Thursday 7 July 2022

Dewas - वार्ड क्रमांक 40 में भाजपा और कांग्रेस का सीधा मुकाबला | Kosar Express

 



देवास। भाजपा और कांग्रेस ने वार्ड क्रमांक 40 से पार्षद पद के अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। भाजपा से धर्मेन्द्र सिंह बैस और कांग्रेस से संजय कहर (छन्नू) पार्षद पद के लिए प्रत्याशी हैं। दोनों ही प्रत्याशी राजनीति में बहुत पुराने है और इन्हें राजनीति का काफी अनुभव है। समाज और जनहित के कार्यों में भी दोनों प्रत्याशी हमेशा अग्रसर रहते हैं।


पहले प्रत्याशी भाजपा से धर्मेन्द्र सिंह बैस जिनकी उम्र 49 वर्ष और शिक्षा 2nd इयर तक है। धर्मेंद्र सिंह बैस लगभग 29 सालों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े है। धर्मेंद्र सिंह बैस ने राजनीति की शुरुआत ABVP से की थी, वर्तमान में भाजपा के नगर महामंत्री है। धर्मेंद्र सिंह बैस अपनी राजनीति का केंद्र पैलेस को मानते है। धर्मेंद्र सिंह बैस की पत्नी वर्ष 2004 से 2009 तक वार्ड क्रमांक 29 से पार्षद रह चुंकी हैं। समाज सेवा के कार्यों में भी बेस हमेशा आगे रहे हैं। निः शुल्क एडमिशन, तीर्थ दर्शन योजना, शव वाहन जैसे कई बड़े कार्य जनहित में किए है। शासन की योजना का लाभ दिलाना, नाली और सड़क का निर्माण करना, ओपन जिम का निर्माण करना ऐसे लक्ष्यों को ले कर धर्मेंद्र सिंह बेस चुनावी मैदान में उतरे हैं।


दूसरे प्रत्याशी संजय कहार (छन्नू) जिन्हे कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। संजय कहार की उम्र 44 वर्ष और शिक्षा BA तक हासिल की है। संजय कहार 24 सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। पूर्व में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और वर्तमान में शहर कांग्रेस महामंत्री हैं। वर्ष 2009 से 2014 तक वार्ड क्रमांक पूर्व 39 वर्तमान 37 से पार्षद रह चुके हैं। पार्षद रहने के साथ ही MIC सदस्य (अध्यक्ष स्वास्थ और चिकित्सा) भी रह चुके हैं। संजय कहार पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के खेमे से आते है। पूर्व पार्षद रहते हुए वार्ड में कई विकास कार्य किए हैं। वार्ड का विकास करना, नाले का निर्माण करना (तीन बत्ती चौराहा और जोशी पूरा), वार्ड में गार्डन बनाना, वार्ड में गेल गैस की लाइन डलवाना, पार्किंग व्यवस्था (व्यवसायिक क्षेत्र होने की वजह से पार्किंग व्यवस्था ठीक नही है उसको ठीक करना), सुलभ कॉम्प्लेक्स बनाना (एमजी रोड पर अभी कोई सुलभ कॉम्प्लेक्स नहीं है) ऐसे कई मुद्दे ले कर संजय कहार चुनाव लड़ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.