Tuesday 4 January 2022

Video | Dewas - गुरूद्वारे से निकला विशाल नगर कीर्तन दरबार, गुरू गोविंदसिंह जी प्रकाशपर्व पर 9 जनवरी तक गुरूद्वारे में होंगे कई कार्यक्रम | Kosar Express

 देवास। आगामी 9 जनवरी गुरू गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में मंगलवार को विशाल नगर कीर्तन दरबार निकाला गया। प्रकाशपर्व से पूर्व गुरू ग्रंथ साहिब विराजमान हुए। बस स्टेण्ड के समीप ए बी रोड़ पर स्थित गुरूद्वारे से प्रारंभ हुए। नगर कीर्तन दरबार में शहर सहित इन्दौर, उज्जैन, सोनकच्छ, नरवर आदि स्थानो से आए करीब पांच हजार सिख समाज के श्रद्धालुजन शामिल हुए। विशाल नगर कीर्तन में पंज प्यारे एवं इन्दौर से आया रथ जन आकर्षण का केन्द्र रहा। इन्दौर, उज्जैन से आए अखाडे भी कीर्तन दरबार में शामिल हुए। गुरूद्वारा प्रबंध समिति के रणजीतसिंह पंजाबी ने बताया कि नगर कीर्तन में आगे आगे चल रही संगत में शामिल श्रद्धालु महिला पुरूषों द्वारा सड़क पर सफाई करते हुए सिख समाज द्वारा स्वयं के व्यय पर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। गुरू गोविंदसिंह जी के प्रकाशपर्व के उपलक्ष में आगामी 6 जनवरी को गुरूद्वारे पर बच्चों का कवि दरबार लगेगा। 7 जनवरी को अखंड पाठ साहिब प्रारंभ होगा। अखंड पाठ साहिब में शामिल होने के लिये राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के कीर्तन कार शामिल होंगे। कीर्तन दरबार का शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ पुन: गुूरूद्वारे पर पंहुचकर समापन हुआ। मार्ग में अनेक संगठनों, व्यापारियों द्वारा कीर्तन दरबार का स्वागत किया गया।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.