गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018

Dewas - सेवादल जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ के मामलें में केस दर्ज | Kosar Express


देवास। राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में नाहर दरवाजा पुलिस ने सेवादल के दो पदाधिकारियों के खिलाफ बुधवार रात केस दर्ज कर लिया। उल्लेखनीय है कि 26 अगस्त को कांग्रेस ने सेवादल के संस्थापक डॉ. एनएस हार्डीकर की पुण्यतिथि मनाई थी। इस दौरान कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का स्वरूप परिवर्तित कर दिया था। तिरंगे के बीच में जहां सफेद पट्टी पर अशोक चक्र बना रहता है उसे स्याही से चरखे में बदल दिया गया था।

इसके बाद 1 सितंबर को भाजयुमो ने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया था और कार्रवाई करने की मांग की थी। जांच के बाद बुधवार रात नाहर दरवाजा पुलिस ने कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह दरबार व शहर अध्यक्ष अजीत भल्ला के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.