शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025

Dewas - मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की बाइक से की थीं कई अन्य वारदातें | Kosar Express



देवास। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह न केवल वाहन चोरी करता था, बल्कि चुराई गई मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कर क्षेत्र में कई अन्य चोरियों को भी अंजाम देता था।


घटना का संक्षिप्त विवरण और कार्रवाई

चोरी की घटना: फरियादी सोहेल मंसूरी पिता अफजल मंसूरी (उम्र 24 साल, निवासी क्षिप्रा, देवास) ने दिनांक 18.05.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी सफेद रंग की टी.वी.एस. अपाचे मोटरसाइकिल दिनांक 12.05.2025 की रात को चोरी हो गई थी।


अपराध पंजीयन: थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास में अपराध क्रमांक 454/2025, धारा 303(2) बी.एन.एस. 2023 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश: पुलिस अधीक्षक देवास,  पुनीत गेहलोद के निर्देशों और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जयवीर सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।


अन्य चोरियों का खुलासा: विवेचना में पता चला कि चोरों ने चोरी की गई मोटरसाइकिल का उपयोग कर कई अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया था।


आरोपियों की गिरफ्तारी और पूर्ण मशरूका बरामद

दिनांक 03.12.2025 को, मुखबिर सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर, पुलिस टीम ने निम्नलिखित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है:

  •  अभिषेक मालवीय उर्फ अभी पिता कमल सिंह मालवीय (उम्र 22 साल, निवासी कुमारीया बनवीर, जिला देवास)
  •  कैलाश भाटी उर्फ गोलू पिता मांगीलाल भाटी (उम्र 24 साल, निवासी कुमारीया बनवीर, जिला देवास)
  •  जितेन्द्र सिंह सेंधव उर्फ जैनपाल पिता अमरसिंह सेंधव (उम्र 39 साल, निवासी ग्राम तालोद, जिला देवास)


चोरी का पूर्ण मशरूका बरामद:

पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई सफेद रंग की टी.वी.एस. अपाचे मोटर सायकिल को सफलतापूर्वक बरामद किया है, जिसकी कीमत करीबन ₹70,000/- है। इस मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP09QE6273 है।


आपराधिक रिकॉर्ड: आरोपियों का पूर्व में भी चोरी के कई आपराधिक रिकॉर्ड है, जिनसे अन्य प्रकरणों के सम्बंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.