Saturday 13 October 2018

Video: Dewas - पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा - बांगर | Kosar Express

भाजपा 35 वर्षो से एक ही परिवार को विधायक का टिकट दे रही है


देवास। विधानसभा चुनाव को दोनों प्रमुख पार्टी कांग्रेस और भाजपा नेता किसी तरह भी टिकट मिल जाए उसकी जुगाड़ में लगे हुए है। दोनों पार्टियां एक दूसरी की सूची के इंतजार में है। वहीं दोनों पार्टीयां गुप्त बैठक लेकर चुनाव की रणनीति तय कर रही है। कांग्रेस को जल्द की सूची जारी होने का इंतजार है। देवास विधानसभा में कांग्रेस के कई उम्मीदार मुगेरीलाल के हसीन सपने की तर्ज पर टिकट की चाह में है। वहीं भाजपा से एक बार फिर पैलेस को ही टिकट मिलना तय माना जा रहा है। इसको लेकर भाजपा के कद्दावर नेता मैदान में उतरकर विरोध कर रहे है। इससे ऐसा लगता है कि इस बार भाजपा में टिकट को लेकर मामला दिलचस्प होने वाला है। भाजपा के कद्दावर नेता वर्तमान में पार्टी के इटावा वार्ड क्रंमाक 9 के पार्षद और जिला योजना समिति के सदस्य ने साफ तौर पर कह दिया है कि भाजपा ने वंशवाद कायम रखा तो वो स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लडेंगे। अगर ऐसा होता है इससे भाजपा को नुकासान होगा और कांग्रेस को फायदा मिलेगा। अब देखना इस बार का विधानसभा चुनाव देखना दिलचस्प होगा।


इटावा के वार्ड क्रंमाक 9 के पार्षद व जिला योजना समिति के सदस्य दिलीप बांगर भाजपा के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते है। बांगर ने भाजपा के वंशवाद को लेकर खुले रूप से कहा कि अगर भाजपा ने वंशवाद कायम रखा तो वो स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लडेंगे। वंशवाद को खत्म कर किसी भी निष्ठावान कार्यकर्ता को टिकट देती है तो हम सब मिलकर पार्टी को विजय दिलायेंगे। उनका कहना है कि भाजपा 35 वर्षो से एक ही परिवार को विधायक का टिकट दे रही है। प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वंशवाद के विपरीत बात करते है। बांगर का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व से उन्होंने आग्रह किया है कि कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए। देवास में जो वंशवाद है उसे खत्म करना चाहिए। देवास में 35 वर्षो से किसी कार्यकर्ता का विकास नहीं हुआ है। एक ही परिवार का विकास हुआ है। इस परिवार ने कई बार पार्टी के विपरीत काम किया है और पार्टी की पीठ में छुरा घोपा है। बांगर ने कहा कि उन्हें भाजपा से सभापति का उम्मीदवार बनाया था लेकिन उसके विपरीत निर्दलीय उम्मीदवार को सहयोग कर उसे जिताया था। 35 वर्षो से देवास का विकास नहीं विनाश हुआ है। 300 से अधिक कंपनियां थी। जब से स्व. तुकोजीराव पवार विधायक बने सारी कंपनियां बंद हो गई। 35 वर्षो से इस परिवार ने देवास के लिए कुछ नहीं किया सिर्फ गुमराह किया है। अब शहर को विनाश की नहीं विकास की जरूरत है इसलिए वंशवाद को खत्म करना जरूरी है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.