शनिवार, 14 जुलाई 2018

मंत्री को जूते मारने वाले को 1 लाख रुपए का इनाम | Kosar Express

महाकाल का अपमान करने वाले मंत्री को जूते मारने पर मिलेगा एक लाख का इनाम

विवादित पोस्टर जिसमे नेताओ के फोटो ऊपर है और भगवान महाकाल का फोटो नीचे है 
उजजैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा से जुड़े विवादित पोस्टर को लेकर ऊर्जा मंत्री पारस जैन फंस गए हैं। इस पोस्टर में महाकाल के अपमान किया गया है। इसमें नेताओं को ऊपर और महाकाल मंदिर नीचे दिखाया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता विनायक परिहार ने मंत्री जैन को दस जूते मारने वाले को एक लाख रुपए का नगद देने का ऐलान किया है। वहीं, कांग्रेस ने इस पोस्टर पर आपत्ति जतााई है।



चुनाव से पहले महाकाल की नगरी उज्जैन से आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इधर, उज्जैन के नाना खेड़ा मैदान में होने वाले कार्यक्रम को छपवाए गए पोस्टर विवादों में आ गए हैं। इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की तस्वीर को ऊपर स्थान दिया गया है, जबकि महाकाल की तस्वीर नीचे लगाई गई है। इसके बराबर में ऊर्जा मंत्री पारस जैन की फोटो है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता विनायक परिहार ने ट्वीट कर जैन को दस जूते मारने वाले को एक लाख रुपए नगद देने की घोषणा की है। इधर, इस पोस्टर प्रदेश कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।

कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर इसका विरोध जताया है। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है ये स्थिति है प्रदेश के मंत्रियो की...इनके लिये नेता पहले और भगवान महाकाल बाद में...जनआशीर्वाद यात्रा के प्रचार- प्रसार में नेता के फोटो ऊपर और भगवान महाकाल का फोटो उनके नीचे.. धर्म के ठेकेदार।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.