शनिवार, 28 दिसंबर 2019

Video | Dewas - निगम परिसर में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ, फिर कार्यकर्ता कार सेवा करने पहुंचे मंदिर स्थल | Kosar Express


देवास। उज्जैन रोड पर स्थित मंदिर को विगत दिनों नगर निगम द्वारा बगैर कोई सूचना के तोड़े जाने पर लगातार विरोध का माहौल गर्मा रहा हैं, उसी के तहत आज कई हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर निगम परिसर में पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया और उसके बाद वहीं से कार्यकर्ता मंदिर स्थल पहुंचे और मंदिर के मलबे को कार सेवा कर सड़क पर फेंकने लगे, और तोड़े गये मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे। तोड़े गए मलबे को कार सेवा कर हटाते हुए सड़क पर फेंका रहे थे तो सीएसपी अनिल सिंह राठौर, डीएसपी किरण शर्मा ने कार्यकर्ताओं को समझाईश देते हुए अपने घर लोटने को कहा। इस मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात था।

🎥 देखें वीडियो

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

Video | Dewas - सरदार ग्रुप के कब्जे से प्रशासन ने कराई 20 साल पुरानी जमीन मुक्त | Kosar Express

एसपी, कलेक्टर सहित सभी बड़े अधिकारी रहे मौजूद

देवास। आज फिर प्रशासन ने एक भू-माफिया के खिलाफ अभियान के तहत देवास में प्रशासन, पुलिस और नगर निगम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी ने यहां पर पोल्ट्री फॉर्म बना रखा था। इस पूरे निर्माण को नगर निगम की जेसीबी ने कुछ ही देर में गिरा दिया। जिस समय कार्रवाई चल रही थी, उस दौरान वास्तविक जमीन मालिक की आंखों से आंसू आ गए और उन्होंने कलेक्टर, एसपी और मुख्यमंत्री को पूरी कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया।

महाकाल कॉलोनी के पीछे स्थित एक गरीब आदिवासी की साढे आठ बीघा जमीन से कब्जा छुड़ाया गया। यहां पिछले 20-22 साल से कब्जा होना बताया जा रहा है। मौके पर ही गरीब व्यक्ति को कब्जा भी दिया गया और एसपी ने सुरक्षा की गारंटी भी ली। एसपी के मुताबिक यहां सरदार ग्रुप के सलीम सहित अन्य का कब्जा था, जिसे फरियादी की शिकायत के बाद आज मुक्त करवा दिया गया।


🎥देखें वीडियो

Video | Dewas - सात मंजिला ऊंची बिल्डिंग पर चला निगम का बुलडोजर | Kosar Express


देवास। कमलनाथ सरकार के आदेश के बाद अब बिना एम ओ एस वाली बिल्डिंग पर कार्रवाई शुरू हुई है। तारानी कॉलोनी स्थित एबी रोड पर एक पार्टनरशिप फर्म द्वारा बनाई जा रही सात मंजिला ऊंची बिल्डिंग पर बुलडोजर चला।

🎥 देखें वीडियो

गुरुवार, 26 दिसंबर 2019

Video | Dewas - हजरत काली मस्जिद सरकार पर उर्स सम्पन्न | Kosar Express



देवास। हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतिक स्थान हजरत काली मस्जिद सरकार (शाने मालवा) रहमतुल्लाह-अलै है का 41 वां उर्स मुबारक 26 दिसंबर, गुरूवार को सम्पन्न हुआ। प्रतिवर्ष अनुसार कव्वाली का प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें कव्वाल उस्ताद मुन्नवर मासूम इंटरनेशनल कव्वाल एंड पार्टी टीवी सिंगर मुंबई द्वारा सुफियाना कलाम एवं गजल की प्रस्तुत दी गई। 

बुधवार, 25 दिसंबर 2019

Video | Dewas - कलेक्टर कार्यालय पहुंची भाजपा विधायक, निगम आयुक्त के प्रति जताया गुस्सा | Kosar Express


                     
देवास। भाजपा विधायक गायत्री राजे पवार सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आज शहर के सयाजी द्वार से नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय गरीबो के अतिक्रमण तोड़ने के विरोध में पहूँची और कलेक्टर के केबिन में पहूँचकर कार्यकर्ताओं सहित अपनी आपत्ति दर्ज कराई।


भाजपा विधायक जहां इन अतिक्रमण की विभिन्न कार्यवाही को लेकर बेहद नाराज नजर आईं वहीं कलेक्टर बैकफुट पर नजर आए। इस दौरान भाजपा देवास विधायक गायत्री राजे काफी घुस्से भरे लहजे में नजर आईं और अपना विरोध लगातार दर्ज किया। विधायक बोली कि गरीबों पर कार्रवाई क्यों, साथ में मंदिर क्यों तोड़ा क्या दंगा कराना चाहते हैं क्या? आरोप-कांग्रेस नेताओं के अतिक्रमण क्यो नही तोड़ रहे। बस स्टैंड पर गरीबो की गुमटियां क्यों तोड़ी विधायक बोलीं आपका कंट्रोल कहाँ हैं, कलेक्टर साहब मन्दिर क्यो तोड़ा कलेक्टर-विधायक कलेक्टर बोले-मन्दिर मामला हमारे संज्ञान में नही महापौर ने पूछा देवास के 90 परसेंट मकान नक्शे के विपरीत बने हैं। क्या इनको तोड़ेंगे आप कलेक्टर साहब आयुक्त मैडम बोल रही कि कलेक्टर-एसपी को बताकर तोड़ा मन्दिर। फिर आपके संज्ञान में कैसे नही हैं। कलेक्टर साहब शर्म की बात हैं, आपके लिए और हमारे लिए कि सरकारी अमला मन्दिर जैसी जगह तोड़ हैं।विधायक-कलेक्टर बोले-वहां न मूर्ति थी न कोई पूजा होती हैं। हमने माहौल सम्भाला वरना देवास की। क्या हालत होती।

मंगलवार, 24 दिसंबर 2019

Video | Dewas - प्रशासनिक अमले ने बस स्टैंड से हटाया अतिक्रमण | Kosar Express


देवास। लगातार अवैध निर्माण पर प्रशासन अपना हथौड़ा चला रहा है। रविवार को प्रशासन की टीम बस स्टैंड पहुंची। होटल एवं दुकान मालिकों द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने तोड़ दिया। वहीं कुछ गरीब लोगों की छोटी गुमटियों को भी बुलडोजर से तोड़ दिया गया। 

सोमवार, 23 दिसंबर 2019

Video | Dewas - कुख्यात गुंडे नाना बागरी के अवैध निर्माण को प्रशासन ने तोड़ा | Kosar Express


देवास। जुआ और सट्टा जैसे अवैध कामों को कर के करोड़पति नाना बागरी के अवैध निर्माण को प्रशासन ने तोड़ दिया है।

प्रशासन ने आज बीएनपी गेट नंबर 2 पर स्थित नाना बागरी की  दुकान और उसके पीछे स्थित एक लग्जरी गार्डन को तहस-नहस कर दिया। जिस स्थान पर यह दुकान है और गार्डन बना था वह मेजर रोड के लिए चयनित है और उसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरती है। कलेक्टर का कहना है कि इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019

Video | Dewas - मुस्लिम समाज ने किया NRC और CAB के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन | Kosar Express


देवास। देशभर में चल रहे NRC और CAB के विरोध में आज देवास में जुम्मे की नमाज के बाद राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। शहर काजी अब्दुल कलाम ने मुस्लिम समाज के साथ ईदगाह मस्जिद पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। धारा 144 की वजह से रैली अनुमति नहीं दी गई थी, जिसके चलते कलेक्टर खुद ईदगाह मस्जिद पहुंचे थे। सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

गुरुवार, 19 दिसंबर 2019

Video | Dewas - प्रशासन की भू माफिया पर पहली कार्यवाई, आवास नगर में अवैध कब्जे को हटाया | Kosar Express



देवास। आवास नगर में प्रशासन और नगर निगम की टीम ने पुलिस के सहयोग से अवैध को कब्जा तोड़ दिया। 

प्रशासन ने दो दिन पहले अवैध निर्माण करने वाले सत्या को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला था। प्रशासन द्वारा भू माफियाओं की सूची बना ली है, सूची में शामिल लोगों को नोटिस दिया जा रहा है कुछ लोगों ने नोटिस मिलने पर अपना अतिक्रमण हटा लिया है। प्रशासन की कार्य वाई निरंतर जारी रहेगी।

Dewas - नगर निगम ने की भू माफियाओं की लिस्ट जारी | Kosar Express


देवास। नगर निगम ने शहर के भू माफिया और अवैध रूप से निर्माण किए जाने वालों की लिस्ट जारी की है। कुछ ही दिनों में यहां पर कार्यवाही होगी। इन सभी को नोटिस दिए गए हैं।



बुधवार, 18 दिसंबर 2019

Video | Dewas - भू-माफियाओं की लिस्ट तैयार, अब होंगे बेनकाब देवास के माफिया | Kosar Express


देवास। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के आदेश पर अब देवास प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली हैं, और देवास के भू माफियाओं की लिस्ट तैयार हैं अब इंतजार है तो बस कार्रवाई का, देखना है कि प्रशासन कब कार्रवाई करता हैं

Dewas - जिले में धारा 144 लागू, बिना अनुमति के धरना, रैली, जुलूस पर प्रतिबंध | Kosar Express

धारा 144 का उल्लंघन करने पर होगी वैधानिक कार्रवाई

देवास। प्रभारी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती शीतला पटले ने जिले में सुरक्षा, लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंड प्रक्रिया संहित 1973 धारा 144 (1) लागू कर दी है। इस संबंध में आज बुधवार 18 दिसम्बर 2019 को आदेश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी के प्रतिवेदन पर धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को भंग करने की किसी भी कोशिश को सख्‍ती से रोकने के लिए वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उक्त धारा 144 की अवधि जारी दिनांक 18 दिसम्बर 2019 से आगामी 02 माह तक प्रभावशील रहेगी।


जारी आदेश अनुसार विभिन्न मुद्दों को लेकर विभिन्‍न संगठन के प्रदर्शन, धरना, रैली, जुलूस आदि सक्षम अधिकारी से पूर्वानुमति के बिना आयोजित नहीं करेंगे। ध्वनि विस्तार यंत्रों का प्रयोग निहित शर्तों के अधीन सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना नहीं करेंगे। रैली, जुलूस आदि में किसी प्रकार के अस्त्र, शस्त्र धारण/प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा। बिना अनुमति के पांडाल आदि निर्माण पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेंगे। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक संसाधन जैसे मोबाइल, कम्प्यूटर, पोस्टर एवं अन्य सोशल मीडिया आदि पर विधि विरूद्ध संदेश के प्रसारण, अग्रेषण, सांप्रदायिक टिप्पणी पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों को एक स्थान पर एक समय में एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश पुलिस बल पर लागू नहीं होंगे।


   जारी आदेशानुसार कोई व्यक्ति संस्था, समूह एवं अन्य कोई भी धरना, जुलूस, प्रदर्शन, सभा या रैली आदि में एसिड, पेट्रोल, केरोसीन आदि ज्वनलशील पदार्थ अपने पास नहीं रखेगा या लेकर नहीं चलेगा या उपयोग नहीं करेगा। धरना, जुलूस, प्रदर्शन, सभा या रैली आदि में पटाखे, विस्फोटक सामग्री लेकर नहीं चलेगा। कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या ग्रुप एडमिन या अन्य सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों में मोबाइल, कम्प्यूटर, फेसबुक, ई-मेल, व्हाट्सअप एवं अन्य प्रकार के संचार साधनों पर किसी दल, धर्म, जाति, संप्रदाय, संस्था, व्यक्ति विरोधी एवं आम लोगों की भावना भड़काने व कानून व्यवस्था की विपरीत स्थिति निर्मित करने वाले आपत्तिजनक मैसेज, चित्र, कमेंट, बैनर, पोस्टर आदि अपलोड नहीं करेगा। इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या अन्य पक्ष किसी भी सड़क, रोड, रास्ता, हाईवे आदि पर एकत्रित होकर यातायात में व्यवधान नहीं करेंगे या किसी अन्य प्रकार से कोई रूकावट उत्पन्न नहीं करेंगे। किसी व्यक्ति को आने-जाने एवं उसके कार्य करने से नहीं रोकेंगे।


   प्रभारी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती पटले ने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा के अंतर्गत दंडनीय अपराध होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर आगामी 02 माह तक प्रभावशील रहेगा। आदेश का उल्लंघन पर संबंधित पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

Video | Dewas - आरोप-प्रत्यारोप के साथ निगम परिषद का विशेष सम्मेलन हुआ सम्पन्न | Kosar Express

निगम अधिकारियों पर रही सभी पार्षदों की नाराजगी, निंदा प्रस्ताव किया पारित



देवास। निगम ने आज विशेष सम्मेलन बुलाया था  इस सम्मेलन में शहर के विकास को लेकर चर्चा की जानी थी, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस बाजी हुई। निगम में जहां विकास की चर्चा होनी थी वह तो दूर की बात रही, लेकिन एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी रहा। काफी देर के बाद विशेष सम्मेलन के विषय को लेकर चर्चा की गई। जैसे ही सम्मेलन प्रारंभ हुआ वैसे ही पार्षद शांता ठाकुर ने महापौर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में उनके वार्ड में किसी भी प्रकार का विकास नहीं किया गया। उसके बाद विकास कार्य को लेकर दोनों दल आमने-सामने हो गए। निगम परिषद की बैठक में निगम के समस्त विभागीय अधिकारियों की गलती पार्षद दल व महापौर ने निकाली महापौर ने कहा की हमारी सरकार तो नहीं हैं। शहर में विकास कार्य ठप्प है, कार्य नहीं होने की दशा में वार्डों में पार्षदों पर सवाल खड़े हो रहे हैं, अब आपको ही लोगों की समस्या का निराकरण करना होगा। वही पार्षद दिलीप बांगर ने कहा कि मंगलवार होने के चलते वह नहीं आते किंतु उनके पार्षद साथियों के निवेदन पर वह यहां पर आए है। निगम अधिकारी काम करना नहीं चाहते, निगमायुक्त के निर्देशों की अवहेलना की जा रही है। निगम में अधिकारी जिम्मेदारी से कार्य नहीं कर रहे है। पिछले वर्ष 14 करोड़ रुपयों की आवक हुई थी, जो इस वर्ष 7 करोड़ रुपयों की हुई है, यह निगम की स्थिति अच्छी नहीं है। निगम आयुक्त ने  निगम की वसूली पर उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 10 लाख की वसूली करने होगी जिस दिन वसूली नहीं हुई उस दिन का भुगतान कर्मचारी को नहीं दिया जाएगा।

संपत्तिकर को लेकर अधिकारी पर लगा प्रश्रचिन्ह
एक और जहां निगम की आर्थिक मंदी को लेकर प्रश्चचिन्ह अंकित हो रहे थे, वहीं पार्षद दिलीप बांगर ने इस विषय पर कहा की शहर की औद्योगिक ईकाइयों से संपत्तिकर की वसूली नहीं की जा रही है जिसके कारण निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं कई औद्योगिक ईकाइयां ऐसी हैं जहां पर निगम के विभागीय अधिकारी पहुंच रहे है लेकिन वसूली कार्य नहीं कर रहे हैं। इस विषय को लेकर भाजपा पार्षद दल ने आरोप भी लगाया की शुभ लाभ के लालच में विभागीय अधिकारी कार्य नहीं करते जिसके कारण निगम की आर्थिक हालात दयनीय है। जो वसूली की जा रही है वह भी अवैध तरीके से की जा रही है।  निगम में नियम के तहत वसूली नहीं की जा रही है। वहीं औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद परख इंडस्ट्रीज की जांच करने की बात कही गई है। जिस पर निगमायुक्त संजना जैन ने कहा है की वह खुद वहां जाकर निरीक्षण करेंगी। अगर अवैध पाया जाता है तो वह त्वरित कार्रवाई करेंगी।

निंदा प्रस्ताव भी हुए पारित
मंगलवार को इस परिषद की अंतिम बैठक रही थी, जिसमें वाद-विवाद के बीच बैठक बनी रही। वहीं बैठक के चलते कांग्रेस व भाजपा पार्षद दलों के बीच गहरी खींचतान भी रही। इसी बीच अंतिम में निंदा प्रस्ताव भी पारित किए गए,  जिसमें निगम सत्तापक्ष नेता नेता ने निगम अधिकारी पीयूष भार्गव व उपयंत्री जगदीश वर्मा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया जिसका सभी ने समर्थन किया।

सोमवार, 16 दिसंबर 2019

Dewas - पद का दुरुपयोग करने पर महापौर सुभाष शर्मा पर जांच के आदेश | Kosar Express


देवास। आर्थिक अनियमितताएं और पद के दुरुपयोग संबंधी आरोप को लेकर महापौर सुभाष शर्मा के खिलाफ कलेक्टर द्वारा जांच बैठाई गई है।



शनिवार, 14 दिसंबर 2019

Dewas - पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, आजीवन कारावास और अर्थदंड से दंडित | Kosar Express


देवास। वर्ष 2018 में प्रेमी के साथ मिलकर प्रेम संबंध छुपाने के लिये कलियुगी पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा था।जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने शकूबाई पति संतोष निवासी ग्राम मरेठी काकड़ सिविल लाईन और प्रेमी राकेश बागरी निवासी ग्राम बलोदा टाकोन सांवेर जिला इन्दौर को आजीवन कारावास और अर्थदण्ड से दंडित किया।

यह है पूरा मामला

जिला अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र खाण्डेगर ने बताया कि मृतक संतोष पिता हीरालाल मेवाड़ा ने बताया था कि पत्नी शकूबाई एवं राकेश बागरी ने 23.05.2018 को घटना स्थल पर उसका रास्ता रोककर उसके साथ बबूल की लकड़ी से मारपीट की एवं शकूबाई द्वारा डिब्बे से घासलेट उसके उपर डाल दिया एवं राकेश द्वारा माचिस से आग लगा दी जिससे वह आग से बूरी तरह झुलस गया। आरोपीगण द्वारा आहत संतोष को जान से मारने की नियत से रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट कर आग लगा दी। 30.05.2018 को आहत संतोष की उपचार के दौरान घटना में जलने से आई चोट के कारण उसकी मृत्यू हो गई। विवेचना के दौरान घटना स्थल से मृतक के अधजले जूते,कपड़े एवं राख जब्त की गई साथ ही आरोपीगण से मुताबिक मैमोरेन्डम घासलेट की केन, बबूल की लकड़ी एवं आरोपी राकेश के घटना स्थल में झुलसे हुए जूते एवं मृतक के द्वारा घटना के पूर्व उपयोग किया जा रहा उसकी पत्नी शकूबाई के नाम की सिम वाला मोबाईल फोन भी जब्त किया गया। सिविल लाईन थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। प्रकरण गंभीर जघन्य सनसनीखेज की श्रेणी में चिन्हित था।संचालक लोक अभियोजन संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल पुरूषोत्तम शर्मा द्वारा सतत् माॅनिटरिंग की जा रही थी तथा पैरवीकर्ता अभियोजन अधिकारी को समय समय पर आवश्यक निर्देश दिये गये।जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला देवास दने निर्णय पारित कर अभियुक्तगण शकूबाई पति संतोष मृतक उम्र 32 साल निवासी ग्राम मरेठी काकड़ सिविल लाईन और राकेश बागरी उम्र 22 साल निवासी ग्राम बलोदा टाकोन सांवेर जिला इन्दौर दोनो आरोपीगण को धारा 302/34 में दोषी पाते हुए प्रत्येक आरोपी को आजीवन कारावास व 5,000-5000 रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से अजयसिंह भंवर, उप संचालक अभियोजन जिला देवास द्वारा सफल पैरवी संपादित की गई। एवं आरक्षक भरत भाटी द्वारा सहयोग किया गया।

Video | Dewas - घोड़ी पर बैठकर बरात के साथ दूल्हा पहुंचा कोर्ट, कोर्ट में हुई शादी | Kosar Express


देवास। कोर्ट में नेशनल लोक अदालत के दौरान एक अनूठे विवाह का नजारा चर्चा का विषय बना। दुल्हा कोर्ट में घोडी पर बैठकर अपनी दुल्हन को लेने आया। इस नजारा को देखकर लोग चर्चा करने लगे की कोर्ट में भी शादी का आयोजन होने लगा है क्या। तब पता चला कि दो वर्ष से अलग रह रहे पति और पत्नी को कुटुब न्यायालय ने समाईश देकर मिलवाया है। पहले दोनों का विवाह सम्मेलन में हुआ था। इस वजह से दुल्हा घोड़ी पर बैठ नहीं पाया था। इस कारण दुल्हा घोड़ी पर बैठकर आया । दुल्हन के साथ बराती भी आए और ढोल-ढमाके के साथ ही आतिशबाजी भी कोर्ट परिसर में की गई। जिसके बाद न्यायालय में दोनों पति और पत्नी ने एक दूसरे को वर-माला पहनाई और एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। दुल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के चहरे पर खुशी नजर आई। इस अनूठे विवाह के साक्षी खुद न्यायाधीश और वकील बने। वहीं दुल्हे की माता ने अपनी बहु को नई साड़ी और गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। जिसके बाद दुल्हा अपनी दुल्हन को कोर्ट से लेकर गया। इस अनूठे विवाह को देखने के लिए बड़ी संख्या में वकिलों के साथ जनता भी सहभागी बनी। पति और पत्नी फिर से मिलवाने वाले जग गंगाचरण दुबे ने पहले भी 17 सालों से अलग रहे रहे पति और पत्नी को कुछ दिनों पहले मिलवाया था। जिसमें बैंक नोट प्रेस से रिटायर कर्मचारी और उनकी पत्नी को सेव की सब्जी बनाकर खिलावकर मिलन करवाया था।

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019

Video | Dewas - एनआरसी के विरोध में मुसलमानों ने जलाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला | Kosar Express



देवास। नागरिक संशोधन बिल के विरोध में ईदगाह जामा मस्जिद जूनियर के सामने जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों मुस्लिम लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। पुतला जलाने वालों ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

जूतों से बुझाया मोदी जी का पुतला
पुतला जलने के बाद पुलिस की नींद खुली और प्रधानमंत्री के अधजले पुतले को बुझाने में नाहर दरवाजा थाना टी.आय. संतोष वाघेला ने अपने जूतों का इस्तेमाल किया।



रविवार, 8 दिसंबर 2019

Video | Dewas - युवक की डंडे से पिटाई करने वाले कांग्रेसी नेता पर मुकदमा दर्ज | Kosar Express

फैसला होगा सड़क पर 
ठाकुर ने मारी गरीब को ठोकर शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हैं डॉ महेंद्र सिंह ठाकुर 

देवास। कमलनाथ शासन में कांग्रेस के कर्ताधर्ता ही नियम कानून को धता बताकर कर सार्वजनिक रूप से इंसानियत को शर्मिंदा करने वाले कारनामे को अंजाम देने तो इंसाफ देने, दिलवाने की घोषणाओं को नौटंकी ही कहा जा रहा हैं। देवास शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष नितिन लाज के मालिक की कार से गरीब मोईन की ऑटो रिक्शा से टकरा गई तो ठाकुर ने अत्याचार की हद पार कर दी देखिए और फैसला कीजिए यह कहां तक सही हैं। एक गरीब थाने के चक्कर लगाते लगाते थक गया पर उस गरीब की एफ आई आर दर्ज नहीं हो रही थी इसकी जानकारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को लगी तो उसने प्रशासन पर दबाव बनाकर डॉक्टर महेंद्र सिंह ठाकुर पर एफ आई आर दर्ज कराई। देखें वीडियो।

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019

Live Video | Dewas - पूर्व पार्षद की गुंडागर्दी, युवक की डंडे से की पिटाई, पैरों में गिराया | Kosar Express


देवास। पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह ठाकुर सरेआम गुंडागर्दी करते हुए नजर आए। महेंद्र सिंह ठाकुर ने युवक की डंडे से पिटाई की वहीं उसे पैरों में भी गिराया। महेंद्र सिंह ठाकुर दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं। घटना के बाद वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



हैदराबाद गैंगरेप केस | चारों आरोपियों का एनकाउंटर, सीन रिक्रिएट करने ले गई थी पुलिस, भागने की कोशिश में मारे गए चारों आरोपी | Kosar Express

जहां हुई थी डॉक्‍टर से दरिंगदी, वहीं हुआ शूट आउट

आरोपियों ने धुंध का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की

हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर केस के चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया है. चारों आरोपी पुलिस रिमांड में थे और उन्हें गुरुवार देर रात नेशनल हाइवे-44 पर क्राइम सीन पर ले जाया गया था. पुलिस सूत्रों का कहना है कि क्राइम सीन रिक्रिएट करने के दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया और धुंध का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में चारों आरोपियों को मार गिराया. लाशों का पंचनामा किया जा रहा है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हैं.


बता दें कि इन आरोपियों ने डॉक्टर दिशा को किडनैप किया था और फिर उसके साथ गैंगरेप किया था. इसके बाद आरोपियों ने डॉक्टर दिशा की हत्या कर दी थी और शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी. डॉक्टर दिशा की उम्र 27 साल थी और वो कोल्लुरु के पशु चिकित्सालय गई थीं.


हैदराबाद के शादनगर के टोल प्लाजा के पास ही डॉक्टर ने अपनी स्कूटी पार्क की थी. जब वो रात में वापस लौट रही थीं, तो उनकी स्कूटी पंक्चर थी. इसके बाद डॉक्टर दिशा ने अपनी बहन को फोन किया था और इसकी जानकारी दी थी. इसके बाद फोन कट गया था. जब डॉक्टर दिशा की बहन ने उनको दोबारा कॉल किया, तो फोन नहीं लगा.


इसके बाद डॉक्टर दिशा का जला हुआ शव बरामद हुआ था. इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला. इस वारदात को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं और कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं. सभी लोगों की मांग है कि डॉक्टर दिशा के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाया जाए.

बुधवार, 4 दिसंबर 2019

Video | Dewas - पुलिस ने निकाला गुंडों का जुलूस, कान पकड़वा कर लगवाई उठक बैठक | Kosar Express



देवास। गुंडा अभियान के चलते पुलिस ने शहर के गुंडों का आज जुलूस बाजार में निकाला। साथ ही चौराहे पर कान पकड़वा कर उठक बैठक भी लगवाई। 

मंगलवार, 3 दिसंबर 2019

Video | Dewas - पुलिस ने निकाला गुंडों का जुलूस, गुंडों को कान पकड़ कर पूरे बाज़ार में घुमाया | Kosar Express


देवास। शहर में गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों का जुलूस कोतवाली पुलिस ने शहर के बाज़ार में निकाला। गुंडे अपने दोनों कान पकड़ कर चल रहे थे। साथ ही ' गुंडागर्दी पाप है क्योंकि पुलिस हमारी बाप है ' भी बोल रहे थे। 

Dewas - शराब पी कर गाड़ी चलाने वाले युवक पर 17 हजार का जुर्माना | Kosar Express


देवास। शराब पी कर गाड़ी चलाने पर कोर्ट ने नई धारा के तहत देवास मे एक युवक पर 17 हज़ार का जुर्माना लगाया है। 

नाहर दरवाजा पुलिस के अनुसार रविवार को भोपाल चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच भी जा रही थी। तभी संदीप पिता ओमप्रकाश निवासी श्यामपुर जिला सीहोर गाड़ी चलाते हुए आया। जब उसे रोका और जांच की तो पता चला कि उसने शराब पी रखी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की और दूसरे दिन कोर्ट में पेश कर दिया। कोर्ट ने उस पर 17 हज़ार का अर्थदंड लगा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की नई धारा- 185 के तहत केस दर्ज किया था, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया था। बताया जा रहा है कि यह शहर का पहला मामला है जिसमें पुलिस ने धारा-185 के तहत इस तरह की कार्रवाई की हो।

सोमवार, 2 दिसंबर 2019

Video | Dewas - राष्ट्रगान के दौरान डॉक्टर और अधिकारी मोबाइल में दिखे मशगूल | Kosar Express


देवास। उत्कृष्ट विद्यालय में दिव्यांग शिविर का आयोजन के दौरान राष्ट्रगान गाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ डॉक्टर और अधिकारी मोबाइल पर मैसेज देखने में मशगूल नजर आए।  मोबाइल में व्यस्त होने को लेकर जिला चिकित्सालय में पदस्थ फैक्चर एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ एच एस राणा से सवाल किया तो कहने लगे कि हम काम में व्यस्त थे। हमें सुनाई नहीं दिया। मोबाइल पर मैसेज देखना भी जरूरी है। कब शासकीय मैसेज आ जाए पता करना पड़ता है। वही जनपद पंचायत के एडीओ एसपी कुशवाह से पूछा गया तो कहने लगे कि राष्ट्रगान का अपमान नहीं करना चाहते थे। हमें सुनाई नहीं दिया। हम काम में व्यस्त थे जबकि राष्ट्रगान के अपमान को लेकर सजा का भी प्रावधान है। जिसके बाद भी जिला चिकित्सालय में पदस्थ फैक्चर एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ एच एस राणा और जनपद पंचायत के एसडीओ एसपी कुशवाहा राष्ट्रगान के समय खड़ा होना भी उचित नहीं समझा और राष्ट्रगान का अपमान किया। दरअसल जिला प्रशासन सामाजिक न्याय विभाग एवं जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र द्वारा एडीप योजना अंतर्गत दिव्यांग जनों का परीक्षण एवं मूल्यांकन शिविर का आयोजन देवास के उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया था।

Dewas - बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत | Kosar Express

 

देवास। खेत से लौट कर आ रहे बाइक सवार युवक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अपने खेत से वापस लौट रहे पंकज झाला पिता महेंद्र झाला उम्र 19 वर्ष को ग्राम कलमा में मक्सी की ओर से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार थी। बाइक पर सवार युवक की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पंकज घर में इकलौता था। पंकज के पिताजी देख नहीं पाते है और माता भी बीमार रहती है। घर का पूरा खर्चा पंकज ही चलाता था।

टोंककला पुलिस मौके पर पहुंची शव को जिला अस्पताल देवास पहुंचाया। घटना के बार पुलिस बोलेरो को चौकी पर ला रही थी तभी गुस्साई भीड़ ने वाहन और पथराव के दिया। पुलिस जैसे तैसे वाहन को चौकी परिसर में लाई। घटना के बाद बोलेरो का चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। 

Dewas - पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, कहा घर आई तो जान ले लूंगा, केस दर्ज | Kosar Express


देवास। तीन बार तलाक कह कर पत्नी को छोड़ने वाले पति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पति ने पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी है। वहीं दहेज के लिए प्रताड़ित भी कर रहा था ।

कोतवाली पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय शिबा शैख़ ने आरोपित पति शाहरुख शेख व सास - ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। शीबा ने पुलिस को बताया कि पति व ससुराल वाले आए दिन दहेज के लिए परेशान करते थे। व शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना भी देते थे। उन्होंने घर से निकाल दिया था व कहा था कि दहेज में मांगी गई चीजें घर लेकर ही आना। शीबा मई माह से मायके में थी और दहेज लेकर ससुराल न जा सकी। तब पति शाहरुख और उसके परिजन घर आए और धमकी देने लगे। उन्होंने विवाद भी किया, जिसके बाद पति ने तीन बार तलाक कहा और कहा कि आज से मेरा और तेरा रिश्ता खत्म हो गया है। आज के बाद घर आई तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने शिवा की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना व मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

रविवार, 1 दिसंबर 2019

Video | Dewas - श्रद्धा, भक्ति से भावविभोर धूमधाम से निकली रामदयालजी महाराज पधरावणी | Kosar Express

देवास। श्री रामद्वारा सत्संग समिति के भक्तो, पोरवाल समाज एवं विजयवर्गीय समाज में पिछले एक सप्ताह से उत्साह का वातावरण था। उमंग एवं उत्साह के साथ समाजजनो एवं समिति के कार्यकर्ताओ द्वारा 30 नवम्बर, शनिवार को शहर में जगद्गुरू अंतर्राष्ट्रीय श्री रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा पीठाधीश्वर स्वामीजी श्री 1008 श्रीश्री रामदयाल जी महाराज के शुभ आगमन को लेकर जोरदार तैयारियां की गई थी। रामद्वारा सत्संग समिति प्रभारी लोकेश विजयवर्गीय ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर जवाहर चौक के समीप श्री रामद्वारा में छह दिवसीय सत्संग के निमित्त स्वामी रामदयाल जी महाराज के शनिवार को प्रात: 10 बजे भव्य पधरावणी (शोभायात्रा) निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था से भावविभोर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित भक्तो एवं समाजजनो की उपस्थिति में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर पूज्य श्री रामदयाल जी महाराज की पधरावणी छत्र चंवर घोड़े, बैण्ड-बाजे, भजन मण्डली एवं पूर्ण शाही लवाजमो के साथ शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री रामद्वारा पहुंची। पधरावणी में महाराज श्री पूरे मार्ग में पैदल चलकर भक्तो को आशीर्वाद देते चल रहे थे। पधरावणी का विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनो द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पधरावणी पश्चात रामद्वारा में रामदयाल जी महाराज ने भक्तो को अपने आशीर्वचन में राम व राष्ट्र के कल्याण का आव्हान करते हुए कहा कि राम सुमिरन से ही समस्याओं का समाधान होगा। राम नाम से ही पूरी सृष्टि चल रही है। त्रेता युग में रावण के आतंक व तत्समय बुराइयों से भी आज मानव समाज में फैली समस्याएं बदतर है। उन्होंने बुराइयों के उन्मूलन के लिए राम चरित्र के सुमिरन को उपयुक्त उपाय बताया। राम का चरित्र प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में उतारे तो समस्याओं का ही समाधान हो जाएगा। इस अवसर पर विधायक मनोज चौधरी, मनोज राजानी, शिव कुमार संघवी, नंदलाल मुंजावदिया, राजेन्द्र पोरवाल, अजय गुप्ता, अशोक पोरवाल, राजेेन्द्र संघवी, रामेश्वर जलोदिया, ममता मोदी, ज्योति विजयवर्गीय, संगीता केवट, रामकली केन, कविता मनोज राजानी, कैलाश पटेल, दीपक गर्ग, धीरेन्द्र आर्य, रमेश कौशल, कांतिलाल पोरवाल, रेखा वर्मा, गोविंद अग्रवाल, रोहित शर्मा, मनीष अग्रवाल, डॉ. सीमा सोनी, महेश सोनी, राजेन्द्र विजयवर्गीय, सुरेश विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज, अग्रवाल समाज, जैन समाज, सेन समाज, चंद्रवंशीय खाती समाज, दर्जी समाज, ब्राह्मण समाज, राजपूत समाज, खण्डेलवाल समाज, यादव समाज, मजदूर यूनियन, किसान यूनियन, रामस्नेही उपस्थित थे।