Thursday 22 August 2019

Dewas - रियासत कालीन दिंडी यात्रा 24 अगस्त को | Kosar Express

भजनों के साथ डांडिया खेलती दिखेगी मंडली  

देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गोपाल कृष्ण का जन्मोत्सव सिनियर राजबाड़े में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके चलते जन्माष्टमी महोत्सव पर 24 अगस्त को दिंडी यात्रा निकाली जावेगी। इस यात्रा में श्रीमंत विक्रम सिंह पवार महाराज सा. के साथ परिवार के सदस्य होंगे। इस यात्रा में भजन मंडली, भजन पर नाचते व डांडिया खेलती मंडली भी रहेगी। शहर के मध्य बड़ा बाजार स्थित राजबाड़े से दिंडी यात्रा शाम 5 बजे से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार, शालीनी रोड़, जनता बैंक चौराहा, से होते हुए नयापुरा, मीठा तालाब पर भगवान गोकुल देव व गोपाल कृष्ण का जलाभिषेक कर पुन: बड़ा बाजार होते हुए राजबाडा मंदिर पर पहुंचेगी। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.