देवास। बीएनपी थाना अंतर्गत कृष्ण करीमनगर में एक महिला के साथ लूट की वारदात हो गयी। नकली पुलिस बनकर बाइक से आए दो बदमाशों ने महिला से जेवरात उतरवाए और ले कर रफूचक्कर हो गए।
जानकारी के अनुसार कृष्ण करीम नगर में रहने वाली सविता ठाकुर पति जयसिंह ठाकुर अपने पोते को लेने स्कूल जा रही थी। तभी पीछे से बाइक से दो बदमाश पुलिस वाले बनकर आए और महिला से कहा कि गीता मैडम का मर्डर हो गया है उन्होंने सोने चांदी के जेवरात पहन रखे थे। आप अपने जेवरात निकाल कर रख ले। हम चेकिंग कर रहे हैं। सविता ठाकुर ने जैसे ही अपने जेवरात उतार कर हाथ में रखने लगी तो नकली पुलिस बनकर आये बदमाशों ने कहा हमे जेवरात दिखाओ उसी दौरान बदमाशों ने महिला से जेवरात लिए और मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।
पीडि़त महिला के अनुसार बदमाश एक मंगलसूत्र व कान के टाप्स ले गए जिनकी कीमत करीब 30 से 35 हजार रुपए बताई जा रही है। महिला से अनुसार दोनो बदमाशों ने नकली पुलिस बनकर वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पीडि़त महिला के परिजनों ने थाना बीएनपी पर आवेदन दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.