Friday 3 August 2018

108 एंबुलेंस ने ऑटो को पीछे से मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत, 10 घायल | Kosar Express

फोरलेन पर महिलाओं से भरे एक ऑटो को पीछे से 108 एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवती व युवक की मौत हो गई। सभी लोग काम पर जा रहे थे

धार। धामनोद में शुक्रवार सुबह ऑटो और 108 एंबुलेंस की टक्कर में 2 लोगाें की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए थे। हादसा एबी रोड पर सांई कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुआ। सभी घायलों को धामनोद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है।

मिली जानकारी अनुसार सुबह करीब 8 बजे धामनोद से 12 श्रमिक ऑटो में सवार होकर एबी रोड स्थित मराल कंपनी में काम करने जा रहे थे। जैसे ही इनका ऑटो सांई कॉलोनी के सामने पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, पीछे से आ रही एंबुलेंस 108 ने टक्कर मार दी। एंबुलेंस की स्पीड ज्यादा होने से ऑटो पलटी खा गया और कुछ लोग ऑटो के नीचे दब गए, जबकि कुछ दूर जा गिरे। ऑटो के नीचे आने से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 10 लोग घायल हो गए। राहगीरों द्वारा मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को धामनोद अस्पताल ले गई।

हादसे में दो की मौत 
अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन पिता ओंकार उम्र 45 निवासी धामनोद और सरिता पिता सुखराम 20 काली बावड़ी की मौत हो गई।

हादसे में 10 लोग घायल  
हादसे में सुनीता पिता ताराचंद (19) बालीपुर, सरिता पिता मुकेश (21) सेमल्दा, रोशनी पति गोलू (23) काल्यम पुनर्वास, शर्मिला पिता कालू सिंह (21) बीड़मपुरा, संजू पिता गब्बू सिंह (20) धामनोद, अनीता पति राकेश (25) काल्यम पुनर्वास, मंजू पिता राम सिंह (22) लुन्हेरा बुजुर्ग, संगीता पिता मडिया (21) लुनेरा बुजुर्ग, भगवती पिता गोविंद (18) रामा धामा और सलमान नफीसा बी (26) खल बुजुर्ग घायल हो गए।


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.