Wednesday 22 August 2018

Dewas - ईद-उल-अज़हा : उत्साह व उमंग के साथ मनाया पर्व | Kosar Express

रिमझिम बारिश के बीच ईद उल अजहा की नमाज में मांगी अमन चैन की दुआ, घरों में अल्लाह की राह में बकरों की दी कुर्बानी 

देवास। त्याग व बलिदान का पर्व ईदुज्जुहा 22 अगस्त बुधवार को उत्साह से मनाया गया। नगर की दोनों प्राचीन रियासतकालीन ईदगाहों पर ईद की नमाज अदा की गई। राधागंज शाही ईदगाह तथा ईदगाह रोड स्थित ईदगाह जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई।नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

संपन्न मुस्लिम पर कायामत तक के लिए वाजिब है कुर्बानी
शहर सीनियर के शहरकाजी मौलाना इरफान एहमद अशरफी ने बताया कि ईद हजरत इब्राहिम खलीलउल्लाह अलैहिस सलाम और हजरत इस्लाम जबीउल्लाह अलैहिस सलाम की सुन्नत है। मुस्लिम भाई कुर्बानी के तीन हिस्से करें। पहला हिस्सा अपरिचित गरीबों को दें, दूसरा रिश्तेदार व पडोसियों को तथा तीसरा हिस्सा खुद के लिए रखें। ईदुज्जुहा याद दिलाता है कि जिंदगी, मौत, धन व औलाद अल्लाह का दिया हुआ है। उसकी राह में सब कुछ कुर्बान करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।


हमारे आका पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा ने सुन्नत को हर साहीबे इस्तिताअल मुस्लिम (संपन्न मुस्लिम) पर कायामत तक के लिए वाजिब (जरूरी )कर दी है। ईदगाह जिस रास्ते से जाएं बुलंद आवाज में तकरीर पढ़ते हुए जाएं। ईद की नमाज बगैर छत की ईदगाह में पढऩे का ज्यादा सबब है। उन्होंने कहा कि ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने बाद ही कुर्बानी करें। अय्यामे तशरीफ नबी जिलहज्ज की फज्र से 13 वीं जिलहज्ज की अस्र तक पढ़ें। मुस्लिम समुदाय के लोग सेहतमंद बकरों की कुर्बानी देकर हजरत इब्राहिम की सुन्नतों को जिंदा रखें। मुस्लिम समुदाय के लोगों में ईदुज्जुहा को लेकर उत्साह का माहौल है। नमाज के बाद घरों में अल्लाह की राह में बकरों की कुर्बानी दी। जूनियर ईदगाह के पास पारंपरिक मेला लगाया।

तीन दिन तक चलेगी कुर्बानी
ईदुज्जुहा के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे को दावत देते है। लोग अलग- अलग दिन एक दूसरे को दावत पर बुलाएंगे, इसलिए शहर में तीन दिनों तक कुर्बानी का दौर चलेगा। मान्यता है कि बकरीद के दिन जिन मुसलमानों पर कुर्बानी वाजिब है वो तीन में से किसी एक दिन कुर्बानी कर सकते हैं।

कौसर एक्सप्रेस की और से आप सभी को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.