सोमवार, 27 अप्रैल 2026

देवास में ब्राइट स्टार स्कूल का सम्मान समारोह: 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों का हुआ भव्य सम्मान | Kosar Express

 

देवास में ब्राइट स्टार पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे परिसर में खुशी का माहौल रहा।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मेहशर अली सय्यद ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक मरहूम हाजी अब्दुल बारी सय्यद की पुण्यतिथि पर उन्हें खिराज-ए-अक़ीदत पेश करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या सदफ जहाँ ने किया और अंत में आभार व्यक्त किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.