बुधवार, 13 मार्च 2024

लोकसभा चुनाव 2024: कौन है राजेंद्र राधाकिशन मालवीय? जिन्हें कांग्रेस ने बनाया देवास-शाजापुर लोकसभा से अपना प्रत्याशी, 2013 में विधानसभा चुनाव हारे, पिता केंद्रीय मंत्री रहे | Kosar Express

 


राजेन्द्र मालवीय (55 वर्ष) 

शिक्षा : पोस्ट ग्रेजुएट 

प्रोफाइल : पिता राधाकिशन मालवीय केंद्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे। राजेन्द्र कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं। बलाई समाज से आते हैं। वर्तमान में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग) के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव भी हैं। राजेंद्र मालवीय ने 2013 में तराना विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें बीजेपी के अनिल फिरोजिया के सामने राजेंद्र मालवीय को हार का सामना करना पड़ा था। पिता की राजनीतिक पृष्ठभूमि और क्षेत्र में मजबूत पकड़ की वजह से टिकट मिला है। 


पिछले लोकसभा चुनाव का रिजल्ट 

महेंद्र सोलंकी (बीजेपी) 8,62,429 (61.62%)  

प्रहलाद सिंह टिपानिया (कांग्रेस) 4,90,180 (35.63%)


2013 विधानसभा चुनाव परिणाम

तराना विधानसभा (214)

अनिल फिरोजिया (बीजेपी) - 64792

राजेंद्र राधाकिशन मालवीय (कांग्रेस) - 48657

(Source: Internet/DB)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.