Monday 11 July 2022

Dewas - वार्ड क्रमांक 2, बीजेपी बनाम कांग्रेस | Kosar Express

 

देवास। वार्ड क्रमांक 2 महिला आरक्षित सीट है। यहां से बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी महिला प्रत्याशीयों को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने पूर्व पार्षद विनय सांगते की पत्नी रितिका सांगते को अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस से रूपेश कल्याणे की पत्नी किरण कल्याणे को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों ही महिला प्रत्याशियों के पास राजनीतिक अनुभव नही है। 


पहली प्रत्याशी भाजपा से रितिका विनय सांगते है। रितिका की उम्र 32 वर्ष और शिक्षा 8वी तक है। रितिका सांगते के पति विनय सांगते इसी वार्ड से पूर्व पार्षद रह चुके हैं। विनय सांगते 1998 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े है। विनय की राजनीति का केंद्र पैलेस को माना जाता है। विनय सांगते ABVP नगर अध्यक्ष, प्रदेश सहमंत्री ABVP, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा रह चुके हैं। विनय सांगते ने पार्षद रहते हुए अमृत योजना के तहत हर घर में पानी पहुंचाया है। 7 में से 2 पानी को टंकी विनय सांगते के वार्ड में है। नर्मदा लाइन, सीसी रोड का निर्माण, 180 लोगों आवास योजना का लाभ, 15-16 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्य अपने वार्ड में करवाए हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए गार्डन बनाना, बचे हुए रोड़ का निर्माण करना इन मुद्दों को लेकर पूर्व पार्षद की पत्नी रितिका विनय सांगते चुनाव लड़ रहीं हैं।


दुसरी प्रत्याशी किरण रूपेश कल्याणे जो को कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। किरण को उम्र 42 वर्ष और शिक्षा 10वी तक है। किरण के पति रूपेश कल्याणे काफी समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े है। 12 साल शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव रहे है। वर्तमान में कांग्रेस के महामंत्री और नगर निमग कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष है। नगर निगम संगठन के अध्यक्ष रहते हुआ 1050 लोगों को नगर निगम में स्थाई करवाया है। वार्ड की दशा और दिशा को सुधारना, न्यू देवास और संत रविदास नगर में रोड का निर्माण करना, शासन की योजना का लाभ दिलाना, पट्टे दिलाना ये सब मुद्दे लेकर किरण रूपेश कल्याणे चुनावी मैदान में उतरीं हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.