Sunday 13 December 2020

Video | Dewas - चार लोगों को DNA रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने बनाया आरोपी, देवास में कबीर आश्रम में मुखबधिर महिला के साथ हुआ था दुष्कर्म | Kosar Express

मध्य प्रदेश का दिल दहलाने वाला मामला 

 


देवास। विगत दिनों देवास स्तिथ कबीर आश्रम में मुखबधिर महिला के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में जांच के दौरान डीएनए रिपोर्ट आने के बाद चार और लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया था,  जमानत निरस्त न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। जबकि मंगल सिंह उर्फ कबीर बाबा पूर्व से ही जेल में है।



कबीर आश्रम में मुखबधिर महिला के साथ दुष्कर्म मामले में DNA रिपोर्ट आने के बाद 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक बाबा सहित 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है । आपको बता दे की कबीर आश्रम में मुखबधिर महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस संवेदनशील मामले में पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, समस्त घटनाक्रम पर शिवराज सिंह की विशेष नजर रही है, देवास प्रशासन की प्रशंसा की थी वहीं उचित कार्रवाई से संतुष्ट भी हुए थे। जिसमे मंगल बाबा समेत 3 लोग पहले से ही जेल जा चुके हैं। कौसर एक्सप्रेस ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाई थी, पल-पल की खबर के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग से लगातार संपर्क में थे। फिलहाल इस समस्त घटनाक्रम में पुलिस की जांच जारी है। मुक बधिर महिला की काउंसलिंग के बाद घटित इस घटना क्रम में रेस्क्यू कर अन्य 6 मंदबुद्धि बालिकाओं की काउंसलिंग की जा रही है। जैसे-जैसे जांच में कथित मिलते जा रहे हैं आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है।

1 comment:

  1. Kitne Logo Ki D.N.A. Report Positive Aai Hai.....?
    Kya Aap Iski Jankari Bata Sakte Hai....??

    ReplyDelete

Note: only a member of this blog may post a comment.