सोमवार, 20 जुलाई 2020

Video | Dewas - निगम अधिकारी पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, कहा मैं कांग्रेस का अध्यक्ष हूं, पहली बार माफ कर रहा हूं | Kosar Express



देवास। कांग्रेस सरकार के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के अधिकारियों के प्रति तेवर चर्चाओं में रहते थे। वार्ड 19 की समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता नगर निगम में ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान ज्ञापन लेने के लिए नगर निगम उपायुक्त वित्त डॉ. पुनीत शुक्ला कुछ देरी से आए तो शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी अधिकारी आर भड़क गए और कहा कि मैं कांग्रेस का अध्यक्ष हूं। पहली बार माफ कर रहा हूं। यह तरीका नहीं चलेगा। इतनी देर तक खड़े रहेंगे क्या? जब अधिकारी ने कहा कि किसी काम में व्यस्त हूं तो शहर अध्यक्ष ने कहा कि यह इंपॉर्टेंट काम नहीं है क्या? पहले सूचना दी थी। हम फोकट में आए हैं क्या? अब आगे से इस तरह की की गलती ना हो इसका ध्यान रखें। आगे से बर्दाश्त नहीं करूंगा। हमें नगर निगम को चलाना आता है। अगली बार आएंगे तो मजमे के साथ धूम-धड़ाके से आएंगे। हमें बैंड बजाना बहुत अच्छी तरह आता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.