Tuesday 28 December 2021

Live Video | Dewas - महिला ने की महिला पुलिस के साथ हाथापाई, महिला पुलिस को धक्का देकर नीचे गिराया, किया जमकर हंगामा | Kosar Express


देवास। कोरोना के मरीजों में हर दिन इजाफा हो रहा है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। शहर के एबी रोड पर सयाजी द्वार नगर निगम,पुलिस और प्रशासन के द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर लोगों पर जुर्माना कर रही थी। इस दौरान बिना मास्क पहने एक महिला जागृति माधवानी मिश्रा स्कूटी से निकल कर जा रही थी। मास्क नहीं पहनने को लेकर महिला की बहसबाज़ी हो गई। स्कूटी सवार महिला को प्रशासन कि टीम के मास्क देने के साथ फूल भेंट किया। जिसके बाद चालान काटने की बात कही तो महिला भटक गई।चालान नहीं कटाने को लेकर मौके पर मौजूद एसडीएम प्रदीप सोनी, सीएसपी विवेक सिंह चौहान सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी- कर्मचारियों को जमकर के खरी-खोटी सुनाई। महिला का कहना था कि आप लोग अचानक ही क्यों जागते है। रोज मास्क नहीं पहनने को लेकर कार्रवाई क्यो नहीं करते हो। इधर महिला की स्कूटी को पुलिस ने कोतवाली थाने भिजवा दिया। महिला लगातार बहसबाजी करते हुए चालान नहीं कटवाने को लेकर अड़ी रही। जिस पर महिला को सिटी कोतवाली ले जाने के निर्देश दिए गए। इसको लेकर महिला भड़क गई। महिला पुलिसकर्मी जब पकड़ने गई तो उसे जोरदार धक्का दिया। जिस पर महिला पुलिसकर्मी जमीन पर गिरी। यह देखकर साथी महिला पुलिसकर्मी ने महिला जागृति माधवानी मिश्रा को चप्पल से पीट दिया। जिसके बाद महिला जागृति माधवानी मिश्रा को पुलिस थाने लेकर गई।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.