देवास। अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी है। 15 फरवरी 2026 को मुखबिर सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी हितेश पाटिल के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने ग्राम लोहारी और रुपाखेड़ी में घेराबंदी कर अवैध रूप से जुआ खेलते कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 52-52 ताश के पत्तों की गड्डी और कुल ₹8,630 नगद जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 79/2026 एवं 80/2026 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर आरोपियों को बाउंड ओवर हेतु माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. सद्दाम पिता रईश पठान (27) निवासी मल्हार कॉलोनी, देवास
2. आमिर शेख पिता शहजाद शेख (28) निवासी जौशीपुरा, देवास
3. सनावर शेख पिता अनवर शेख (36) निवासी ग्राम लोहारी, देवास
4. हातम पिता रहीम शेख (45) निवासी फौजी नगर, देवास
5. आबिद पिता वहीद शेख (23) निवासी खारी बावड़ी खेत, देवास
6. मुस्ताब शेख पिता खलील शेख (31) निवासी मल्हार कॉलोनी, देवास
7. सादाब शेख पिता रफीक शेख (28) निवासी मल्हार कॉलोनी तोड़ी खेत, देवास
8. शाहरुख खान पिता सईद खान (28) निवासी खारी बावड़ी, देवास
9. मसीद खान पिता हैदर खान (40) निवासी राजाराम नगर, देवास
10. असलम खा पिता बच्चू खा (40) निवासी ग्राम लोहारी, देवास
11. वासीफ मिर्जा पिता न्याज मिर्जा (41) निवासी मुक्तिमार्ग मोमन टोला, देवास
12. शाहरुख खान पिता सिकंदर खान (29) निवासी सिल्वर कॉलोनी बालगढ़, देवास

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.