शुक्रवार, 13 जुलाई 2018

देवास - पार्षद, पति के साथ नाले में पैर डाल कर धरने पर बैठीं | Kosar Express

वार्ड की समस्याओ को ले कर पार्षद अपने पति के साथ नाले में पैर डाल के अनशन पर बैठ गईं  
वार्ड क्र. 7 की पार्षद शहनाज खान और उनके पति रईस खान 
देवास। घटना शुक्रवार सुबह की है जब वार्ड क्र. 7 की पार्षद शहनाज खान अपने पति के साथ वार्ड की समस्याओ को ले कर विरोध प्रदर्शन करते हुए गंदे नाले में पैर डाल कर अनशन पर बैठ गईं।

जानकारी के अनुसार पार्षद के वार्ड में बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के कारण वह पानी भर जाता है और लोगो के घर में घुस जाता है। यहाँ के मार्ग की भी हालत खराब बताई जा रही है। और आज सुबह एक स्कूल जाती बच्ची नाले में गिर गयी थी। जिसकी वजह से विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन करते हुए पार्षद और उनके पति गंदे नाले में पैर डाल कर अनशन पर बैठ गए। साथ में वार्डवासी भी उपस्थित थे। 

पार्षद और उनके पति 4 घंटो तक नाले में पैर डाल कर बैठे रहे। कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के आने के बाद नगर निगम अधिकारी से बात की गयी। उनके आश्वासन देने के बाद ये लोग धरने पर से उठे। बताया जा रहा है कि 4 साल पहला नालिया बनाने के लिए आवेदन दिए गए थे। लेकिन निगम अधिकारियो द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.