शुक्रवार, 3 अगस्त 2018

भाजपा में फिर फेरबदल, दो जिलों के अध्यक्ष बदले | Kosar Express

पूर्व विधायक गोपीकृष्‍ण नेमा इंदौर शहर भाजपा अध्‍यक्ष, पटेल जबलपुर ग्रामीण अध्‍यक्ष बने
भोपाल। चुनाव से पहले मध्य प्रदेश भाजपा में फेरबदल का दौर जारी है| अब तक आठ जिला अध्यक्षों को बदला जा चुका है| अब दो और जिलों के अध्यक्ष बदले गए हैं| इंदौर और जबलपुर में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है| इंदौर नगर में गोपीकृष्ण नेमा को अध्यक्ष नियुक्त किया है, वहीं जबलपुर ग्रामीण में ओमप्रकाश पटेल अध्यक्ष बनाये गए हैं| दोनों जगह अध्यक्ष रहे नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.