Friday 2 July 2021

Video | Dewas - नेमावर हत्याकांड के आरोपियों के मकान को प्रशासन ने तोड़ा, एक ही परिवार के पांच लोगों को मारकर जमीन के गाढ़ दिया था | Kosar Express

 


  • नेमावर की घटना अत्यंत जघन्य, इस तरह की घटनाओ के अपराधियों को बख्शा नही जाएगा- कलेक्टर शुक्ला
  • दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए त्वरित न्यायालय में होगी सुनवाई  - एसपी डॉ सिंह
  • देवास जिले में जिला प्रशासन ने नेवावर हत्या कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र सिंह चौहान के मकान और दुकान को किया ध्वस्त
  • आरोपी विवेक तिवारी का  2 हजार स्क़वेर फ़ीट में बना मकान भी तोड़ा


देवास। देवास जिले में आज जिला प्रशासन ने नेवावर हत्या कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र सिंह चौहान पिता लक्ष्मण सिंह चौहान वार्ड नंबर 10 रेत नाका नेमावर की 4 हजार 500 स्क़वेर में  तीन दुकान और दुकान के पीछे मकान को तोड़ने की कार्यवाही की। प्रशासन ने एक और आरोपी विवेक तिवारी पिता कमल किशोर लक्ष्मीनारायण तिवारी का  वार्ड नम्बर 14 में 2 हजार स्क़वेर फ़ीट में बना मकान तोड़ने की कार्यवाही की। इस दौरान कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, एसपी डॉ शिव दयाल सिंह,  एसडीएम खातेगांव श्री त्रिलोचन  गौड़, एएसपी की सूर्यकांत शर्मा, डीएसपी श्री किरण शर्मा, नगर परिषद सीएमओ, बड़ी संख्या में जिला प्रशासन, पुलिस और नगर परिषद की टीम उपस्थित थी।


कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने कहा कि नेमावर की घटना अत्यंत जघन्य थी। इस तरह की घटनाओ के अपराधियों को बख्शा नही जाएगा। अपराधियों को चिन्हित करके उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों की अवैध संपत्ति और अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्यवाही की जा रही है। आज  मुख्य आरोपी सुरेन्द सिंह चौहान के लगभग 4 हजार 500 स्क्वेयर फ़ीट में बने अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की गयी है। इससे स्पष्ट मैसेज जाता है कि कोई भी इस तरह का अपराध करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है।  सभी आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। न्यायिक कार्यवाही और अवैध संपत्ति तोड़ने कार्यवाही आगे भी इस तरह जारी रहेगी। 


एसपी डॉक्टर शिव दयाल सिंह ने कहा कि हम सभी साक्ष्य ईक्कट्ठा कर रहे हैं। अपराध को हमने चिन्हित अपराधों की श्रेणी में रखा गया है। हमारी कोसिस है आरोपीयो को जल्दी से जल्दी सजा दिलवाई जाए। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले इसलिये त्वरित न्यायालय में सुनवाई  करके आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। सभी आरोपियों आपराधिक रिकॉर्ड देखे जा रहे है। सभी आरोपियों की प्रोपटी की जानकारी ले जा रही है। यदि कोई अवैध निर्माण पाया जाता है तो अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। आरोपियों के अन्य स्रोतों की जानकारी ली जा रही है। आरोपियों पर अन्य जिलों में कोई आपराधिक रेकॉर्ड  भी देखा जा रहा है। आपराधिक रिकॉर्ड पाए जाने पर उन पर भी कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.