गुरुवार, 21 मार्च 2019

Jhabua - खूब उड़ा रंग गुलाल अबीर रही धुलेटी की धूम, एक दूसरे को सूखे रंग लगा कर होली की दी बधाइयां | Kosar Express


झाबुआ। (रहीम शेरानी) जिले भर में होली का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। होली के गीतों पर थिरकते हुए एक-दूसरे को रंग गुलाल अबीर लगाकर होली की शुभ कामनाएं दीं। युवाओं मे पूरे दिन होली का खुमार रहा। बुधवार को रात आठ बजे के बाद से होलिका दहन शुरू हो गया था। होलिका दहन के समय जौ की बालियां दहन की आग में भूनीं। सभी होली से निकले अंगारों को अपने अपने घर ले गए और उसी से चूल्हे में आग सुलगाई। होलिका दहन वाले स्थानों पर रात भर युवा थिरकते रहे। शुक्रवार को धुलेटी के दिन बच्चों में सुबह से ही होली का  रंग चढ़ने लगा था। बच्चों के हाथ में पिचकारी थी बच्चों ने गुब्बारों में पानी भर कर घरों के करीब से गुजरने वालों पर भी छोडे महिलाओं ने घरों में लज्जित पकवान बनाए।   युवाओं की टोली एक दूसरे के घर जाकर रंग गुलाल अबीर से होली खेलने  पहुंचे बच्चों का उत्साह अलग ही नजर आ रहा था। डी जे पर बजने वाले गीतों पर नृत्य करने वालों की भीड़ उमड़ती रही। महिलाओं ने भी टोली बनाकर एक-दूसरे के घर जाकर रंग गुलाल अबीर लगाया और होली के गीतों पर थिरके  दोपहर तक होली का यह खुमार छाया रहा। इसके बाद अगले वर्ष भी ऐसी ही होली बीतने की मंगल कामनाओं के साथ भगवान से प्रार्थना कर स्नान किया।

जुलूस में रंग के पानी से भरे टैंक भी शामिल थे। हुलियारे होली के गीतों पर डांस करते चलते रहे। जो भी रास्ते में आया, उसे हुलियारों ने जमकर रंग लगाया व पानी से भिगोया। रंभापुर में  डी जे की धुन के साथ  नगर के कई युवाओं ने सूखे हर्बल कलरो से होली खेली। यहां पर राम मंदिर ,बस स्टैंड , पुलिस चौकी क्षेत्र पर अच्छा खासा उत्साह देखा गया नगर की कई सामाजिक संगठनों ने होली व धुलेटी के उत्सव में जुलूस निकाला एवं आनंद की अनुभूति की। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.