पुलिस ने किया शादी कराने का वादा तो 12 घंटे बाद कर दिया रिहा,
परिवार को भी बना रखा था बंधक
![]() |
मिसरोद इलाके रोहित सिंह नाम के एक सिरफिरे ने मुंबई की एक मॉडल को युवती के ही फ्लैट में बंधक बना लिया। |
एसपी राहुल लोढ़ा ने बताया कि पुलिस ने अंदर जाने की कोशिश की तो लड़के ने एक एसआई पर कैंची से हमला कर दिया था। उसके पास एक कट्टा और चाकू भी था। लड़के का नाम रोहित सिंह है और वह अलीगढ़ उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। वह मुंबई में मॉडलिंग करता था और यहीं उसकी युवती से मुलाकात हुई। वह युवती से शादी करना चाहता है।
वीडियो कॉल के जरिए दिनभर बातें करता रहा
रोहित दिनभर वीडियो कॉलिंग के जरिए मीडिया से बात करता रहा। युवक का दावा है कि वह गुरुवार रात 11.30 बजे कमरे में आया। उधर, युवती के परिवार का कहा कि युवक 7 बजे कमरे में घुसा था। रोहित ने एक वीडियो में आरोप लगाया- पुलिस ने कमरे में घुसकर मारपीट की। चाकू और डंडों से हम दोनों पर हमला किया। बाद में उसने पानी, मोबाइल चार्जर और कॉटन मांगा, जो उसे बाल्टी के जरिए दिया गया। इसके बाद उसने विक्ट्री साइन और कलाई दिखाई।
रोहित के पिता भोपाल के लिए निकले:
लड़के ने शर्त रखी थी कि जब तक उसके पिता नहीं आते, वो दरवाजा नहीं खोलेगा। पुलिस ने बताया कि युवक के पिता अलीगढ़ से भोपाल के लिए निकल चुके हैं। इसबीच, एक वीडियो कॉल में लड़की नजर आई। रोहित ने दावा किया था कि लड़की ठीक है और दोनों ने शादी के लिए स्टाम्प पेपर साइन कर चुके हैं। इसमें लड़की का बयान एवं हस्ताक्षर हैं। लिखा है कि हम दोनों शादी करना चाहते हैं। यदि शादी नहीं हुई तो हम जी नहीं पाएंगे। खाली स्टाम्प पेपर्स रोहित ने किडनैपिंग के बाद मंगवाए थे। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि लड़की ने खुद हस्ताक्षर किए हैं या रोहित ने उससे ज़बरदस्ती करवाए हैं
लड़की ने फरवरी में रोहित के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ की शिकायत मिसरोद थाने में दी थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अगले ही दिन उसे जमानत मिल गई थी।
ये भी पढ़े -
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.