शुक्रवार, 20 मार्च 2026

देवास में कल मनाई जाएगी ईद-उल-फितर, जानिए शहर की मस्जिदों में नमाज का समय | Kosar Express

शाही ईदगाह राधागंज में ईद की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग (फाइल फोटो)

आप सभी को कौसर एक्सप्रेस की ओर से ईद मुबारक
देवास। पवित्र रमज़ान माह के बाद खुशियों का त्योहार ईद-उल-फितर कल यानी 21 मार्च को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। 20 मार्च को चांद दिखाई देने के बाद ईद की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुबह से ही नमाजियों की भीड़ मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ेगी।

देवास की ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज का समय इस प्रकार रहेगा:

शाही ईदगाह राधागंज - 10:30 बजे
मर्कज ईदगाह जामा मस्जिद- 10:15 बजे
मोहसिन पूरा मस्जिद - 9:30 बजे
मदीना मस्जिद - 6:50 बजे
गौसिया मस्जिद कंजर मोहल्ला - 9:00 बजे
मोहम्मदिया मस्जिद आनंद नगर - 9:15 बजे
स्वस्तिक नगर मस्जिद - 8:30 बजे
शालीमार कॉलोनी मस्जिद उज्जैन रोड़ - 9:00 बजे
मक्का मस्जिद इटावा - 9:00 बजे
रानी बाग मस्जिद - 8:30 बजे
एक मीनारा मस्जिद - 8:30 बजे
BNP मस्जिद – 8:15 बजे
मस्जिद कुबा – 8:30 बजे
मुस्तफाई मस्जिद मोमिनटोला - 8:00 बजे
नूरी मस्जिद इटावा - 9:00 बजे
जामिया इस्लमिया मदरसा मस्जिद - 8:30 बजे
कस्साबान मस्जिद - 9:00 बजे
पाकीजा मस्जिद - 9:00 बजे
खारी बावड़ी मस्जिद - 8:30 बजे
(जानकारी मिलते ही अन्य मस्जिदों का टाइम अपडेट कर दिया जाएगा, 9826442506 इस नंबर पर आप हमें नमाज का टाइम भेज सकते हैं )

प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देंगे और घरों में सेवइयों की मिठास घुलेगी। ईद का यह त्योहार भाईचारे, प्रेम और खुशियों का संदेश लेकर आता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.