गुरुवार, 26 मार्च 2026

Dewas - वार्ड क्र 36 की आंगनवाड़ी में विद्यारंभ प्रारंभिक बाल्यावस्था प्रमाण पत्र का वितरण | Kosar Express

देवास। महिला एवं बाल विकास विभाग देवास दक्षिण परियोजना द्वारा विद्यारंभ समारोह वार्ड क्रमांक 36 में सुपरवाइजर मैडम दिलशाद शेख के मार्गदर्शन में उत्साह पूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शिरीन खान, शहनाज खान, रजिया शेख, शैबा रानी सिद्दीकी, आयशा खान द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके शैक्षणिक जीवन की शुरुआत को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। यह प्रमाण पत्र बच्चों के लिए एक नई शुरुआत और शिक्षा की ओर पहला महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.