सोमवार, 4 नवंबर 2019

Live Video | Dewas - सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी और उनके साथियों ने गिराई पुलिस चौकी की दीवार | Kosar Express

जज रह चुके सांसद पर पहली बार हुआ है मुकदमा दर्ज


  देवास। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और उनके साथियों ने ही रात में जाकर सुभाष चौक पर निर्माणाधीन चौकी की दीवार गिराई थी। पुलिस ने सांसद समेत चार लोगों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में सांसद और उनके साथियों द्वारा दीवार गिराए जाना वीडियो साफ़ दिखाई दे रहा है। सुभाष चौक में अस्थाई पुलिस चौकी के स्थान पर स्थाई निर्माण के रूप में एक पुलिस चौकी बनाई जा रही है। चौकी के पीछे व्यापार करने वाले लोगों को इस पर आपत्ति है। व्यापारियों ने सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को शिकायत की जिस पर सांसद ने पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की और इसी दौरान दोनों में विवाद भी हो गया। देर रात सांसद अपने साथियों के साथ निर्माणाधीन चौकी पर पहुंचे और वहां पर उन्हीं के सामने उनके साथियों ने चौकी की दीवार गिरा दी।

पुलिस ने धारा 353 , 427 , 34 , 506 में मामला दर्ज किया है। धारा 3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम धारा में भी मामला दर्ज । प्रकरण सांसद महेंद्र सोलंकी, शिव शर्मा, सचिन सोनी और संतोष जयसवाल सहित अन्य पर दर्ज हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.