शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

Video | Dewas - एमजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई नवजात शिशु की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए लारपरवाही के आरोप | Kosar Express

 

देवास। जिला अस्पताल के आयसीयू वार्ड में भर्ती एक नवजात शिशु की शुक्रवार को अचानक मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बच्चे को हमने स्वस्थ हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया था। लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही के कारण बच्चे ने दम तोड़ दिया।


शिप्रा बुरी बरलाई निवासी नरेश गोंदिया के पुत्र का जन्म 7 दिसंबर को शिप्रा के शासकीय अस्पताल में हुआ था। उसके बाद से उसकी तबीयत खराब होने पर परिजनों ने अपने पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। करीब 17 दिन भर्ती रहने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था। एक दिन पहले उसे परिजन पुन: जिला अस्पताल चेकअप करवाने पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने उसे आयसीयू में भर्ती कर लिया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन अस्पताल में आयसीयू वार्ड के बाहर डॉक्टरों से बहस भी करते रहे। मौके पर चौकी से पुलिस भी पहुंची और परिजनों समझाया।




आक्रोशित परिजनों ने बताया कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ही बच्चे की मौत हुई है। हम स्वस्थ हालत में उसे जिला अस्पताल चेकअप करवाने पहुंचे थे। गुरूवार तक वह पूरी तरह से ठीक था लेकिन शुक्रवार को आयसीयू के डॉक्टर हमें बोलते है कि बच्चा मर गया। परिजनों ने कहा कि आयसीयू में कोई डॉक्टर नहीं था। उसे ठीक तरह से उपचार नहीं मिल पाया। शिशु की मौत के बाद उसकी मां स्मृता और अन्य परिजन रोते रहे। परिजनों ने थाने पर डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने की बात भी कही।


इनका कहना :-

जिला अस्पताल के आयसीयू में नवजात का उपचार करने वाले डॉ. भूषण ने बताया कि बच्चा पैदा हुआ तब भी यह बच्चा भर्ती था वह नीला पड़ रहा था। उसे सीरियस इंफेक्शन था फिर कल फिर से आए परिजनों ने कहा कि यह दूध नहीं पी रहा है तकलीफ हो रही है। जो ऑन ड्यूटी डॉक्टर थे उन्होंने देखा बच्चा डल है उन्होंने भर्ती किया। बच्चा एकदम स्वस्थ रहता तो हम भर्ती ही नहीं करते। बच्चे को कल भी इंफेक्शन था और वह सुस्त भी था।

Video | Dewas - देवास में आयोजित हुई मिस्टर एमपी बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप, ग्वालियर के राजीव बने मिस्टर एमपी | Kosar Express

देवास। 30 दिसंबर को देवास के सयाजी द्वार पर मिस्टर एमपी बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों से आए 250 से ज्यादा बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया। चैंपियन ऑफ चैंपियन मिस्टर एमपी 2021 का खिताब ग्वालियर के राजीव साहू ने जीता, वहीं बेस्ट पोजर भोपाल के राज कुमार रहे। बेस्ट इंप्रूव बॉडी नीमच के अरबाज खान रहे। पुष्पेंद्र सरसवाल नीमच ने बेस्ट म्यूस्कुलर बॉडी का खिताब जीता, और मिस्टर देवास 2021 समीर अंसारी बने।

मिस्टर देवास समीर अंसारी


बुधवार, 29 दिसंबर 2021

Vidao | Dewas - जेल में हुआ आजादी के अमृत उत्सव का आयोजन, गाने की धुन पर जमकर नाचे कैदी | Kosar Express


देवास। जिला जेल देवास में आजादी का अमृत उत्सव का 6 दिवसीय आयोजन रखा गया। आजादी का अमृत उत्सव मनाया जा रहा है। इसी को लेकर जेल मैं कैदियों से बैडमिंटन, कैरम बोर्ड, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल ऐसे अन्य प्रकार के खेलों का आयोजन किया जा रहा है। आज जेल में कैदियों ने कबड्डी खेलते हुए काफी उत्सुक दिखाई दिए। जेल अधीक्षक श्री हिमानी मनवारे ने बताया कि दिनांक 27 तारीख से 1 तारीख तक अमृत उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ताकि कैदियों का उत्साह बढ़ा रहे और कैदियों में सुधार आए इसी को लेकर यह आयोजन रखा गया है। आज तीसरा दिन है बैडमिंटन, कैरम, कबड्डी आदि खेल खेलकर काफी सुधार दिखाई दे रहा है। इस प्रतियोगिता में महिला कैदी और पुरुष कैदी दोनों ने हिस्सा लिया है। कबड्डी के बाद गाने की धुन पर भी कैदी जमकर थिरके।

मंगलवार, 28 दिसंबर 2021

MP News - पंचायत चुनाव निरस्त, राज्य निर्वाचन आयोग का फैसला | Kosar Express


भोपाल। मध्य प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निरस्त कर दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी आधिकारिक जानकारी दे दी है। इससे पहले आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा था कि हम कानून के विशेषज्ञों से उनकी राय मांग रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने दिनांक 4 दिसंबर 2021 को जारी की गई चुनाव अधिसूचना निरस्त कर दी है। इसी के साथ मध्य प्रदेश में लागू हुई चुनाव आचार संहिता भी समाप्त हो गई।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बीएस जामोद ने कहा, कानूनी राय के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया को ही निरस्त कर दिया है। आयोग ने कहा है कि जिन कैंडिडेट ने नामांकन के साथ जमानत राशि जमा की है, उन्हें यह राशि वापस की जाएगी। इस फैसले के लिए आयोजित बैठक में जामोद के अलावा राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास उमाकांत उमराव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सनद रहे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कैबिनेट मीटिंग बुलाकर परिसीमन वाले अध्यादेश को वापस ले लिया था। किसी के साथ राज्यपाल से निवेदन किया था कि पंचायत चुनाव स्थगित कर दिए जाएं। राज्यपाल ने भी तत्काल मंजूरी दे दी थी। इसके बाद पंचायत विभाग के अधिकारियों एवं राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के बीच बैठक का आयोजन हुआ।



Video | Dewas - सयाजी द्वार पर मास्क नहीं लगाने वालो पर चालानी कार्यवाही | Kosar Express



देवास। इंदौर एवं आसपास के जिलों में कोरोना के बढ़ते केस को लेकर एवं नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए नगर निगम की टीम और प्रशासन ने आज से मास्क को लेकर चलानी  कार्यवाही शुरू की, जिसके तहत सयाजी द्वार पर बिना मास्क वालों के चालान बनाए गए। वहीं उन्हें फूल देकर मास्क पहनने के लिए समझाइश भी दी गई। मौके पर एसडीएम प्रदीप सोनी, तहसीलदार पूनम तोमर, सीएसपी विवेक सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

Live Video | Dewas - महिला ने की महिला पुलिस के साथ हाथापाई, महिला पुलिस को धक्का देकर नीचे गिराया, किया जमकर हंगामा | Kosar Express


देवास। कोरोना के मरीजों में हर दिन इजाफा हो रहा है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। शहर के एबी रोड पर सयाजी द्वार नगर निगम,पुलिस और प्रशासन के द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर लोगों पर जुर्माना कर रही थी। इस दौरान बिना मास्क पहने एक महिला जागृति माधवानी मिश्रा स्कूटी से निकल कर जा रही थी। मास्क नहीं पहनने को लेकर महिला की बहसबाज़ी हो गई। स्कूटी सवार महिला को प्रशासन कि टीम के मास्क देने के साथ फूल भेंट किया। जिसके बाद चालान काटने की बात कही तो महिला भटक गई।चालान नहीं कटाने को लेकर मौके पर मौजूद एसडीएम प्रदीप सोनी, सीएसपी विवेक सिंह चौहान सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी- कर्मचारियों को जमकर के खरी-खोटी सुनाई। महिला का कहना था कि आप लोग अचानक ही क्यों जागते है। रोज मास्क नहीं पहनने को लेकर कार्रवाई क्यो नहीं करते हो। इधर महिला की स्कूटी को पुलिस ने कोतवाली थाने भिजवा दिया। महिला लगातार बहसबाजी करते हुए चालान नहीं कटवाने को लेकर अड़ी रही। जिस पर महिला को सिटी कोतवाली ले जाने के निर्देश दिए गए। इसको लेकर महिला भड़क गई। महिला पुलिसकर्मी जब पकड़ने गई तो उसे जोरदार धक्का दिया। जिस पर महिला पुलिसकर्मी जमीन पर गिरी। यह देखकर साथी महिला पुलिसकर्मी ने महिला जागृति माधवानी मिश्रा को चप्पल से पीट दिया। जिसके बाद महिला जागृति माधवानी मिश्रा को पुलिस थाने लेकर गई।

रविवार, 26 दिसंबर 2021

MP News - पंचायत चुनाव स्थगित, शिवराज सिंह कैबिनेट का फैसला | Kosar Express

 



भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को स्थगित कर दिया है। शिवराज सिंह चौहान सरकार पंचायत चुनाव के लिए जो अध्यादेश लेकर आई थी, उसे वापस ले लिया है। 


उल्लेखनीय है कि पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर मध्य प्रदेश 30 तारीख पंचायत चुनाव में विवाद की स्थिति बन गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी की याचिका पर ओबीसी आरक्षण को निरस्त कर दिया था। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग को आदेश दिया था कि नए सिरे से अधिसूचना जारी करके पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सभी सीटों को सामान्य घोषित कर दें। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से कार्रवाई शुरू हो गई थी। 


पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर विधानसभा में भी काफी हंगामा हुआ था। उसके बाद भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने संयुक्त रूप से संकल्प लिया था कि पिछड़ा वर्ग आरक्षण के बिना पंचायत चुनाव नहीं होंगे। आज अचानक बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित सभी मंत्रियों ने परिसीमन संबंधी अध्यादेश वापस लेकर पंचायत चुनाव निरस्त करने का फैसला लिया है। कैबिनेट का यह फैसला राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।


कैबिनेट मीटिंग के बाद मध्य प्रदेश सरकार के प्रवक्ता डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश कैबिनेट द्वारा प्रदेश में पंचायत राज ​अधिनियम 1993 की धारा 9 (क) के अंतर्गत होने वाले पंचायत चुनाव के अध्यादेश को निरस्त करने का प्रस्ताव पारित कर महामहिम राज्यपाल महोदय को भेजने का निर्णय लिया है।

शनिवार, 25 दिसंबर 2021

Video | Dewas - बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन | Kosar Express

 


बड़ी संख्या में उपस्थित हो कर रैली निकालकर दिया ज्ञापन 

देवास। शहर कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को जवाहर चौक से पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में एवं शहर जिला कांग्रेस मनोज राजानी व जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष अशोक पटेल की उपस्थिति में बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनो महिलाओं एवं युवा साथियों ने शहर के विभिन्न मार्गो से बिजली के बिलों को माफ करने एवं ओबीसी आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर रैली निकालकर विद्युत मंडल के सामने जंगी प्रदर्शन किया। 

शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021

Video | Dewas - पैसे मांगने पर की थी महिला की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार | Kosar Express

 

देवास। करीब 4 माह पूर्व थाना बागली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात महिला का शव नेमावर रोड चापड़ा पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ है, उक्त सूचना पर बारीकी से जांच करने पर पुलिस को पाया गया कि शव सवित्रा बाई पाटीदार निवासी चापड़ा जिला देवास का है। जिसकी जांच में हत्या करना पाया गया। पुलिस के जांच करने पर पाया गया कि मृतिका द्वारा सिद्धेश्वर के साथ मिलकर ब्याज पर पैसे चलाने का कार्य किया जाता था। मृतिका द्वारा सिद्धेश्वर से पैसों की मांग की जा रही थी, जिससे आरोपी सिद्धेश्वर द्वारा परेशान होकर अपने परिवार के साथ मिलकर सुमित्रा बाई की हत्या चाकू से गोदकर की गई थी। जिसमें हत्या के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सिद्धेश्वर, देवकरण, निलेश, हर्षित व नरेंद्र पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उपरोक्त सराहनीय कार्य में बागली थाना सहित देवास साइबर सेल की विशेष भूमिका  रही।

Video | Dewas - बोरिया बिस्तर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे मजदूर, मजदूरी का मेहनताना नहीं मिलने पर पहुंचे कलेक्टर कार्यालय | Kosar Express

 

देवास। शुक्रवार को प्रात 11:00 बजे के आसपास 25 मजदूर कार्य पूर्ण होने के बाद भी लेबर नहीं देने पर बोरिया बिस्तर लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और वही डेरा जमा कर बैठ गए। मजदूरों का कहना है कि हमें कटनी उमरिया से बुलाकर सोनकच्छ के रलायती गांव के जंगल में हमसे गड्ढे खुदाई का कार्य सरकारी रेट पर कराया गया। जब कार्य पूर्ण हो गया तो हम मजदूर वेतन लेने गए तो वन मंडल नाकेदार गोपाल सिंह द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया और बिना पैसे दिए ओर वहां से भगा दिया। मेहनताना दिए जाने की मांग को लेकर सभी मजदूर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने एडीएम महेंद्र सिंह से मुलाकात की और अपनी मांग रखी। मजदूरों की समस्या सुनने के बाद एडीएमसी का वचन है संबंधित अधिकारी को फोन लगाया और मजदूरों को शीघ्र पैसे देने का कहा। जानकारी लगते ही वन विभाग के संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और मजदूरों को शीघ्र वेतन देने का आश्वासन दिया।

Video | Dewas - शहर में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने और कड़ी कार्रवाई की मांग, युवक कांग्रेस ने एसपी कार्यालय में दिया ज्ञापन | Kosar Express

 

देवास। युवा कांग्रेस देवास विधानसभा अध्यक्ष दिग्विजय सिंह झाला के नेतृत्व में आज शुक्रवार दोपहर एसपी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया है कि देवास में लगातार वाहन चोरी, चैन स्नैचिंग, चाकूबाजी आदि की घटनाएं हो रही हैं, जिसका कारण है शहर में मादक पदार्थों की बिक्री एवं अवैध धंधों की बढ़ोतरी होना। अतः हमारा निवेदन है कि कठोर कार्रवाई करते हुए बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाया जाए।

Dewas - ग्राम सिन्दनी के ग्रामीण तालाब के डूब मूल का पट्टा देने की मांग को लेकर पहुंचे जल संसाधन विभाग | Kosar Express


देवास। ग्राम सिन्दनी के ग्रामीण बुधवार को जल संसाधन विभाग पहुंचे। जहां पर उन्होंने अधिकारी को आवेदन देकर बताया कि हमारे क्षेत्र में हम डूब के कारण फसल नहीं ले सकते इसलिए हमें तालाब में खेती करने के लिए पट्टे दिया जाए ताकि हम हमारे परिवार का पालन कर सकें। कई वर्षों से एक ही व्यक्ति को वहां पर पट्टा दिया जा रहा है जबकि हमारे साथ विकलांग किसान भी हैं, उनको भी जीवन यापन करने में काफी समस्या आ रही है मामले को लेकर अधिकारी ने 1 जनवरी तक समस्या को हल करने की बात कही।

गुरुवार, 23 दिसंबर 2021

Video | Dewas - चामुण्डा स्टैंडर्ड मिल की बैठक में नही बनी कुछ बात, कम्पनी पर श्रमिकों का 66 करोड़ रूपए का क्लेम बकाया | Kosar Express

 


  • बंद मिल के श्रमिकों व लिक्विलेटर के बीच हुई बैठक में नही निकला कुछ निष्कर्ष
  • श्रमिकों ने कहा कि लिक्विलेटर हमें और प्रशासन को कर रहा गुमराह


देवास। विगत दो माह से संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में चामुण्डा स्टैंडर्ड मिल के श्रमिक अपना बकाया वेतन एवं ग्रेच्युटी भुगतान हेतु आंदोलनरत है। ज्ञापन, प्रदर्शन, हड़ताल एवं चक्का जाम के बाद जिला कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेकर हस्तक्षेप किया और 23 दिसंबर, गुरूवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रशासन, श्रमिक नेता और हाई कोर्ट द्वारा नियुक्त लिक्विलेटर ओपी अग्रवाल के मध्य संयुक्त बैठक कराई। बैठक में प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे, एएसपी मंजीत सिंह, सीएसपी विवेक सिंह चौहान एवं श्रमिक पक्ष से प्रदीप चौधरी, इंदर सिंह ठाकुर, विक्रम पटेल, गोरधन देसाई, बाबूलाल मंडलोई, रामप्रसाद पटेल, केसर सिंह पहलवान, तेजराम मुकाती, मनोहर पहलवान, संतोष बैरवा, ओमप्रकाश सगरवंशी, रमेश पटेल सहित अन्य पीडि़त श्रमिक उपस्थित थे। श्रमिक पक्ष ने अपनी बात रखते हुए कहा कि श्रमिकों को बकाया वेतन एवं गे्रज्यूटी जो प्रति श्रमिक 5 लाख रूपए बनती है, उसका एक मुश्त में भुगतान किया जाए। तब तक श्रमिक अपना आंदोलन जारी रखेंगे एवं निलाम हुई जमीन पर से कब्जा नही छोड़ेंगे और किसी प्रकार की तोडफ़ोड़ व निर्माण भी नही होने देंगे। प्रदीप चौधरी ने श्रमिकों का पक्ष रखते हुए कहा कि कम्पनी के 453 श्रमिकों के कुल 66 करोड़ रूपए का क्लेम बकाया है, जिसके हिसाब से प्रत्येक श्रमिक को 5 लाख रूपए मिलना चाहिए। जिसमें से कम्पनी द्वारा 3.50 करोड़ रूपए ही प्राप्त हुए, इस हिसाब प्रत्येक श्रमिक को 70 हजार रूपए ही मिले है। बैठक में उपस्थित लिक्विलेटर ओपी अग्रवाल ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 453 श्रमिकों का कुल 11 करोड़ रूपए का ही क्लेम बकाया है, जिससे समस्त श्रमिक नाराज हो गए। श्रमिकों ने कहा कि कम्पनी मालिक ओपी अग्रवाल हमारे साथ छलावा कर रहा है। अग्रवाल ने बैठक में आगे कहा कि हाईकोर्ट के निर्णय अनुसार बिक्रीत संपत्ति से प्राप्त राशि का 3 प्रतिशत श्रमिक और बैंकों को जमा करना है। उन्होंने यह भी बताया कि स्टैण्डर्ड मील पर बैंकों का 10 हजार करोड़ का ऋण है। अग्रवाल ने बैठक में यह भी कहा कि जिसको हमने कम्पनी की जमीन बेची है उसने भी पूरा पैसा हमे दे दिया है। उसके बावजूद भी श्रमिकों का बकाया पैसा कम्पनी मालिक द्वारा क्यों नही दिया जा रहा। गुरूवार को हुई बैठक में कुल मिलाकर कुछ भी निष्कर्ष नही निकला। श्रमिकों ने कहा कि हम अपनी मांग पर अटल है। जब तक हमारा पूरा वेतन, ग्रेज्यूटी का भुगतान नही होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संयुक्त टे्रड यूनियन ने श्रमिकों को अब तक अंधेरे में रखा और 24 माह का कुल वेतन कितना बनता है यह भी नही बताया। इस प्रकार बिना किसी निर्णय के बैठक स्थगित कर दी गई।

Video | Dewas - पुलिस ने किया मिर्जापुर मे हुए अंधेकत्ल का पर्दाफाश, अवैध संबंध को लेकर पत्थर बांधकर पानी में डूबोकर की गई थी हत्या | Kosar Express

 


महिला समेत सभी चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में

देवास। दिनांक 28.11.21 को सूचनाकर्ता जोतेश पिता सवाईसिह भुसारिया जाति कोरकू उम्र-14 साल नि0 ग्राम मिजीपुर ने थाने में सूचना दी थी कि उसका पिता सवाई पिता विसराम भूसारिया दिनांक 26.11.21 को शाम को 3बजे करीब खेत मे पानी फेरने के लिये गया हुआ था जो वापस नही आया। थाना खातेगागांव में उक्त संबंध में गुम इंसान क्रमांक 81/2021 दर्ज किया जाकर जांच में लिया गया जो दिनांक 01.12.21 के करीबन 01.15 बजे उक्त सवाई सिह का शव उसके खेत मालिक शोभाराम ग्वली के खेत पास के पानी के नाले में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जो उकत सवाई सिंह के पेट में रस्सी तथा गमछे से पत्थर बंधा हुआ उसका शव नाले में मृत अवस्था में पाया गया जो पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच उपरांत अज्ञात आरोपी के विरूरद्ध अपराथ कमांक 775/21 धारा 302 भादवि का पंजीबद कर विवेचना में लिया गया 


उक्त हत्या में आरोपी की तलाश हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री शिवदयाल सिंह ,अतिरितक्त

 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी महोदय ज्योति उमठ के मार्गदर्शन तथा निर्देशन में थाना प्रभारी खातेगांव महेन्द्र सिह परमार के नेतृव में टीम गठित की गई जो गठित टीम द्वारा हत्या से जुडे हर बारीक पहलुओ की जांच की गई, तकनीकी साधनो का सहारा लिया गया, मुखबिरो को सक्रिय किया गया उक्त सभी के परिणाम स्वरूप संदेह के आधार पर रामनिवास पिता लक्ष्मीनारायण भुसारिया जाति कोरकू उम्र.-35 साल, रामस्वरूप पिता लक्ष्मीनारायण भुसारिया जाति कोरकू उम्र-26 साल, ज्योति बाई पति रामनिवास भुसारिया जाति कोरकू उम-32 सास नि0 ग्राम मिर्जापुर एवं राम प्रसाद पिता अमर सिंह कर्मा जाति कोरक उम.35 साल निo खुडगांव से हिकमत अमली व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करते तथ्य सामने आये कि मृतक सवाई सिह का ज्योति बाई के साथ करीबन एक साल से अवैध संबंध थे जो ज्योति बाई के पति रामनिवास ने उक्त दोनो को साथ में देख लिया था इसी बात को लेकर पूर्व नियोजित तरीके से दिनांक 26.11.21 की शाम रामनिवास ने अपने मुहबोले साले रामप्रसाद को भी शामिल कर खेत टप्पर में रामनिवास, रामप्रसाद तथा रामस्वरूप ने दारू पार्टी की इसके बाद तीनों तथा रामनिवास की पत्नी ज्योति बाई ने मिलकर रामनिवास के खेत टप्पर के पास पानी फेर रहे सवाईसिह को देखा जो रामस्वरूप ने पीछे से सवाईसिह के सिर में लट्ठ की मारकर उसे बेहोश कर दिया इसके बाद रामप्रसाद, ज्योति बाई, रामनिवास तथा रामस्वरूप ने रस्सी तथा गमछे से सवाईसिह के पेट में पत्थर बांधकर पानी में डुबाकर उसकी हत्या कर दी उकक्त चारो आरोपीयो को गिरफतार कर रामनिवास के कब्जे से घटना में प्रयुक्तत रस्सी का टुकड़ा तथा रामस्वरूप के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया लट्ठ जप्त किया।

गुरुवार, 16 दिसंबर 2021

Dewas - परवेज विनर बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष | Kosar Express

 



देवास। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं जिला अध्यक्षों की सहमति से भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने मध्यप्रदेश के जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। जिसमें देवास के परवेज शैख विनर को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा देवास का जिला अध्यक्ष मनोनित किया है। परवेज विनर ने पूर्व में जिला प्रवक्ता के रूप में कार्य किया है



शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021

Video | Dewas - दुल्हन जाने वाली थी मायके दूल्हे ने फांसी लगाकर दी जान, 4 दिन पहले हुई थी शादी | Kosar Express

 

देवास । विजय गंज मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी मान में रहने वाले विजय पिता गणेश कुमावत की शादी 4 दिन पहले ही हुई थी। दूल्हे ने दुल्हन को कमरे में बंद कर खुद दूसरी मंजिल पर जाकर फांसी लगा ली। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक विजय पिता गणेश कुमावत घर की पहली मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इसके पहले उसने नई नवेली दुल्हन को कमरे में बंद कर दिया था। विजय जब काफी देर तक नहीं लौटा तो दुल्हन ने अपनी सास को आवाज लगाकर बुलाया और दोनों जब ऊपर वाले कमरे में पहुंची है तो वहां पर विजय फांसी के फंदे पर लटक रहा था। परिजन तत्काल उसे उतार कर उज्जैन जिला अस्पताल लेकर 

डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। 


परिजनों का कहना है कि विजय की शादी 28 नवंबर को ग्राम रिंगनोद में रहने वाली मंजू के साथ की गई थी। 29 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया था। आज मंजू को पहली बार ससुराल से मायके ले जाने के लिए उसके परिजन आने वाले थे। विजय ने अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है। अस्पताल पुलिस चौकी ने मामले में मर्ग कायम कर संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Dewas - जिले में बिना फेस मास्क वाले व्यक्तियों पर लगेगा स्पाट फाईन, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही | Kosar Express

 



सम्‍पूर्ण जिले में समस्त शासकीय/अशासकीय/ निजी/व्यापारिक संस्थानों/प्रतिष्ठानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही


देवास। कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने The Epidemic Desease Act 1897 एवं COVID 19 Regulation के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, जिला आपदा प्रबंधन समूह (Crisic Management Group) की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुक्रम में एवं दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत सम्पूर्ण जिले में समस्त सार्वजनिक स्थलों पर बिना फेस मास्क वाले व्यक्तियों के विरूद्ध 50 रूपये (पचास रूपये) स्पाट फाईन लगाने आदेश और सम्पूर्ण जिले में समस्त शासकीय/अशासकीय/निजी संस्थानों/व्यापारिक संस्थानों/ प्रतिष्ठानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले व्यक्तियों/संस्थानों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही के आदेश जारी किये है। 


 कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कार्यवाही के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी (समस्त) स्वास्थ्य निरीक्षक (समस्त), नगर पालिक निगम देवास, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (समस्त) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (समस्त), थाना प्रभारी (समस्त) को उक्त आदेश का पालन कराये जाने के लिए अधिकृत किया है।