Monday 1 February 2021

Video | Dewas - आर्मी भर्ती के ट्रायल लेने आये उज्जैन के लड़कों का देवास के लड़कों से हुआ झगड़ा, बस के कांच फोड़े | Kosar Express

 


देवास। शहर में आगामी मार्च महीने में आर्मी की रैली भर्ती का आयोजन होना है। जिसकी तैयारी हेतु हजारों की संख्या में लड़के शहर व आस-पास से रोज मैदान पर पहुंचते हैं। वही आज उज्जैन से भी बस भरकर लड़के देवास के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम पहुंचे थे जो आगामी आगामी रैली भर्ती की तैयारी हेतु स्टेडियम पहुचे थे। वही जानकारी अनुसार उज्जैन के व देवास के लड़कों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई बात इतनी बढ़ गई कि वहा हाथापाई भी हुई वहीं घटना में उज्जैन से आई बस को भी फोड दिया। सूचना मिलते ही मौके पर 100 डायल भी पहुची थी जिसने मौके पर लड़को को समझाइश दी थी लेकिन कुछ लड़कों द्वारा समझाइश ना मानते हुए बस व मैजिक में तोड़-फोड़ की है। वही आद्योगिक थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना में 3 युवकों को चोट आई है जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.