Sunday 25 November 2018

Video | Dewas - यह कैसी आचार संहिता! आतिशबाजी, नारेबाजी के साथ लहरा रहे थे पार्टी के झंडे | Kosar Express


प्रशासन और पुलिस के सामने जमकर उड़ाई आचार संहिता की छज्जियां, कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को की शिकायत,
मुख्यमंत्री के रोड़ शो के दौरान प्रशासन नजर आया नतमस्तक




देवास। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार आखरी दौर में पहुंच गया है। 26 नवंबर को 6 बजे चुनाव को लेकर प्रचार थम जाएगा। जिसके बाद 28 नवंबर को मतदाता बटन दबाकर प्रत्याशियों की भाग्य का फैसला कर देगा। देवास विधानसभा में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान है। प्रत्याशी के प्रचार को लेकर स्टार प्रचारक और बड़े नेता भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार के पक्ष में केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने जनसभा कर और शाहनवाज हुसैन ने अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में वोट मांगे थे। वहीं शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रोड़ शो कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। तय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री तीन घंटे देरी से आए। जिससे मुख्यमंत्री का इंतजार करते-करते लोगों में मायुसी छा गई । जिसके कारण धीरे-धीरे लोगों ने अपने घर और रूख कर लिया। मुख्यमंत्री तय कार्यक्रम के अनुसार करीब 7 बजे देवास आने वाले थे। लेकिन करीब 3 घंटे देरी से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान रात करीब 10.15 मिनिट पर आए। मुख्यमंत्री चामुंडा काम्प्लेक्स के सामने कार से उतरकर पैदल सयाजी द्वार के लिए चल दिए। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान खुली जीप में भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार के साथ सवार होकर लोगों का अभिवादन कर निकले। जिसके बाद कुछ दूर मुख्यमंत्री पैदल भी चले और लोगों से मौन धारण कर लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने को लेकर समर्थन मांगा।रोड़ शो तहसील चौराहा, नॉवेल्टी चौराहा, सुभाष चौक, गांजा भांग चौराहा,शालिनी रोड़, तुकोगंज रोड़ होते हुए पहुंचकर समाप्त हुआ।

देर रात निकला शहर मे मुख्यमंत्री का काफिला,
विक्रमसिंह पवार ने चलाई शिवराजसिंह चौहान की जीप

आचार संहिता का खुला उल्लघंन

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान रात करीब 10.15 देवास पहुंचे। कार से उतरने के बाद पैदल सयाजी द्वार तक पहुंचे और खुली जीप में सवार होकर रोड़ शो के लिए निकले। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के सामने ही आचार संहिता का उल्लघंन हो रहा था। कोतवाली थाने के सामने तहसील चौराहे पर ही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर नारेबाजी की। प्रशासन और पुलिस के सामने जमकर आचार संहिता की छज्जियां उड़ाई गई। लेकिन रोड़ शो के दौरान प्रशासन ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की और मुकदर्शक बनकर मुख्यमंत्री के काफिले के लिए भीड़ को हटाते नजर आ रहे थे।

कार्यकताओं का उत्साह हुआ नदारद

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 7 बजे को लेकर तैयारी कर रखी थी। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह रात को 10 बजे बाद देवास पहुंचे। तब तक आचार संहिता के नियम के अंतर्गत प्रचार की समय सीमा खत्म हो चुकी थी। जिसको लेकर बैड-बाजे के साथ वापस लौटना पड़ा। जिसके बाद अचार संहिता के नियम की छज्जियां उडाते हुए नारेबाजी कर आतिशबाजी की।

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को की शिकायत

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के देवास और सोनकच्छ में रोड़ शो और आमसभा करने को लेकर कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त, चुनाव आयोग दिल्ली को शिकायत की है कि भाजपा द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का 24 नवंबर को देवास और सोनकच्छ में रोड़ शो और आमसभा का आयोजन किया था। चूकि रात्रि 10 बजे तक ही चुनाव प्रचार की अनुमति रहती है। ऐसे में मुख्यमंत्री रात्रि 10.15 बजे देवास पहुंचे और 10.55 बजे तक रोड़ शो का आयोजन किया। साथ ही जानकारी के अनुसार रिटर्निंग ऑफिसर देवास से मुख्यमंत्री के स्वागत हेतु केवल 11 मचों की ही अनुमति ली गई थी और हकीकत में 100 से ऊपर मंच लगाए गए थे। इतना नहीं इस रोड़ शो के दौरान नारेबाजी एंव फटाके भी फोड़े गए। इसी तरह सोनकच्छ में भी रोड़ शो रात्रि 11.20 से 11.45 बजे तक किया। मुख्यमार्ग से रोड़ शो किया गया। उसकी अनुमति ही नहीं ली गई। मुख्यमंत्री को केवल मंडी में सभा हेतु बायपास से आना था। बिना अनुमति के रोड़ शो किया गया। भाजपा के पक्ष में नारेबाजी एवं फटाके भी फोडे गए है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर अचार संहिता के उल्लघंन को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

इनका कहना है

निर्वाचन के नियम के अंतर्गत रात 10 बजे बाद किसी तरह का प्रचार प्रसार नहीं होगा। ऐसा नहीं है कि झंडे नहीं लहरा सकते है। लेकिन किसी तरह का प्रचार प्रसार नहीं किया जा सकता है। रात 10 बजे बाद रोड़ शो को लेकर निर्वाचन अधिकारी डीएम साहब से चर्चा करेंगे कि उसको लेकर निर्वाचन के क्या नियम है।

जीवनसिंह रजक

एसडीएम, देवास। 












No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.