Tuesday 3 January 2023

Dewas - शहर में लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 27 करोड़ रूपये की लागत से 14 किलो मीटर सड़को का किया जा रहा है निर्माण, कालुखेड़ी पहुंच मार्ग, बालगढ़ नागदा मार्ग के चौड़ीकरण होने से यातायात होगा सुगम | Kosar Express

 


देवास शहर के चहुंमुखी विकास के लिए किया जा रहा है सड़को का निर्माण

साईंस कॉलेज, लॉ कॉलेज पहुंच मार्ग बन जाने से छात्र-छात्राओं का आवागमन होगा सुगम

देवास। देवास शहर के चहुंमुखी विकास के लिए सड़को का निर्माण किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा देवास शहर में लगभग 27 करोड़ रूपये की लागत से 14 किलो मीटर सड़को का निर्माण किया जा रहा है। सड़के इसी वर्ष बनकर तैयार हो जायेगी। सड़को के निर्माण के लिए ठेकेदारों को कार्य भी आवांटित हो गया है। सड़क निमार्ण कार्य शीघ्र शुरू किया जायेगा।


साईंस कॉलेज, लॉ कॉलेज पहुंच मार्ग बन जाने से शैक्षणिक गतिविधियों के लिए भविष्य में विभिन्न परिसरों का भी निर्माण होगा, साथ ही आंतरिक मार्गों जैसे कालुखेड़ी पहुंच मार्ग, बालगढ़ नागदा मार्ग के चौड़ीकरण होने से भी यातायात सुगम होगा, दुर्घटनाऐं कम होंगी, देवास शहर का सर्वांगीण विकास होगा।


लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़कों में ए.बी. रोड से लॉ कॉलेज मार्ग लम्बाई 0.68 किलो मीटर लागत लगभग 01 करोड़ 11 लाख रूपये, नागदा से रसूलपुर मार्ग लम्बाई 3.68 किलो मीटर लागत लगभग 5 करोड़ 78 लाख रूपये, बालगढ़ से नागदा मार्ग लम्बाई 2.97 किलो मीटर लागत लगभग 8 करोड़ 29 लाख, बिलावली से ग्राम रजापुरा होते हुये साईंस कॉलेज मार्ग लम्बाई 3.90 किलो मीटर लागत लगभग 7 करोड़ 35 लाख तथा कालुखेडी पहुंच मार्ग लम्बाई 2.675 किलो मीटर लागत लगभग 4 करोड़ 37 लाख रूपये से निर्माण किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.