देवास। माह-ए-रमजान के मुकम्मल होने पर ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। रमजान के महीने में रोजे रखने और इबादत में मशगूल रहने पर ईद अल्लाह की तरफ से रोजेदारों के लिए एक रिवॉर्ड (तोहफा) होता है। ईद का चांद देखने के लिए दुनियाभर के मुसलमानों की निगाहें आसमान पर टिकी हुई होती हैं।
हर साल सऊदी अरब में भारत से एक दिन पहले ईद मनाई जाती है। कल यानी 29 मार्च को सऊदी अरब में ईद का चांद नजर आ गया। जिसके चलते आज यानी 30 मार्च को सऊदी अरब में ईद मनाई गई। वहीं, भारत में 30 मार्च को चांद नजर आ गया और ईद-उल-फितर 31 मार्च 2025, सोमवार को मनाई जाएगी। देवास में भी ईद का चांद नजर आ गया है। जिसकी तस्दीक के लिए शहर काजी द्वारा लिखित पत्र भी जारी किया है, जिसमें उल्लेख है कि देवास में ईद का चांद 30 मार्च रविवार को नजर आ गया है, जिसके चलते ईद-उलह-फितर 31 मार्च सोमवार को मनाई जाएगी। ईद पर मुस्लिम समुदाय के लोग विशेष नमाज़ अदा करते हैं। हर बार भारत से एक दिन पहला सऊदी अरब में ईद मनाई जाती है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि सऊदी अरब में रमजान एक दिन पहले यानी 1 मार्च से शुरू हुए थे, तो वहीं, भारत में रमजान की शुरुआत 2 मार्च से हुई थी। चांद की 29 तारीख को भारत में ईद का चांद नजर आ गया। भारत और सऊदी अरब में रमजान के 29 रोजे ही मुकम्मल हुए। चांद दिखने के साथ ही सभी मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज़ के टाइम का ऐलान किया गया है।
जानें देवास की मस्जिदों में ईद की नमाज का टाइम
ईदगाह (राधागंज सीनियर) - 10:30 मिनिट पर
ईदगाह (मरकज जूनियर) - 10:15 मिनिट पर
मस्जिद मोहसिन पूरा - 9:00 बजे
BNP मस्जिद - 8:00 बजे
मदीना मस्जिद (मंडाई मोहल्ला) - 6:40 मिनिट पर
मस्जिद ए कुबा - 8:30 मिनिट पर
मुस्तुफाई मस्जिद (मोमिन टोला) - 8:30 मिनिट पर
फातमा मस्जिद (इटावा) - 8:30 मिनिट पर
नायता कब्रिस्तान मस्जिद - 10:00 बजे
बिलाल मस्जिद (फौजी नगर) - 9:30 मिनिट पर
मक्का मस्जिद (पतरे वाली मस्जिद) इटावा - 9:00 बजे
एक मीनार मस्जिद - 8:30 बजे
मस्जिद ए अक्सा (त्रिवेणी नगर) - 8:30 बजे
पाकीज़ा मस्जिद (लौटनशाह वाली) - 9:00 बजे
नुसरत नगर मस्जिद - 9:00 बजे
मस्जिद कस्साबान - 9:00 बजे
पठान कुआं मस्जिद - 9:00 बजे
(जानकारी मिलने पर और मस्जिदों का टाइम अपडेट किया जाएगी, आप हमें अपनी मस्जिद का टाइम भेज सकते हैं)
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.