Sunday 5 May 2024

देवास की रोहिणी एवं वैदेही ने अबू धाबी हुई एशियाई चौंपियनशिप में जीते कांस्य पदक

 

देवास। जु-जित्सु एशियाई यूनियन द्वारा आयोजित आठवीं एशियाई जु-जित्सु चौंपियनशिप  दिनांक 1 मई से 8 मई 2024 तक अबू धाबी में आयोजित हो रही हैं। मध्य प्रदेश जु-जित्सु संघ के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोच विजेंद्र खरसोदिया (एनआयएस) ने बताया कि इस प्रतियोगिता में  जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया कि  टीम ने भारतीय खेल मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में भाग लिया। भारतीय टीम में मध्य प्रदेश जु-जित्सु संघ के 7 खिलाडि़यों द्वारा खिलाडि़यों द्वारा देश का प्रतिनिधित्व किया गया। एशियाई चौंपियनशिप में मध्य प्रदेश की तीन बालिकाओं ने अलग-अलग इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है वही देवास शहर की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी कलम एवं वैदेही शर्मा द्वारा दो क्लासिक इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन करते हुए देवास जिले को भी विदेशी धरा पर अलग पहचान दी है। रोहिणी कलम मध्य प्रदेश की एकमात्र जो जीतू खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल ही में चीन में आयोजित एशियाई गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व किया था। इसके पश्चात रोहिणी कलम एवं विधि शर्मा द्वारा कई बार विश्व स्तरीय प्रतियोगिताएं एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक प्राप्त किए गए हैं। यह दोनों खिलाड़ी प्रदेश की अनेक महिला खिलाडि़यों की आइकॉन बनी हुई है। इन्हें देखकर कई बालिकाएं खेल के क्षेत्र में अपना सुनहरा भविष्य बनाने की कोशिश कर रही है। रोहिणी और वैदेही अपने सफलता का श्रेय अपने गुरु विजेंद्र खरसोदिया को एवं अपने माता-पिता को देती हैं। इनके साथ दोनों खिलाडि़यों ने  जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनय जोशी एवं महासचिव अमित अरोड़ा का भी धन्यवाद प्रकट किया कि आज उनके मार्गदर्शन में दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का प्रदर्शन कर पा रही है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.