Thursday 7 October 2021

Video | Dewas - रसोई गैस और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन, बैलगाड़ी ने खींची कार | Kosar Express

 

देवास। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत एकदम से 15 रुपये बढ़ा दी गई इसी के साथ पेट्रोल डीजल के दाम भी और बढ़ गए जो कि 100 रुपये के पार हो चुके हैं।                                      इसी को लेकर आज शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में नावेल्टी चौराहे से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक एक अनोखा प्रदर्शन किया गया, जिसके अंतर्गत बैलगाड़ी ने रस्सियों से बंधी एक कार को खींचा वहीं बैलगाड़ी पर एलपीजी के सिलेंडर रखे गए। साथ ही मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग के नारे लगाते हुए कांग्रेस जन कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां पर सभा हुई, जिसे संबोधित करते हुए राजानी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाती चली जा रही है जिससे आम लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के दाम कम होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने के बजाय केंद्र सरकार लगातार दाम बढ़ाती चली जा रही है जो कि अनुचित है सरकार ने तत्काल ही बढ़े हुए मूल्य वापस लेना चाहिए। इसी के साथ विगत दिनों उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किए जाने की भी निंदा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही है जो कि प्रजातंत्र के विपरीत है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.