Thursday 29 March 2018

भगवान महावीर के दो चांदी के रथों ने नगर बनाया महावीरमय




झूमते नाचते अपूर्व उत्साह के साथ मनाया गया महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महावीर जयंती

पगड़ी और वाहनधारी नारी शक्ति ने दिया स्वच्छा, बेटी बचाओ, जल बचाओ का संदेश
देवास। श्श्जियो और जिने दो्य्य का अमर संदेश देकर दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले जैन जगत के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामीजी का जन्म कल्याणक दिवस महावीर जयंती  देवास नगर के समग्र जैन समाज द्वारा अपूर्व उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई।  बडनगर के प्रसिद्ध बैंड के भजनों की धुन पर नवयुवकों की विशाल टोली थिरकते एवं नृत्य करते हुए चल रही थी। श्रद्धालुओं ने महावीर प्रभु के जन्मोत्सव की खुशीयां झूूमते- नाचते गातेे हुए मनाई । एक श्वेताम्बर समाज का तथा एक दिगम्बर समाज के नवनिर्मित चांदी के सुसज्जित रथ में बैठकर जब भगवान महावीर स्वामी नगर भ्रमण पर विशाल शोभा-यात्रा के साथ निकले तो श्रीफल एवं अक्षत से अपने प्यारे प्रभु की अगवानी के लिये श्रद्धालु दौडे चले आये। पहली बार शोभा यात्रा में दो चांदी के रथ निकले। इसकी छटा से संपूर्ण नगर महावीरमय बन गया। इस अवसर पर  शोभायात्रा का मार्ग में अनेक धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक एवं राजनैतिक संस्थाओं ने भव्य स्वागत किया।
प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ और जल बचाओ अभियान की ओर जैन समाज की ओर से कदम बढ़ाते हुए पगड़ीधारी नारी शक्ति का एक विशाल समूह वाहन पर सवार होकर विभिन्न स्लोगन द्वारा स्वच्छता, बेटी बचाओ एवं जल बचाओ का दिव्य संदेश देते हुए चल रही थी जो कि आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी। शोभायात्रा के अंतिम छोर पर एक विशेष वाहन की व्यवस्था की गई जिसमें शोभायात्रा में उपयोग किए गए डिस्पोजल एवं फूलों को एकत्रित करके स्वच्छ भारत, सुंदर देवास,स्वस्थ समाज का संदेश नगरवासियों को दिया गया।
इस विशाल आयोजन में समिति के अध्यक्ष  दीपक जैन , महासचिव शैलेन्द्र चैधरी एवं पदाधिकारी  विलास चैधरी, भरत चैधरी, अतुल जैन, पारस जैन, अरूण मूणत , अशोक जैन मामाजी, किशोर महाजन राजेश जैन, संजय कटारिया ,  राकेश तरवेचा,विमल रॉका, अजय मूणत ने सहयोग प्रदान किया। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में नगर के सभी जैन मंदिरों में अनेक विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। जैन धर्मावलंबियों ने अपने निवास स्थान पर केशरिया ध्वज फहराये तथा दीपक जलाये। साथ ही सभी जैन मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई।
आकर्षक शोभायात्रा का नजारा
मुख्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा प्रातरू 8.30 बजे श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड से निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरूष तथा बच्चें शामिल थे। नव युवक एवं नवयुवतियों ने विशेष परिधान धारण किए थे। विशाल जनसमुदाय को समाहित किये हुए यह शोभायात्रा अनेक आकर्षणों से सुसज्जित थी।  सबसे आगे अश्वारोही दल केशरिया ध्वज थामें चल रहा था।  नवयुवकों में अपूर्व उत्साह था, जो देखते ही बनता था।  बालिकाएं आकर्षक डांडिया रास प्रस्तुत कर रही थी। महिलाओं की विशाल संख्या मस्तक पर 108 कलश लेकर कतारबद्ध चल रही थी। इसके बाद चांदी के दो सुसज्जित रथ में विराजमान थे प्रभु महावीर स्वामी। भगवान की एक झलक पाने के लिये श्रद्धालुओं में होड़ लगी हुई थी। प्रभु की मनोहारी प्रतिमा झांकी नगरवासियों का मन मोह रही थी। सम्पूर्ण वातावरण भगवान महावीर की जय-जयकार एवं श्श्भगवान महावीर का अमर संदेश जियो और जिने दो्य्य के नारों से गुंजायमान हो रहा था। महिलाओं का विशाल समूह मंगल गीत गाते हुए चल रहा था। 
शोभायात्रा वर्धमान जैन स्थानक, श्री आदेश्वर मंदिर बड़ा बाजार,आदिनाथ चैक, श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर मंदिर कवि कालिदास मार्ग, श्री चन्दाप्रभु मंदिर एम.जी. रोड़, श्री चन्दाप्रभु माणिभद्र मंदिर सुतार बाखल , जवाहर चैक, श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर होकर श्रमण संस्कृति सदन नयापुरा पर समाप्त हुई। श्रमण संस्कृति सदन में श्री जी का अभिषेक हुआ। रात्रि को सभी जैन मंदिरों में महाआरती एवं भक्ति भावना के विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये। श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर आवास नगर एवं श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर अलकापुरी से भी भव्य कलश यात्रा निकाली गई।




ये थे विशेष अतिथि इस भव्य कार्यक्रम के
  समारोह में मुख्य अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर सुभाष शर्मा, महाराज विक्रमसिंह पवार, भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, निगम आयुक्त विशालसिंह चैहान, संघ प्रचारक नंददास, कमल बैरवा, संजय आचार्य, एस.डी.एम. पुरूषोत्तम कुमार, पा.पु.नि. अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओम जोशी, सांसद प्रतिनिधि राजीव खंडेलवाल, कांगे्रस प्रदेश महामंत्री मनोज राजानी, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, रेखा वर्मा, जयप्रकाश शास्त्री,  जाकिर उल्लाह खान , संतोष मोदी, रमेश व्यास, बसंत चैरसिया, रामेश्वर जलोदिया,  आदि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
अनेक संस्थाओं ने किया स्वागत
शोभायात्रा का मार्ग में नगर पालिक निगम, नगर सुरक्षा समिति, जागरण टोली,  विश्व हिन्दू परिषद, मॉं चामुण्डा सेवा समिति, भाजपा नगर मंडल , नगर कांग्रेस कमेटी, पाश्र्वनाथ नवयुवक मण्डल, नवकार सेवा संस्थान, दर्पण प्रेस परिवार, नेशनल युनिटी गु्रप, महावीर मण्डल, चंदना बालिका मण्डल, इकरा पब्लिक स्कूल, मोढ मांडलिया वणिक गुजराती समाज, अलंकार मार्केट व्यापारी एसोसिएशन, फोटोग्राफर एसोसिएशन, गौतम गु्रप, सक्षम जीव जन संस्था, भारतीय जैन युवा मंच, माणिभद्रवीर मण्डल, जैन युथ फेडरेशन, भारत विकास परिषद चामुण्डा एवं मुख्य शाखा, गोल्डन क्लब, किराना व्यापारी एसोसिएशन, शिव शक्ति सेवा मण्डल, जैन सोश्यल गु्रप, दिगम्बर जैन सोश्यल गु्रप, दिगम्बर जैन महिला मण्डल, अग्रवाल समाज, मनकामनेश्वर सेवा समिति,  अखिल भारती ब्राह्मण महासंघ, माहेश्वरी समाज, जैनम यूथ फेडरेशन, अयोध्या विचार मंच, सिन्ध हिन्दू पंचायत, सिक्ख समाज गुरूसिंघ सभा, आदेश्वर नवयुवक मंडल, भारती जैन मिलन गु्रप,  जैन सोश्यल गु्रप यंग, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, स्वर्णकार समाज, संतोष मोदी मित्र मण्डल, मिठाई एवं नमकीन विक्रेता संघ, स्वर्णकार समाज,  खाटू श्याम सेवा समिति, संस्था गौरवमयी, कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन, केमिस्ट एसोसिएशन, पुस्तक एवं स्टेशनरी एसोसिएशन, वर्धमान स्थानकवासी संघ, चन्दा प्रभुजी एवं माणीभद्र मंदिर नवयुवक मण्डल आदि अनेक धार्मिक, सामाजिक ,राजनैतिक एवं व्यापारिक संस्थाओं ने भव्य स्वागत किया।
इन स्थानों पर हुआ अन्नदान
शोभायात्रा समाप्ति के पश्चात् मंडी धर्मशाला एवं श्रमण संस्कृति सदन पर स्वामी वात्सल्य आयोजित किया गया, जिसके सहयोगी नरेश जावंतराज भण्डारी फाईल्स परिवार थे।  हामूखेड़ी एवं इटावा स्थित कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगो के कुष्ठधाम एवं वृद्धाश्रम पर जाकर भोजन वितरित किया गया। अन्नदान  दिलीप पुखराज दोशी मालवा स्ट्रीप, अरिहंत किराना स्टोर्स, नेहा मिलिंद सोलंकी, डॉ. प्रमोद मनीषा बापना द्वारा किया गया। नवकारशी देवेन्द्र कुमार संजय कुमार कटारिया द्वारा आयोजित की गई।

संस्थाओ के प्रति किया आभार व्यक्त
महावीर जयंती उत्सव समिति के संरक्षक पारस जैन, नरेश भण्डारी, दिलीप दोशी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, प्रेस जगत एवं सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संस्थाओं तथा श्रद्धालु जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।         

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.