गुरुवार, 27 जून 2019

Dewas - 5 वर्षीय बालक की स्कूल में पानी के हौद में गिरने से मौत | Kosar Express


देवास। तुलजा विहार कॉलोनी स्थित टैगोर जूनियर कॉलेज में नर्सरी में पढ़ने वाले 5 वर्षीय बालक कृष्णा तंवर निवासी बिलावली की स्कूल में पानी की हौज में गिरने से मौत हो गई। स्कूल में निर्माण काम चल रहा है जिसके चलते हौज में पानी भरा हुआ था।

Dewas - नरेंद्र सूर्यवंशी का तबादला निरस्त, बने रहेंगे एडीएम | Kosar Express


देवास। अपर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त नरेंद्र सूर्यवंशी का तबादला निरस्त हो गया है । नरेंद्र सूर्यवंशी अपना तबादला रुकवाने में सफल रहे। सूर्यवंशी का तबादला धार में किया गया था। 

बुधवार, 26 जून 2019

Live Video: Indore | विधायक आकाश विजयवर्गीय ने की नगर निगम अधिकारी की बल्ले से पिटाई | Kosar Express


इंदौर। भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इंदौर नगर निगम के एक कर्मचारी की बल्ले से पिटाई कर दी। बताते हैं कि नगर निगम की गैंग जेल रोड पर एक मकान को तोड़ने गई थी।

यह है मामला 
बुधवार को निगम का अमला गंजी कंपाउंड (जेलरोड) स्थित एक खतरनाक मकान को तोड़ने पहुंचा था। निगम की टीम को देखकर रहवासियों ने स्थानीय विधायक आकाश को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। विधायक के आते ही कार्यकर्ताओं ने जेसीबी की चाबी निकाल ली। विजयवर्गीय ने निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों काे चेतावनी देते हुए कहा कि 10 मिनट में यहां से निकल जाना वर्ना जो भी होगा उसके जिम्मेदार आप लोग होंगे। निगम कर्मचारियों ने विधायक को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान जमकर तू-तू मैं-मैं हुई और विवाद बढ़ गया। इसी बीच विधायक अपना आपा खो बैठे और क्रिकेट बैट से निगम कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

Jhabua - शिक्षक ने की सरकारी स्कूल की कायापलट, एक ऐसी सरकारी स्कूल जिसे देखकर नहीं लगता के ये सरकारी है | Kosar Express








झाबुआ। (रहीम शेरानी) झाबुआ जिले मे सरकारी स्कूलों के हाल बेहाल है। कहीं स्कूल भवनों में घास भरा हुआ है तो कहीं स्कूल भवन कबाड़खाना बने हुआ है।  सरकारी स्कूल का जब ख्याल आता है तो हमे पुराने कमरे फटी पुरानी दरी एवं आंगन में बैठे छात्र, बदहाल पेयजल व्यवस्था और स्कूल परिसर में घुमते आवारा मवेशी की याद आ जाती है। लेकिन हम आपको एक एसे सरकारी स्कूल के दिदार  करवाएं गे जिसके एडमिशन के लिए बच्चे प्राइवेट स्कूल छोड़कर शासकीय स्कूल आते हैं। आप को यकीन नहीं होगा। जी हां हम आपको ऐसे ही एक झाबुआ जिले की शासकीय उत्कृष्ट बालक प्राथमिक विद्यालय झकनावदा की ओर ले चलते हैं, जहां कमरों एवं विद्यालय भवन की दीवारों पर शानदार पेंटिंग्स बनी हुई । जिसमें फ्लावर्स नेम, फल फ्रूट के नेम गिनती पहाड़ा आदि बनाए गए है।

साथ ही स्कूल में आरो का शीतल   पेयजल मशीन लगाकर छात्रों के लिए है। बच्चों के मनोरंजन खेलने के लिए केरम बोर्ड, बैट बल्ला (गेंद), फुद्दी-बेड, आदी मनोरंजन की सामग्री मीडिया एक्टिविटी के लिए कंप्यूटर प्रिंटर जैसी विशेष व्यवस्थाएं है। इसलिए  विश्वास करना मुश्किल है। लेकिन ऐसी शासकीय उत्कृष्ट बालक प्राथमिक विद्यालय  यहां पर सभी सुविधाएं उपलब्ध है ! झाबुआ जिले के सुदूर अंचल में बसा झकनावादा की सरकारी स्कूल में सुविधाएं है। जहां प्राइवेट स्कूल को छोड़कर बच्चे एडमिशन के लिए सरकारी स्कूल में आने के लिए होड़ लगी है।

प्राइवेट स्कूल की तरह डेवलप
आपको बता दें कि इस  शासकीय विद्यालय को प्राइवेट विद्यालय ( शिक्षा का मंदिर )  बनाने का प्रधान अध्यापक हेमेंद्र कुमार जोशी द्वारा ठान लिया गया था। ओर आज उस स्कूल शिक्षा के मंदिर की तस्वीर बदली हुई है। झाबुआ जिले के झकनावदा में सामने हैं। आपको बता दें कि यहां शिक्षा के साथ सोश्यल एक्टिविटी, धार्मिक गतिविधि एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संगीत की भी कई क्लास लगती है इस स्कूल को देख कई बार प्रशासन द्वारा सराहना भी की गई है।

स्कूल संस्था द्वारा स्टेशनरी सामग्री की भेंट
नवीन शैक्षणिक सत्र में स्कूल के शुभारंभ में नवीन स्कूल बच्चों को तिलक लगाकर अगवानी की गई। साथ ही स्कूल छात्रों के पालकों को स्कूल में बुलवा कर एवं साथी पूर्व सांसद प्रतिनिधि अजय वोहरा, मनीष कुमट गोपाल विश्वकर्मा ने स्कूल संस्था द्वारा स्कूल बैग कॉपी पेन आदि छात्रों को निशुल्क प्रदान किए। इस स्कूल की एक और विशेषता यह है कि इस वर्ष  मप्र के भोपाल में शासन द्वारा शासकीय स्कूलों में जो नर्सरी स्कूल की शुरुआत की गई है, उसी तर्ज पर प्रधानाध्यापक हेमेंद्र जोशी द्वारा झाबुआ जिले के झकनावदा में भी प्राइवेट स्कूल जैसी नर्सरी स्कूल की शुरुआत की गई है। जिसमें बच्चों के खेलने पढ़ने की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। श्री जोशी ने बताया कि हमारा एक लक्ष्य है कि 1 वर्ष में हम छात्रों को 6 ड्राइंग बुक दे, जिससे कि वह चित्रकला में रुचि रखकर एक अच्छे पेंटर बन सके।

Video | Dewas - तेज रफ्तार यात्रीबस अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की मौत, 25 घायल, 5 गंभीर | Kosar Express


देवास। जिले के उदय नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उदय नगर से इंदौर जा रही राठौर ट्रैवल्स  की यात्री बस आज शाम उदय नगर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 3 की मौत हो गई वहीं 25 से अधिक घायल हो गए हैं जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उदय नगर से इंदौर की ओर जा रही राठौर ट्रैवल्स की बस MP41P0448 मिर्जापुर और सबलगढ़ के बीच तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में दो महिलाओं समेत एक पुरुष की मौत हो गई जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गये  हैं जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं सूचना मिलने पर उदय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से पांच को इंदौर रैफर किया गया हैं। घायल अधिकतर आदिवासी हैं जो उदय नगर में हाट बाजार कर वापस अपने गांव जा रहे थे।

मंगलवार, 25 जून 2019

Video | Dewas - बेटी को नहीं मिल रहा प्रवेश, पिता की आंखों में आए आंसू | Kosar Express

लोक निर्माण व पर्यावरण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा के क्षेत्र का मामला

देवास। जनसुनवाई में एक पिता अपनी बच्ची के स्कूल में प्रवेश नहीं होने की समस्या लेकर आया और पत्रकारों के सामने रो दिया। बेटियों के लिए योजनाएं तो करोड़ों की बनाई जाती हैं और प्रचार भी किया जाता हैं लेकिन वास्तव में यहां सब नौटंकी और राजनीति ही होती हैं। मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा की विधानसभा सोनकच्छ के कालीसिंध मार्ग निवासी भरत कुमार सांवरिया ने जनसुनवाई में निवेदन किया कि उनकी बेटी का एडमिशन नहीं हो रहा हैं, अनेक शिकायतें और निवेदन के बावजूद नियम कानून बताकर बेटी के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा हैं। जब प्रशासन-शासन एक बेटी की पढ़ाई में सहयोग नहीं कर सकता, तब बेटियों के नाम पर बड़ी-बड़ी योजनाएं किस काम की?

Video | Dewas - पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार | Kosar Express

देवास पुलिस की एक और बड़ी सफलता
      
देवास। पुलिस चाहे तो अपराधों पर अंकुश लगाना बड़ी बात नहीं हैं और आरोपियों को गिरफ्तार करना भी पुलिस के लिए सरल हैं। एसपी चंद्रशेखर सोलंकी के कार्यभार ग्रहण करने से अब तक अनेक चोरी, लूट, हत्या का खुलासा किया जा रहा हैं जो पुलिस की सक्रियता और सफलता का प्रतीक हैं।

एसपी ने पत्रकारवावार्ता में हत्या का किया खुलासा 
एसपी चंद्रशेखर सोलंकी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि देवास जिला के थाना सतवास क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पुनासा रोड़ पर  अफजल सरकार के खेत में दिनांक 22 जून को 30 - 32 साल के युवक का रक्त रंजित शव जंगल में पड़े होने की सूचना पड़ोस के खेत वाले अनवर मेवाती द्वारा थाना सतवास पर प्राप्त होने पर सूचना पर तत्काल सतवास पुलिस द्वारा मौके पर पहचकर मौके की कार्यवाही की गई अज्ञात मृतक की पहचान उसकी पत्नी परवीन बी साउथ तोड़ा इदौर द्वारा सतवास पहुचने पर शव की पहचान अपने पति भुरा उर्फ राजू पिता हबीब खा असारी उम्र 35 साल निवासी 169 जवाहर मार्ग साउथ तोड़ा इंदौर के रूप में की गई । मृतक भुरा उर्फ राजू की गोली मारकर अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या कर दी मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक देवास चंद्रशेखर सोलकी द्वारा एक टीम का गठन कर टीम के सदस्यों को अलग अलग टास्क दिये गये । प्रकरण की विवेचना के दौरान मृतक की पत्नी द्वारा बताया गया कि 21 जून को मेरे पति भूरा को रेहबर पिता रफीक खान  निवासी जवाहर मार्ग इदौर के साथ घर से आखरी बार जाना बताया । मृतक की पत्नी परवीन द्वारा बताई गई उपरोक्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा रेहवर की तलाश इदौर एवं उसके संभावित स्थानो पर करते आरोपी रेहवर पिता रफीक खान निवासी दौलतगज जवाहर मार्ग इदौर से पूछताछ के दौरान यह ज्ञात हुआ कि आरोपी रेहवर द्वारा अपने साथी नासिर पहलवान व साथी जावेद उर्फ चाटू निवासी जुनी इदौर के साथ मिलकर मृतक भुरा उर्फ राजू की हत्या की हैं। पुलिस ने रेहबर पिता रफीक खान व जावेद उर्फ चाटू को गिरफ्तार कर लिया हैं। वही मुख्य आरोपी नासिर पहलवान फरार हैं।     

पुरानी रंजिश व मुखबिरी करने की शंका को लेकर की थी हत्या  
भूरा पर अपने साथी आरोपी रेहवर को काजू चोरी व सुपारी चोरी काण्ड में मुखबीरी करने की शंका थी इसी प्रकार आरोपी नासिर पहलवान के भाई जुबेर के ऊपर तीन चार वर्ष पूर्व आजाद नगर के फौजा व उसके भाई सगीर अद्दा के द्वारा किये गये हत्या के प्रयास के हमले में मृतक भुरा द्वारा जुबेर की मुखबिरी करने की शंका होने पर रंजिश रखे था इस लिये कई दिनो से आरोपी रेहवर व नासिर पहलवान के द्वारा मिलकर मृतक भुरा उर्फ राजू की हत्या की साजिश रची जा रही थी चूंकि मृतक भुरा उर्फ राज ताश पत्ती में केनबाजी करने एवं जुआ खेलने का आदि था । इसी बात का आरोपीगणो द्वारा फायदा उठाकर जुआ पत्ती खिलाने के बहाने सतवास जंगल में जुआ खेलने चलने का लालच मृतक भुरा उर्फ राजू को बताकर 21जून को जावेद उर्फ चाटू ने काफी नशा करा दिया गया था  बाद में रात्रि के समय मुख्य आरोपी नासिर का सतवास में अपने दोस्त रेहवर व जावेद उर्फ चाटू के साथ मिलकर जुआ खेलने के बहाने मृतक को सिकदरसेटी के जंगल में मोटरसायकल पर बैठाकर ले गये वहा पर जाकर घटना के मुख्य आरोपी नासिर पहलवान व रेयर द्वारा पुरानी घटनाओं की बात कर मृतक के साथ बहसबाजी कर आरोपी रेहवर को नासिर द्वारा दी गई पिस्टल राउण्ड से मृतक भुरा उर्फ राजू मुसलमान के मुह में पिस्टल घुसाकर गोली मारकर हत्या कर दी ।           
         
इनका सराहनीय रहा कार्य : - 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( कन्नौद ) श्री डा , नीरज चौरसिया,  अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) श्री निर्भयसिंह, थाना प्रभारी सतवास उपेन्द्र छारी , थाना प्रभारी खातेगांव सज्जन मुकाती , थाना प्रभारी काटाफोड व्ही . पी . शर्मा , थाना प्रभारी जयराम चौहान , थाना प्रभारी नाहर दरवाजा हरीश जेजुरकर, थाना प्रभारी बागली अमित सोनी, उप निरीक्षक राजेन्द्र पवार, उप निरीक्षक अमित सोलकी, सउनि आई एस इक्का, थाना सतवास प्रधान आरक्षक विजय यादव, प्रधान आरक्षक भगवत नारायण तिवारी, आरक्षक शमसीर , आरक्षक महेन्द्र यादव , आरक्षक सुरेश शर्मा थाना सतवास , आरक्षक जितेन्द्र गोस्वामी , यशवत सिंह तोमर थाना कन्नौद , सायबर सेल आरक्षक सचिन चौहान , शिवप्रताप सिंह सेंगर , आरक्षक राहुल पटेल सेट्रल कोतवाली इन्दौर आदि।  उक्त्त टीम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की ।

शुक्रवार, 21 जून 2019

Dewas - चलती ट्रेन में चढ़ने से महिला का पैर फिसला, ट्रेन के नीचे आने से पैर कटा | Kosar Express


देवास। देवास रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने से एक महिला फिसल गई और महिला का पैर कट गया। 

जानकारी के अनुसार कोटा से चलकर इंदौर जाने वाली ट्रेन में कोटा से यात्रा कर रही किरण चौधरी पति हरी चरण चौधरी उम्र 45 वर्ष निवासी रामपुरा कोटा राजस्थान देवास स्टेशन पर पीने के पानी के लिए नीचे उतरी, पानी भरने में समय लगने के कारण गाड़ी चलने लगी तो घबराहट में किरण चौधरी ने दौड़कर गाड़ी में चढ़ने की कोशिश की जिससे उसका पैर फिसल गया और वह गाड़ी के नीचे आ गई जिससे उसका एक पैर कट गया सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची व  घायल यात्री किरण चौधरी को ईएमटी पारस पटेल व पायलेट रवि चौधरी ने प्राथमिक उपचार देते हुए एमजी हॉस्पिटल देवास में भर्ती किया ।             

गुरुवार, 13 जून 2019

Video | Dewas - आदिवासी महिलाएं शराबबंदी को लेकर हुई लामबंद, जनसुनवाई में कलेक्टर से किया निवेदन | Kosar Express

                     
देवास जिले कि सतवास तहसील के गांव बधावा की महिलाएं शराब की वैध-अवैध बिक्री को बंद कराने के लिए प्रभावी पहल कर रही हैं, यह एक अच्छा संकेत हैं। मंगलवार को जनसुनवाई में सतवास तहसील के गांव बधावा की महिलाएं आई और गांव में शराब की बिक्री बंद करवाने का निवेदन किया। महिलाओं ने कलेक्टर डॉ श्रीकांत पाण्डेय को बताया कि गांव में वैध-अवैध शराब की बिक्री का शिकार बुजुर्गों से लेकर युवा तक हो रहे हैं, शराब पीकर ग्रामीण घर में महिलाओं से मारपीट भी करते हैं, नशे में ग्रामीण लड़ाई झगड़ा भी करते हैं और अपराधों की तरफ भी जा रहे हैं। कलेक्टर श्री पांडेय ने जल्द ही इस संबंध में उचित कार्रवाई का वादा किया हैं।

अनंतनाग आतंकी हमले में देवास के संदीप यादव शहीद | Kosar Express



जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को हुए आतंकी हमले में देवास मध्य प्रदेश का भी एक जवान कान्सटेबल संदीप यादव शहीद हो गये। आतंकी हमले में CRPF के कुल 5 जवान शहीद हुए, संदीप उन्हीं में से एक हैं, जो कि वो देवास के रहने वाले थे।
कुलाला गांव के थे संदीप
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के पांच जवानों में से एक देवास जिले के कुलाला गांव के संदीप यादव भी शहीद हो गए। किसान परिवार के संदीप सीआरपीएफ की 116 वीं बटालियन में तैनात थे। जिस इलाके में हमला हुआ वहां सीआरपीएफ की 116वीं बटालियन की ब्रावो कंपनी और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम को पिकेट ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ जवानों को निशाना बनाते हुए हमला किया था। आतंकियों की ओर से अचानक किए गए हमले में सीआरपीएफ के कांस्टेबल संदीप यादव, कांस्टेबल सतेंद्र कुमार, कांस्टेबल महेश कुमार कुशवाहा, एएसआई निरोध शर्मा और एएसआई रमेश कुमार शहीद हो गए, जबकि जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसएचओ और एक महिला घायल हो गई। वहीं सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को भी ढेर कर दिया।बताया जा रहा है कि अनंतनाग में बाइक सवार 2 नकाबपोश आतंकी आए और सीआरपीएफ और पुलिस बल के जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एसएचओ सदर अनंतनाग इंस्पेक्टर इरशाद गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें सीने में गोली लगी है। डॉक्टरों ने उन्हें श्रीनगर अस्पताल रिफर कर दिया है। इस आतंकी हमले में महिला भी घायल है।




बुधवार, 12 जून 2019

Video | Dewas - कोचिंग क्लासों में अव्यवस्थाओं का संचालन, छात्र-छात्राओं के जीवन से खिलवाड़ | Kosar Express


देवास। गुजरात के कोचिंग क्लास अग्निकांड के बाद देश सहित देवास में भी जांच की गई। देवास में अनेक कोचिंग क्लास संचालक सुविधाओं और सुरक्षा के बगैर ही कोचिंग क्लास का संचालन कर रहे हैं, और लाखों रुपए कमा कर छात्र-छात्राओं की जिंदगी से खेल रहे हैं, देवास में नायब तहसीलदार पूनम तोमर और नगर निगम फायर अधिकारी रवि कांत मिश्रा सहित अन्य सहयोगियों ने कोचिंग क्लासो की जांच में अनेक कमियां देखी और उन्हें सुधारने की चेतावनी देकर अपना फर्ज पूरा किया।

सोमवार, 10 जून 2019

Dewas - आबकारी विभाग ने जप्त किए जमीन के अंदर गड़े शराब से भरे ड्रम | Kosar Express


देवास। सहायक आबकारी आयुक्त देवास श्री विक्रम दीप सागर के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण,संग्रह,परिवहन और विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही  है । इसी कड़ी में सजिआअ देवास श्री एस के सेठ के मार्गदर्शन में  वृत देवास ब प्रभारी श्री महेश पटेल द्वारा देवास के अम्बेडकर नगर और प्रताप नगर बस्ती में अलसुबह कार्यवाही करते हुए लगभग 90 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा एवं लगभग 2500 लीटर  महुआ लहान जप्त  किया गया। 
        टीम द्वारा उक्त स्थानों पर  सर्चिंग करने पर रेल्वे पटरी किनारे तथा किर्लोस्कर की बाउंड्री के पास अलग अलग स्थानों पर छुपाये हुए तथा जमीन में ड्रमों में गड़े हुए हाथ भट्टी मदिरा तथा महुआ लहान बरामद किया 2 चलित भट्टीया भी पाई गई जिसको मौके पर ही तहस नहस किया गया । समस्त लहान को भी  मौके पर ही सैंपल लेकर नष्ट किया गया । आज की कार्यवाही में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क, तथा 34(1) फ़ के  कुल 06 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए  04 आरोपीयो  को गिरफ्तार किया गया । जप्त समस्त सामग्री का मूल्य लगभग 2,68,000 रु है। आज की कार्यवाही मे आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, नगर सैनिक अनिल अकोदिया भी सम्मिलित थे । इसी प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी

शनिवार, 8 जून 2019

Dewas - दो बालकों की मीठा तालाब में डूबने से मौत | Kosar Express


देवास। नाहर दरवाजा क्षेत्र के मीठा तालाब में नहा रहे दो बालकों की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और शवो को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। 

जानकारी के अनुसार मीठा तालाब में नहाने आए दो बालकों की डूबने से मौत हो गई। मृत बालकों की पहचान विनायक पिता पप्पू लाल मालवीय उम्र 12 वर्ष और लक्की पिता राजेश मराठा उम्र 12 वर्ष दोनों निवासी आवास नगर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृत बालकों के शवो को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। 

Jhabua - मेघनगर मे जल संकट को देखते हुए थांदला विधायक वीरसिंग भुरिया द्वारा दो नवीन टैंकरों की दी गई सौगात | Kosar Express

आम जनता ही मेरा परिवार वीर सिंग भुरिया विधायक थांदला


झाबुआ। (रहीम शेरानी) झाबुआ जिले के मेघनगर में बढ़ते हुए जल संकट को देखते हुए समस्त जनप्रतिनिधि के द्वारा एक ही निवेदन पर लोकप्रिय विधायक श्री वीर सिंग  भूरिया ने तुरंत दो टैंकर आश्वस्त नहीं किया बल्कि तुरंत मंगवा कर नगर को एक सौगात दी जिससे नगर में बढ़ती हुई जल संकट पर काफी हद तक राहत मिलेगी नगर वासियों ओर नगर परिषद ओर समस्त जनप्रतिनिधि ने विधायक का दिल से आभार माना एवं हमेशा इसी तरह नगर के लिए विधायक महोदय काम करते रहे यही शुभकामनाएं प्रेषित की इस मौके पर नगर परिषद सीएमओ परिषद स्टॉप सभी कार्यकर्ता नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं पार्षद गण  मौजूद थे।

शुक्रवार, 7 जून 2019

Jhabua - पत्रकार संघ का अनूठा आयोजन, ईद मिलन समारोह मे नजर आई सांप्रदायिक सद्भावना | Kosar Express



झाबुआ। (रहीम शेरानी) मेघनगर ईद आई खिल गई कलियां दिले नाशाद की हर तरफ से आवाज आती है।  मुबारकबाद की उक्त नजारा मीठी ईद पर डाक बंगले में आयोजित ईद मिलन समारोह में देखने को मिला। अवसर था भारतीय पत्रकार संघ द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह मे भारतीय  पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक सलीम शेरानी, की अध्यक्षता में थाना प्रभारी मेघनगर श्री आरती, चराटे वरिष्ठ पत्रकार श्री पुरुषोत्तम प्रजापत, कवि निसार पठान, ने कविता के माध्यम से तो डॉक्टर अयुब ने हदीस का हवाला देते हुए एकता और भाईचारे की बात कही।  इस अवसर पर डॉक्टर किशोर पडवाल, भरत मिस्त्री, प्रकाश भडारी, अनुप भडारी, पंकज बडोला आदी ने अपनी बात रखी इस अनेखे कायकम को खुब सराहना हुई  इस अवसर पर बोहरा समाज से अलि असगर बोहरा, पुलिस विभाग के श्री झाला साहब, पत्रकार रहीम शेरानी, भूपेंद्र बरमंडलिया, फारुख शेरानी, सुमित जैन, मनीष नाहटा जैन, निसार शेरानी, जियाउल हक कादरी, कयूम खान, राजेश भंडारी, प्रकाश प्रजापति संजय श्रीवास गणेश प्रजापत, युसूफ  शेरानी, जयेस झामर, जाकीर शेख, आदी उक्त कार्यक्रम मे उपस्थित थे सफल संचालन निलेश भानपुरीया ने किया व आभार रहीम शेरानी ने माना। 




Video | Dewas - महाराणा प्रताप की जयंती पर निकली विशाल शोर्य यात्रा | Kosar Express

सभी समाज एवं धर्म के लोगों ने जगह जगह किया आत्मीय स्वागत


देवास। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (बाकानेर) एवं राजपूत समाज संगठन के तत्वाधान में महाराणा प्रताप की 479 वीं जयंती पर भव्य शोर्य यात्रा निकाली गई।

यह जानकारी देते हुए शोर्य यात्रा सयोंजक तंवरसिंह चौहान ने बताया कि 6 जून को देवास में भव्य शोर्य यात्रा महाराणा प्रताप के तेल चित्र को खुली जीप में रखकर निकाली गई। शोर्य यात्रा में ऊंट, घोड़े, बग्गी, सेना, बैंडबाजे शामिल थे। प्रारंभ में भोपाल चौराहा स्थित प्रताप प्रतिमा पर समाज के वरिष्ठ जनों एवं अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। शोर्य यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए सयाजी द्वार पंहुची, जहां समापन किया गया। शोर्य यात्रा का नगर के सभी समाज एवं धर्म के नागरिको द्वारा जगह जगह आत्मीय स्वागत किया गया।

गुरुवार, 6 जून 2019

Video | Dewas - ईदगाह में अदा हुई ईद की नमाज़, एक-दूसरे के गले लगकर दी ईद की मुबारकबाद | Kosar Express


देवास। शहर की सभी मस्जिदों में आज सुबह ईद की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक-दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी। इसके बाद मीठी सेवइयों के साथ जश्न शुरू हो गया। शहरकाजी सीनियर द्वारा राधागंज ईदगाह पर नमाज अदा की गई वहीं शहरकाजी जूनियर द्वारा शुक्रवारिया हाट स्थित ईदगाह पर नमाज अदा की गई। साथ ही पुरे देश में अमन की दुआ की गई। पुरे शहर में ईद का त्यौहार शांति पूर्ण तरीके के मनाया गया। देवास पुलिस अधीक्षक द्वारा देवास के सभी नागरिकों को ईद की मुबारकबाद दी गई।

बुधवार, 5 जून 2019

Dewas - दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, गुस्साए लोगों ने की होटल में तोड़फोड़ | Kosar Express


देवास। बांगर उज्जैन रोड पर स्थित एक होटल के स्विमिंग पूल में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। वहीं गुस्साए लोगों ने होटल में तोड़फोड़ कर दी।

जानकारी के अनुसार अपने दोस्तों के साथ बाँगर में स्थित मेपल्स ब्लू होटल में नहाने गए सोहेल पठान पिता मोहम्मद पठान 19 वर्ष निवासी पठानकुआं की नहाते समय होटल के स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। सोहेल के मौत पर गुस्साए लोगों ने होटल में तोड़फोड़ कर दी। इधर परिजनों ने होटल प्रबन्धक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल आये। बीएनपी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।



मंगलवार, 4 जून 2019

Dewas - नई पहल देवास में हुआ अनोखा रोज़ा इफ्तार, हमारी इफ्तारी हमारा रोज़ा में रोज़दार घर से लेकर आए इफ्तारी | Kosar Express


देवास। शहर में शुक्रवार की समाजसेवियों की एक टीम ने करवाया अनोखा रोज़ा इफ्तार का कार्यक्रम रखा। जिसमे आने वाले सभी रोज़दार को अपने साथ अपनी और अपने साथी के लिए इफ्तारी ले कर आना था। कार्यक्रम का आयोजन नायता जमातखाने में रखा गया था, अक्सर होने वाले रोज़ा इफ्तार में होता यूं है कि इफ़्तार रखने वाला स्वयं या संस्था जो भी हो खुद इफ्तारी का इंतज़ाम रखते है। इस अनोखे इफ्तार प्रोग्राम का कोई कार्ड  या किसी को जाकर निमंत्रण नही दिया गया बल्कि शोशल मीडया पर एक मैसेज़ के जरिये इसका निमंत्रण सभी को दिया गया । जिसमे लिखा गया था कि इफ़्तार प्रोग्राम में आपको मोहब्बत बाटने आना है और शर्त ये है कि आपके साथ इफ्तारी भी साथ लाना है। चाहे कुछ भी लाए लेकिन जरूर लेकर आए। इस नई पहल में देवास के जिंदादिल लोगो ने बहुत जोश के साथ भाग लिया और सभी अपने घरों से ढेर सारी इफ्तारी लेकर आए। 
समाजसेवियों की टीम ने बताया कि ये आयोजन आपसी भाईचारा बढ़ाने और मोहब्बत बाटने के लिए किया गया था।
जिसमे हमारी तरफ से इफ्तारी में सिर्फ ठंडा पानी और शरबत का इंतज़ाम किया गया, बाकी इफ्तारी आए हुए लोग ही अपने साथ लाए। एक खास बात और ये भी रही कि इस इफ्तार में शहर के दोनों काज़ी सीनियर पाती के काज़ी मौलाना इरफान अहमद अशरफी व जूनियर पाती के काज़ी अबुल कलाम साहब भी तशरीफ़ लाए।
इफ्तार के बाद मग़रिब की नमाज़ भी नायता जमातखाने में अदा की गई और देश की तरक़्क़ी के लिए दुआ की गई।
कार्यक्रम में शक़ील क़ादरी और अय्यूब भारती जी का मार्गदर्शन रहा।
अफ़ज़ल गाज़ी, अकरम भाई, शावेज अली, मलिक शेख, फैज़ान भाई, इरफान शेख, शोएब शेख, सरफराज पठान, वसीम शेख, ज़ुबैर मंसूरी, आज़ाद शेख,अदनान शेख, इमरान सदर, जैद डॉक्टर, ये वो नाम है जिसने इस प्रोग्राम को दो दिनों में कामयाब बनाया।


Dewas - कल मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र, सुबह अदा होगी ईदगाह में नमाज़ | Kosar Express


देवास। शहर काज़ी सीनिअर मौलाना इरफ़ान अहमद अशरफी और शहर काजी जूनियर अबुल कलाम ने ईद का त्यौहार 5 जून को मनाने का एलान किया।

शहर काजी अबुल कलाम साहब दारूल कज़ा शहर देवास(जूनियर) ने बताया है कि इदुल फित्र 5 जून 2019 बरोज बुधवार को मनाई जाएगी। 5 जून को ईद होने पर रमज़ान का महीना सिर्फ 29 दिन का ही रहेगा।

ईदगाह राधागंज - 10:30
छोटी ईदगाह - 9:30
मोहसिन पूरा - 9:30