रविवार, 29 नवंबर 2020
गुरुवार, 26 नवंबर 2020
देवास। भूमाफियाओं और अपराधों में लिप्त गुंडों के द्वारा अवैध अतिक्रमण कर जो संपत्ति का निर्माण कर रखा है उस पर जिला प्रशासन और पुलिस की जेसीबी का पंजा चलाना शुरू ही गया है। रसूलपुर बायपास पर ग्रीन बेल्ट पर स्तिथ सईद पिता गुल्लू की ग्रीन बेल्ट पर अवैध रूप से निर्मित अली मेवात होटल पर प्रशासन ने कार्रवाई कर जमीदोंज कर दिया। इस दौरान प्रशासनिक अमला और पुलिस बल मौजूद रहा।
बताया जा रहा है कि सईद के खिलाफ कई मामले दर्ज है। उसे इंदौर पुलिस ने जहरीली शराब के मामले में गिरफ्तार किया था। सईद फिलहाल जेल में जहरीली शराब के मामले में बंद है। वही ग्रीन बेल्ट पर बने वहीद, रईस ओर हमीद के पोलिट्री फार्म पर भी कार्रवाई कर उसे भी तोड़ दिया।
देवास। कबीर आश्रम में हुए मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म आशंका के मामले में अब प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दी है। जिला प्रशासन नगर निगम की टीम ने आश्रम पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को जमीदोंज कार्रवाई शुरू कर दी है। कबीर आश्रम को प्रशासन द्वारा 450 स्क्वायर फीट जमीन दी गई थी। लेकिन आश्रम द्वारा ढाई हजार स्क्वायर फीट पर कब्जा कर उसमें अवैध निर्माण कर लिया गया। प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए उस पर जेसीबी मशीन से अतिक्रमण को हटाकर जमींदोज कर दिया। दरअसल कबीर आश्रम शहर से 10 किलोमीटर दूर पर बालगढ़ के पास चुना खदान काकड़ पर स्थित है बताया। यह भी जा रहा है कि आश्रम द्वारा सरकारी जमीन पर ढाई हजार स्क्वायर फिट पर कब्जा किया हुआ था। उस पर यह आश्रम संचालित हो रहा था। 22 वर्षीय मूकबधिर युवती के दुष्कर्म का मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने दबिश देकर 6 मूकबधिर लड़कियों को भी आश्रम से रेस्क्यू कर निकालकर उनका मेडिकल टेस्ट कराकर उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था।पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी है की 22 वर्षीय मूकबधिर युवती से दुष्कर्म का आरोपी कौन है और ये लड़कियां उस आश्रम में क्यों रुकी थी।इसकी भी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
शुक्रवार, 20 नवंबर 2020
देवास। दो दिन पहले एम जी रोड़ पर गोलीकांड करने वाले युवक ने आत्महत्या कर ली है। प्रेम प्रसंग के चलते अपनी प्रेमिका पर भरे बाज़ार में गोली चलाने के बाद आरोपी फरार हो गया था, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। धार के होटल सागर में आरोपी भूपेश शिव हरे ने खुद को गोली भी मारी और फांसी लगाई। घायल युवती को इंदौर रेफर किया गया था, वहां उसका उपचार जारी है।
बुधवार, 18 नवंबर 2020
देवास। शहर के एम जी रोड पर एक गोली कांड हो गया। युवक ने युवती को गोली मार दी।
जानकारी अनुसार युवती का नाम वर्षा झलपड़िया है जो एम जी रोड पर ही एक साड़ी की दुकान पर काम करती थी। भूपेश शिवहरे नामक युवक ने युवती को गोली मारी है। बताया जा रहा है युवती को कमर पर गोली लगी है। घायल युवती को गंभीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया, जहाँ युवती का उपचार चल रहा। गोली मारने का कारण अभी पता नहीं चला है।
देवास। गजरा गियर चौराहा रेलवे स्टेशन के समीप में एक होटल अय्याशी का अड्डा बन चुका है। आसपास के रहवासी ने होटल में सेक्स रैकट चलने का दावा करते हुए एसपी ऑफिस में आवेदन देकर की शिकायत भी की है ल, शिकायती आवेदन में बताया गया की रेलवे स्टेशन के समीप स्थित होटल में अनैतिक कार्य चल रहे हैं। असामाजिक तत्वों की भीड़ लगी रहती है, जिससे आसपास के रहवासियों पर गलत असर पढ़ रहा है। बताया गया कि पूर्व में पुलिस के द्वारा होटल पर कार्यवाही की गई थी, फिर भी अनैतिक व्यापार बंद नहीं हुआ। रहवासियों द्वारा होटल संचालक का नंबर उपलब्ध कराया गया था, जिस पर बात करने पर होटल संचालक द्वारा कहा गया होटल इस तरह का कोई कार्य नहीं किया जा रहा है, रहवासियों के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा गया आपसी जलन की वजह शिकायत से की गई है। जल्द होटल के नाम अनैतिक कार्यों का स्टिंग खुलासा किया जाएगा।
सोमवार, 16 नवंबर 2020
देवास। फोन पर शराब की बोतल का ऑर्डर लेकर होम डिलीवरी करने वाले दो आरोपियों कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कोतवाली थाना प्रभारी उमराव सिंह ने बताया कि आरोपी नवीन तंवर पिता मोहन और अमित चौहान निवासी राधागंज दोनों शराब की होम डिलीवरी करते थे। अपने परिचित लोगों से उन्हें फोन पर ऑर्डर मिलते थे। आरोपी इतने शातिर है कि डिलीवरी का समय स्थान अपने अनुसार बदल देते थे। आरोपी नवीन पर पहले से कई केस दर्ज हैं। दोनों आरोपियों से बड़ी मात्रा में देसी और विदेशी शराब जप्त की गई है। जप्त शराब की मात्रा लगभग 60 लीटर बताई जा रही है।
देवास। औद्योगिक थाना पुलिस ने सात बदमाशों को गिरफ्तार कर थाने से जुलूस निकाला। बदमाश क्षेत्र में आए दिन दादागिरी कर लोगों डरा धमकाकर विवाद करते थे। सागर पिता कालूराम गोयल, जितेंद्र पिता रामलाल नरवरिया, अशोक पिता बाबूलाल, दिनेश पिता दौलतराम, कैलाश पिता सावन, शिवनारायण पिता घिसाजी सभी निवासी संजय नगर और अशोक पिता प्रताप सिंह और आनंद पिता रमेश मनसोरे दोनों निवासी विकास नगर को गर्ग स्टेट के पीछे सनसिटी-2 में अपने साथियों के साथ विवाद कर चाकूबाजी करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों का थाने से जुलूस भी निकाला।
रविवार, 15 नवंबर 2020
देवास। कोतवाली पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में खुलासा किया है। कोतवाली थाने में दर्ज चेन लूट के मामले में पतारसी करते हुए आरोपी जाबीर उर्फ जाहिर अटारिया निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया जिस से पूछताछ में देवास शहर में चेन लूट की वारदात को अंजाम देना कबूला है। आरोपी जाबिर पूर्व में भी लूट के अपराध में गिरफ्तार हो चुका है साथ ही कोतवाली पुलिस ने जिला बदर आरोपी अशोक उर्फ बारीक को शहर में घूमते हुए तथा नितेश उर्फ टोनिया को 59 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। चेन स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपी न्यायालय ले जाते समय जोर-जोर से चिल्लाते हुए अपने आप को निर्दोष होना बता रहा था वही उसकी पत्नी भी कह रही थी बावड़िया थाने पर किसी मामले को लेकर मेरे पति को बुलाया गया था।
शुक्रवार, 13 नवंबर 2020
एक सामाजिक कार्यकर्ता ने इस अड्डे की जानकारी सीएसपी को 2 महीने पहले दे चुका था पर उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई क्यों?
देवास। पुलिस अधीक्षक देवास डॉ. शिव दयाल सिंह द्वारा शहर में चल रही अवैध गतिविधियो पर नियत्रंण हेतु निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर के निर्देशन में तथा श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक विवेक चौहान के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधीयो पर कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उमरावसिंह के द्वारा अपनी टीम के साथ खटिक मोहल्ला भवानी सागर देवास में दबीश देकर 11 जुआरी- 1-आफताब पिता फारूक निवासी सरदार पटेल मार्ग देवास, 2-नरेन्द्र पिता राजाराम लोधी निवासी नईआबादी देवास, 3-हरी मंगेश पिता जगदीश चौहान निवासी उत्तम नगर इटावा देवास, 4- कालू मोदी पिता बालचंद मोदी निवासी सुतार बाखल , 5- बबलु शाह पिता हबीब शाह निवासी भवानी सागर देवास, 6- विक्की पिता ओमप्रकाश श्रीवास्तव निवासी नई आबादी देवास,7- सिकंदर पिता शराफत मेवाती निवासी नोसराबाद देवास,8- इम्तियाज पिता मुस्तकीम अंसारी निवासी माताजी रोड कंजर मोहल्ला देवास,9- इमरान पिता जाकिर कुरेशी निवासी नयपुरा देवास, 10-पंकज पिता लक्ष्मीनारायण निवासी खारी बावडी देवास, 11 -राजेश पिता गिरधारीलाल डिडवानी निवासी भवानी सागर देवास को जुआ खेलते पकडा आरोपीयो के पास से कुल 117800 /रू नगदी जब्त की, आरोपीयो के विरुद्ध जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
संपुर्ण कार्यवाही में उनि हर्ष चौधरी, उनि अजय डोड,सउनि महेन्द्र सिंह ठाकुर,सउनि भुवान सिंह चौहान,प्र.आर.94 राकेश तिवारी,प्र.आर संजय सोनेर, प्र.आर.845 परवेज, प्र.आर.249 मांगीलाल, प्रआर. 224 ईश्वर ,आर.670 श्याम,आर.374 विशाल मुवेल, आर.242 मातादीन,,महिला आर.वंदना ,महिला आर.मनीषा की भूमीका रही।
देवास। हाटपिपलिया और सांवेर में उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद अफजल खान के नेतृत्व में लोकप्रिय विधायक, संघर्षशील, जुझारू नेतृत्व क्षमता वाली माननीय गायत्री राजे जी पवार, महाराज विक्रम सिंह पवार का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नवर पटेल को मुबारकबाद दी। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष ज़ुबैर लाला, सीरत कमेटी के सदर ज़ुबैर अहमद मदनी, इदरीस गोरी, मोर्चा के उपाध्यक्ष निसार पहलवान, मीडिया प्रभारी परवेज़ विनर उपस्थित थे। मोहम्मद अफजल खान ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में विकास की लहर दौड़ेगी, सबका साथ सबका विकास के मार्ग को प्रशस्त करते हुए प्रदेश में खुशहाली आएगी।
गुरुवार, 12 नवंबर 2020
देवास। भोपाल रोड पर ग्राम खटाम्बा के पास सीमेंट से भरा ट्राला पलटी खा गया। ट्राले के नीचे गुजरात पासिंग GJ38BB5637 दब गई, जिससे कार में सवार व्यक्ति को मौत हो गई। काफी समय के बाद सीमेंट की बोरियों को हटा कर कार को बाहर निकाला गया। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद कार को ट्रैक्टर पर रखकर जिला अस्पताल लाया गया।
रेस्क्यू कर गैस कटर से कार को काटकर कार में फसे व्यक्ति को निकाला गया। मृतक आशीष अग्रवाल की मृत्यु दबने से हो गई है जो एग्रीकल्चर कंपनी में है। बताया जा रहा है कि दिवाली बनाने गुजरात से इटारसी अपने घर जा रहे थे लेकिन देवास दर्दनाक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। एग्रीकल्चर सेल्स कंपनी में रीजनल मैनेजर पद पर कार्यरत थे।
शुक्रवार, 6 नवंबर 2020
देवास। देवास शहर व क्षिप्रा इस समय बारूद के ढेर पर है। नियमों को ताक पर रखकर कुछ पटाखा व्यापारियों ने शहर की घनी आबादी के बीच ही बिना अनुमति के करोड़ों रुपए का पटाखा दुकानों और गोदामों में स्टाक करके रखा हुआ है। जरा सी चिंगारी शहर के लिए मुसीबत बन सकती है।
प्रशासनिक अधिकारी ने टीम गठित कर कई पटाखों दुकानों पर गोदाम की व दुकान पर स्टॉक की जांच की तहसीलदार पूनम तोमर ने जानकारी देते हुए बताया जांच के दौरान फटाका दुकान से देवी देवताओं के फोटो वाले पटाखे जप्त किए गए साथ ही शहरी क्षेत्र में गोडाउन ना हो इसकी भी हिदायत दी गई। इसी दौरान एक शिकायतकर्ता ने शिकायत करते हुए बताया ग्राम क्षिप्रा में केनरा बैंक के समीप पटाखे की बड़ी दुकान जिसके पीछे गोडाउन बना रखा है उससे क्षिप्रा में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है उसकी भी शिकायत की गई।
बुधवार, 4 नवंबर 2020
देवास। भोपाल रोड स्थित न्यू देवास कॉलोनी में हाईटेंशन लाइन के खंबे की पुताई कर रहा सुरेश नामक मजदूर करंट लगने से खंबे से गिर गया, गंभीर रूप से घायल सुरेश मौके पर करीब 1 घंटे तड़पता रहा। मौके पर कोई भी जवाबदार नहीं पहुंचा आखिर हार कर सुरेश के साथी मोटरसाइकिल से उसे महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, गंभीर रूप से घायल होने के कारण यहां इलाज नहीं हो पाया उसे इंदौर रेफर किया गया। वहां कार्य कर रहे दूसरे कर्मचारियों के अनुसार बिजली विभाग ने किसी पंकज को ठेका दिया था उससे किसी गब्बू ने ठेका ले लिया, उसी का कर्मचारी था सुरेश बिजली विभाग से कोई भी अधिकारी इस मामले में जवाब देने के लिए तैयार नहीं हुआ।
रविवार, 1 नवंबर 2020
हाटपीपल्या । हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी के समर्थन में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का हाटपीपल्या नगर में प्रभावी रोड़ शो निकला। मुख्यमंत्री एक सुसज्जित रथ पर थे उनके साथ में म.प्र.पाठ्य पुस्तक निगम पूर्व अध्यक्ष एवं हाटपीपल्या मंडल प्रभारी रायसिंह सेंधव भी थे। मुख्यमंत्री का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ । रोड़ शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण एवं नागरिक भी शामिल थे। रोड़ शो नगर में से होता हुवा बस स्टेण्ड पहुंचा । जहाँ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने एक विशाल आमसभा को सम्बोधित किया ।
देवास। बरोठा में शनिवार हुई पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा में सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधायक राजेन्द्रसिंह बघेल की आपस मे खींचातान की खबर सोशल मीडिया मे आने के बाद पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा बौखला बैठे और मीडिया को बिकाऊ बता बैठे।
बरोठा की सभा में कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल ने पूर्व मंत्री से अपने पिता ठाकुर राजेन्द्र सिंह को भाषण के लिए बुलाने की बात कही लेकिन पूर्व मंत्री ने समय की कमी का हवाला देते हुए राजवीर को इनकार कर दिया। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में स्पष्ट सुनाई भी दे रहा है जब सज्जनसिंह वर्मा यह कह रहे है कि डर के राजनीति नहीं करता हूं..सही समय पर सच का आईना दिखाती खबर से बौखलाए वर्मा ने आज सुबह सोशल मीडिया में अपनी सफाई वाला वीडियो जारी कर मीडिया को बिकाऊ बता दिया। अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा उठने लगी है कि चुनाव के अंतिम दौर में पूर्व मंत्री वर्मा का यह बयान कही कांग्रेस के लिए भारी न पड़ जाए। हालांकि कमलनाथ की सभा मे पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह बघेल को सभा मे नही बोलने देने से उपजी कलह की जानकारी हाईकमान तक भी पहुंच चुकी है। इसके बाद पूर्व मंत्री का बौखलाहट भरे बयान ने कांग्रेस की मुश्किलें और बढा दी है।
विडीयो वायरल होने के बाद अपनी सफाई देते हुए मीडिया को बिकाऊ बताया और कहा कि मेरा खून लाल है, मैं राजवीर सिंह बघेल को जीता कर ही दम लूंगा। उनके इस बयान से जहां मीडिया में रोष है।
हाटपीपल्या । भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी के समर्थन में देवास महाराज श्रीमंत विक्रमसिंह पवार के साथ म. प्र.पाठ्य पुस्तक निगम पूर्व अध्यक्ष एवं हाटपीपल्या ग्रामीण मंडल प्रभारी रायसिंह सेंधव, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर पाटीदार ने हाटपीपल्या ग्रामीण मंडल के ग्राम लिम्बोदा , चासिया ,खजुरिया बीना , हाटपीपल्या नगर सहित अनेक स्थानों पर जनसंपर्क किया एवं बैठक भी ली । इस दौरान बड़ीसंख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे । भाजपा नेताओं ने मतदाताओं एवं नागरिकों से आग्रह किया है कि भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी को प्रचंड बहुमत से विजय बनाएं । ग्रामीणजनों ने अनेक स्थानों पर भाजपा नेताओं का जोरदार स्वागत किया ।


