Friday 3 August 2018

जिलाध्यक्ष की रैली में हवाई फायर, भाजपा नेता पर FIR | Kosar Express

उज्‍जैन में रैली में फायर करने वाले भाजपा नेता विशाल राजोरिया पर केस

उज्जैन। भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष की रैली में हर्ष फायरिंग करने वाले पार्टी के खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष विशाल राजोरिया पर गुरुवार देर रात माधवनगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सचिन अतुलकर ने केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने धारा 336 के तहत मामला दर्ज किया है।

भाजपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के स्वागत में गुरुवार दोपहर रैली निकाली गई थी। रैली भाजपा के फ्रीगंज स्थित लोकशक्ति कार्यालय के बाहर पहुंची थी। यहां भाजपा खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष विशाल राजोरिया ने बंदूक लहराते हुए एक के बाद एक लगातार 5 हवाई फायर किए।

इस दौरान वे बंदूक को ऊपर-नीचे कर रहे थे। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसके बाद एसपी सचिन अतुलकर ने तत्काल माधवनगर प्रभारी टीआई लिविन खेस्स को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने विशाल राजोरिया के खिलाफ धारा 336 के तहत मामला दर्ज किया है। धारा 336 के तहत 3 माह की कैद व जुर्माने की सजा है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.