Saturday 3 November 2018

Dewas - कांग्रेस से जयसिंह ठाकुर को मिला टिकट | Kosar Express


देवास। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी| दिल्ली में कई दौर की बैठकों के बाद तय नामों पर मुहर लगी है| कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 155 नामों को शामिल किया है| देवास से जयसिंह ठाकुर के नाम पर मोहर लगी है। देवास से कई बड़े नेता टिकट की दौड़ में थे। पर कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी जयसिंह ठाकुर को घोषित किया है। भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की है और 177 प्रत्याशियों के नाम शामिल किये गए हैं| दोनों ही पार्टियों की अगली सूची में शेष सीटों के नाम होंगे जो जल्द ही जारी होने की सम्भावना है|

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.