Monday 24 February 2020

Video | Dewas - गैस के बढ़ते दामों को लेकर युवक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, चूल्हा जलाकर रोटियां सेकी | Kosar Express


देवास। मोदी सरकार के रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर युवक कांग्रेस ने अनूठा प्रदर्शन किया। चामुंडा कांप्लेक्स के समीप ठेले पर कोयले व लकड़ी से रोटियां सेंकी और मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस अनूठे प्रदर्शन को देखने के लिए आसपास कई लोग भी मौजूद रहे। आमजन का कहना था कि वाकई में गैस सिलेंडर का भाव आसमान को छू रहे हैं, बढ़ते दामों पर नियंत्रण होना चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार हाय-हाय गैस के दाम वापस लो जैसे नारे लगाए। रोटी बनाने की कमान कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने संभाली थी। कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी के विरोधी में बैनर भी लगा रखे थे। यहां विरोध प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.