शनिवार, 22 दिसंबर 2018

Dewas - संस्था कर्मयोग ने गरीबों को गर्म कपड़े एवं कंबल वितरित किए | Kosar Express


देवास। संस्था कर्मयोग द्वारा विगत आठ दिनों से वाट्सअप एवं फेसबुक के माध्यम से ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े, नए एवं पुराने कम्बल आदि संस्था के पास जमा कराने की अपील की गई थी । जिसमें संस्था को जैकेट, कम्बल, स्वेटर आदि प्राप्त हुए। 


शहर के जरूरतमंद लोगों तक संस्था के सदस्यों द्वारा पहुंचाया गया। साथ ही संस्था द्वारा भी नए कंबल जरूरतमंदों को वितरित किए गए। संस्था के सदस्यों ने यह सामग्री शहर के अलग अलग क्षेत्रों से जमा की थी। संस्था सदस्यों द्वारा इटावा, बालगढ़ रोड, बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, जिला अस्पताल एवं अन्य जगह जाकर कम्बल व गर्म कपडों का वितरण किया गया। गर्म कपड़े पाकर लोगों की आंखों में एक अलग सी चमक थी, उन्होंने संस्था सदस्यों का धन्यवाद किया। संस्था ने उन सभी सेवाभावी लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने जरूरतमंदों के लिए सामग्री प्रदान की। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.