भोपाल। नर्मदा परिक्रमा से लौटे दिग्विजय सिंह ने कहा था कि अब वो अपनी राजनीति का तरीका बदलेंगे परंतु मौका मिलते ही उन्होंने एक बार फिर आरएसएस को निशाने पर ले लिया। जबलपुर में राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विधिक विमर्श में संविधान पर चर्चा करते हुये कहा किए इस समय देश में वे राज कर रहे हैंए जिन्होंने संविधान की प्रतियां जलाई थीं। इन्हें बाबा साहब आंबेडकर पर विश्वास नहीं है।
जबलपुर में शनिवार को कांग्रेस विधिक विमर्श कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। इस कॉनक्लेव में शामिल पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा किए कांग्रेस का लीगल सेल उन गरीबों को न्याय दिलाता हैए जिनके पास वकीलों को देने के लिए फीस नहीं है। इसकी व्यवस्था विवेक तन्खा को करनी चाहिए। मध्यप्रदेश में वकीलों को कांग्रेस से जोड़ने का काम विवेक तन्खा ने किया है यह अद्भुत है।
बता दें कि दिग्विजय सिंह पहले भी आरएसएस पर सीधे हमला किया करते थे। इसी के चलते सोशल मीडिया पर उन्हे लगातार ट्रोल किया जाता था। दिग्विजय सिंह भाजपा और आरएसएस के खिलाफ बोलने का वो कोई भी मौका नहीं छोड़ते थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.