सोमवार, 25 नवंबर 2024

Dewas - डीजे बजने पर डीजे होंगे जप्‍त, कलेक्‍टर ने तहसीलदारों को दिए निर्देश | Kosar Express

 

देवास। कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, एसडीएम सोनकच्‍छ श्रीमती प्रियंका मिमरोट, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री अभिषेक शर्मा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि जिले में तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायतें बहुत ज्‍यादा आ रही है। सभी तहसीलदार प्रतिदिन शाम को भ्रमण करें और डीजे को जप्‍त करने की कार्यवाही करें।



रविवार, 24 नवंबर 2024

जयपुर में मोबाइल चोरी के मामले में देवास के तीन आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ 80 लाख के आईफोन किए थे चोरी | Kosar Express

 


  • जिला जयपुर पूर्व की बडी कार्यवाही 
  • पंचवटी सर्किल, जवाहरनगर पर मोबाईल की दुकान में हुई नकबजनी की वारदात का किया फर्दाफाश |
  • 04 शातिर नकबजन व चोरी का माल खरीदने वाले सहित 05 गिरफ्तार ।
  • करीब 1.50 करोड रूपये के 74 नये आईफोन,
  • 10 आईपेड, 13 नारजो रियल मी फोन, 01 मैकबुक व अन्य 45 पुराने आईफोन व 3 लाख 85 हजार रूपये किये बरामद ।
  • वारदात में प्रयुक्त वाहन Tata Nexon भी की बरामद |


जयपुर। पुलिस आयुक्त जयपुर श्री बीजू जॉर्ज जोसेफ IPS ने बताया कि दिनांक 06.11.2024 की अलसुबह पंचवटी सर्किल ईलाका थाना जवाहरनगर जयपुर पूर्व के क्षेत्र में स्थित हॉटस्पॉट मोबाईल की दुकान के मालिक श्री रमीन्द्र सिंह मखीजा ने स्वयं की दुकान में तीन अज्ञात नकाबपोशों चोरों द्वारा नकबजनी की वारदात की करीब 120 आईफोन व करीब 150 अन्य पुराने फोन, आईपेड, मैकबुक आदि करीब 1 करोड 80 लाख रूपये का सामान चोरी किये जाने के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत

की।

"

आदि रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 337 / 2024 धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस में दर्ज किया जाकर अनुसंधान व तलाश माल मुल्जिमान हेतु श्री कुंवर राष्ट्रदीप IPS अति0 पुलिस आयुक्त ( प्रथम ) जयपुर के मार्गदर्शन में श्रीमती तेजस्वनी गौतम IPS पुलिस उपायुक्त, जयपुर पूर्व के निर्देशन में, श्री आशाराम अति० पुलिस उपायुक्त, जयपुर, पूर्व व श्री पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी, अति० पुलिस उपायुक्त, चोरी व नकबजनी, आयुक्तालय, जयपुर के नेतृत्व में, सुश्री लक्ष्मी सुथार, सहायक पुलि आयुक्त, आदर्शनगर, जयपुर पूर्व के निकटतम सुपरविजन में टीम गठित कर प्रकरण की वारदात का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की ।

तरीका - ए - वारदातः-

मुल्जिमान द्वारा घटनास्थल से 50 किलोमीटर दूर मोटरसाईकिल चोरी कर चोरी की मोटरसाईकिल से वारदात को अंजाम दिया। मोटरसाईकिल चोरी के घटनास्थल तक पहुंचने के लिये रेन्टल कार से टाटा नेक्सॉन कार इन्दौर से किराये पर ली ।

मुल्जिमानों ने वारदात करते समय घटनास्थल से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर स्वयं के मोबाईल फोन व प्रयोग में ली गई कार को दूर ही छोड दिया । वारदात करने के लिये मास्टरमाइंड रामभरोस पटेल व सफान खान द्वारा शातिर नकबजन राजेश उर्फ खन्ना उर्फ मामा कंजर, जतिन कंजर व अमन को अपनी गैंग में शामिल किया। वारदात से पूर्व ही योजनाबद्ध तरीके से माल बेचने के लिये मुम्बई में सम्पर्क कर खरीददार से माल बेचने के लिये सहमति प्राप्त की ।

खरीददार समीर अहमद शेख लग्जरी फ्लेट में रहने व बेशकीमती गाडियां रखने का शौकीन है । माह में आधा समय विदेश में गुजारता है। अपनी पहचान छुपाने के लिये कोई भी सोशीयल साईट नहीं चलाता है। अपराध करने के लिये वर्चुअल नम्बर प्रयोग में लेता है तथा इंटरनेट के माध्यम से ही बात करता है । सन 2021 में चोरी के मोबाईल खरीदने के जुर्म में 05 मामलो में जेल जा चुका है। चोरी के माल को भारत से बाहर बांग्लोदश में बेच देता है ।

वारदात का खुलासा :- गठित टीम द्वारा टीम के सदस्यों के बीच बेहतरीन पारस्परिक तालमेल रखते हुये करीब दस हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हुये 300 के करीब सीसीटीवी फुटेज चैक किये । देवास, इन्दौर, उज्जैन, मुम्बई में आसूचना संकलन हेतु करीब 30 मुखबिर तैयार किये। एक हजार से अधिक कॉल डिटेल्स का गहन विश्लेषण किया जाकर विभिन्न साईबर टूल्स एवं ऐपस् का असाधारण उपयोग कर मुल्जिमानों के बारे में जानकारी प्राप्त की ।

अभियुक्तगण के नाम पतेः-

01. सफान खान पुत्र श्री अनवर खान जाति मुसलमान उम्र 30 साल निवासी- मकान नम्बर 408, वार्ड नम्बर 17, गांव जुलवानिया, जिला बडवानी, मध्यप्रदेश हाल किरायेदार खाती वाला टैंक, सैफीनगर, ए बी रोड, पुलिस थाना लंवर कुंआ / जूनी, इन्दौर, मध्यप्रदेश |

02. रामभरोसे पटेल पुत्र श्री महेश पटेल जाति खाती उम्र 27 साल निवासी- ग्राम–खरेली पुलिस थाना टोंक खुर्द जिला देवास, मध्यप्रदेश हाल किरायेदार मकान नम्बर 73, वैभव लक्ष्मीनगर, महालक्ष्मी नगर, पुलिस थाना खदराना, जिला इन्दौर शहर ।

03. जतिन हाडा पुत्र श्री ओमप्रकाश हाडा जाति कंजर उम्र 18 साल निवासी - ग्राम टोंक कला, पुलिस थाना टोंक खुर्द जिला देवास, मध्यप्रदेश ।

04. राजेश उर्फ खन्ना उर्फ मामा पुत्र स्व0 श्री अजय सिंह जाति कंजर उम्र 45 साल निवासी - कंजर डेरा, ग्राम-टोंक कला पुलिस थाना टोंक खुर्द जिला देवास, मध्यप्रदेश |

05. समीर अहमद शेख पुत्र श्री मोहम्मद रफीक शेख जाति मुसलमान उम्र 38 साल निवासी- प्लॉट नम्बर 39 / सी / 10, शिवाजीनगर, रोड नं0 8, गवण्डी, मुम्बई हाल फ्लेट नं0 401, किस किस्टलिया बिल्डिंग, सैक्टर 34, खारघर, मुम्बई ।

बरामदगी :- प्रकरण में अभियुक्त समीर अहमद शेख के कब्जे से 74 नये आईफोन, 11 नये आईपेड, 01 मैकबुक, 13 नये नारजो रियल मी फोन बरामद किये गये। अभियुक्त सफान खान के कब्जे से 15 इस्तेमाली आईफोन व 01 लाख रूपये नगद, अभियुक्त रामभरोसे पटेल के कब्जे 7 पुराने इस्तेमाली आईफोन व 01 लाख रूपये नगद, अभियुक्त जतिन हाडा के कब्जे से 07 पुराने इस्तेमाली आईफोन व अभियुक्त राजेश उर्फ खन्ना उर्फ मामा के कब्जे से 16 इस्तेमाली फोन व 1 लाख 85 रूपये नगद बरामद किये गये है। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त वाहन MP 13 ZL 8617 बरामद करने में सफलता प्राप्त की ।



गुरुवार, 21 नवंबर 2024

Dewas - खातेगांव के तमखान नर्मदा घाट से रेत के अवैध उत्खनन/परिवहन करने पर सात टैक्टर ट्रॉली जप्त | Kosar Express

 

देवास। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार जिले में खनिज विभाग द्वारा लगातार  कार्यवाही की जा रही है।  इसी कड़ी में खनिज अधिकारी श्रीमती रश्मि पांडे, सहायक खनिज अधिकारी राजकुमार वराठे,  खनिज निरीक्षक श्री गणेश विश्वकर्मा और खनिज विभाग के दल द्वारा कार्यवाही कर खातेगांव तहसील में रेत के अवैध उत्खनन में तमखान घाट पर पांच टैक्टर की ट्रॉली और सतवास मार्ग से दो ट्रैक्टर को जप्त कर खातेगांव थाने में खड़े किए गए। कार्यवाही में खनिज अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।

Dewas - बस स्टैंड पर यात्रियों ने कचरा फेंका तो बस संचालकों पर होगी कार्रवाई | Kosar Express

 


देवास। बस स्टैंड पर यूरिनल और परिसर में फैल रही गंदगी की शिकायतों को गंभीरता से लेकर  स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बैस, लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल मंगलवार 19 नवम्बर को सुबह बिना पूर्व सूचना के व्यवस्थाओं की हकीकत जानने बस स्टैंड पहुंचे। यहां उन्हें सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली किंतु उन्होंने बस संचालकों को स्पष्ट शब्दों में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने हेतु हिदायत बरतने एवं बसों मे डस्टबीन अनिवार्य रूप से रखने हेतु कहा। मंगलवार सुबह नगर निगम स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष श्री बैस, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भूषण पवार, स्वच्छता निरीक्षक विजय सांगते एवं प्रभारी बस स्टैंड दरोगा के साथ शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले थे। उन्होंने नागरिकों से मिल रही शिकायतों पर बस स्टैंड पहुंचकर बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। श्री बैस ने बस संचालको एवं नागरिको को गंदगी करते पाया। श्री बैस ने बस संचालकों एवं बस में बैठे यात्रियों से कहा कि कचरा सार्वजनिक स्थानों पर न फैकें। यदि बस संचालकों ने यात्रियों कें कचरा फैलाने की प्रवत्ति को नियंत्रित नहीं किया तो बस संचालकों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी बस स्टैंड पर कचरा फेंकता या पान मसाला खाकर गंदगी करता पाया गया तो तत्काल प्रभाव से सम्बंधित पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों के साथ निगम सहयोगी संस्था बेसिक्स के सदस्य उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 15 नवंबर 2024

Dewas - खनिज विभाग ने एक साल में 335 प्रकरण दर्ज कर 1 करोड़ 79 लाख 52 हजार रूपये का अर्थदण्‍ड वसूला | Kosar Express

 


देवास जिले में अवैध खनिज परिवहन, भण्‍डारण और उत्‍खनन पर की जा रही है लगातार कार्यवाही

देवास। देवास जिले में अवैध खनिज परिवहन, भण्‍डारण और उत्‍खनन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जनवरी माह से अब तक खनिज विभाग ने जिले में कार्यवाही कर 335 प्रकरण दर्ज किये 01 करोड़ 79 लाख 52 हजार 029 रूपये का अर्थदण्‍ड वसूल किया गया है। जिसमें खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्‍खनन संबंधी 53 प्रकरण दर्ज किये और 23 लाख 29 हजार 404 रूपये का अर्थदण्‍ड वसूल किया गया। खनिज के अवैध परिवहन संबंधी 274 प्रकरण दर्ज कर 01 करोड़ 53 लाख 93 हजार 075 रूपये का अर्थदण्‍ड वसूल किया गया और खनिज के अवैध भण्‍डारण के 08 प्रकरण दर्ज कर 02 लाख 29 हजार 550 रूपये का अर्थदण्‍ड वसूल किया गया। 


खनिज अधिकारी देवास ने बताया कि वित्‍तीय वर्ष 2023-24 में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्‍य 23 करोड़ के विरूद्ध 25.53 करोड़ राजस्‍व प्राप्ति की गई थी। वित्‍तीय वर्ष 2024-25 में उससे अधिक लक्ष्‍य प्राप्ति के लिए खनिज संपदा के आवेदनों का निराकरण कर नियमानुसार खदाने स्‍वीकृत की जा रही है, साथ ही जिले में अवैध खनिज परिवहन, भण्‍डारण और उत्‍खनन करने पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

मंगलवार, 12 नवंबर 2024

Dewas - मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म दिवस एक दिवसीय शिक्षा सम्मेलन के रूप में मनाया गया | Kosar Express

 


देवास। मौलाना आजाद जन्मदिवस समिति के संयोजक सैयद मकसूद अली ने बताया कि विगत 17 वर्षों से देवास यूथ वेलफेयर एसोसिएशन एवं मौलाना आजाद जन्मदिवस समिति द्वारा देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती एक दिवसीय शिक्षा सम्मेलन के रूप में आयोजित की जाती है इसका आयोजन इनोवेटिव पब्लिक स्कूल देवास में किया गया ।इस में कार्यक्रम में बेंगलुरु से आए मुख्य मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर जनाब आमीन ए मुदस्सर थे कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री आरिफ मसूद विधायक भोपाल तथा पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड (कैबिनेट मंत्री का दर्जा ) के अध्यक्ष डॉक्टर सनवर पटेल ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रो. हलीम खान (पूर्व अध्यक्ष मदरसा बोर्ड ), मुकेश हजेला मैनेजिंग डायरेक्टर एनआईसीटी, मनोज राजानी अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी एवं राजेश खत्री अध्यक्ष, दिनेश मिश्रा सचिव आशा की शिक्षण संचालक संघ देवास उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत कुरान की तिलावत और संस्कृत में गीत सम्पूर्ण विश्व रत्नम से की गई। प्रारंभ में अतिथियो का स्वागत समिति के मार्गदर्शक अंसार अहमद हाथिवाले ,संयोजक सैयद मकसूद अली,शब्बीर अहमद, मिर्जा मुशाईद बैग,जमील शेख करीम बिल्डिंग,याकूब सर इंदौर, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, डॉक्टर हन्नान फारुकी, जुबेर लाला जिला अध्यक्ष वक्फ कमेटी देवास, परवेज विनर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, शकील कादरी, पार्षद बाली घोसी जाकिरुल्लाह शेख, पार्षद मुस्तफा हाथीवाले, वारिस अली, जफर मुल्तानी, डॉ. इजहार अली,सैयद सदाकत अली, मिर्जा मुश्बिर बैग आदि ने किया । बेंगलुरु से आए मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर अमीन ए मुदस्सर ने छात्र-छात्राओं को प्रेरणादाई और जीवन को उभारने और संवारने के लिए गाइडेंस दिया उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि कामयाबी पाने के लिए मेहनत और समय की जरूरत है अगर हम सफलता पाने के लिए इसको अपने जीवन में आत्मसात कर लेंगे नि संदेह हम कामयाबी के कदम छू लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद ने अपनी पूरी जिंदगी शिक्षा के लिए समर्पित कर दी हमें मौलाना आजाद के पद चिन्हों पर चलना चाहिए तालीम को अहमियत देना चाहिए हमने प्रदेश में वक्फ से जितनी भी आय होगी उसका पचास प्रतिशत राशि हम बालिकाओं की शिक्षा पर खर्च करेंगे। अतिथि उद्बोधन में पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने मौलाना आजाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मौलाना ने देश को आजाद करने में अहम भूमिका निभाई है शिक्षा के क्षेत्र में अविस्मरणीय कार्य किए हैं मौलाना आजाद उनके इन्हीं कार्यों से सदेव याद किए जाएंगे।

    इस अवसर पर भोपाल से आए विधायक आरिफ मसूद ने भारत के गंगा जमुना तहजीब और एकता और भाईचारे की मिसाल दी और कहा कि छात्र-छात्राओं में जोश और जुनून का जज्बा होना चाहिए जिससे वह अपने जीवन में आगे बढ़ सकता है ।

अतिथियों द्वारा खेल एवं शिक्षा तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में तथा में नीट और जेईई में चयनित छात्र छात्राओं के साथ कक्षा 10वीं एवं 12वीं में सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं ,समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले समाज सेवी को सम्मानित किया गया यह सम्मान चित्रकार मरहूम अफजल स्मृति ,स्व भगवान सिंह सोलंकी स्मृति,मरहूम अफजल मधुर स्मृति, चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में मरहुमा डॉ खदीजा शेख स्मृति , और चित्रकला के क्षेत्र में स्व आनन्द परमार स्मृति ,अवार्ड दिए गए जिसमे खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लक्ष्मी मालवीय एवं शिक्षा समाज एवं रक्तदान के लिए जितेंद्र पटेल नितिन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट कार्य हेतु हाजी सलीम शेख सेंधवा, इमामबक्ष सौदागर छिंदवाड़ा,हाजी अनीस मोहम्मद कुरेशी कनाडा ,मेवाती वेलफेयर सोसाइटी इंदौर,जुबैद अंसारी सोनकच्छ, अनवर खान मेव कन्नौद, सरिता मालवीय देवास, मुफीद सर हाटपिपलिया, फहीम सिकंदर उज्जैन, अंजुम मंसूरी देवली, सैयद फैजान अली कानड, जीशान खान शाजापुर, अरमानउल्ला खान आगर मालवा ,आफताब खान शाजापुर, संस्था रिलीफ फाऊंडेशन देवास, सैयद गुलरेज अली देवास तथा नीट की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले व मेडिकल कालेज में प्रवेश हासिल करने वालो में अल्मान शेख एम्स दिल्ली, अल्तमस शेख विदिशा ,मोहम्मद अदीब विदिशा,नाफिया अली रतलाम, मेह्निश अख्तर खंडवा, मुनीब अहमद शाहिन रतलाम,शायन सगीर अहमद खंडवा, अनस नगरिया भोपाल, ओवैस खान इंदौर, जबूर अनस मुल्तानी भोपाल, मंशा शेख इंदौर, हाशिम अंसारी भोपाल ,को मेडिकल कालेज में प्रवेश मिलने पर सम्मानित किया गया । खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने पर तोहिद शेख बास्केटबॉल, लीजा मंसूरी राइफल शूटर ,आयाम सरदाना क्रिकेट, जुवेरिया इरफान अंतरराष्ट्रीय कराटे में सम्मानित किया। 

मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा चित्रकला प्रतियोगिता,और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था जिसमें प्रदेश के 18 शहरों के लगभग 3350 छात्र-छात्राओ ने भाग लिया। एवं इनमें प्रथम द्वितीय तथा तीसरा स्थान स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार प्रथम पुरस्कार 5000 रुपये,दूसरा पुरस्कार 3000 रुपये, तीसरा पुरस्कार 2000 रुपये एवं ट्रॉफी प्रमाण पत्र से पुरुस्कृत किया गया। 

कक्षा दसवीं में 90ः से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 9 छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया तथा कक्षा 12वीं में 90ः से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया, प्रथम आने वाले छात्र छात्राओं को घ्5000 का नगद पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से रामेश्वर पटेल,सन्तोष मोदी, हाजी सलीम शेख मुजीब शेख नावेल्टी, अबरार सर, दुर्गेश यादव,डॉ जावेद खान, मो मुजीब शाह, जावेद पठान, उस्मान शेख,फारूक पठान, मेंहबूब सर,शाहनवाज अली, निसार खान, मोखिर अली,इरफाना मैडम, रफत मैडम आदि गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न विद्यालयों से आये शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे । 

कार्यक्रम का सफल संचालन शकील पठान ने किया एवं आभार सैयद मकसूद अली ने माना ।


Dewas - कलेक्‍टर ने संपूर्ण देवास जिले के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश किये जारी | Kosar Express

 


  • कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के धारदार या अन्य हथियार, आग्नेय शस्त्र, हॉकी, डण्डा, रॉड लेकर नहीं चलेगा न ही प्रदर्शन करेगा
  • व्यक्ति, संस्था, समूह किसी भी प्रयोजन के लिए सक्षम अधिकारी की अनुमति बिना टेंट, पांडाल का स्थाई या अस्थाई निर्माण नहीं करेगा
  • कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था की विपरीत स्थिति निर्मित करने वाले आपत्तिजनक मैसेज/चित्र/कमेट/बैनर पोस्टर अपलोड/प्रदर्शित नहीं करेगा

देवास। कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने जन सामान्य के हित/जानमाल की सुरक्षा तथा लोकशांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता 2023 की धारा 163 (1)(2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते संपूर्ण देवास जिले के लिए प्रतिबंधात्मक जारी किये है। जारी आदेशानुसार कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या अन्य पक्ष सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के धारदार या अन्य हथियार, आग्नेय शस्त्र, हॉकी, डण्डा, रॉड इत्यादि लेकर नहीं चलेगा अथवा दुरूपयोग नहीं करेगा और न ही प्रदर्शन करेगा। 

कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या अन्य पक्ष सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी स्थान पर सभा धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली, सार्वजनिक कार्यक्रम आदि का आयोजन नहीं करेगा। कोई व्यक्ति संस्था, समूह या अन्य पक्ष सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना डी.जे./ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नहीं करेगा। प्रत्येक को म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 तथा The Noise Pollution (Regulation and Control) Rule, 2000 एवं ध्वनि प्रदुषण (विनियमन और नियंत्रण) (संशोधन) नियम, 2010 के प्रावधानों का पूर्ण पालन करना आवश्यक होगा। 

कोई व्यक्ति संस्था, समूह या अन्य कोई भी धरना, जुलूस, प्रदर्शन, सभा या रैली आदि में एसिड, पेट्रोल, केरोसिन आदि ज्वलनशील पदार्थ अपने पास नहीं रखेगा या लेकर नहीं चलेगा या उपयोग नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति, संस्था, समूह या अन्य किसी भी स्थान पर किसी भी प्रयोजन के लिए सक्षम अधिकारी व अनुमति बिना टेंट, पांडाल आदि का स्थाई या अस्थाई निर्माण नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या अन्य पक्ष किसी भी सड़क, रोड़, रास्ता, हाईवे, पर एकत्रित होकर यातायात में व्यवधान नहीं करेंगे या किसी अन्य प्रकार से कोई रुकावट उत्पन्न नही करेंगे या किसी व्यक्ति को आने जाने एवं उसके कार्य करने से नहीं रोकेंगे। 

कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था, या ग्रुप एडमिन या अन्य सोशल मीडिया/इलेक्ट्रॉनिक संसाधन जैसे मोबाईल, कम्प्यूटर, फेसबुक, ई-मेल, व्हाट्सएप्प एवं अन्य प्रकार के संचार साधनों पर किसी दल, धर्म, जाति, सम्प्रदाय, संस्था, व्यक्ति विरोधी एवं आमजन की भावना भड़काने वाले अथवा किसी को बुरा लगने या आहत करने वाले कानून व्यवस्था की विपरीत स्थिति निर्मित करने वाले आपत्तिजनक मैसेज/चित्र/कमेट/बैनर पोस्टर आदि अपलोड नहीं करेगा/ प्रदर्शित नहीं करेगा। प्रतिबंधित मांझा के उपयोग एवं विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 

शांति-कानून व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा व सुविधा में संलग्न और शासकीय कर्तव्य पर उपस्थित एवं ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों/ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के लिए यह निर्देश लागू नहीं होंगे। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु इन्हें आवश्यक वैधानिक छूट प्राप्त होगी। आवश्यक होने पर जिले में पदस्थ अनुविभागीय दण्डाधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्र में संबंधित नगर पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) से परामर्श कर आवश्यक प्रतिबंध/शर्तों पर किसी कार्यक्रम की अनुमति प्रदान करने के लिए अधिकृत रहेंगे। 


सोमवार, 11 नवंबर 2024

Dewas - शिकार और जुआ के उद्देश्य से गुजरात से देवास आए 11 लोगों को पुलिस ने पकड़ा | Kosar Express

 

  • पुलिस द्वारा शिकार के संबंध में पूछताछ करने पर किया हंगामा
  • नागदा पहाड़ी पर शिकारियों के पहुँचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोका आरोपियों की मंशा शिकार या जुआ खेलने की थी

देवास। पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा शहर में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीरसिंह भदौरिया और देवास नगर पुलिस अधीक्षक श्री दीशेष अग्रवाल ने थाना प्रभारी, थाना औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को शांति भंग करने वाले तत्वों पर सख्त नजर रखने का निर्देश दिया। दिनांक 11.11.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नागदा जिला देवास की पहाड़ी पर कुछ लोग शिकार के उद्देश्य से घूम रहे हैं, जिससे शांति भंग होने की आशंका थी। इस सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक दीशेष अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। वहाँ कुछ लोग पहाड़ी पर घूमते पाए गए, जिन्हें रोका गया और पूछताछ की गई।

गिरफ्तार आरोपी का नाम:-

1. तोफिक पिता शरीफ सैय्यद, उम्र 25 वर्ष, निवासी वालोड़, तापी, गुजरात

2. जाफर पिता मोहम्मद अली, उम्र 30 वर्ष, निवासी वालोड़, तापी, गुजरात

3. रिजवान पिता नासिर खान पठान, उम्र 34 वर्ष, निवासी ओलवाड़, सूरत, गुजरात

4. हुजेफा पिता इब्राहिम सायकिलवाला, उम्र 38 वर्ष, निवासी वालोड़, तापी, गुजरात

5. सिकंदर पिता गुलाम शेख, उम्र 37 वर्ष, निवासी वालोड़, तापी, गुजरात

6. भुपेंद्र पिता प्रभुभाई प्रजापति, उम्र 48 वर्ष, निवासी वालोड़, तापी, गुजरात

7. शाबाज पिता युसुफ खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी नागदा, धार, म.प्र.

8. सरफराज पिता करीम मिर्जा, उम्र 21 वर्ष, निवासी वालोड़, तापी, गुजरात

9. अब्दुल अकरम पिता अब्दुल रऊफ, उम्र 34 वर्ष, निवासी मुरखेड़ा, इंदौर, म.प्र.

10. करीम पिता मोहम्मद मिर्जा, उम्र 48 वर्ष, निवासी वालोड़, तापी, गुजरात

11. जाफर पिता शाहदत हुसैन मंसुरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी केसुर, धार, म.प्र.

शिकार के बारे में पूछताछ करने पर ये सभी लोग हंगामा करने लगे और धमकी देने लगे कि जो भी पुलिस को उनकी सूचना देगा, वे उसे नहीं छोड़ेंगे। इलाके में शांति भंग की आशंका को देखते हुए इन्हें धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। देवास पुलिस द्वारा शहर में शांति भंग कर उन्माद फैलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dewas - रेमन स्पोर्ट्स क्लब पर चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस द्वारा दी गई दबिश का कवरेज कर रहे "मीडियाकर्मी" से मारपीट करने वाले और जान से मारने की दी धमकी देने वाले पर प्रकरण दर्ज | Kosar Express

 


क्या पुलिस ऐसे गुंडों का जुलूस निकालेगी, शहर में ऐसी चर्चा है


देवास। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहलाने वाले पत्रकारों के साथ ही मारपीट होने लगी, देवास में अवैध धंधा करने वाले बदमाशों के हौसले इतने बढ़ गए कि उन्होंने खबर का कवरेज कर रहे मीडियाकर्मी के साथ ही मारपीट कर दी, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। सूत्रों ने बताया कि तीन बत्ती चौराहे पर शिव कमला एवेन्यू नाम की मल्टी में बने रेमन स्पोर्ट्स क्लब में सफेदपोश भाजपा नेता अशोक लखमानी और बिल्डिंग मालिक द्वारा कई दिनों से जुआ संचालित किया जा रहा था। अन्य बड़े शहरों से भी बड़े जुआरी यहां लाखों रुपए लेकर जुआ खेलने आते थे। कौसर एक्सप्रेस द्वारा कई बार रेमन स्पोर्ट्स क्लब में चल रहे जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया गया था। 


रविवार को कोतवाली टी आई अजय गुर्जर अपनी टीम के साथ रेमन स्पोर्ट्स क्लब पर दबिश देने पहुंचे। दबिश की खबर लगते ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के मीडियाकर्मी, कैमरामैन खबर का कवरेज के लिए रेमन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचे जहां मीडियाकर्मी को कवरेज करता देख वहां मौजूद मुकेश शर्मा और उसका साथी मीडियाकर्मी के पास आया और बोला "तू अशोक लखमानी भैया को पहचानता नहीं है क्या" (अशोक लखमानी जो कि रेमन स्पोर्ट्स क्लब का संचालक है और स्पोर्ट्स क्लब की आड़ में जुए के अड्डे का संचालन करता है) मीडिया कर्मी ने किसी को भी पहचानने से मना किया। मुकेश शर्मा और उसके साथी ने मीडिया कर्मी को गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिससे उनके सिर और गर्दन पर चोट आई है। इतना ही नहीं इसके बाद मुकेश और उसके साथी ने मीडियाकर्मी को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि आज के बाद अगर हमारे इधर आया तो तुझे जान से खत्म कर देंगे। इस दौरान भारी संख्या में पत्रकार कोतवाली थाने पहुंचे। एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाली थाने में मारपीट करने वाले आरोपी पर BNS 2023 धारा 296, 115 (2), 351 (3), 3 (5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।


जुए के अड्डे पर दबिश की कार्यवाही को लेकर नवागत पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत की शहर में काफी प्रशंसा हो रही है। नवागत पुलिस अधीक्षक के देवास आगमन के बाद शहर की कानून व्यवस्था में सख्ती दिखाई दे रही है।



शनिवार, 9 नवंबर 2024

Dewas - कलेक्टर ने नायलोन डोर/चायना डोर के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश किए जारी, जिले में कोई भी व्यक्ति पतंगबाजी में न तो नायलोन डोर/चायना डोर का निर्माण करेगा न ही क्रय-विक्रय करेगा | Kosar Express

 

देवास। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सम्पूर्ण देवास जिले में मानव/पशु पक्षियों के जीवन की सुरक्षा बनाए रखने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति मकर संक्राति पर्व एवं उसके पूर्व व पश्चात होने वाली पतंगबाजी में न तो नायलोन डोर/चायना डोर का निर्माण करेगा, न ही दुकानों में रखेगा न ही क्रय-विक्रय करेगा एवं न ही उपयोग करेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा। आदेश का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है, अपने अनुभाग क्षेत्र में संबंधित एसडीएम / एसडीओपी आदेश का पालन सुनिश्चित कराएंगे। यह आदेश 02 माह तक प्रभावशील रहेगा ।

     आदेश में उल्लेख है कि देवास जिले में मकर संक्राति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है जिसमें वृहद स्तर पर पतंगबाजी की जाती है । विगत वर्षों में पतंग बाजी में चायना डोर का उपयोग अधिकता से किया गया है , चायना डोर का मटेरियल अत्यधिक तेज धार तथा खतरनाक होता है चायना डोर के उपयोग के कारण पूर्व में राहगीरों / पशु - पक्षियों के कटने तथा चोट पहुंचने की घटनाएं घटित हुई है । चायना डोर के उपयोग से दुर्घटना होना संभावित है जिससे जन - धन एवं पशुहानि होने के साथ विवाद होने की संभावनाएं बनी रहती है तथा आमजनों में चायना डोर के विक्रय एवं उपयोग को लेकर असहमतियां भी व्यक्त की जाती रही है । क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चायना डोर के विक्रय और उपयोग पर तुरंत प्रतिबंध लगाये जाने के पर्याप्त आधार प्रतीत होते है और तुरंत निवारण करना वांछनीय है ।

Dewas - "दादागिरी" कर हफ्ता वसूली करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | Kosar Express

देवास। औद्योगिक थाना पुलिस ने हफ्ता वसूली के प्रकरण में फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 24 अक्टूबर को अमित रघुवंशी निवासी तिलकनगर ने सूचना दी थी कि 23 अक्टूबर को वह अपने दोस्तों के साथ ढाबे पर भोजन कर रहा था। इस दौरान सुरेश, पवन और सतीश नाम के व्यक्तियों ने खुद को "दादा" बताते हुए शराब के लिए पैसों की मांग की। पैसे देने से मना करने पर तीनों ने उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट की। सुरेश ने डंडे से वार किया जिससे अमित की कमर में चोट आई। मामले में औद्योगिक थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार थे। पुलिस ने गुरुवार को फरार आरोपी सूरज उर्फ सुरेश पिता नागूलाल परिहार, दीपक पिता सुरेश भाट, पवन पिता सुरेश भाट, अनिल पिता बहादुरसिंह गुजराती को गिरफ्तार किया।