Thursday 28 October 2021

Video | Dewas - शराब की पेटियां ले जाते हुए कांग्रेसियों ने पकड़ा वाहन, भाजपा नेता पहुंचे छुड़वाने, हुई जमकर बहसबाजी | Kosar Express

 



  • कांग्रेस का आरोप - चुनाव में बांटने के लिए ले जाई जा रही थी शराब

देवास। मध्यप्रदेश में 30 अक्टूबर को खंडवा लोकसभा सीट के साथ-साथ तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव है। इसके लिए प्रचार-प्रसार बुधवार शाम थम गया था। इसके बाद बिना शोर-शराबे का प्रचार जारी है। लेकिन अब शराब बांटने जैसे मामले सामने आ रहे हैं। भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गया है। जी हाँ, गुरुवार को खंडवा लोकसभा सीट की बागली विधानसभा क्षेत्र में ऐसा ही हुआ। आपको बता दे कि देवास जिले की बागली विधानसभा सीट खंडवा संसदीय क्षेत्र में आती है। कांग्रेस ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष और जिला महामंत्री पर शराब बांटने के आरोप लगाए। शराब से भरी गाड़ी भी पकड़ी। वहीं भाजपा नेता इन आरोपों को गलत बता रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक बागली विधानसभा क्षेत्र के चापड़ा कस्बे के श्यामनगर में शराब से भरी एक गाड़ी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक पटेल व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने पकड़ा। काफी देर तक गहमागहमी हुई। इसके बाद कांग्रेस ने कुछ वीडियो जारी किए जिसमें शराब की गाड़ी के साथ भाजपा जिला महामंत्री पोपेंद्रसिंह बग्गा और बागली के भाजपा मंडल अध्यक्ष टिकेंद्रप्रताप सिंह दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि दोनों मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब बांट रहे हैं। जिलाध्यक्ष अशोक कप्तान ने बताया कि उक्त मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस प्रशासन के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया है।


बागली तहसीलदार राधा महंत ने बताया कि कंट्रोल रूम से हमारे पास फोन आया था कि चापड़ा में ग्रामीणों के द्वारा शराब पकड़ी गई है। वहां जाकर पंचनामा बनाया गया। करीब दो लाख की शराब जप्त की गई है। साथ में एक वाहन भी जप्त किया गया।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.