Thursday 1 August 2019

Video | Dewas - भाजपा पार्षदों के काम अटकने के कारण निगम में झांझ मंजीरे बजा कर किया प्रदर्शन | Kosar Express


देवास। प्रदेश में भाजपा की सरकार क्या गई कि देवास नगर निगम में भाजपा पार्षदों के कार्य नहीं हो रहे हैं। जबकि देवास सांसद, विधायक, महापौर यहां तक कि परिषद भी भाजपा की फिर भाजपा पार्षदों के वार्ड में कार्य किस कारण नहीं हो रहे हैं। भाजपा पार्षद मनीष सेन का आरोप है कि कहीं न कहीं सरकारी अधिकारी व कर्मचारी कांग्रेस के इशारों पर कार्य कर रहे हैं, आयुक्त भेदभाव कर रही हैं, और अधिकारी कांग्रेस के कहे अनुसार कार्य कर रहे हैं, क्या जब भाजपा की प्रदेश में सरकार थी तब यही रवैया कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड में अपनाया जा रहा था जो आरोप भाजपा पार्षद आयुक्त पर लगा रहे हैं या फिर आम जनता के सामने नौटंकी कर रहे हैं, प्रदेश में भाजपा की सरकार रही तब तक भाजपा पार्षदों के वार्ड में खूब काम हुए। यही नहीं भाजपा पार्षदों के मुंह लगे ठेकेदारों को भी खूब काम मिला। लेकिन जैसे ही राज्य में कांग्रेस की सरकार आई उसने सख्ती दिखाना शुरू की। नगर निगम आयुक्त के रूप में संजना जैन को भेजा गया। उसके बाद बीजेपी पार्षदों ने आरोप लगाना शुरू किया कि मैडम राजनीति कर रही है, और लगातार भाजपा पार्षदों के वार्ड में काम बंद हो रहे हैं। चुनाव सर पर होने के कारण बीजेपी पार्षद चिंतित है हालांकि अंदर की बात यह है कि कई ठेकेदारों के पेमेंट रूके हुए हैं भुगतान न होने के कारण काम बंद हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.