों ने पेट्रोल पंप पर फैके पत्थर
इधर पंप संचालक दीपक गर्ग का कहना है कि रामप्रसाद सूर्यवंशी ने अपने साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर पत्थर फैके। वहीं रात में बाइक से आए तीन नाकाब पोश लोगों ने फिर पेट्रोल पंप पर पत्थर फैके और भाग गए। पेट्रोल पंप पर किन लोगों ने पत्थर फैके यह बात अभी स्पष्ट नहीं हुई लेकिन इस बात में सच्चाई इस कारण संभव है कि सिविल लाइंस के आनंद बाग में भी बाइक से आए तीन लोगों ने घर के बाहर खड़ी दो कारों पर पत्थर फैके थे। जिससे उनके कांच क्षतिग्रस्त हो गए।

यह लिखा है आवेदन में
कॉलोनाइजर मन्नुलाल गर्ग ने पुलिस को आवेदन दिया है कि उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज की है। 15 अक्टूबर को दोपहर जब 1.30 बजे यह घटना हुई थी तब वह नयापुरा स्थित कमलेश नाई की दुकान गुरूकृपा पर दाड़ी और कटिंग बनवा रहे थे। दुकान के बाहर पुलिस विभाग का ही सीसीटीवी कैमरा लगा है। जबकि पुलिस ने जो रिपोर्ट दर्ज की है उसमें लिखा है कि उसमें मौके पर होना बताया गया है। वहीं उनके पास कोई रिवाल्वर नहीं है। जब रिवाल्वर ही नहीं है तो लाईसेंस का सवाल ही नहीं उठता है।

कौसर एक्सप्रेस - E Paper 15 Oct to 21 Oct | Kosar Express

सोमवार, 15 अक्टूबर 2018

Video: Dewas - मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों का सहारा | Kosar Express

तेज धूप में मतदाताओं को जागरूक करने वाले जिम्मेदारों का इंतजार करते रहे बच्चें


देवास। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। मानव श्रृंखला का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकासनगर, ओलम्पिक ग्राउंड भोपाल चौराहा तथा पुलिस ग्राउंड पर किया गया। जहां मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्कूल के बच्चें ने मानव श्रृंखला बनाई। कलेक्टर डॉ.श्रीकांत पांडेय ने बताया कि देवास जिले में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयास कर रहे है। इसको लेकर तीन बड़े आयोजन किए गए। बच्चों ने मध्यप्रदेश और देवास जिले का नक्शा बनाया है। जिससे सकारात्मक संदेश मतदाताओं में जाएगा कि वे अपने अधिकारों का प्रयोग करें। हजारों की संख्या में बच्चें शामिल हुए।



बच्चों से बनवाई मानव श्रृंखला.... तेज धूप में परेशान होते रहे बच्चें
प्रशासन मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चला रहा है।इस बार इसको लेकर मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह करीब 7 बजे से अलग-अलग स्कूलों से बच्चों को मानव श्रृंखला बनाने के लिए बुलाया गया। कार्यक्रम का समय 8 बजे रखा गया था। मानव श्रृंखला का आयोजन जिन जिम्मेदारों के पास था वह तय समय से करीब 1 घंटा देर से पहुंचे। कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पांडेय स्वयं पुलिस ग्राउंड पर करीब 9 बजे पहुंचे और मात्र 15 मिनिट में ही कार्यक्रम का समापन कर चल दिए। करीब 1 घंटे तक बच्चें धूप में ही बैठे रहे। पानी की प्यास लगने पर बच्चें एक दूसरे से पानी की बोतल लेकर पानी पीते इस दौरान नजर आए। तेज धूप की चुबन के चलते बच्चें एक जगह बैठ भी नहीं पा रहे थे। अब यह समझ नहीं आ रहा है कि इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मानव श्रृंखला बनाने के लिए स्कूल के बच्चों का क्यों सहारा लिया गया।

Video: Dewas - मुख्यमंत्री ने जन आशीर्वाद यात्रा के रूप में कन्नौद में किया रोड शो | Kosar Express

गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां 
देवास\कन्नौद। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा आज नगर कन्नौद में अपार जनसमूह के साथ निकाली गई मुख्यमंत्री निर्धारित समय से डेढ़ घंटा देरी  से  कन्नौद हेलीकॉप्टर दुवारा  कॉलेज ग्राउंड पर दोपहर 2:30 बजे पहुचे।


हेलीपैड पर विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और जन आशीर्वाद रथ में सवार होकर मुख्यमंत्री का जन कारवां रवाना हुआ जो नगर पंचायत चौराहा मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड पहुंचा जहां मुख्यमंत्री ने रथ सभा कर विशाल जनसमूह को संबोधित कर आगामी चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को विजय बनाने की अपील की पश्चात यात्रा खातेगांव के लिए रवाना हुई सेन चौराहे पुलिस थाने के सामने सर्व सेन समाज  सहित नगर के सैकड़ों मंचों से मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा कन्नौद से ननासा टाकलीखेड़ा बरबईखेड़ा रानी बाग होते हुए खातेगांव पहुंची जहां एक विशाल जनसभा के को संबोधित कर  खातेगांव  विधानसभा  क्षेत्र के मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मत देकर विजय बनाने की अपील की मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी  रथ में सवार हो महिलाओं से भाजपा को विजय बनाने की अपील कर रही थी मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा पूर्व में दो बार कन्नौद खातेगांव में स्थगित  हो गई थी जो कि सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने  जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर कार्यकर्ताओं की नाराजगी एंव भाजपा की अंतकलह  को कुछ हद तक दूर करने का मुख्यमंत्री ने प्रयास किया।

Dewas - बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा घायल | Kosar Express


देवास। नाहर दरवाजा थानातंर्गत जयशिव कालोनी के मोड़ पर बस ने बाइक से अपने घर जा रहे पिता और पुत्र को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक से नीचे आ गिरे। पिता को सिर पर गंभीर चोट आई। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। 


जानकारी के अनुसार बाइक से एस.कुमार्स कंपनी से डयू्टी खत्म कर अपने घर लौट रहे दीपक पिता हजारीसिंह राजपूत और पिता हजारीसिंह पिता गुलाबसिंह राजपूत दोनों निवासी जयशिव कालोनी को शिवशक्ति ट्रेवल्र्स की बस एमपी 08 के 0164 ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक से नीचे आ गिरे। बाइक से गिरने के कारण हजारीसिंह राजपूत को सिर पर गंभीर चोट आई। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया। जहां इलाज के दौरान हजारीसिंह की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस का चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ 304 ए का मामला दर्ज किया है।

प्रदेश से बड़ी जिला कांग्रेस कार्यकारिणी, ताकि कोई नाराज ना हो | Kosar Express

उज्जैन। जिला कांग्रेस (ग्रामीण) की कार्यकारिणी सूचीबद्ध कर दी गई है। अब यह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के पास मंजूरी के लिए भेजी गई है। बड़ी खबर यह है कि यह कार्यकारिणी शायद मप्र की सबसे बड़ी राजनै​तिक कार्यकारिणी होगी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी से भी बड़ी होगी। इसमें 75 उपाध्यक्ष, 90 महामंत्री, 100 सचिव, 125 सहसचिव.. 

अध्यक्ष कमल पटेल ने बताया जिला कार्यकारिणी में 75 उपाध्यक्ष, 90 महामंत्री, 100 सचिव, 125 सहसचिव, 1 कोषाध्यक्ष के साथ हर विधानसभा से एक-एक प्रवक्ता काे शामिल किया है। इसी तरह जिले से 34 विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम भी शामिल किए गए हैं। इस तरह कार्यकारिणी में 431 कार्यकर्ताओं को साधने का प्रयास किया है। 

इसी तरह शहर की कार्यकारिणी भी तैयार हो गई है। शहर अध्यक्ष महेश सोनी के अनुसार 250 कार्यकर्ताओं को शामिल किया है। उनका कहना है कि दो-तीन दिन में इसकी घोषणा की जा सकती है।

अच्छा, अब थोड़े ना सुनोगे आप: लड़की ने शिवराज सिंह ने कहा | Kosar Express

भोपाल। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छात्रा सीएम शिवराज सिंह से बात करती नजर आ रही है। वो नाराज थी और अपनी बात शिवराज सिंह को सुनाना चाहती थी। शिवराज सिंह उसकी बात सुनने के लिए रुके भी परंतु उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और आगे बढ़ गए। शोर शराबे के बीच लड़की की आवाज दब गई लेकिन कुछ शब्दों से समझ आ रहा है कि वो प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा के बारे में बात कर रही थी। 

यह वीडियो शनिवार को सीहोर का बताया जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह यहां जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पहुंचे थे। जब वो वापस जा रहे थे तभी यह घटनाक्रम हुआ। लड़की ने उन्हे रोका। कुछ ऐसा कहा कि आगे बढ़ चुके सीएम शिवराज सिंह पलटकर आए। इस दौरान जबर्दस्त नारेबाजी हो रही थी। छात्रा ने शिवराज सिंह के सामने अपना सवाल रखा परंतु सीएम शिवराज सिंह बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ गए। 

अच्छा, अब थोड़े ना सुनोगे आप
जब सीएम शिवराज सिंह जाने लगे तो लड़की की स्पष्ट आवाज सुनाई थी 'अच्छा, अब थोड़े ना सुनोगे आप' लेकिन सीएम नहीं पलटे। लड़की ने उनके पीछे जाने की कोशिश की परंतु वहां मौजूद एक महिला पुलिस अधिकारी ने लड़की को रोक दिया। उस समय लड़की के पीछे और भी कई सारी लड़कियां थीं।

रविवार, 14 अक्टूबर 2018

Video: Dewas - टेकरी पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, शनिवार को नजर आई भक्तों की आस्था | Kosar Express


देवास। मां चामुण्डा की टेकरी पर शनिवार को देर रात माता के भक्तों को सैलाब उमड़ा, ऐसा नजारा देखते ही बनता था। शनिवार को देर रात 12 बजे बाद अचानक माता भक्तों का सैलाब उमडऩे लगा।  शंख द्वार से लेकर जहां तक नजरें पहुंच रही थी वहां माता के भक्त  ही नजर आ रहे थे। शंख द्वार से टेकरी जाने वाले भक्तों को तीन जगह रस्सी के सहारे  रोक-रोककर जत्थे के रूप में छोड़ा गया। टेकरी पर कई घंटों तक भक्तों को कतार में लगकर माता के दर्शन के लिए इंंतजार करना पड़ा। शनिवार देर रात से माता भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हुआ तो रविवार को भी अनवरत जारी रहा। इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, मक्सी सहित आसपास के ग्रामीण अंचलोंं से भक्त माता के दर्शन कर मां के चरणों में शीश झुकाया। पुरूष, महिला के साथ-साथ बच्चों में भी उत्साह नजर आया। छोटे बच्चे भी माता- पिता के साथ जोश के साथ मां के दर्शन के लिए चढ़ रहे थे।  टेकरी मां के जयकारों से गूंज उठी। माता के भक्त जयकार कहते हुए मां की एक झलक पाने के लिय उत्सुक दिख रहे थे। आज रविवार को पंचमी होने के कारण सुबह से भक्तों को सैलाब उमड़ रहा है। शनिवार को जिस तरह भक्तों का सैलाब उमड़ा था वो रविवार को अनवरत जारी था। कोई नंगे पैर तो कोई घुटने के बल मां के चरणों में शीश झुकाने पहुंचा। शनिवार से रविवार तक करीब 3 लाख 50 हजार माता के भक्त माता टेकरी पर पहुंचे और मां का आशिर्वाद लिया।


देर रात को बड़ी भक्तों की भीड़
शनिवार को जैसे-जैसे रात होने लगी टेकरी पर भक्तों को आना शुरू हो गया था। शनिवार को सुबह से ही शनै: शनै: भक्तोंं की संख्या बढती गई और देर रात यह आंकड़ा लाखों तक पहुंच गया था। रात करीब 11 बजे तक ऐसा लग नहीं रहा था कि श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा नहीं होगा। लेकिन अचानक 12 बजे करीब इंदौर की और से वाहनों को काफिला आता हुआ नजर आया। वाहनों पर युवाओं की संख्या अधिक थी। कार....बाइक.....आटो.....तो कोई पैदल लोगों का जत्था माता टेकरी की और बढ़ रहा था। जैसे ही प्रशासन ने इंदौर की और से सैलाब उमड़ता देखा वैसे  चामुुंडा माता व तुलजा भवानी दोनों ही मंदिरों पर महिला व पुरूषों की अलग-अलग कतार लगाकर  दर्शन कराये। दोनों ही मंदिरों पर महिला व पुरूषों की लंबी- लंबी कतारें लगी थी। कई घंटों के इंतजार के बाद श्रद्धालुओं को माता के दर्शन हुए। घंटों कतार में लगने के बाद भी श्रद्वालुओं का जोश कम नहीं हुआ। प्रशासन व पुलिस के जवानों ने पूरे समय व्यवस्था को सुचारू बनाये रखा। कई बार कतार में लगने को लेकर विवाद की स्थिति भी बनी लेकिन पुलिस ने मामला शांत करवाया। माता टेकरी पर आज रविवार होने के कारण भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। आसपास के शहरों सहित अंचल से श्रद्वालुु मां की एक झलक पाने लिए आयेेंगे। प्रशासन ने आने वाले श्रद्वालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम किये है। बेरिकेट्स लगाकर आने वाले श्रद्वालुओं को बारी-बारी से कतार के साथ दर्शन के लिए भेजा जायेगा। जिससे एक ही बार में अधिक भीड़ नहीं जमा हो जाये।

..और वाहनों को किया डायवर्ट
शनिवार देर रात को प्रशासन ने श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए शहर में आने वाले बड़े वाहनों को शहर के बाहर ही रुकवा दिया जिन्हें बायपास से निकलवाया। वहीं शहर में चलने वाली बसों को भी शहर के बाहर ही रोक लिया गया। देर रात को लगातार इंदौर व उज्जैन की और से श्रद्धालुओं का कारवां देवास की तरफ बढ़ रहा था ऐसे में प्रशासन की चिंता काफी बढ़ गई थी देर रात को श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रशासन ने मोती बंगला से रुट डायवर्ट करके विभिन्न मार्गों से श्रद्धालुओं को टेकरी पहुंचाया इस दौरान कई देर तक श्रद्धालुओं को कतार में लगना पड़ा।

भिड़ को नियंत्रण किया झीक जेक से
प्रशासन को इस बात का अंदाजा था कि शनिवार और रविवार माता टेकरी पर श्रद्धालुओं की भिड़ में इजाफा होगा। इसको लेकर प्रशासन ने शंखद्वार और माता टेकरी पर झकी जेक से भीड़ को कंट्रोल किया गया। इसको लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी गई। वहीं पुलिस ने भिड़ जो मनचले हुडदंग कर रहे थे उनको सख्ती से समझाया। टेकरी पर एडीएम नरेन्द्र सूर्यवंशी, एडीएशन एसपी अनिल पाटीदार, सिविल थाना प्रभारी विवेक कनोडिया, कोतवाली थाना प्रभारी महेन्द्रसिंह परमार सहित पुलिस के जवान उपस्थित थे। एडीएशन एसपी अनिल पाटीदार शंख द्वार पर तैनात होकर पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दे रहे थे।

लगता रहा जाम
शनिवार को भीड़ बढऩे का अंदाजा पहले ही प्रशासन को था। लेकिन यातायात विभाग ने देर रात तक भीड़ बढऩे का इंतजार किया। रात को 11 बजे यातायात को डायर्वट नहीं किया था। जब अचानक इंदौर से भक्तों को काफीला आता प्रशासन को नजर आया तो ताबड़तोड़ मोती बंगला चौराहे से वाहनों को डायर्वट किया। जिससे जाम की स्थिति निर्मित हुई। वहीं मार्ग को डायवर्ट नहीं करने के कारण शंखद्वार के सामने सीढ़ी मार्ग पर भक्तों को सड़क पार करने में बड़ी परेशानी आ रही थी। मोतीबंगला पर यातायात को लेकर गुत्थमगुत्था हो रही थी। वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। लेकिन यातायात थाना प्रभारी सुप्रिया चौधरी कहीं नजर नहीं आ रही थी।

Video: Dewas - बस अनियंत्रित होकर पलटी,13 लोग घायल | Kosar Express


देवास। नानूखेड़ा और बड़ीयामण्डु के बीच हाटपिपल्या से सिद्धीगंज जा रही बस अचानक सामने आई बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जिससे बस में सवार करीब 13 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए हाटपिपल्या के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया। 


जानकारी के अनुसार हाटपीपल्या से सिद्धीगंज जा रही रणावत टे्रवल्र्स की बस अचानक नानूखेड़ा और बड़ीयामाण्डू के पास रविवार सुबह करीब 9.30 बजे अचानक बाइक के सामने आने के कारण अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जिससे बस में सवार करीब 13 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस के ईएमटी रामेश्वर राठौर और पायलट विनोद पटेल मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए हाटपिपल्या के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया।

ये यात्री हुए घायल
बस में सवार रामप्रसाद पिता नाथुलाल, सुमनबाई पति देवकरण, बेगमबाई पति बाबूलाल, शैलेन्द्रसिंह पिता जयसिंह राणा, गंगाराम पिता पूनमचंद्र, केनू पिता नानुसिंह, सज्जनसिंह सेंधव, प्रेमकुमार पिता अंतरसिंह, संजु पति मुकेश घोसरिया, रेखा पति कमल सेन, रवि पिता कमलसिंह मालवीय, पप्पु पिता मदनलाल और देवकरण पिता राजाराम घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया है।